फ़ोटो काल्पनिक

खबर है उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ से जहां जनपद मुख्यालय प्रतापगढ़ में भुपियामऊ के पास स्थित गाँव- सराय सागर, पोस्ट- बहलोलपुर के रहने वाले शिक्षक विनोद सिंह ने अपनी बेटी उर्वशी की शादी बहुत ही धूमधाम से करने की ब्यवस्था की है।

यूपी के प्रतापगढ़ जैसे जनपद में रहते हुए एक पिता के तौर पर अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए विनोद सिंह उसकी विदाई हेतु एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर की ब्यवस्था की है, जिससे उर्वशी की विदाई की जायेगी। भुपियामऊ के समीप प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर उर्वशी सिंह की शादी जनपद के लिए यादगार साबित होगी। उर्वशी की शादी के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। पिता शिक्षक विनोद सिंह की इकलौती बिटिया उर्वशी सिंह आज 26 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद दिनांक 27 नवंबर 2021 दिन शनिवार को हेलीकॉप्टर से अपने साजन के साथ ससुराल जाएंगी।

शिक्षक विनोद सिंह के मन में अपनी बेटी उर्वशी की शादी को यादगार बनाने के लिए एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर बुक किया है और उसी से उसकी विदाई का बंदोबस्त भी किया है। उसके लिए समस्त औपचारिकताएं भी पूर्ण कर जिला प्रशासन से अनुमति भी प्राप्त कर लिया है। एक पिता अपनी बेटी की शादी में अपना सबकुछ न्योछावर कर देना चाहता है। अपनी क्षमता से अधिक खर्च कर पिता बेटी का कन्यादान करता है। उसे पता होता ही कि बेटा तो उसके साथ रहेगा, परन्तु बेटी तो शादी के बाद पराई हो जाती है। वह ससुराल जाती है तो वहीं की होकर रह जाती है। पिता का लगाव बेटे से अधिक बेटी पर होता है। बेटी की बिदाई के समय कितना भी कठोर दिल का बाप हो वह स्वयं को रोने से रोक नहीं पाता। जब एक पिता अपनी बेटी को डोली में बिठाता है तो वह फफक कर रो पड़ता है और उस समय उपस्थित लोग भी भावुक हो जाते हैं। एक बार बेटा, माँ और बाप की मुसीबत में पहुँचने में देरी कर सकता है, परन्तु बेटी ससुराल में रहकर यदि अपने माँ-बाप की मुसीबत की सूचना पाती है तो वह बिना देर किये अपने माँ-बाप के पास पहुँच जाती है।

धन तो बहुत से लोगों के पास होता है, परन्तु सबका दिल दरियादिल नहीं होता। प्रतापगढ़ के रहने वाले विनोद सिंह जो पहले वकालत पेशे से जुड़े थे और बाद में शिक्षक में उनका चयन हो गया। विनोद सिंह की सामाजिक छवि बहुत ही अच्छी है। वकालत पेशे के दौरान न्यापालिका के कई जजों से उनके सम्बन्ध हुए जो आज तक कायम हैं। वह वकालत से शिक्षक जरूर हुए परन्तु न्यायपालिका में उनकी पकड़ आज भी है। उर्वशी के पिता विनोद सिंह ने बताया कि उनका सपना था कि उनकी बिटिया हेलीकॉप्टर से अपने ससुराल जाए, जो आज पूरा होने के समीप है। उन्होंने आगे बताया कि बिटिया की शादी लालगंज तहसील अंतर्गत रानीगंज कैथौला अर्जुनपुर निवासी अमित सिंह जो वर्तमान में शिक्षक हैं, के साथ तयकर दी गई है। इस शादी को यादगार बनाने में दोनों परिवार सच्चे मन से लगे हुए हैं।

विदाई के लिए निजी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर सेवन सीटर 27 नवंबर को सुबह 9:15 पर दुल्हन के गांव सराय सागर पहुंचेगा। यहां से दुल्हन के बैठने के बाद सुबह 10:30 बजे उड़ान भरेगा और 15 मिनट बाद दुल्हन की ससुराल जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज कैथौला के अर्जुनपुर में उतरेगा।

अपर जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ द्वारा इसके लिए बकायदा अनुमति देते हुए सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस को निर्देश भी जारी किया है।

खबर में अधिकांस जानकारी दूसरे न्यूज़ पोर्टल से ली गयी है

Facebook Comments