01 अवैध तमंचा, 02 कारतूस व 06 अदद देशी बम के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना पट्टी)

जनपद के थाना पट्टी से प्रभारी निरीक्षक श्री नन्दलाल सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बीबीपुर नहर पुलिया के पास से 02 व्यक्ति, 01. राधे गोविन्द पाण्डेय उर्फ बुदाले पुत्र उदयराज पाण्डेय नि0 ग्राम सदहा थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ व 02. आशुतोष खरे पुत्र स्व0 गया प्रसाद खरे नि0 रघुनाथपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 06 अदद देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. राधे गोविन्द पाण्डेय उर्फ बुदाले पुत्र उदयराज पाण्डेय नि0 ग्राम सदहा थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़।
  2. आशुतोष खरे पुत्र स्व0 गया प्रसाद खरे नि0 रघुनाथपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी- 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 06 अदद देशी बम।

पंजीकृत अभियोगः-

  1. मु0अ0सं0- 155/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त राधे गोविन्द पाण्डेय उपरोक्त।
  2. मु0अ0सं0- 156/2022 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम बनाम अभियुक्त राधे गोविन्द पाण्डेय उपरोक्त।
  3. मु0अ0सं0- 157/2022 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम बनाम अभियुक्त आशुतोष खरे उपरोक्त।

पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक श्री नन्दलाल सिंह मय हमराह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments