Home राज्य उत्तर प्रदेश बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक में भावुक पल, बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह को...

बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक में भावुक पल, बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई शानदार विदाई

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

30 वर्षों की सेवा के बाद बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई में छलके जज़्बात

प्रतापगढ़ | बाबा बेलखरनाथ धाम

विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 30 वर्षों से अधिक की सरकारी सेवा पूर्ण करने के बाद अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ पंचायत आईएसबी कृष्ण कुमार यादव ने की। वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र बहादुर सिंह का कार्यकाल एक ईमानदार, कर्मठ और मिलनसार अधिकारी के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। उनके नेतृत्व में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत भवन निर्माण और स्वच्छ भारत मिशन जैसे विकास कार्यों को नई गति मिली।

अपने विदाई संबोधन में सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि “स्टाफ के सहयोग के बिना कोई भी अधिकारी सफल नहीं हो सकता। सेवा के दौरान मिला प्यार और सम्मान मैं जीवनभर नहीं भूलूंगा।” उनके संबोधन के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी भावुक हो गए।

समारोह में सुनील प्रभाकर पाण्डेय, अभिजीत यादव, दुर्गेश यादव, ग्राम प्रधान असफाक अहमद, समशुल हक, दीपक सिंह, सोनू सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अभिजीत सिंह, सचिव रोहित सिंह, तुषार शुक्ला, संतोष कुमार, निलेश कुमार, भारत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, सचिव एवं ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply