Home खोजी रिपोर्टिंग शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, फरार आरोपी 21 वर्षीय युवक...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, फरार आरोपी 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने, बाद में शादी से इनकार करने और गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे 21 वर्षीय युवक को आसपुर देवसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी जौनपुर मोड़ ढकवा कट के पास नेशनल हाईवे से की गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी विशाल गौतम से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी भरोसे पर 16 नवंबर 2025 को उसे नासिक बुलाया गया, जहां आरोपी उसे अपने किराये के कमरे पर ले गया और शादी का विश्वास दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के पिता की 14 दिसंबर 2025 को मृत्यु के बाद आरोपी उसे बदलापुर लेकर आया और घर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में तहरीर मिलने के बाद आसपुर देवसरा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

इसी बीच पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जौनपुर मोड़ ढकवा कट के पास नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर आरोपी विशाल गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम उर्फ गुड्ड, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया की भूमिका अहम रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए फरार आरोपी की तलाश की और सूचना तंत्र को मजबूत रखा। इसी का नतीजा रहा कि आरोपी को हाईवे के पास से दबोच लिया गया। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया की कार्यशैली की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी के साथ कांस्टेबल शिवम यादव और कांस्टेबल अजीत चौहान शामिल रहे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply