Home Blog Page 78

शुद्धता के भरोसे मिसाल बना सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन गोपीगंज के जोगिनका में हैं सही माप शुद्धता वाला फिलिंग स्टेशन

शुद्धता के भरोसे मिसाल बना सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन

गोपीगंज के जोगिनका में हैं सही माप शुद्धता वाला फिलिंग स्टेशन

प्रोपराइटर सिद्धार्थ मिश्र बोले, कसौटी पर खरा उतरना ही सच्ची सेवा

गोपीगंज/भदोही। राजमार्ग के समीप जोगिनका गांव में गिराई-दानूपुर मार्ग त्रिमुहानी स्थित सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन शुद्धता माप के सच्चे भरोसे के चलते ग्राहकों में लोकप्रिय होकर मिसाल बन गया है। इस पेट्रोल पंप पर गोपीगंज नगर के अलावा जंगीगंज कोइरौना वहिदा और सुभाषनगर जैसे दूर दराज क्षेत्रों से लोग पेट्रोल डीजल लेने पहुंचते हैं यही इस फिलिंग स्टेशन की खास फीलिंग लोगों में चर्चा बनकर मिसाल बन गई है।
आपको बता दें गोपीगंज से लेकर वहीदा सुभाष नगर कोईरौना और जंगीगंज में कुल मिलाकर दर्जनों पेट्रोल पंप हैं। बावजूद इसके सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन जोगिनका गोपीगंज अपनी शुद्धता और सही माप के चलते पिछले तीन वर्षों से लगातार ग्राहकों के बीच भरोसेमंद वाला विश्वास बन गया है। इस फिलिंग स्टेशन पर उन स्थानों से भी तमाम ग्राहक डीजल पेट्रोल लेने पहुंच रहे हैं, जिनके आसपास भी तमाम पेट्रोल पंप मौजूद हैं। ऐसे में इस फिलिंग स्टेशन की फीलिंग की चर्चा जिले के दूर दराज क्षेत्रों तक में है। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह बात आज सीधे तौर से जनता से निकलकर सामने आ रही है और जन चर्चा की यही बात इस खबर को अनूठी भी बना रही है। हो सकता है कि आपको मेरी इस बात का भरोसा कम हो तो यकीनन आप टेलीविजन पर आने वाले एक प्रचार के स्लोगन “पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें” पर अमल कर लीजिए। आपका भी भरोसा और बढ़ जाएगा। मेरा खुद का भरोसा भी यही कहता है। यही बात क्षेत्र की जनता में भी चर्चित है। इस संबंध में सामना हिंदी दैनिक ने जब सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर सिद्धार्थ मिश्रा से बात की तो उनका यही कहना रहा की जनता की कसौटी पर खड़ा उतरना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन की क्षेत्र की जनता में लोकप्रियता को अपना सौभाग्य बताते हुए सभी ग्राहकों और क्षेत्र की जनता के प्रति आभार भी जातया।

चौबेपुर के परिषदीय विद्यालय में 72 फीसदी बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढाएं: भूपेन्द्र नारायण सिंह विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढाएं: भूपेन्द्र नारायण सिंह

चौबेपुर के परिषदीय विद्यालय में 72 फीसदी बच्चों की उपस्थिति

विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढाएं: भूपेन्द्र नारायण सिंह

परिषदीय विद्यालयों का भ्रमण कर बीएसए ने दिया यह सख्त निर्देश

औराई /भदोही। जनपद में शिक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह लगातार परिषदीय विद्यालयों का भ्रमण और निरीक्षण कर शिक्षकों को दिशा निर्देश देने में जुटे हैं। गुरूवार को बीएसए ने जिन परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया उसमें से एक चौबेपुर में बच्चों की उपस्थिति 72 फीसदी मिली। इस पर बीएसए ने उपस्थिति संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह गुरुवार को विकास खंड औराई के प्राथमिक विद्यालय घमहांपुर, प्राथमिक विद्यालय मगैनी एवं कंपोजिट विद्यालय चकलाला तथा विकासखंड भदोही स्थित प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान बीएसए ने विद्यालय में अध्ययन बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा बनाए गए बच्चों की मध्यान भोजन को भी देखा एवं छात्र उपस्थिति व अध्यापकों की उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिया । भ्रमण के दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 72% पाई गई। विद्यालयों में कार्य समस्त अध्यापकों को यह निर्देश दिया गया कि बच्चों की उपस्थिति और अधिक से अधिक बढ़ाएं एवं बनाए जा रहे हैं मध्यान भोजन की गुणवत्ता मानक व मीनू के अनुसार बनाएं तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे उपस्थित बच्चे शिक्षण कार्य में रुचि लेते हुए शिक्षण कार्य करें।

गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूर्ण करें सभी निर्माण कार्य: डीएमग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यो की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यो की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूर्ण करें सभी निर्माण कार्य: डीएम

भदोही । ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कार्यो की समीक्षा गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यो की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी विशाल सिंह ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की लचर व शिथिल कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सभी अभियंता व ठेकेदारों को सचेत किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। क्वालिटी के साथ कोई भी समझौता न करें। कुछ निर्माण कार्यो के दौरान रास्ता आदि न होने की शिकायत पाये जाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यो का स्टीमेट बनाते समय रास्ता आदि नक्शा में हो तभी वहॉ कार्य स्वीकृति करें, अन्यथा कही अन्य स्थान पर बनाये। उन्होंने अनारम्भ वाले व विवादित स्थलों पर निर्माण कार्य की सूची पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से रिपोर्ट लगवाने हेतु निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैशियर कुलदीप पाण्डेय की कार्यशैली की शिकायत पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सईएन आरईडी को कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एसपी पाण्डेय ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना-2021-22 में 76 कार्य में पूर्ण व वर्ष-2022-23 में 17 कार्य पूर्ण एवं एक कार्यस्थल विवादित जिसके अनुबन्ध निरस्त करने की कार्यवाही प्रगति में है। पूर्वाचल निधि जिलायांश वर्ष-2023-24 में 05 कार्य पूर्ण व 06 कार्य प्रगति पर है। अपूर्ण कार्यो पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अवर अभियंता व ठेकेदारों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि 30 सितम्बर तक हर-हाल में कार्य पूर्ण हो जाये, नही तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सांसद निधि राज्यसभा वर्ष-2023-24 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सोनबरसा में 500 मीटर सड़क निर्माण के पश्चात् शेष लगभग 100 मीटर की बची सड़क को भी बनवाने हेतु बजट स्वीकृति हेतु पत्र भेजनें का निर्देश दिया। विधायक औराई निधि के अन्तर्गत दो कार्य पूर्ण, क्रिटिकल गैप के कारण एक कार्य प्रवर्तित हुए है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इण्टरकालेज महराजगंज, गिर्दबड़ागॉव एवं बीएनजीआई ज्ञानपुर के अनुरक्षण का कार्य अनंन्तिम रूप से पूर्ण है। कार्यो को अविलम्ब फाईनल टच देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। खेलों इण्डिया के अन्तर्गत विकास खण्ड डीघ के चकमानधाता में ग्रामीण मिनी स्टेडियम के मरम्मत कार्य को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अविलम्ब पूर्ण कराकर सूचित करें, तत्पश्चात् उसका अवलोकन किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जैनू राम, डीआईओएस अंशुमान, डीईएसटीओ शशिकान्त, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के समस्त अभियंतागण व सम्बन्धित ठेकेदार उपस्थित रहे।

मृतक का शव उसके घर से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित ट्यूबवेल की छत से हुआ बरामद, हत्या की आशंका■ घटना की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच कर की जांच पड़ताल

मृतक का शव उसके घर से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित ट्यूबवेल की छत से हुआ बरामद, हत्या की आशंका
■ घटना की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच कर की जांच पड़ताल

मऊआइमा(प्रयागराज)। मऊआइमा के ग्राम महमदपुर सराय अली निवासी रवि मौर्या 19 वर्ष पुत्र पन्ना लाल का शव घर से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित ट्यूबवेल के छत पर रविवार को देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर सराय अली निवासी पन्ना लाल मौर्या चाय नाश्ता की दुकान गांव में खोल रखे हैं। उनका बडा पुत्र रवि मौर्या (19 वर्ष) फाफामऊ स्थित एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता है। बताया गया है कि शुक्रवार को वह रेस्टोरेंट से तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आया। रवि मौर्या रात नौ बजे फोन से बातें करते हुए घर में कहा कि वह थोडी देर में आ रहा है। बताया गया है कि उसके बाद से रवि मौर्या का कोई पता न चलने पर परिजन किन्हीं अनहोनी से सहमे हुए मऊआइमा थाना में शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को सुबह घर से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित तालाब के पास गांव के प्यारे लाल शर्मा के ट्यूबवेल के छत पर रवि मौर्या का शव फूला हुआ, गला रस्सी से कसा हुआ तथा सिर में गहरा जख्म देखा गया।। सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसमें शव के पास से शराब की शीशी भी बरामद हुई है। मृतक की माता संगीता देवी, पिता पन्ना लाल मौर्या, छोटा भाई सनी 16 वर्ष छोटी बहन शिवानी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता पन्ना लाल मौर्या ने मऊआइमा थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मौके पर पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारतीय ने कहा कि परिजनों से पूछताछ और सर्विलांस के सहयोग से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।