Home Blog Page 61

भूमि विवाद में दंपति की पीटाई के आरोप में पुलिस ने जेठ-जेठानी समेत चार पर केस दर्ज

भूमि विवाद में दंपति की पीटाई के आरोप में पुलिस ने जेठ-जेठानी समेत चार पर केस दर्ज

-नवाबगंज के बुदौना शुक्लान गांव का है मामला

राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। भूमि विवाद को लेकर दंपति को मारपीट कर धमकी दी है। वहीं पुलिस परिवार के सदस्यों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुदौना शुक्लान निवासिनी कंचन मिश्रा पत्नी जय प्रकाश मिश्रा का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर जेठ अवधेश मिश्रा, विनोद मिश्रा एवं जेठानी शशिलता व उनका बेटा कुलदीप मिश्रा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पीटकर चोटें पहुंचाईं है। पुलिस घटना मामले में उक्त के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने रामपुर गंगा घाट का किया निरीक्षण

प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने रामपुर गंगा घाट का किया निरीक्षण

गोपीगज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के प्रभारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह कर्मचारियों के साथ रामपुर गंगा घाट का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
सूर्य उपासना के लोक आस्था के पर्व डाला छठ पर व्रती महिलाए डूबते व उगते सूर्य की उपासना करते हुए अर्घ्य अर्पित करती है। डाला छठ पर गंगा घाट पर होने वाली भीड़ को देखते हुए मंगलवार को रामपुर घाट पहुचे अधिशासी अधिकारी ने छठ पर्व की दृष्टिगत रामपुर घाट पर साफ सफाई चूना छिड़काव,पेयजल व्यवस्था टैंकर, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के साथ ही सफाई कार्य शुरु कर दिया गया। इस मौके पर बड़े बाबू विष्णु प्रसाद, अचल श्रीवास्तव, आशीष यादव ,रामानंद व अन्य मौजूद रहे।

बुजुर्ग को बनाया ठगी का शिकार, उड़ाए 35 हज़ार रुपए

बुजुर्ग को बनाया ठगी का शिकार, उड़ाए 35 हज़ार रुपए

सीतामढ़ी। भदोही में जालसाजों का नेटवर्क पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन कर सामने आया है। उचक्कागिरी का यह मामला यूनियन बैंक धनतुलसी का है, जहां बहपुरा इटहरा के रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग हरिनाथ उच्चकों के बुने जाल में फंस गए।
हरिनाथ (60) निवासी बहपूरा दोपहर बाद पैंतीस हजार निकालने के लिए धनतुलसी स्थित यूनियन बैंक की शाखा में पहुंचे जहां बैंक के अन्दर मौजूद दो जालसाज उनके पीछे लग गए। पहले ठगों ने उनके पैसा काउंटर से निकालने में सहयोग किया पर्ची भरी बाद में बैंक से बाहर सड़क पर स्थित पान दुकान तक साथ आए। एकान्त देखकर उन्होंने बुजुर्ग से गिनती के लिए पैसे मांगे और गिनने के दौरान ही दूसरा साथी बाइक लेकर आया और दोनों बाइक से तेज रफ़्तार से भाग निकले। बुजुर्ग ने शोरगुल मचाया लेकिन तबतक वे दूर निकल चुके थे। बैंक शाखा स्थित कैमरे की रिकॉर्डिंग से उचक्कों की फोटो विडियो पहचान करने के बाद बुजुर्ग कोइरौना थाने में शिकायत के लिए पहुंचे।उचक्कागिरी का ऐसा मामला देख पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

एसडीएम के भ्र्ष्टाचार की जांचईडी से कराने को सीएम से मिलें पूर्व विधायक

एसडीएम के भ्र्ष्टाचार की जांच
ईडी से कराने को सीएम से मिलें पूर्व विधायक

भाजपा के पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

ज्ञानपुर। भदोही के उप जिलाधिकारी रहे शिव प्रकाश यादव की भाजपा के भदोही के पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ कार्यालय में मुलाकात कर एसडीएम पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाया। सीएम को पत्रक देकर एसडीएम के खिलाफ स्पेशल टीम ईडी से जाँच कराकर कार्रवाई किये जाने की माँग की हैं।

पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अवगत कराया है कि भदोही तहसील में उपजिलाधिकारी शिवप्रकाश यादव जून 2023 से जुलाई 2024 तक कार्यरत रहें। इस दौरान एसडीएम ने सरकारी जमीन व सार्वजानिक उपयोग की भूमि को अपने करीबियों को आवंटित करके घोर अनियमितता की। पूर्व विधायक ने बताया उप जिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने भदोही तहसील के ग्राम सभा रैमलपुर, पिपरिस, मर्यादपट्टी मोढ़ आदि कई गाँव में अपने करीबियों को सार्वजनिक उपयोग को भूमि का आवंटन करके करोड़ो की धनराशि वसूल की हैं।पूर्व विधायक ने उपजिलाधिकारी द्वारा अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति की जाँच स्पेशल टीम ईडी से कराने की मांग की हैं।

छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चार मजिस्ट्रेट नियुक्त

छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चार मजिस्ट्रेट नियुक्त

21 स्थलों पर सीडीओ ने दिया साफ सफाई का निर्देश

प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

भदोही। आगामी छठ पूजा का त्यौहार को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रमुख चार स्थलों चार मजिस्ट्रटों की तैनाती की गयी हैं इसके अलावा 21 स्थलों पर मुख्य विकास अधिकारी ने साफ सफाई कराये जाने का निर्देश दिया हैं।
खण्ड विकास कार्यालय ज्ञानपुर के एडीओ आईएसवी श्रीकान्त उपाध्याय को ज्ञान सरोवर हरिहर नाथ मंदिर का मजिस्ट्रेट बनाया गया हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर मनोज सिंह को सेमराध नाथ घाट व बृजेश नारायण त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी औराई को
रामपुर गंगा घाट व दिलीप पासी खण्ड विकास अधिकारी डीघ को सीतामढी गंगा घाट का मजिस्ट्रेट बनाया गया हैं। जिम्मेदारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि यह ड्यूटी तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। समस्त मजिस्ट्रेट आज से त्योहार की समाप्ति तक अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्र पर तैनात भ्रमणशील रहकर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेगें।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने जिला पंचायत राज अधिकारी व सभी खण्ड विकास अधिकारियो को जनपद के 21 स्थलों पर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया हैं।प्रेस नोट के माध्यम से सीडीओ ने बताया कि छठ पूजा के दृष्टिगत ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर,चकवा महावीर मंदिर,गोपीगंज के रामपुर गंगा नदी,बड़े शिव मन्दिर गोपीगंज ,जंगीगंज तालाब कोइरौना क्षेत्र के सेमराध गंगा घाट,सीतामढ़ी घाट,ऊंज के नवधन तालाब भदोही के रामलीला मैदान रजपुरा तालाब,रजपुरा फेज वन पानी की टंकी के पास,छितनी तालाब,सुरियावां के बावन बीघा तालाब,निमकौड़िया तालाब सुरियावां कस्बा दुर्गागंज, तालाब, कुढ़वा में देवरानी जेठानी तालाब आनन्दडीह, शिवमन्दिर तालाब औराई के नरथुआ पोखरा,चौरी क्षेत्र के दरूहना तालाब, जगन्नाथपुर तालाब, शरबतखानी तालाब, अठगोड़वा तालाबो पर व्रती महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रहाकर अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता हैं, जिसके दृष्टिगत साफ सफाई व त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया गया हैं।

बेलगाम वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय ! अपने ही पैसे के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है अवकाश प्राप्त शिक्षकों

बेलगाम वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय !

अपने ही पैसे के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है अवकाश प्राप्त शिक्षकों को

नगद भुगतान करने के स्थान पर जीएफ खाते में अन्तरित कर दिया गया धनराशि

आर.के. त्रिपाठी

प्रयागराज। बेलगाम वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय ! अपने ही पैसे के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है अवकाश प्राप्त शिक्षकों को बावजूद अभी तक कोई धनराशि नही प्राप्त हो सकीं। कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।
आपको बता दें कि सेवानिवृत शिक्षक गोपीकृष्ण तिवारी ने मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर शिकायत सन्दर्भ संख्या 40017523039422 के द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा प्रयागराज से मांग करते हुए बताया कि 30 जून 2012 को पू. मा. विद्यालय मोती नगर, विकास खण्ड बहादुरपुर, प्रयागराज से सेवा निवृत्त शिक्षक हैं। उनका डी ए 6 प्रतिशत (01/09 से 05/09), 5 प्रतिशत (07/09 से 12/09), 8 प्रतिशत (01/10 से 07/10), 10 प्रतिशत (07/10से 01/11) तक अवधि का अन्तर अवशेष देयक का भुगतान का बिल सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड बहादुरपुर प्रयागराज के पत्रांक 11C में क्रमशः 1236, 1243, 1388, 1404 द्वारा प्रस्तुत एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा प्रयागराज के कार्यालय से पारित एवं भुगतानित है, लिपिकीय त्रुटिवश धनराशि को नगद भुगतान करने के स्थान पर जीएफ खाते में अन्तरित कर दिया गया । जबकि वह 30 जून.2012 से सेवानिवृत्त होकर पेंशन भोगी है एवं उक्त धनराशि अद्यतन अप्राप्त है और जीएफ खाता सेवा निवृत्त के दिन से बन्द है। श्री तिवारी ने बताया कि शिकायत सन्दर्भ संख्या 40017523039422 के निस्तारण के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज द्वारा जिलाधिकारी प्रयागराज को प्रेषित गलत आख्या के साथ निक्षेपित कर दिया गया है।

मऊआइमा के बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड सपा में हुए शामिल

मऊआइमा के बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड सपा में हुए शामिल
मऊआइमा (प्रयागराज) बसपा के पूर्व मण्डल प्रभारी प्रवीण भारती और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष शेखू राशिद सहित मऊआइमा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। फूलपुर में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम मे बसपा मे कई वर्षों से मण्डल प्रभारी, जिला महासचिव, जिला प्रभारी जैसे विभिन्न पदों पर काम कर चुके प्रवीण भारती ने अपने साथियों के साथ सोराँव विधायक गीता पासी जी के नेतृत्व मे राष्ट्रीय महासचिव माननीय इन्द्रजीत सरोज ,प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के समक्ष बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथियों में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा कोषाध्यक्ष मोहम्मद शेखू राशिद , पूर्व विधानसभा महासचिव देवेन्द्र गौतम , पूर्व सेक्टर अध्यक्ष जूलियस पासी जी, रोहित सरोज जी, संजय पासी , सर्वेन्द्र चौधरी , महेंद्र सरोज , शिवप्रसाद पासी , मोहम्मद फैज अहमद , अंकित जायसवाल , सचिन पासी , महेश प्रजापति , फूलचंद , अमर कुमार , संदीप बिन्द , साहिल गुलज़ार , जितेंद्र पासी , मोहम्मद इमरान , मोहम्मद समीर , मोहम्मद शान , मोहम्मद ताहिर आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दूल्हा बने रे नंदलाल की रुक्मणि दुल्हन बनी….

दूल्हा बने रे नंदलाल की रुक्मणि दुल्हन बनी….

श्रीकृष्ण और रुक्मणि विवाह का हुआ प्रसंग, पंडाल में श्रद्धालुओं ने बरसाए पुष्प

सुनील पाल,
मांधाता-प्रतापगढ़। मांधाता क्षेत्र के रामनगर हैंसी में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को रुक्मिणी विवाह प्रसंग व सुदामा चरित्र का वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक अतुल जी महराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि विदर्भ के राजा भीष्मक के घर रुक्मिणी का जन्म हुआ। बाल अवस्था से भगवान श्रीकृष्ण को सच्चे हृदय से पति के रूप में चाहती थीं। लेकिन भाई रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल के साथ कराना चाहता था। रुक्मिणी ने अपने भाई की इच्छा जानी तो उसे बड़ा दुख हुआ। अत: शुद्धमति के अंतपुर में एक सुदेव नामक ब्राह्मण आता जाता था। रुक्मिणी ने उस ब्राह्मण से कहा कि वे श्रीकृष्ण से विवाह करना चाहती हैं। सात श्लोकों में लिखा हुआ मेरा पत्र तुम श्रीकृष्ण तक पहुंचा देना। कथावाचक ने बताया कि रुक्मिणी ने स्वयं को प्राप्त करने के लिए उपाय भी बताया। पत्र में रुक्मिणी ने बताया कि वह प्रतिदिन पार्वती की पूजा करने के लिए मंदिर जाती है श्रीकृष्ण आकर उन्हें यहां से ले जाओ। पत्र के माध्यम से रुक्मिणी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप इस दासी को स्वीकार नहीं करेंगे तो मैं हजारों जन्म लेती रहूंगी। मैं किसी और पुरुष से विवाह नहीं करना चाहती हूं आचार्य ने बताया कि पार्वती के पूजन के लिए जब रुक्मिणी आई उसी समय प्रभु श्रीकृष्ण रुक्मिणी का हरण कर ले गए। अत: रुक्मिणी के पिता ने रीति रिवाज के साथ दोनों का विवाह कर दिया। इंद्र लोक से सभी देवताओं द्वारा पुष्पों की वर्षा की तथा खुशियां लुटाई और मौजूद श्रद्धालुओं ने विवाह के मंगलगीत भी गाए। इसके बाद सुदामा चरित्र का वर्णन किया गया।
कथा के मुख्य यजमान राम प्रवेश मिश्र एवं शान्ती मिश्रा रही वही व्यवस्थापक आदित्य प्रसाद मिश्रा व अर्पित मिश्र दूर दराज से आए हुए समस्त श्रद्धालु भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर की रामशंकर मिश्रा, प्रज्ञा नंदन मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, मंगला प्रसाद मिश्रा, दिवाकर पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, रवि, शशि आदि मौजूद रहे।

फोटो-भागवत कथा का रसपान करते भक्तगण एवं कथा सुनाते कथावाचक,

जिंदा को मुर्दा दिखा कर करोड़ों की जमीन पर हुआ वरासत, मचा हड़कंप

जिंदा को मुर्दा दिखा कर करोड़ों की जमीन पर हुआ वरासत, मचा हड़कंप

– भुक्तभोगिनी अपने को जिंदा साबित करने के लिए सीपी, एसीपी सोरांव को लिखित प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

-सोरांव तहसील के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है मामला

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज।नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी चुन्नी बेगम उम्र लगभग अस्सी वर्ष पुत्री वकील अहमद को मृतक दिखा कर भुक्तभोगिनी की करोड़ों रुपए की जमीन को फर्जी तरीके से राजस्व अभिलेख में भूमाफियाओं ने अपने नाम करवा लिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोरांव तहसील के परगना-नवाबगंज राजस्व गांव मुबारकपुर उपरहार की रहनेवाली: चुन्नी बेगम पुत्री वकील अहमद ने पुलिस आयुक्त प्रयागराज व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव व प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज को लिखित प्रार्थना देकर के यह आरोप लगाया है कि हमारे गांव के ही इमरान व इरफान व ऐश अहमद ने सुनियोजित ढंग से साजिश रचकर कूटरचित फर्जी कागजात तैयार करवा कर तहसील कर्मचारियों व स्थानीय राजस्व निरीक्षक की सांठगांठ से मुझे मुर्दा दिखा करके हमारी लगभग करोड़ों रुपए की जमीन को सैकलैन व सिपतैन व मो दारैन पुत्रगण ऐश अहमद के नाम से खतौनी में फर्जी ढंग से वरासत कराकर उक्त तीनों लोगों के नाम दर्ज करवा दिए हैं। भुक्तभोगिनी ने उक्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए मुझे राजस्व अभिलेखों में जिंदा करने की मांग की है। इस संबंध में शनिवार को थाना दिवस में एसीपी सोरांव जंग बहादुर यादव व उपजिलाधिकारी सोरांव ने संयुक्त रुप से भुक्तभोगी को न्याय का आश्वासन दिया और भू-माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मौखिक आदेश दिया।इस तरह की महीनों से भुक्तभोगिनी वृद्ध महिला स्वयं को अभिलेखों में जिंदा होने के लिए अधिकारियों की चौखट पर दुहाई देती आ रही है परन्तु कहीं भी ठोस कार्यवाही नहीं होने से न्याय नहीं मिल पा रहा है।

दीपोत्सव और दरगाह की ज़ियारत साथ साथ— समर अब्बास रिज़वी।

दीपोत्सव और दरगाह की ज़ियारत साथ साथ— समर अब्बास रिज़वी।

रानीगंज प्रातापगढ़। दीपोत्सव का पर्व दीपावली पर नई दिल्ली मे एक अनोखा नज़ारा देखा जायेगा 29 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार सायं काल 5 बजे दरगाह हज़रत निज़ाम उद्दीन नई दिल्ली में दीपावली के दिये जलाये जायेंगे एवं दरगाह हज़रत निज़ाम उद्दीन की ज़ियारत का कार्यक्रम रखा गया है जिसके मुख्य अतिथि श्री इंद्रेश कुमार जी (राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य आर०एस० एस० एवं मार्गदर्शक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) रहेंगे यह जानकारी प्रसिद्ध भाजपा नेता श्री समर अब्बास रिज़वी जी
(गौ रक्षक, प्रदेश महामंत्री / पूर्वांचल प्रभारी ) ने दी
समर अब्बास रिज़वी ने बताया के इस कार्यक्रम का उद्देश समाज मे हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश देना है।
भाजपा नेता समर अब्बास रिज़वी जी ने समस्त देशवासियों को आने वाले अग्रिम पर्व धनतेरस, दीपावली, एवं भाई दूज की शुभ कामनाएं दी।