Home अपराध प्रतापगढ़ में पेड़ से लटकता मिला 27 वर्षीय युवक का शव, गांव...

प्रतापगढ़ में पेड़ से लटकता मिला 27 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

घर से तड़के चार बजे हुआ था लापता, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के केतकरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब 27 वर्षीय युवक का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान केतकरपुर निवासी मनमोहन यादव (27), पुत्र रामसेवक यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मनमोहन शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसी बीच शुक्रवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता उनका शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply