Home Blog Page 56

शत्रु संपति भूमि पर दिन दहाड़े बेखौफ भूमाफियाओं द्वारा किया जा रहा था अवैध कब्जा, प्रशासन ने रुकवाया▪️मौके से अवैध कब्जा कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, मचा हड़कंप

सरकारी शत्रु संपति पर दिन दहाड़े बेखौफ भूमाफियाओं द्वारा किया जा रहा था अवैध कब्जा, प्रशासन ने रुकवाया
▪️मौके से अवैध कब्जा कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, मचा हड़कंप

Pमऊआइमा(प्रयागराज)। योगी सरकार के तमाम सख्ती के बाद भी सरकारी भूमि पर दिन दहाड़े बेखौफ भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर राजस्व टीम पुलिस फोर्स लेकर पहुंची और पुलिस ने तत्काल अवैध कब्जे को रुकवाया। मौके से अवैध कब्जा कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
जानकारी के मुताबिक मऊआइमा नगर पंचायत के बहराना चौराहे पर गाटा संख्या 3586, 4920, 4922 शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था सूचना मिलने पर स्थानीय लेखपाल राजकुमार सागर पुलिस बल के साथ पहुंच कर काम को रुकवाया। लेखपाल राजकुमार सागर के मुताबिक शत्रु संपत्ति पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था जिसे तत्काल रुकवाया गया है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश करने वालों के खिलाफ मऊआइमा थाने में लिखित शिकायत की जा रही है। भूमाफियाओं के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रयागराज के बेटे सुधांशु ने सीएसआईआर यूजीसी नेट और गेट में लहराया परचम

प्रयागराज के बेटे सुधांशु ने सीएसआईआर यूजीसी नेट और गेट में लहराया परचम

प्रयागराज। जिले के मेजा अनुमंडल के उरूआ प्रखंड गांव सोरांव का बेटा सुधांशु शुक्ला ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी सफलता हासिल की है। अधिवक्ता पिता संजय शुक्ल और गृहणी माता ज्योति शुक्ला के पुत्र सुधांशु शुक्ला ने सीएसआईआर यूजीसी नेट की लाइफ साइंस विषय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सीएसआईआर-यूजीसी नेट और गेट जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना बहुत ही कठिन है और सुधांशु ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है। सुधांशु ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट और गेट परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करके अपने माता पिता के साथ जनपद प्रयागराज का नाम रोशन किया है।

▪️सुधांशु जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर एवं साइंसटिस्ट के लिए क्वालीफाईसुधांशु ने इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उत्तर प्रदेश राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। जनरल कैटेगरी में सुधांशु शुक्ला का अखिल भारतीय स्तर पर 147वां रैंक है और गेट में 282वाँ जो उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है। ▪️ बैंगलोर आईआईएससी कॉलेज से एमएससी लाइफ साइंस डिस्टिंक्शन से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

~
सुधांशु ने अपनी स्नातकोत्तर (एमएससी जीवन विज्ञान) की शिक्षा आईआईएससी बैंगलोर के प्रतिष्ठित कॉलेज से प्रथम श्रेणी में डिस्टिंक्शन के साथ पूरी की है। उनकी शैक्षणिक प्रतिभा और समर्पण ने उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता दिलाई है।

एक बार अध्यक्ष, एक बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष तीन बार महामंत्री रह चुके हैं फारूकीनामांकन पत्र दाखिल करते ही दिखा फारूकी का पलड़ा भारी

नामांकन पत्र दाखिल करते ही दिखा फारूकी का पलड़ा भारी

एक बार अध्यक्ष, एक बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष तीन बार महामंत्री रह चुके हैं फारूकी

सोरांव। सोरांव बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता वामिक एजाज फारूकी, पूर्व महामंत्री राजीव ओझा, पूर्व महामंत्री राजेश मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किए।इस बार अध्यक्ष पद के चुनाव में वामिक एजाज फारूकी का पलड़ा भारी दिख रहा है। बताया गया है कि पूर्व अध्यक्ष वामिक एजाज फारूकी एक बार अध्यक्ष एक बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष , तीन बार महामंत्री रह चुके हैं।सरल स्वभाव एंव मिलनसार होने पर अधिवक्ताओं का बडी संख्या में साथ मिलने पर वामिक एजाज फारूकी भारी पड रहे हैं। बताया गया है कि अन्य उम्मीदवारों के अपेक्षा फारूकी सब पर फिलहाल भारी पडता देखायी दे रहे हैं। अधिवक्ताओं के अनुसार वामिक एजाज फारूकी सोरांव तहसील में सबसे वरिष्ठ और जानकार अधिवक्ता माने जाते हैं।जब वह अध्यक्ष और महामंत्री थे तो समस्त अधिवक्ताओं को कोई अफसर अधिवक्ताओं के दुर्व्यवहार नहीं कर सकता है।वह वैसे भी हर समय अधिवक्ताओं के पक्ष में खडे रहते हैं। वामिक एजाज फारूकी तीन बार बार महामंत्री एक बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक बार अध्यक्ष शनिवार को नामांकन करते समय सैकड़ो की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे। जिसमें पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र यादव ,पूर्व उपाध्यक्ष राम सजीवन पटेल ,पूर्व कोषाध्यक्ष संतोष यादव ,बलराम यादव, मोहम्मद तौफ़ीक़, आफ़ाक अहमद, राजकुमार पटेल, मनोज यादव ,प्रशांत पांडेय ,शिवम् त्रिपाठी ,ज्ञानेन्द्र तिवारी ,राहुल यादव, अनिल मौर्य ,धीरज यादव, मोहम्मद आसिफ़ विवेक पटेल, उमर अहमद ,मोहम्मद आरिफ़, संजय यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रसाद पटेल आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण उपस्थित रहे !

लेखपाल ने घर में बुलाकर महिला ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

लेखपाल ने घर में बुलाकर महिला ने किया दुष्कर्म करने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

होलागढ़ इलाके की घटना, लेखपाल उमाशंकर सिंह पर दर्ज हुई रिपोर्ट

विद्रोही सामना-संवाददाता,
होलागढ़ (प्रयागराज)। लेखपाल द्वारा घर में बुलाकर एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर लेखपाल के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
होलागढ़ थाना क्षेत्र रानी का पुरा पश्चिम नारा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 10 मार्च 2025 को लेखपाल द्वारा गांव के समीप एक घर में बुलाए। आरोप है कि लेखपाल द्वारा घर में उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब वह शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद मौका पाकर लेखपाल धमकी देते हुए भाग निकला। वहीं पीड़िता की तहरीर पर होलागढ़ पुलिस ने लेखपाल उमाशंकर सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

होलागढ़ में दहेजलोभियों ने विवाहिता को करेंट लगाकर जान से मारने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

होलागढ़ में दहेजलोभियों ने विवाहिता को करेंट लगाकर जान से मारने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

-होलागढ़ के छीतपुर लखनी अकोढ़ी में ससुराल तो सोरांव बलकरनपुर में है मायका

विद्रोही सामना-संवाददाता,
होलागढ़ (प्रयागराज)। शादी के सालभर बाद एक विवाहिता को दहेज के खातिर करेंट का झटका लगाकर जान से मारने की कोशिश करते हुए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
सोरांव बलकरनपुर निवासी वंदना शर्मा पुत्री दुर्गा प्रसाद शर्मा की शादी 13 फरवरी 2024 को राज कुमार पुत्र जवाहिर लाल निवासी छीतपुर लखनी अकोढ़ी होलागढ़ के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुईं हैं। विवाहिता के मुताबिक ससुरालियों द्वारा शादी के कुछ दिनों से ही दहेज़ के लिए दो लाख रुपए नकदी एवं सोने की जंजीर की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। जब दहेज की मांग नहीं पूर्ण हुई तो ससुरालियों द्वारा करेंट भी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। वहीं ससुरालियों की प्रथा से आजिज आकर विवाहिता ने होलागढ़ पुलिस थाने में पति राज कुमार, सास वे जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

नवाबगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में बीडीसी सदस्य की गई जान दो घायल, कोहराम

नवाबगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में बीडीसी सदस्य की गई जान दो घायल, कोहराम

टिकरी गांव के समीप की है घटना, मोहम्मदपुर हथिगहां का रहने वाला था मृतक

विद्रोही सामना-संवाददाता,
नवाबगंज (प्रयागराज)। शनिवार को टिकरी गांव के समीप हाईवे मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में बीडीसी सदस्य की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। हालांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर हथिगहां निवासी बीडीसी सदस्य राकेश पाल उर्फ मुन्ना लाल (38) पुत्र श्याम लाल पाल शनिवार की दोपहर टिकरी गांव के समीप पहुंचा कि दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में बीडीसी सदस्य राकेश पाल की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार करन पटेल एवं पवन पटेल निवासी रूद्री का पुरा थाना फाफामऊ घायल हो गए। घटना में घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि घटना की खबर पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी रही।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल वृद्धा की गई जान, मचा कोहराम

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल वृद्धा की गई जान, मचा कोहराम

-मऊआइमा के जाजापुर बालाडीह गांव का है मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विद्रोही सामना-संवाददाता,
मऊआइमा (प्रयागराज)। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृध्दा महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र जाजापुर बालाडीह की रहने वाली धनपति देवी (68) पुत्र स्व. नन्हे लाल पटेल शुक्रवार सायंकाल अपने घर के लिए जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान वृध्दा धनपति देवी की मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज‌‌‌ कर कार्रवाई की है। वहीं मृतका की बहू सुनीता देवी पत्नी अलगू राम ने अज्ञात वाहन एवं चालक पर केस दर्ज कराया है।

अमन चैन सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ जुमा की नमाज

अमन चैन सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ जुमा की नमाज

मऊआइमा। मऊआइमा थाना क्षेत्र में होली और जुमा की नमाज अमन-चैन सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर पुलिस निरंतर मस्जिदों और होलियारों निगरानी करते रहे।जुमा नमाज और होली पर्व को मद्देनजर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत और एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया मऊआइमा क्षेत्र में भ्रमण किए।

35वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कंपोजिट स्कूल बनवारपुर गौरा के बच्चों ने दिखाया अपना दमखम।

35वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कंपोजिट स्कूल बनवारपुर गौरा के बच्चों ने दिखाया अपना दमखम।

रानीगंज प्रतापगढ़। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ में चल रही दो दिवसीय 11 एवं 12 मार्च को 35वीं राज्य स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि एसपीडी एकता सिंह ने किया। प्रताप सिंह बघेल की अध्यक्षता में निदेशक बेसिक उपस्थित रहे। सहायक शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल की नेतृत्व में तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ भूपेन्द्र सिंह की दिशा निर्देश में और जिला व्यायाम शिक्षक प्रतापगढ़ राम कुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह , जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह की देख रेख में सभी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और बढ़ चढ़कर मंडल स्तर की विजयी टीमों ने हिस्सा लिया । जिसमें प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रतापगढ़ जनपद की तरफ ब्लॉक से उच्च प्राथमिक विद्यालय बनवारपुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश में नाम रोशन किया और क्रिकेट बालक वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त करके सिलवर मैडल हासिल किया तथा बास्केटबॉल में भी दूसरा स्थान प्राप्त करके उसमें भी सिल्वर मैडल प्राप्त किया । सादान ने लंबी कूद में तीसरा स्थान किया। जाबिर ने 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।सभी प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक खुर्शीद अली, कपिल देव,विमल कुमार,अमशाद अली ,साधना मिश्रा ,आदि ने सराहनीय योगदान दिया । भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी गौरा अमित कुमार दुबे ने सभी खिलाडियों को और उनके प्रशिक्षक को बधाई दी ।

महिलाओं को ईदगाह मस्जिदों में नमाज अदा करने से मत रोको===मौलाना उबैद उल्ला सलफी

महिलाओं को ईदगाह मस्जिदों में नमाज अदा करने से मत रोको===मौलाना उबैद उल्ला सलफी

मऊआइमा के मस्जिद , ईदगाह में महिलाएं आज भी नमाज अदा करती हैं

उबैद अंसारी

मऊआइमा। मऊआइमा के मोहल्ला कोट की मस्जिदों में कई दशकों से महिलाएं जुमा और तरावीह की नमाज अदा करती चली आ रही है।इस बाबत उमर बिन खतताब बादीपुर मस्जिद के पेश इमाम मौलाना उबैद उल्ला सलफी हदीस के हवाले से कहते हैं कि( बुखारी जिल्द एक पेज 273 हदीश नम्बर तीन) में है कि हजरज अब्दुल्ला बिन उमर की रवायत है कि अल्लाह के पाक रसूल ने फ़रमाया है कि जब तुम्हारी पत्नियां रात में मस्जिद में जाने के लिए इजाजत मांगें तो तुम इजाजत दे दो। मौलाना उबैद उल्ला सलफी ने कहा कि (हिंदा बिन हारिश से रवायत है)कि (उम्मे सलमा ) जो पाक रसूल की बीबी हैं,कहती हैं कि रसूल पाक जब फर्ज नमाज अदा करते थे । (नमाज खत्म)और सलाम के बाद पीछे नमाज अदा कर चुकी महिलाएं तुरन्त उठ कर घर चली जाती थी।यह हदीस (सही बुखारी जिल्द एक पेज 119 )से लिया गया है। मौलाना उबैद उल्ला सलफी कहते हैं कि औरतें जुमा और तरावीह की नमाज जमात के साथ सादगी से बिना किसी तरह के (खुशबू श्रृंगार)के नमाज अदा कर सकती हैं। मौलाना ने बताया कि (हजरत अब्दुल्ला बिन उमर) से रवायत है कि औरतों को ईदगाह,जुमा की नमाज, तरावीह आदि नमाज में वह जाना चाहें तो मत रोको। मौलाना उबैद उल्ला सलफी ने अनेकों हदीस के हवाले से महिलाएं को नमाज अदा करने के लिए ईदगाह, मस्जिद में नमाज अदा करने की बात करते हैं। मौलाना उबैद उल्ला सलफी ने ( बुखारी 900) के हवाले से कहते हैं कि पाक रसूल ने फ़रमाया कि औरतों के लिए अफजल उनका घर है बेहतर है कि वह घरों में नमाज अदा करें। मऊआइमा के मोहल्ला कोट में दशकों से मस्जिदों और ईदगाह में जुमा,तरावीह,ईद, बक़रीद,की नमाज अदा करती चली आ रही है। मस्जिद में महिलाओं के लिए छत पर कमरा (हाल)नमाज पढ़ने के लिए अलग से सीढी बनी हुई है ।इसी प्रकार ईदगाह में बाकायदा पर्दा का इंतजाम रहता है।