दिनांक 29.05.2022 को थानाक्षेत्र अंतू के ग्राम बहेलियापुर में पैमाइश के दौरान दो पक्षों में लाठी-डण्डों से हुई मारपीट व मारपीट में घायल एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना से सम्बन्धित 03 और अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 31.05.2022 को उक्त घटना के मुख्य आरोपी जगदेव उर्फ बुधई की हो चुकी है गिरफ्तारी

दिनांक 29.05.2022 को थानाक्षेत्र अंतू के ग्राम बहेलियापुर में पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति बृजलाल (उम्र लगभग 65 वर्ष) पुत्र स्व0 नन्हकू नि0 बहेलियापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ की मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना अंतू में मु0अ0सं0- 277/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 302, 120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में दिनांक 31.05.2022 को उक्त घटना के मुख्य आरोपी जगदेव उर्फ बुधई को थाना अंतू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। घटना से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में थाना अंतू थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्त, 01. विजय कुमार व अंकित कुमार उर्फ अंतिम पुत्रगण जगदेव वर्मा एवं 03. सुनील कुमार पुत्र राम सजीवन निवासीगण बहेलियापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र के ककरहा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. विजय कुमार पुत्र जगदेव वर्मा नि0 बहेलियापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़।
  2. अंकित कुमार उर्फ अंतिम पुत्र जगदेव वर्मा नि0 बहेलियापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़।
  3. सुनील कुमार पुत्र रामसजीवन नि0 बहेलियापुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीम- थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, आरक्षी शिवशंकर यादव, आरक्षी त्रिभुवन प्रसाद व आरक्षी अक्षय चौधरी थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments