Home Blog Page 57

शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधानसभा में उठाया वि.बीटीसी 2004 के तहत शिक्षकों की पुरानी पेशन बहाली का मुद्दा

शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधानसभा में उठाया वि.बीटीसी 2004 के तहत शिक्षकों की पुरानी पेशन बहाली का मुद्दा

उन्नाव। विशिष्ट बी टी सी 2004 चयन प्रक्रिया द्वारा नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने को लेकर विधानसभा परिषद में मुद्दा उठाने वाले लोकप्रिय शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल से उनके आवास पर पहुँच कर शनिवार को विशिष्ट बीटीसी के तहत नियुक्त शिक्षकों ने मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह से मुलाक़ात के दौरान चयन व पात्रता के सम्बंध मे बारीकियों की चर्चा की। उन्होंने आश्वास्त किया कि वे इस संबंध मे अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से बात करेंगे और अवसर मिला तो मुख्यमंत्री के सामने भी प्रकरण रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल में अरुणकुमार, अमित सिंह, जिला महामंत्री, अनिल कनौजिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप सोनकर, डॉली निगम, सारिका, अतुल शुक्ला, महेंद्र कुमार, धर्मेंश श्रीवास्तव, लक्ष्मी शंकर पांडेय, अरुण कुशवाहा, राधे गोविंद, राजीव दीक्षित, गोवर्धन सिंह, प्रभात रस्तोगी समेत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

पत्रकारों का एकजुट होना वर्तमान समय की मांग: रमाकांत त्रिपाठी

पत्रकारों का एकजुट होना वर्तमान समय की मांग: रमाकांत त्रिपाठी

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने स्व पत्रकार वाजपेई की हत्या पर व्यक्त किया शोक

प्रयागराज। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक हंडिया तहसील इकाई के अध्यक्ष रजनीश शुक्ल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत टेला में पत्रकार यश.के. बिन्द के आवास पर संपन्न हुई ।
आप को बता दें कि बैठक में मण्डल मुख्य महासचिव और प्रयागराज के प्रभारी रमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों का एकजुट होना वर्तमान समय की मांग है। पूर्व की तुलना में अब पत्रकारिता अधिक चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे पेशे के रूप में उभर रहा है। परिस्थितियां भी कुछ ऐसी होती जा रही हैं कि हम पत्रकारों को संगठित होना अत्यंत आवश्यक प्रतीत होने लगा है। श्री त्रिपाठी ने स्व पत्रकार वाजपेई की हत्या पर शोक व्यक्त किया।
पत्रकार धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हों, उन्हें संगठित होना जरूरी है।
मंडल सचिव प्रयागराज पुरुषोत्तम मिश्र ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का उद्देश्य एक ही है पत्रकार हित।
पत्रकार प्रमोद यादव ने कहा कि पत्रकारों में एकजुटता का अभाव होने से इसका लाभ मीडिया हाउस के मालिक जमकर उठाते हैं। तहसील अध्यक्ष हंडिया रजनीश शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न दिनों दिन बढ़ रहा है बीते दिन एक समाचार पत्र के पत्रकार की हत्या कर दी गई जिस पर अभी तक शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तहसील उपाध्यक्ष नितेश मिश्र ने पत्रकार स्व. वाजपेई के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मीडिया प्रभारी सुशील पाल ने संगठन की मजबूती पर बल दिया, तो संगठन के प्रवक्ता यश के बिंन्द ने पत्रकारों का उत्पीड़न पर रोश ब्यक्त किया। अधिवक्ता विकास मिश्र ने विश्वास दिलाया कि पत्रकारों के साथ वह सदैव खड़े नजर आएंगे। समाजसेवी विवेक बिन्द ने पत्रकारों से निष्पक्ष पत्रकारिता करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की। युवा पत्रकार विकास बिंद ने भी अपनी सहभागिता जताई।

रमजान शुरू होते ही बच्चों में दिखा उत्साह, पहला रोजा रखकर मांगीं तरक्की और खुशहाली की दुआ

रमजान शुरू होते ही बच्चों में दिखा उत्साह, पहला रोजा रखकर मांगीं तरक्की और खुशहाली की दुआ

मुम्बई। पवित्र माह रमजान के आगाज के साथ ही लोगों की दिनचर्या बदल गई है। रातभर इबादत के बाद तड़के सहरी और नमाज अदा कर रोजेदार आराम करते नजर आए। वहीं कारोबार और दुकानदारी भी देरी से शुरू हुई। घरों में माहौल बदला हुआ दिखा, जहां दोपहर तक किचन बंद रहे, लेकिन इसके बाद इफ्तार की तैयारियां जोरों पर रहीं। महिलाओं ने तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए, वहीं रविवार को पहला रोजा रखने वाले बच्चों की रोजा कुशाई की गई, जिससे बच्चे बेहद खुश नजर आए।रमजान के इस पाक महीने के पहले दिन में घरों से लेकर मस्जिदों तक इबादत का दौर जारी है। बच्चे, बूढ़े और जवान सभी पूरे जोश के साथ रमजान की बरकतें समेटने में लगे हुए दिखाई दिये। वहीं दोपहर बाद बाजारों में चहल- पहल बढ़ गई। सहरी और इफ्तार के सामान की जमकर खरीदारी हुई। खासतौर पर सिंवई, ईरानी खजूर फल और पापड़ की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। पुराने शहर के मोहल्ला कोट, शेख सराय, मिरदही टोला और कजियारा इलाकों में रौनक देखने मिली। दुकानदारों के मुताबिक, देशी घी वाले लच्छे और ईरानी खजूर की मांग सबसे अधिक रही।
_इनसेट__
सिद्रा बानो ने 6 साल की उम्र में रखा पहला रोज़ा
~~~~
मुम्बई वासी निवासी मिनहाज उद्दीन की बेटी सिद्रा बानो ने 6 साल की उम्र में पहला रोज़ा रखकर सबका दिल जीत लिया है। सिद्रा ने सिर्फ रोज़ा रख रही है बल्कि वो नमाज़ और तिलावत में भी मसरूफ रहती है। सिद्रा ने बताया कि सहरी के वक्त उठना बहुत अच्छा लगा। मम्मी ने हमें जगाया और स्वादिष्ट पकवान बनाए। नमाज पढ़ने के बाद मुल्क में अमन-शांति की दुआ मांगी। लोगों ने सिद्रा को मुबारकबाद पेश करते हुए शुभकामनाएं भेंट किया है। सिद्रा बानो प्रयागराज जनपद के मऊआइमा निवासी एवम राष्ट्रीय हिंदी दैनिक विद्रोही सामना के संपादक अलीम उद्दीन की भांजी हैं।

नवाबगंज में बोर्ड परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो भाईयों समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, मची खलबली

नवाबगंज में बोर्ड परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो भाईयों समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, मची खलबली

-डीआईओएस निरीक्षण में आरके यदुवंशी इंटर कालेज श्रृंगवेरपुर में पकड़े गए दोनों युवक

-डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटाया

अनिल पाल

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा आरंभ होते ही गणित परीक्षा के प्रथम पाली में नवाबगंज के आरके यदुवंशी इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान तीन संदिग्धों के मिलने पर डीआईओएस ने पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सकें। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों में खलबली मच गई। वहीं दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्रवाई की है। वहीं एक मौके से भागने में सफल रहा है। जबकि मौके से लैपटॉप भी पकड़ा गया है। वहीं डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया है।
गंगानगर के नवाबगंज के ब्लाक श्रृंगवेरपुर नर्मदेश्वर स्थित आर.के. यदुवंशी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बताया जाता है कि प्रथम पाली के दौरान हाईस्कूल की गणित परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान डीआईओएस पी.एन. सिंह परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर केंद्र के गेट पर तीन संदिग्ध युवकों को देखकर पूछताछ करने लगे। इसी दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल रहा। जबकि डीआईओएस ने दोनों को पकड़ लिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पकड़े गए दोनों भाईयों को पुलिस को सौंप दिया गया। यही नहीं डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया है। वहीं घटना मामले में नवाबगंज पुलिस ने केंद्राध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव की तहरीर पर राजू यादव एवं पुष्पेन्द्र यादव पुत्रगण हीरेंद्र बहादुर सिंह समेत अन्य पर उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित संसधानों का निवारण) अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

सुबह की साइकिलिंग सेहत के लिए लाभकारी

सुबह की साइकिलिंग सेहत के लिए लाभकारी

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भदोही साइकिलिंग क्लब की मुहिम

ज्ञानपुर। भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वावधान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को प्रातःकाल गोपीगंज बड़ा चौराहा से साइकिल यात्रा निकाली गयीl क्लब के अध्यक्ष अताऊल के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा मीरजापुर रोड कालीदेवी होते हुए कैब्रिज स्कूल पहुची जहा स्कूल के प्रबंधक ने साइकिल चालकों का स्वागत किया और कहा कि सुबह साइकिल चलाना शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। सभी को रोजाना कम से कम से पांच किलोमीटर साइकिल चलाना चाहिएl साइकिलिंग अभियान की सराहना करते हुए कहा इसको बड़े स्तर पर करने की आवश्यकता है जिससे पूरा जिला स्वस्थ रहेl साइकिल यात्री पूरे नगर का भ्रमण कर हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे,करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है भदोही को स्वस्थ्य बनाना है,सुबह की हवा सौ रोगों की दवा,भारत माता की जय,वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को सुबह उठने,योग,व्यायाम करने के फायदे बताए। यात्रा का समापन करते हुए सबने मिलकर कैम्ब्रिज अकादमी के प्रांगण में 3 पौधे ( एक गुलर और दो आम ) के लगाए और सभी को वृक्षारोपण के फायदे बताया। साइकिल यात्रा में पुष्पा मौर्या, गुंजा अग्रवाल,अंजली सिंह, दीक्षा उपाध्याय, सौम्या श्रीवास्तव, राकेश सिंह, पवन पाठक, प्रवीण कुमार,अतुल मिश्रा, अभिषेक दुबे, मोहित मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, शाह आलम, आफताब खान, आफताब आलम, प्रवीण टंडन सरफराज अहमद, कमलेश कश्यप, महमूद आलम, प्रमोद मौर्य, फैज आलम, अमन गुप्ता, महेंद्र यादव, अनिल बिंद, अबरार हाशमी, राजीव जायसवाल, जीत सिंह, लक्ष्य सिंह, अज़हान खान, अबू हुरैरा, अबू दर्दा, अंकिता, संगिनी बरनवाल, यशराज अग्रवाल, उज्जवल सेठ, जयसिंह यादव, पीहू अग्रवाल, ऋषि विश्वास, नम्रता पाल, सृष्टि चौरसिया, इशांत मिश्रा, सार्थक पाठक, सत्यम, शुभम, शिवांश जायसवाल, तृषा मिश्रा, अंशिका, अमित यादव, आयुष श्रीवास्तव,अरमान सेठ, आकांक्षा गुप्ता, दीपशिखा, आराध्या चौरसिया समेत आदि रहे।

मऊआइमा के जोगीपुर कौवापुर ऊसर के पास नर्स रिंकी हत्याकांड में नौ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मऊआइमा के जोगीपुर कौवापुर ऊसर के पास नर्स रिंकी हत्याकांड में नौ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
▪️पति संजय सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

मऊआइमा(प्रयागराज)। बनारस से नौ माह पूर्व मायके जा रही नर्स की मऊआइमा के ग्राम जोगीपुर कौवापुर ऊसर वन विभाग के पास सिर कूची हुई शव पडी थी। बॉडी को 24 अप्रैल को पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त रिंकी सिंह 35 वर्ष पत्नी संजय सिंह के रूप में हुई थी। बताया गया है कि रिंकी बनारस में प्राइवेट अस्पताल में नर्स है वह 23 अप्रैल को दो बजे दिन में अपने मयके मनीराम का पूरा बाघराय प्रतापगढ़ के लिए निकली। परन्तु 24 अप्रैल को मऊआइमा के जोगीपुर कौवापुर ऊसर वन विभाग के निकट सिर कूचा हुआ शव बरामद हुआ था। परिजनों के शिनाख्त के बाद पता चला कि मृतका रिंकी तीन बहनों में सबसे बडी थी। उनका कोई भाई नहीं है। रिंकी के दो पुत्रियां एक पुत्र हैं।पति संजय सिंह प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्ज़ी मंडी में सब्जी का कारोबार करता है जबकि पत्नी रिंकी बनारस में नर्स थी। पति संजय सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पति संजय सिंह का आरोप है कि उक्त हत्याकांड के खुलासे करने को पुलिस भूल चुकी है। मृतक रिंकी के जेब में बनारस से प्रयागराज तक रेलवे का टिकट भी था तथा रिंकी का मोबाइल गायब था। परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिंकी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या किये जाने की बात सामने आयी थी। पुलिस सीडीआर निकाल कर सर्विलांस का सहारा ले रही है। बावजूद इसके नौ माह बाद अब उक्त हत्याकांड एक अनबूझ पहेली बनकर रह गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।

नवाबगंज में सड़क हादसे ने ली दो युवकों की जान एक की हालत गंभीर, मचा कोहराम

नवाबगंज में सड़क हादसे ने ली दो युवकों की जान एक की हालत गंभीर, मचा कोहराम

-नवाबगंज के बिजलीपुर एवं कौड़िहार के पास हाईवे मार्ग की है घटना

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। नवाबगंज इलाके के दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं घटना मामले के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा रहा। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पहली घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के हड़िया-कोखराज हाईवे संपर्क मार्ग के बिजलीपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बीती रात को टक्कर मार दिया। जिसमें टक्कर लगने से जनपद आजमगढ़ थाना रौनापार निवासी विजय कुमार यादव (35) पुत्र पलटन यादव की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका सहयोगी रंजीत कुमार पुत्र सनई लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं घटना मामले के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल रंजीत निवासी चांदपुर सलोरी थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जाता कि वह दोनों महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। घटना के बाद मृतक के चाचा अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन एवं चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। इसी क्रम में दूसरी घटना कौड़िहार बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए पंकज कुमार (42) पुत्र हरिकांत निवासी माधोपुर चांधन उर्फ घाटमपुर नवाबगंज की मौत हो गई है। जबकि घटना के बाद परिजनों ने मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

जौनपुर पुलिस को सलाम

प्रभारी शाहगंज ने महाकुंभ से बिछुड़ी एमपी की महिला को परिजनों को सौंपा

जौनपुर पुलिस को सलाम

प्रभारी शाहगंज ने महाकुंभ से बिछुड़ी एमपी की महिला को परिजनों को सौंपा

उप निरीक्षक संतोष शुक्ल के गुड वर्क में पुलिस अधीक्षक सागर का भी योगदान कम नहीं

आर.के . त्रिपाठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पुलिस हो या मध्य प्रदेश की किसी न किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। अभी 24 घंटे पहले ही प्रयागराज जनपद के सोरांव थाने के थानेदार ने एक शिविर में बन रहे भोजन में मिट्टी डाला तो मामला सोशल मीडिया में खूब चला और पुलिस की किरकिरी भी हुई। यद्यपि बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया । दूसरी ओर हंड़िया के एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया) ने विवादित मकान को खाली करने के लिए एक वरिष्ठ नागरिक को घंटों थाना हंडिया पर बैठ वा रखा था, जिसकी शिकायत भी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग से भी की गई है । अभी यह सब मामला चल ही रहा था कि जौनपुर पुलिस ने जो संदेश दिया वह तो तारिफे गौर है। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

आप को बता दें कि मध्य प्रदेश सागर जिले के थाना साहगढ़ से बराज गांव निवासी ललिता देवी पत्नी बालचंद महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने आई थी। धर्म क्षेत्र प्रयागराज से खो गई और वह भटकते हुए जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र में पहुंच गई । महिला के शाहगंज क्षेत्र में पहुंचने की खबर पर प्रभारी थानाध्यक्ष शाहगंज संतोष शुक्ला को लगी तो उन्होंने आनन फानन में अपने हमराही सिपाही एवं महिला आरक्षी के साथ मौके पर पहुंचे और थाने लाकर भोजन कराया। पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक सागर के दूरभाष पर संपर्क कर सागर जनपद की थाना बराज गांव निवासी ललिता देवी पत्नी बालचंद को धर्म क्षेत्र प्रयागराज महिला के खोने की सूचना और शाहगंज पुलिस को मिलने की खबर देते हुए उनके परिजनों को अवगत कराने का निवेदन किया तो पुलिस अधीक्षक सागर भी बगैर समय गवाई तत्काल ही उन्होंने थाना अध्यक्ष साहगढ़ को निर्देश दिया कि गायब महिला के परिजनों को तत्काल सूचना प्रदान की जाए। कप्तान के निर्देश पर थाना प्रभारी साहगढ़ संदीप खरे ने महिला के घर पहुंच कर उनके बेटे और परिजनों को संपूर्ण जानकारी कराई तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शुक्रवार की सुबह परिजन शाहगंज थाने पहुंचकर बिछड़ी मां को अपने साथ ले गए तो वह बहुत ही प्रसन्न नजर आ रहे थे। महिला और उनके परिजन बार-बार प्रभारी थाना अध्यक्ष शाहगंज संतोष शुक्ल और पुलिस अधीक्षक सागर तथा अपने नजदीकी थाना प्रभारी साहगढ़ संदीप खरे की प्रशंसा करते हुए थक नहीं रहे थे। उन्होंने ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए ईश्वर से कामना की है कि वह शतायु रहे और सदैव विकसित पुष्पित प्रगावित होते रहे।

महाकुंभ हादसे पर भावुक हुए सीएम योगी, दिए न्यायिक जांच के आदेश▪️मृतकों के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता का देने का किया ऐलान

महाकुंभ हादसे पर भावुक हुए सीएम योगी, दिए न्यायिक जांच के आदेश
▪️मृतकों के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता का देने का किया ऐलान

प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना दिल दहला देने वाली है। हम उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। हम कल रात से लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। मेला प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य जो भी व्यवस्थाएं की जा सकती थीं, उन्हें वहां तैनात कर दिया गया है।
महाकुंभ में हुए हादसे के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा कि 30 के आसपास लोगों की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही पुलिस के स्तर से भी जांच की बात सीएम योगी की तरफ से कही गई है। महाकुंभ में मची भगदड़ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौनी अमावस्या पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए कल शाम 7 बजे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में एकत्र हुए थे। अखाड़ा मार्ग पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें 90 से अधिक लोग घायल हो गए और 30 लोगों की मौत, 36 लोगों का इलाज चल रहा है, भीड़ ने अखाड़े के बैरिकेडिंग तोड़ दी।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाएगी। इसके लिए हमने जस्टिस हर्ष कुमार, पूर्व डीजी वीके गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस डीके सिंह की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। पूरे घटनाक्रम पर हम पूरे दिन मुख्यमंत्री के कंट्रोल रूम, मुख्य सचिव के कंट्रोल रूम और डीजीपी के कंट्रोल रूम से नजर रखते रहे और सुबह से ही प्रशासन से इस संबंध में लगातार संवाद होता रहा है। डीआइजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात 1 से 2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ के कारण दूसरी तरफ लगे बैरिकेड टूट गए और भीड़ दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त की पवित्र डुबकी लगाने के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव कार्य करते हुए करीब 90 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन दुर्भाग्य से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इन 30 में से 25 की पहचान हो गई है और बाकी की पहचान होनी बाकी है। इनमें कर्नाटक के 4 लोग, असम का 1, गुजरात के 1 लोग शामिल है। वहीं 36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है। इस समय सामान्य स्थिति है। अखाड़ों का बुधवार को अमृत स्नान सकुशल संपन्न कराया गया।

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मैचे भगदड़ में 30 लोगों की चली गयी जान, भगदड़ में 60 लोग हुए हैं घायल◼️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने परिजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति व्यक्त की अपनी गहरी संवेदना

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मैचे भगदड़ में 30 लोगों की चली गयी जान, भगदड़ में 60 लोग हुए हैं घायल
◼️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने परिजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति व्यक्त की अपनी गहरी संवेदना

प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान मैचे भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने दी है। महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि भगदड़ मचने के बाद हमने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। उसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस भगदड़ में 60 लोग घायल हुए हैं। 30 में से 25 मृतकों की पहचान हो चुकी है। भारी भीड़ के चलते यह भगदड़ मची थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि कुछ देर के अफरा तफरी के बाद स्थिति को पूरी तरीके से नियंत्रित कर लिया गया।
डीआइजी वैभव ने कहा कि आज किसी भी वीआईपी का इलाज नहीं किया गया और महाकुंभ में मौजूद हर व्यक्ति का इलाज बिना प्रोटोकॉल के किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ‘हादसे’ को ‘अत्यंत दुखद’ करार दिया और इसमें अपने परिजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस बीच, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भगदड़ को विपक्ष की ‘साजिश’ बताते हुए इसे जांच का विषय करार दिया है। हादसे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चार बार बात करने के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में बने हुए हैं। बाद में दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘जो दुःखद हादसा हुआ है, उस हादसे में हमें कुछ पुण्यात्माओं को खोना पड़ा है, कई लोगों को चोट भी आई है। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं। मौनी अमावस्या की वजह से करोड़ों श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हुए हैं। कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावटें आई थी। लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रुप से श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। मैं एक बार फिर हताहत हुए परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए लखनऊ में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि हादसे में कुछ श्रद्धालु ‘गंभीर रूप से घायल’ हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के बाद प्रात:काल से ही प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग चार बार हाल-चाल लिया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी हादसे के संबंध में जानकारी ली है।