Home खोजी रिपोर्टिंग केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा बेलखरनाथ धाम में...

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा बेलखरनाथ धाम में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा बेलखरनाथ धाम में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन

पूर्व मंत्री मोती सिंह ने की शिरकत

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्लॉक बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र सभागार में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनकी पात्रता और लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए और लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख आसपुर देवसरा कमलाकांत यादव, बहादुर सिंह प्रतिनिधि विनोद पांडे, लोकेश श्रीवास्तव, प्रभारी एडीओ पंचायत रोहित सिंह, लवलेश पांडे, बबलू सिंह, सोनू सिंह, ग्राम प्रधान असफाक अहमद, विशाल सिंह, प्रभाकर सिंह, विशाल मिश्रा, श्याम लाल विश्वकर्मा, राजेश सरोज, चंद्रभान सरोज, अभिजीत यादव, अभिजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, योजनाओं की जानकारी लेकर लाभान्वित हुए ग्रामीण।

Leave a Reply