अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार (थाना मानिकपुर)

जनपद के थाना मानिकपुर से उ0नि0 श्री रोहित सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र मानिकपुर के सहली चौराहा नहर पुलिया के पास से एक व्यक्ति रामचंदर बिन्द पुत्र हरि मोहन बिन्द नि0 तिलंगा जक्खिनी थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को 01 अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 117/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

रामचंदर बिन्द पुत्र हरि मोहन बिन्द नि0 तिलंगा जक्खिनी थाना रोहनिया जनपद वाराणसी।

बरामदगी-
01 अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री रोहित सिंह मय हमराह थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़।

Facebook Comments