भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद पुलिस ने अंसारी बंधु पर गैगेस्टर एक्ट लगाई थी जिसका ट्रायल कोर्ट में चल रहा था जिसमे आज 2 बजे दोपहर में कोर्ट में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई उसके बाद लगभग 1 घंटा के बाद अफजाल अंसारी जो सांसद है उनको भी कोर्ट ने दोषी पाते हुए 4 साल की सजा सुनाई है अब अफजाल अंसारी की सांसदी भी चली जायेगी गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। जानकारी के लिए बता दे अफजाल अंसारी 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे मनोज सिन्हा को हरा कर सांसद बने थे सिन्हा अब जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल है।

Facebook Comments