Home Blog Page 60

कोर्ट ने दोषसिद्ध पाएं जाने पर तीन माह 15 दिन का सुनाया कारावास की सजा

कोर्ट ने दोषसिद्ध पाएं जाने पर तीन माह 15 दिन का सुनाया कारावास की सजा

-मऊआइमा मऊदोस्तपुर गांव का है अभियुक्त, 20 साल बाद मिली सजा

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। कोर्ट ने गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर एन0डी0पी0सी0 एक्ट के अभियुक्त को दोषसिद्ध पाएं जाने पर 3 माह 15 दिन की कारावास से दंडित किया है। यह मामला 20 वर्ष पुराना है।
न्यायालय कक्ष सं0-06 प्रयागराज में मुकदमा अपराध संख्या-126/2003 की पुलिस पैरवी एवं गवाह साक्ष्यों पर अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ पंजाबी पुत्र अर्जुन लोहार निवासी मऊदोस्तपुर थाना मऊआइमा को एन0डी0पी0सी0 एक्ट के मामले में 3 माह 15 दिन का कारावास की सजा सुनाई है। जबकि अभियुक्त के खिलाफ बीस वर्ष पहले मऊआइमा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पैरवी टीम में ए0पी0ओ0 पवन सिंह, मऊआइमा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोर्ट मोहर्रिर कां0 मनोज यादव, हे0कां0 अशोक कुमार पैरोकार रहे।

कोर्ट के आदेश पर पूर्व थाना प्रभारी, एसआई समेत आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज

कोर्ट के आदेश पर पूर्व थाना प्रभारी, एसआई समेत आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज

-मऊआइमा के बालाडीह का है मामला, इंस्पेक्टर सुरेश सिंह मौर्या, एसआई संजय मौर्या समेत विपक्षी पर केस दर्ज

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। कोर्ट के आदेश पर ढाई साल बाद पूर्व थाना प्रभारी, एसआई समेत आधा दर्जन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, अश्लील हरकतें, तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि पीड़िता द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग एवं अध्यक्ष केंद्रीय महिला आयोग को आनलाइन शिकायत कार्रवाई की भी मांग की थी।
मऊआइमा थाना क्षेत्र बालाडीह निवासिनी एक महिला के मुताबिक विपक्षियों द्वारा उसकी भूमि पर कब्जा करते हुए घर में रखा अनाज बाहर फेंक दिए। यहीं नहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस मऊआइमा पर भी गंभीर आरोप लगाया गया है। ढाई साल बाद कोर्ट के आदेश पर मऊआइमा थाने के पूर्व थाना प्रभारी सुरेश सिंह मौर्या, एसआई संजय मौर्या, संतोष कुमार यादव, उमाशंकर यादव पुत्रगण स्व. राम कुमार, बबिता पत्नी संतोष कुमार एवं उमा देवी पत्नी रमाशंकर पर मारपीट, तोड़फोड़, छेड़छाड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं पीड़िता द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग एवं अध्यक्ष केंद्रीय महिला आयोग से भी आनलाइन शिकायत की थीं। वहीं कोर्ट के आदेश पर ढाई साल बाद पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

सोरांव के लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार, खलबली

सोरांव के लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार, खलबली

-रास्ता खुलवाने के लिए लेखपाल ने मांगा था रिश्वत

-मनोज यादव धामापुर अब्दालपुर ने की थी शिकायत

अनिल पाल,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। रास्ता खुलवाने के एवज में राजस्व लेखपाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम द्वारा रंगे हाथ छः हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। जिसके बाद टीम द्वारा पकड़े गए रिश्वतखोर लेखपाल को हिरासत में लेते हुए विधिक कार्रवाई की है। वहीं रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल की खबर पर तहसील कर्मचारियों में खलबली मची रही।
सोरांव तहसील में राजस्व लेखपाल प्रदीप कुमार पुत्र गुलाब सिंह वर्तमान में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। वहीं रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जाधारकों द्वारा कब्जा कर रास्ते को बंद कर दिया गया था। जबकि शिकायतकर्ता मनोज कुमार यादव पुत्र बाबूलाल निवासी धामापुर अब्दालपुर से लेखपाल प्रदीप कुमार यादव द्वारा रास्ता खुलवाने के एवज में छः हज़ार रुपए रिश्वत मांगी थी। सोमवार को सोरांव तहसील गेट के सामने कजियानी रोड स्थित अरमान के कमरे से लेखपाल प्रदीप कुमार यादव को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम द्वारा रंगे हाथ छः हज़ार रुपए रिश्वत लेते धरा दबोचा। वहीं टीम द्वारा हल्का लेखपाल दादूपुर प्रदीप कुमार यादव निवासी इब्राहिमपुर हेतापट्टी झूंसी प्रयागराज को गिरफ्तार करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की है। लेखपाल की गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव, निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी, निरीक्षक वर्षा श्रीवास्तव, हे. कां. राकेश भारती,कां. अखिलेश प्रताप सिंह, दीपक शुक्ला, वेद प्रकाश मिश्रा, सुनील यादव, योगेन्द्र सिंह, लालता प्रसाद मिश्रा रहे।

—-शिकायत के आधार पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ लेखपाल को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्रवाई की गई है।
—-सुरेंद्र सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक-एंटी करप्शन,

फोटो-रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल प्रदीप कुमार यादव,

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, केन्द्रीय मंत्री व सासंद से मिले भाजपा नेता

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, केन्द्रीय मंत्री व सासंद से मिले भाजपा नेता

मेजा विधान सभा के विकास के साथ रखी पक्कापुल की मांग

भदोही/प्रयागराज। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, रेलवे सलाहकार समिति सदस्य और उच्च न्यायालय में भारत सरकार के शासकीय अधिवक्ता डा.आनंद कुमार चौबे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,नई दिल्ली की भाजपा सांसद और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता बांसुरी स्वराज से मिले। इस दौरान डा.आनंद चौबे ने राष्ट्रीय महासचिव से संगठनात्मक और यूपी में हो रहे विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही प्रयागराज जिले के डेंगूरपुर और भदोही जिले के धनतुलसी गंगा घाट पर पक्कापुल की स्वीकृति का मामला उठाया।
इस दौरा भाजपा नेता डा.आनंद कुमार चौबे ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मेजा प्रयागराज के विकास संबंधित मंत्रालय से जुड़े कार्य को लेकर चर्चा की। कहा कि मेजा विधानसभा को आदर्श बनाने का उनका संकल्प है और यह संकल्प सभी के सहयोग से पूरा होगा। इसके बाद डा.आनंद ने भाजपा सांसद व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता बांसुरी स्वराज से आत्मीय शिष्टाचार मुलाकात की। दोनो ही नेताओ के बीच विकास के मसले पर विस्तार से चर्चा हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने एएमयू पर मनमोहन सरकार के स्टैंड को सही ठहराया: वसीम अंसारी

सुप्रीम कोर्ट ने एएमयू पर मनमोहन सरकार के स्टैंड को सही ठहराया: वसीम अंसारी

यूपी मदरसा एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य

भदोही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव व विधान सभा भदोही से पूर्व प्रत्याशी वसीम अंसारी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे के पक्ष में फैसला देने का स्वागत किया है।
वसीम अंसारी कहा कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने हलफनामा देकर कहा था कि एएमयू को अब अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा नहीं दिया जा सकता। जबकि पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार ने ए एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा देने की वकालत की थी ।उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कांग्रेस के स्टैंड को वैधानिक तौर पर सही साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट का अपने फैसले में यह कहना कि संविधान का अनुच्छेद 30 धार्मिक अल्पसंख्यकों के अपने स्वयं के शैक्षणिक संस्थाओं का प्रबंध करने के अधिकारों की रक्षा करता है और इसलिए उच्च न्यायालय ने निर्णय देकर गलती की थी कि 2004 का कानून धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

राजस्व एवं पुलिस ने भूमि का सीमांकन कर गड़वाया पत्थर, दबंगों ने उखाड़कर दी धमकी

राजस्व एवं पुलिस ने भूमि का सीमांकन कर गड़वाया पत्थर, दबंगों ने उखाड़कर दी धमकी

-न्यायालय एसडीएम के आदेश पर भूमि का हुआ था सीमांकन, दबंगों ने उखाड़कर फेंका

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। न्यायालय एसडीएम के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस की मौजूदगी में विवादित भूमि का सीमांकन कर पत्थर को गाड़ कर चिन्हित किया गया था। जिसके बाद जबरन विपाक्षियों द्वारा पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया गया है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
सोरांव थाना क्षेत्र के रायपुर उर्फ पूरे कल्यान शाह निवासिनी गीता देवी पत्नी विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 16 मार्च 2024 को न्यायालय एसडीएम के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस की मौजूदगी में भूमि को चिन्हित करते हुए अलग कर पत्थर गाड़ दिया गया था। बावजूद विपक्षी सुखबीरसिंह पुत्र स्व. सत्य नारायण व रिषी पुत्र स्व.यशवंत सिंह व उर्मिला व आराधना निवासीगण तेजा का पुरा (अब्दालपुर खास) द्वारा पत्थर को उखाड़ने लगे। जब वह विरोध की तो विपक्षीगणों द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। वहीं पुलिस घटना मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होलागढ़ में कचरा फेंकने गई दो सगी बहनों को महिलाओं ने की पीटाई, केस दर्ज

होलागढ़ में कचरा फेंकने गई दो सगी बहनों को महिलाओं ने की पीटाई, केस दर्ज

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। एक महिला ने कचरा फेंकने गई बेटी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराई है।
होलागढ़ थाना क्षेत्र के शेरगढ़ निवासिनी मीना देवी पत्नी विनोद पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी कचरा फेंकने के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी महिलाओं द्वारा बेरहमी से पीटाई कर चोटें पहुंचाईं गई। पुलिस घटना मामले की तहरीर पर संगीता देवी पत्नी सोनू, विनीता पत्नी अशोक, बीनू पत्नी संतोष व ज्योति पत्नी रवीश द्वारा गाली-गलौज करते हुए पीटाई करने लगी। शोर सुनकर जब बचाव करने के लिए प्रार्थीनी की बड़ी बहन पहुंची तो उसकी भी पीटाई कर दी गई। पुलिस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

युवा मंच द्वारा रोजगार अधिकार अभियान का राष्ट्रीय सम्मेलन सह बैठक गांधी पीस फाऊंडेशन, नई दिल्ली में आयोजित हुआ

युवा मंच द्वारा रोजगार अधिकार अभियान का राष्ट्रीय सम्मेलन सह बैठक गांधी पीस फाऊंडेशन, नई दिल्ली में आयोजित हुआ

अनिल पाल,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज।
सुपर रिच की संपत्ति पर समुचित टैक्स, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गारंटी, देशभर में सरकारी विभागों में खाली पदों को तत्काल भरने, हर व्यक्ति के सम्मानजनक जीवन की गारंटी करने के सवाल पर आज नई दिल्ली के गांधी पीस फाऊंडेशन में विगत तीन महीनों से पूरे देश में चलाए जा रहे रोजगार अधिकार अभियान के प्रथम चरण के समापन पर राष्ट्रीय सम्मेलन सह बैठक हुई। इस बैठक में टीना, डाक्टर संत प्रकाश, राजेश सचान, अनिल सिंह,ई० राम बहादुर पटेल,डीवाईएफआई के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, कर्नाटक के सरवन, अंकित भारद्वाज ने की। सम्मेलन सर्वसम्मति से इस निर्णय पर पहुंचा कि रोजगार का सवाल राजनीतिक अर्थनीति से जुड़ा हुआ है। छात्रों – युवाओं के साथ समाज के बड़े हिस्से को बेरोजगारी का सवाल प्रभावित करता है। सम्मेलन यह मानता है कि देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। संसाधन जुटाए जा सकते हैं यदि बड़े पूंजी घरानों की सम्पत्ति पर समुचित टैक्स लगाया जाए और उचित अर्थनीति बने। इन संसाधनों से छात्रों व युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गारंटी होगी। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्त्रियों समेत सभी स्कीम वर्कर्स और ठेका/संविदा पर काम करने वाले मजदूरों को पक्की नौकरी व सम्मानजनक वेतनमान, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी व खेती सहित छोटे मझोले उद्योगों के सहकारीकरण के लिए निवेश और नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा जैसे सवालों को हल किया जा सकता है। प्रस्ताव में अटल बिहारी वाजपेई सरकार के जमाने में बनाए गए राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम 2003 को बड़ी पूंजी के पक्ष में बनाया गया कानून माना। बावजूद इसके यदि पूंजीपतियों पर उचित टैक्स लगाया जाए तो राजकोषीय घाटे के इस कानून की जरूरत ही नहीं रह जाएगी। सम्मेलन सह बैठक देश भर में छात्रों-युवाओं के साथ समाज के अन्य तबकों से संवाद करेगा और एक अर्थपूर्ण अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अधिकार एवं जनपक्षीय अर्थनीति के लिए चलाएगा। इस संवाद अभियान में राज्य, जोन, जिला व कैम्पसों में सम्मेलन किये जायेंगे। सम्मेलन की मदद के लिए किसान, मजदूर, महिला, कर्मचारी, पर्यावरण आदि आंदोलन के प्रतिनिधियों, जनपक्षीय अर्थशास्त्रियों, अधिवक्ताओं और नागरिकों को लेकर सलाहकार समिति के गठन पर विचार किया गया। अभी तक जिन लोगों ने सलाहकार समिति में रहने की सहमति दी है उनमें भारत सरकार के पूर्व वित्त सचिव एस. पी. शुक्ला, अर्थशास्त्री प्रोफेसर प्रभात पटनायक, प्रो. अरूण कुमार, एडवोकेट प्रशांत भूषण, पत्रकार संतोष भारतीय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, अर्थशास्त्री जया मेहता, उमाकांत आदि हैं। अभियान के चार मुद्दों से जो भी सहमति व्यक्त करेगा वह इस अभियान का हिस्सा बनेगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर प्रभात पटनायक में कहा कि देश के हर नागरिक के सम्मानजनक जीवन की गारंटी करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि देश के चंद कॉर्पोरेट घरानों की संपत्ति पर महज 2 प्रतिशत संपत्ति कर और 30 प्रतिशत विरासत कर लगा दिया जाए तो देश के हर नागरिक को पांच संवैधानिक अधिकारों की गारंटी हो सकती है। जिसमें रोजगार का अधिकार बेहतर और मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार, वृद्ध व्यक्तियों को पेंशन का अधिकार मिल सकता है। उनका कहना था कि इस टैक्स से लोगों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी होगी और लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी।
प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। आज जो हालात है उसने छोटे मझौले उद्योगों और असंगठित क्षेत्र को बर्बाद करके रख दिया है। जबकि देश का ज्यादातर हिस्सा अभी भी असंगठित क्षेत्र में ही काम कर रहा है। ऐसी स्थिति में यदि कॉरपोरेट घरानों पर टैक्स लगा तो देश में समृद्ध आ सकती है। उन्होंने कहा कि टीना फैक्टर की बात बेमानी है देश में वैकल्पिक नीतियों का निर्माण किया जा सकता है और देश की सम्प्रभुता की रक्षा की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि आज जरूरत है कि बढ़ रहे पूंजी के एकाधिकार को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि देश में बहुत बड़ी संख्या ठेका मजदूरों की है जिन्हें न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा भी नहीं मिल पा रही है। सरकार को रोजगार के अधिकार का कानून बनाना चाहिए और हर नागरिक के रोजगार की गारंटी की जाए और यदि सरकार रोजगार न दे पाए तो कम से कम न्यूनतम मजदूरी का आधा बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिया जाए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुराने दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत है और नई परिस्थिति के अनुसार प्रैक्सिस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में पावर और वैल्थ कुछ लोगों के हाथ में संकेन्द्रित हो गई है और जब यह होगा तो लोकतंत्र भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा। इसलिए रोजगार का यह आंदोलन लोकतंत्र को बचाने का भी आंदोलन है। गांधी शांति प्रतिष्ठान के डायरेक्टर कुमार प्रशांत ने कहा कि लोकतांत्रिक दायरे को लगातार कमजोर किया जा रहा है इसे बचाने की जरूरत है। वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि रोजगार का आंदोलन जनता की नब्ज को पकड़ने का आंदोलन है और इसका विस्तार पूरे देश में होगा। नजरिया के संपादक रहमान ने इस देश भर में फैलाने की जरूर को रेखांकित किया। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी देश के नौजवानों, किसानों व मजदूरों को अलग-अलग संघर्ष के बजाय एक जुट होकर संघर्ष करने व अपने संवैधानिक अधिकारों को सरकारों से छीनने की नसीहत दी उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों को यह महसूस कराना होगा कि देश में लोकतंत्र पर कुठाराघात नहीं सहन किया जाएगा सभी को दलों के दलदल से निकल कर गूंगी बहरी सरकार के कानों तक अपनी आवाज मजबूती से पहुंचानी पड़ेगी और वोट की चोट का भी दर्द समय आने पर महसूस कराना होगा , सरकारों के लुभावने स्कीम से हम सब को सचेत होना है और सरकार से शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार जैसे सवालों को हल करने के लिए आंख में आंख डालकर संवाद करना होगा। सम्मेलन को किसान नेता पूरन सिंह, राष्ट्रीय कुली मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव, युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह, डीएलएड मोर्चा के रजत सिंह, आदिवासी युवा सविता गोंड, टेक्निकल युवाओं के नेता आरबी सिंह पटेल, किसान सभा के विमल त्रिवेदी, माध्यमिक शिक्षक संघ के सुरेंद्र पांडे, भगत सिंह स्टूडेंट मोर्चा की इप्शिता, डॉक्टर प्रभात कुमार, प्रगतिशील युवा मंच की निशा, राकेश, जैनुल आब्दीन, बागीश धर राय, मोहित कुमार, मेजर हिमांशु सिंह ने संबोधित किया। सम्मेलन में वरिष्ठ समाजसेवी दीपक ढोलकिया और समाजवादी विजय प्रताप भी मौजूद रहे।

ग्राम प्रधानों, प्राधिकारियों और प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ग्राम प्रधानों, प्राधिकारियों और प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन
◼️ शिक्षा सबसे शक्तिशाली है हथियार : ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई
◼️समाज की भागीदारी से ही विद्यालयों का समुचित विकास है संभव : खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा

उन्नाव। विकास खण्ड सुमेरपुर के बाबू जयशंकर गया प्रसाद महाविद्यालय छांछीराई खेड़ा सुमेरपुर में शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवम् उन्मुखीकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डी.बी.टी. के माध्यम से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करना और विद्यालयों में चलाए जा रहे ऑपरेशन कायाकल्प तथा निपुण भारत मिशन के संबंध में जागरूकता फैलाना था।
संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई एवम् विशिष्ट अतिथियों में बीईओ अखिलेश वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष आशीष सिंह एवम् प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमेरपुर योगेश बाजपेई ने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग समाज को बदलने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने ग्राम प्रधानों और शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे बच्चों में रचनात्मकता और अच्छे आचार-व्यवहार का विकास करें, जिससे एक बेहतर समाज की नींव रखी जा सके। इस अवसर पर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम प्रधानों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समाज सेवी बैजनाथ सिंह ने कहा कि विद्यालयों के सुधार में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों की मेहनत और समर्पण की सराहना की, जिससे विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा ने कहा कि समाज की भागीदारी से ही विद्यालयों का समुचित विकास संभव है। बीईओ अखिलेश वर्मा ने विद्यालय विकास में समाज की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में कम्पोजिट महेश खेड़ा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने समां बांध दिया। संगोष्ठी में उपस्थित समस्त सदस्यों ने शिक्षा के महत्व और उसके विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाया और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया। आशा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहेंगे, जिससे शिक्षा का स्तर और अधिक ऊंचा उठ सके। कार्यक्रम का संचालन एआरपी आशेन्द्र सिंह एवम् रवि शंकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया और अंत में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह उर्फ प्रिंसू सिंह, समाज सेवी बैजनाथ सिंह, मुन्ना सिंह मंडपहा, प्रधानाचार्य पंकज सिंह, प्र.शि. संघ मंत्री वरुण मिश्रा, संघर्ष समिति ब्लॉक अध्यक्ष देश दीपक पाण्डेय, प्रधान संघ सुमेरपुर के अध्यक्ष आशीष सिंह, रा.शै. महासंघ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेश श्रीवास्तव, आँगनवाड़ी सुपरवाइजर संगीता देवी, अमरेश सिंह, सौरभ सिंह, राहुल यादव, महेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, राकेश तिवारी, संतोष तिवारी, धीरेन्द्र सिंह, रामदेव यादव, अरुणेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, वन्दना दीक्षित, अनुराधा सिंह, नमिता त्रिपाठी, सीमा गुप्ता, सुनीता तिवारी, बिनीता देवी, शीला देवी, सारिका शुक्ला, आराधना समेत आदि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की।

योगी सरकार में हुआ है जनहित का कार्य अपराध का भी हुआ अंत-जया उमेश पाल

योगी सरकार में हुआ है जनहित का कार्य अपराध का भी हुआ अंत-जया उमेश पाल

-फूलपुर उपचुनाव में जया उमेश पाल ने जनसंपर्क कर भाजपा के समर्थन में की अपील

अनिल पाल,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। भाजपा सरकार जनहित का कार्य कर रही है। प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं का रोक लगाते हुए कानून का राज स्थापित करने का कार्य कर रही है। जिससे प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगने के साथ ही शांति व्यवस्था कायम है। उक्त बातें जया उमेश पाल ने फूलपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने पार्टी की पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क के दौरान अंदावा पाल बस्ती, मलावां बुर्जुग, मलावा बुजुर्ग कसेरूआ समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की है। जबकि प्रदेश सरकार ने लोगों के हित में कार्य करने के साथ ही सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास कशपर कार्य कर रही है। जो लोगों के समक्ष है। जनसंपर्क के दौरान पार्षद राम मिलन पासी, पार्षद शिव नारायण यादव, पार्षद सिया राम मौर्या समेत लोग मौजूद रहे।

फोटो-फूलपुर में उपचुनाव के दौरान जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा की जीत की अपील,