प्रतापगढ़।
जनपद के थाना रानीगंज क्षेत्र के ग्राम गम्भीरपुर में मस्जिद के पास हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं घटना में शामिल पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे गम्भीरपुर गांव में मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई थी। घटना के दौरान अजमत अली उर्फ शोएब निवासी पूरे गोलिया थाना रानीगंज और रणजीत सिंह उर्फ मेजर निवासी रतनमई थाना दिलीपपुर को गोली लगने से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने उपचार के बाद घायल अजमत अली उर्फ शोएब और रणजीत सिंह उर्फ मेजर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तीसरे आरोपी मोहम्मद शादाब अली निवासी पचरास को दादूपुर रेलवे स्टेशन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार इससे पहले 16 मार्च को अमरेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू और राज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
घटना के बाद पुलिस ने स्वयं वादी बनकर दोनों पक्षों के पांच-पांच नामजद और पांच-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते आमना-सामना होने पर फायरिंग हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने मामले में फरार चल रहे सरफराज उर्फ रावा, प्रशांत सिंह, खुर्शीद, आदित्य शर्मा और फैसल की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही







