Home अपराध 24 घंटे में छिनैती का खेल खत्म! तीन आरोपी दबोचे, मोबाइल-नकदी बरामद

24 घंटे में छिनैती का खेल खत्म! तीन आरोपी दबोचे, मोबाइल-नकदी बरामद

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

24 घंटे में छिनैती का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र में महिला से हुई छिनैती की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनैती किया गया वनप्लस मोबाइल फोन, 1,550 रुपये नकद, आधार कार्ड, लेडीज पर्स, घर की चाबी और वारदात में प्रयुक्त स्पेलेंडर प्लस बाइक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की शाम निबा कौसर पत्नी मोहम्मद अनवर निवासी काछी पट्टी, मानिकपुर ई-रिक्शा से कुण्डा की ओर से अपने घर लौट रही थीं। तिवारीपुर के पास पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में मोबाइल, नकदी, आधार कार्ड और घर की चाबी समेत अन्य सामान था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

अगले ही दिन उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह और उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह की टीम ने संदिग्धों की तलाश और वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ममौली नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोनू कुमार पटेल, राजेश कुमार पटेल और मुकेश कुमार निवासी ममौली के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने महिला का पीछा कर सुनसान स्थान पर पर्स छीनने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, छीनी गई नकदी आपस में बांट ली गई थी, जबकि मोबाइल का सिम निकालकर फेंक दिया गया था। बरामद मोबाइल का आईएमईआई पीड़िता की इनवाइस से मिलान करने पर सही पाया गया।

दरोगा अमित सिंह की सक्रियता बनी खुलासे की कड़ी

छिनैती की घटना के बाद पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका सामने आई। संदिग्धों की तलाश, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने और घेराबंदी कर आरोपियों तक पहुंचने में उनकी तत्परता महत्वपूर्ण रही। घटना के महज 24 घंटे के भीतर बरामदगी के साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी ने पुलिस की सक्रियता को उजागर किया। टीम में उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह, कांस्टेबल भीमराव, राजेश पाल और प्रवीण कुमार भी शामिल रहे।

Leave a Reply