कंधई के रखहा बाजार का मामला गोरखपुर जनपद के हरौवं निवासी जयराम 30 वर्ष कंधई थाना क्षेत्र के पयागपुर औरिस्ता गांव निवासी भगवान दिन सरोज के यहां ससुराल आया हुआ था। शुक्रवार की शाम 5:30 के करीब बाइक से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा था रखहा बाजार के समीप तेज रफ्तार सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने जयराम की बाइक में टक्कर मार दी टक्कर के बाद दूसरे बाइक सवार दो युवकों ने जयराम की लाठी डंडों और नुकीली चीज हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया हमले में जयराम का दाहिना हाथ टूट गया सर और कमर में गंभीर चोट लगने से जयराम घायल हो गया स्थानीय लोगों द्वारा दूसरे दो बाइक सवार युवकों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया दोनों युवक कंधई थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव की बताएं जा रहे हैं। अचेत अवस्था में जयराम को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ धाम ले गए जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, दूसरे बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया गया है।







