Home Blog Page 59

सार्वजनिक तालाब पर दबंग का कब्जा इर्द-गिर्द खेती,बोई सरसों

तालाब के प्रयोग पर ग्रामीणों पर प्रतिबंध बोलने पर मारने की धमकी तहरीर

मऊआइमा (प्रयागराज) सार्वजनिक तालाब के इर्द-गिर्द दबंगों द्वारा खेती करने तथा तालाब का पानी उपयोग पर प्रतिबंध लगा देने का आरोप ग्रामीणों ने दबंग पर लगाते हुए शिकायतीपत्र समाधान दिवस पर दिया गया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम छाता निवासी शिवकुमार, ओमप्रकाश, मनीष कुमार, छेदीलाल, अनिल कुमार,राम मिलन पटेल आदि का कहना है कि गांव प्राचीन मन्दिर शिव सागरनाथ धाम है।तथा सन 2020 में लघु सिंचाई विभाग द्वारा मन्दिर के पास तालाब की खुदाई करा कर सौंदीकरण कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंग तालाब से पानी निकालने तथा पशुओं को पीलाने खेतों की सिंचाई आदि के लिए मना किया जाता है यहां तक की महिलाओं को अपमानित किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त सार्वजनिक तालाब के इर्द-गिर्द सरसों,पालक आदि की दबंग खेती किए हुए है। दबंग के खिलाफ ग्रामीणों ने शनिवार को समाधान दिवस पर तहरीर देकर तालाब से दबंग से कब्जा मुक्त की मांग की है।

नाबालिग बालिका ने बेटी को दिया जन्म, मां ने बहनोई पर दर्ज कराई रिपोर्ट

नाबालिग बालिका ने बेटी को दिया जन्म, मां ने बहनोई पर दर्ज कराई रिपोर्ट

-प्रतापगढ़ बाघराय बारौ रोरे का है आरोपी मुन्ना तिवारी

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। होलागढ़ इलाके में रिश्ते को कालंकित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती बेटी से एक बच्ची का जन्म होने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
गंगानगर के होलागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग बेटी के साथ उसके मौसे के द्वारा दुष्कर्म किया गया था। वहीं दुष्कर्म के बाद नाबालिग बालिका गर्भवती हो गई। बताया जाता है कि 9 दिसंबर 2024 को गर्भवती नाबालिग बालिका ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसको लेकर खलबली मच गई। वहीं पीड़िता की मां ने होलागढ़ थाने में शिकायती पत्र देते हुए अपने बहनोई आध्रा प्रसाद उर्फ मुन्ना तिवारी पुत्र हरिशंकर निवासी रोरे बारौ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं होलागढ़ की पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए तलाश में जुट गई है।

जौनपुर की 9वीं की छात्रा के मौत मामले में न्यायालय ने सरकार से किया जवाब तलब व केस डायरी भी किया तलब

जौनपुर की 9वीं की छात्रा के मौत मामले में न्यायालय ने सरकार से किया जवाब तलब व केस डायरी भी किया तलब
■ संवेदनशील मसले पर प्रशासन की उदाशीनता के चलते दोषियों को सज़ा दिलाने में बरती जा रही हैं कोताही : अधिवक्ता शरदेंदु सौरभ
■जौनपुर में 2 जुलाई को भोजपुरी फिल्म डायरेक्टर की भांजी की स्कूल कैंपस में संदेहास्पद मौत का है मामला

अलीम उद्दीन
प्रयागराज। जौनपुर जिले के ग्यासपुर स्थित बालिका विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा रूबी की संदेहास्पद स्थिति में मौत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा एवं न्यायमूर्ति राममनोहर नारायण मिश्र की फटकार के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज हुई थी। खंडपीठ ने गोविंद निषाद की याचिका पर अधिवक्ता जयशंकर मिश्र एवं शरदेंदु मिश्र को सुनकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। छात्रा के मौत मामले में एफआईआर दर्ज होने के 90 दिनों बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समक्ष दायर फेयर इन्वेस्टिगेशन याचिका में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय ने सरकार से जवाब तलब करने के साथ ही केस की इन्वेस्टिगेशन कहां तक पहुंची विवरण हेतु केस डायरी भी तलब कर लिया।
बतातें चलें कि याचिका के अनुसार नौवीं कक्षा की छात्रा गत दो जुलाई को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय ग्यासपुर में पढ़ने गई थी। स्कूल पहुंचने के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद परिजनों के पास स्कूल के प्रधानाचार्य का फोन आता है कि आपकी बच्ची की मौत हो गई है। सूचना पाकर स्कूल पहुंचे परिजनों ने देखा कि छात्रा के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था। परिजनों ने स्कूल प्रशासन व अधिकारियों से शव को देखने की प्रार्थना लेकिन सबने अनसुना कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शव का पंचनामा पर भी जबरन उनके हस्ताक्षर कराए गए। पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से दोषियों की गिरफ़्तारी नहीं होने पर पूरे घटनाक्रम के निष्पक्ष जांच के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समक्ष फेयर इन्वेस्टिगेशन याचिका दाखिल हुई। जिसपर 26 नवंबर 2024 को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के डिवीजन बेंच के समक्ष सुनवाई हुईं और न्यायमूर्ति जस्टिस राजीव गुप्ता व न्यायमूर्ति जस्टिस सुरेंद्र सिंह प्रथम के समक्ष याचीगण के अधिवक्ता शरदेंदु सौरभ ने अपनी प्रार्थना रखा, जिसपर उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दो सप्ताह के भीतर राज्य सरकार से जवाब तलब करते हुए एडिशनल गवर्मेंट एडवोकेट को पूरे केस की आख्या के तौर पर केस डायरी भी तलब करते हुए 11 दिसम्बर 2024 पर उपस्थिति होने का निर्देश दिया और टॉप टेन केस के तौर पर सुनवाई तिथि सुनिश्चित किया।
जिसपर अधिवक्ता शरदेंदु सौरभ का कहना है कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और जल्द इसमें दोषियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित होगी। लीगल एसोसिएट स्वाती चतुर्वेदी का कहना हैं कि यह घटना नारी शक्ति को लेकर सरकार के दावों पर प्रश्न खड़े करती हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस त्रिपाठी, राजीव कुमार पांडेय, अनिल शास्त्री , उदय सिंह, कृष्ण कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर विभव मिश्र, ऋषभ मिश्र, बीएचयू के सलिल दुबे सबने एक स्वर में माननीय उच्च न्यायालय पर आस्था और विश्वास जताया है और कहा है कि इस पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद का ऐतिहासिक फैसला आयेगा।

संविधान दिवस पर रंगोली में अंकित , दक्षता में शांभवी चौबे एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में अनमय मिश्रा रहे प्रथम

संविधान दिवस पर रंगोली में अंकित , दक्षता में शांभवी चौबे एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में अनमय मिश्रा रहे प्रथम

-प्रयागराज के आईईआरटी में संविधान दिवस पर आयोजित हुआ प्रतियोगिता

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। आईईआरटी प्रयागराज में संविधान दिवस को लेकर रंगोली, दक्षता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी। आयोजित प्रतियोगिता रंगोली में प्रथम स्थान पर अंकित कुमार और आदित्य, द्वितीय साक्षी और काजल, तृतीय स्थान पर आयुषी एवं रानी रहे। जबकि दक्षता में प्रथम स्थान पर शांभवी चौबे, द्वितीय पर आदित्य सिंह, तृतीय हर्ष नारायण मिश्रा एवं पेंटिंग में प्रथम स्थान पर अनमय मिश्रा, द्वितीय स्थान पर आदित्य गौतम एवं तृतीय स्थान पर मीनाक्षी पटेल रहे। वहीं कार्यक्रम संयोजक कैप्टन सुनील निषाद ने संविधान दिवस पर छात्रों को उत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं कर संविधान दिवस का संकल्प दिलाया। जजेज के रूप में मेजर दिव्य प्रकाश गोस्वामी, सत्य प्रकाश, एस0 पी0 गौतम, अमित कुमार तिवारी, प्रदीप शुक्ला, बलवंत पाण्डेय, संजय शुक्ला, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सोरांव में भूमि का बैनामा कर तमंचा सटाकर 51 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश, मुकदमा दर्ज

सोरांव में भूमि का बैनामा कर तमंचा सटाकर 51 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश, मुकदमा दर्ज

-फाफामऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। जमीन का बैनामा कराने के बाद कार सवार लोगों द्वारा तमंचा सटाकर 51 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस घटना मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
फाफामऊ थाना क्षेत्र मलाक हरहर निवासिनी अराधना पटेल पुत्री पवन कुमार के मुताबिक माता-पिता की मौत के बाद मामा लाल बाबू निवासी युसूफपुर जिल्ला थाना सोरांव के घर पर रहती है। बताया जाता है कि उसकी भूमि मलाक हरहर में है। वहीं मेरी भूमि का प्रभाकर पटेल पुत्र स्व0 छोटे लाल निवासी मुरादपुर उर्फ खिदिरपुर सोरांव ने दलाल के रूप में तय किया था। भुक्तभोगिनी के मुताबिक 1.65 करोड़ रुपए खाते में डलवा दिया था। जिसके बाद शेष 51 लाख रुपए बैनामा के बाद नगद देने को कहा गया था। बताया जाता है कि 23 नवंबर को सोरांव तहसील में भूमि का बैनामा करने के बाद 51 लाख रुपए बैग देकर फार्च्यूनर कार से घर छोड़ने की बात कहीं। वहीं कार में मामा लाल बाबू एवं रिश्तेदार श्यामू कू साथ कार में बैठ गई। आरोप है कि कार से ले जाकर शिव लाल का पुरा स्थित स्कूल के पास कार रोककर तमंचा सटाते हुए प्रार्थीनी के साथ मामा एवं उसके रिश्तेदार को रोककर 51 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वहीं फाफामऊ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अश्ववनी पटेल पुत्र जगलाल, राम कुमार पटेल पुत्र राज बहादुर पटेल निवासीगण युसूफपुर जिल्ला सोरांव, जितेंद्र पटेल पुत्र बाल करन पटेल निवासी कुरू गांव सोरांव एवं प्रभाकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि घटना को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

युवक से 72 हजार रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

युवक से 72 हजार रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

-फाफामऊ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। किराये के झांसे में आकर एक युवक द्वारा हजारों रूपए मंगवा लिया। जिसके बाद वह मोबाइल बंद कर लिया। वहीं घटना मामले में भुक्तभोगी द्वारा पुलिस थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उदित नारायण सिंह पुत्र अरूण कुमार सिंह का यूनियन बैंक शाखा में खाता है। बताया जाता है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किराए के लेन-देन की बात के झांसे में आकर आनलाइन 72 हजार रुपए भेज दिया। जिसके बाद वह अपना पैसा वापस मांगा तो अज्ञात युवक का मोबाइल नंबर बंद हो गया। जिसके बाद हैरान परेशान भुक्तभोगी पुलिस थाने पहुंचकर घटनाक्रम को बताते हुए तहरीर दी। पुलिस घटना मामले की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

कौड़िहार की आंगनवाड़ी कार्यकत्री के घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए नकदी समेत लाखों का सामान,मचा हड़कंप

कौड़िहार की आंगनवाड़ी कार्यकत्री के घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए नकदी समेत लाखों का सामान,मचा हड़कंप

-नवाबगंज थाना क्षेत्र जलालपुर चांधन उर्फ पीथीपुर गांव का है मामला

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। बीती रात को अज्ञात चोर ताला तोड़कर आंगनवाड़ी कार्यकत्री के घर से नकदी समेत लाखों रूपए के सोने-चांदी का जेवरात खंगाल ले गए। वहीं घटना के बाद सुबह जब टूटा ताला देखा तो दंग रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र जलालपुर चांधन उर्फ पीथीपुर निवासिनी कुसुम गुप्ता आंगनवाड़ी कार्यकत्री है। बताया जाता है कि वह रात्रि को अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद चोरों द्वारा आलमारी एवं बाक्स का भी ताला तोड़कर एक लाख रुपए नकदी व सोने-चांदी का आभूषण चोर खंगाल ले गए। वहीं घटना के बाद लोगों में खलबली मची रही ‌ नवाबगंज की पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालाकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

सोरांव के दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर हुआ निलंबित, खलबली

सोरांव के दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर हुआ निलंबित, खलबली

-पुलिस लाइन के सामने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, सोरांव में कार्यरत था दरोगा गोविंद दास प्रजापति

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। एक युवक से रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डीसीपी गंगानगर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सोरांव थाने में तैनात दरोगा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच पड़ताल का आदेश दे दिया गया है। वहीं रिश्वत लेने के मामले का वीडियो वायरल के बाद निलंबन की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है। वीडियो पुलिस लाइन के सामने का होना बताया जा रहा है।
प्रयागराज के पुलिस लाइन के सामने एक युवक से सोरांव थाने में कार्यरत रहा दरोगा गोविंद दास प्रजापति द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। वहीं दरोगा का वीडियो पैसे लेने का वायरल होने पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय जांच का भी आदेश दे दिए हैं। वहीं पुलिस कर्मियों में वीडियो वायरल होने एवं निलंबन की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

—-सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोरांव थाने के दरोगा द्वारा एक युवक से रूपए लेते हुआ दिखाई दे रहा है। दरोगा को निलंबित करते हुए उसकी विभागीय जांच भी करवाने का आदेश दे दिया गया है।
—कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर।

शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगा दी जिससे लाखों का माल जलकर खाक

शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगा दी जिससे लाखों का माल जलकर खाक
मऊआइमा (प्रयागराज) शरारती तत्वों ने दो लोहे की गोमटी तथा मडहानुमा मिष्ठान की दुकान में आग लग दी। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक लाखों का सामान नगदी जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी ने रविवार को सुबह इसकी लिखित तहरीर मऊआइमा थाना में दी है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कटभरप्रमेजपुर निवासी अवकाश यादव पुत्र ललन यादव ग्राम सिटकहवा चौराहे पर चाय नाश्ता मिष्ठान की दुकान दो लोहे की गोमटी तथा मडहानुमा दुकान खोले हैं। बताया गया है कि अवकाश विकलांग है। शनिवार को अवकाश घर पर चला गया।उसके पिता मडहानुमा दुकान में सो रहे थे।बताते हैं कि मध्य रात्रि को शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगा दिए। जिससे दुकान में रखा दो फ्रीजर,दो काउंटर,फ्रीज, कोल्ड्रिंक ,तख्त, बेंच आदि के अलावा पन्द्रह हजार रूपया नगदी,शादी ब्याह के आर्डर की मिठाई सहित सारी दुकान लगभग साढे चार लाख रुपए का सामान नगदी जल जाने से विकलांग अवकाश यादव कंगना हो गया है। भुक्तभोगी अवकाश यादव ने मऊआइमा थाने में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर दी है।

चलती कार में लगीं आग जलकर हुई खाक,मौके पर पहुची पुलिस व फायर ब्रिगेड

चलती कार में लगीं आग जलकर हुई खाक,मौके पर पहुची पुलिस व फायर ब्रिगेड

प्रयागराज ।उतरांव थाना क्षेत्र के इनायत पट्टी नेशनल हाइवे सर्विस रोड पर चलती कार में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरी कार जलकर खाक हो गई। कार सवार बाहर निकल कर अपनी जान सुरक्षित किए। बताते चले कि उतरांव थाना क्षेत्र के इनायतपट्टी गांव के सामने नेशनल हाइवे सर्विस रोड पर फूलपुर थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव नीवासी अजय यादव जो अपनी होंडा सिटी कार से हंडिया गए हुए थे। वह हंडिया से दलपतपुर घर को जा रहे थे जैसे ही कार इनायतपट्टी गांव के सामने हाइवे सर्विस रोड पर पहुचे की अचानक कार में आग लग गईं। किसी तरह कार सवार चालक और पीछे बैठे दो अन्य उतरकर अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए। कार में इतनी तेज आग लगी कि ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुची उत्तरांव पुलिस दमकल के साथ जब तक आग पर काबू पाते तब तक कार जलकर खाक हो गयी थी। वहीं फायर ब्रिगेड कर्मी बिना वर्दी और सेफ्टी के घटना स्थल पर पहुचे थे। मौके पर एक होमगार्ड के अलावा सभी फायर ब्रिगेड कर्मी बिना वर्दी के घटना स्थल पर पहुचे थे। वही घटना को देखकर उपस्थित लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ था।