Home अपराध वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पान की गुमटी से दबोचा गया आरोपी

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पान की गुमटी से दबोचा गया आरोपी

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png


प्रतापगढ़। थाना उदयपुर पुलिस ने लंबित मामलों में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र कमलेश चौरसिया (लगभग 25 वर्ष) निवासी पूरे बसन्दर मजरे मंगापुर थाना उदयपुर के रूप में हुई है। वह मु0अ0सं0 135/23 से संबंधित मामले में वांछित था, जिसमें उस पर धारा 354क, 504, 506 भादवि तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप हैं।


उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह एवं उपनिरीक्षक संजय यादव की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बसन्दर का पुरवा स्थित रांकी मोड़ के पास एक पान की गुमटी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस सफलता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply