Home अपराध रानीगंज पुलिस का बड़ा प्रहार, पॉक्सो केस का फरार आरोपी दबोचा

रानीगंज पुलिस का बड़ा प्रहार, पॉक्सो केस का फरार आरोपी दबोचा

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

रानीगंज पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, इंस्पेक्टर विजयकांत सत्यार्थी की टीम ने दिखाई मुस्तैदी

प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीगंज पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना रानीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ पुलिया के पास से दबोच लिया। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में रानीगंज पुलिस की सक्रियता और थाना प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी के नेतृत्व की सराहना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक विश्वकर्मा (20 वर्ष) पुत्र श्रीनाथ विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कौलापुर नन्द पट्टी, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना रानीगंज में भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस के अनुसार शनिवार को क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह तथा आरक्षी श्याम कन्हैया सरोज ने घेराबंदी कर नरसिंहगढ़ पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रानीगंज थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी के नेतृत्व में पिछले कुछ समय से लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, इनामी बदमाशों पर शिकंजा, वारंटियों की धरपकड़ तथा गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे ने थाना रानीगंज पुलिस की कार्यशैली को नई पहचान दी है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पुलिस की बढ़ी सक्रियता से अपराधियों में भय का माहौल बना है, जबकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कठोर और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply