Home Blog Page 77

रतनप्पा कुम्हार के नाम से बनेगा धर्मशाला, लगेगी भव्य मूर्ति: विपुल संविधान सभा के सचिव डॉक्टर रतनप्पा कुम्हार की 116 वी जयंती

रतनप्पा कुम्हार के नाम से बनेगा धर्मशाला, लगेगी भव्य मूर्ति: विपुल

संविधान सभा के सचिव डॉक्टर रतनप्पा कुम्हार की 116 वी जयंती

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक समेत कई मौजूद

मिथिलेश द्विवेदी/श्यामधर वर्मा

ज्ञानपुर/रोहीं। प्रजापति विकास सेवा समिति भदोही द्वारा मिल्की ज्ञानपुर अर्पित मैरिज लॉन में पद्मश्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सचिव डॉक्टर रतनप्पा कुम्हार की 116 वी जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि कलीपुर में प्रजापति धर्मशाला रतनप्पा कुम्हार के नाम से बनवाया जायेगा और यहां रतनप्पा जी की एक भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति सदस्य हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि देश के निर्माण में रतनप्पा कुम्हार के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामनारायण प्रजापति ने की। बतौर मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक समेत जयशंकर प्रजापति, मुख्य आयोजक सूर्यकांत प्रजापति, भीम प्रजापति,राम आसरे प्रजापति, डॉक्टर कृपाशंकर प्रजापति ,प्रसाद बाबू,सोनू प्रजापति,पप्पू प्रजापति, सालिकराम प्रजापति,अकबाल प्रजापति, उमाशंकर प्रजापति, अमरनाथ प्रजापति,वीरेंद्र प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, अभोली ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब प्रजापति आदि लोग तमाम साथी उपस्थित रहे।

इनसेट…

महापुरूषों की याद, समाज के साथ

ज्ञानपुर। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे निषाद पार्टी और भाजपाजनों के साथ महापुरूषों को याद करनें में सबसे आगे हैं। पिछले दिनों अमर शहीद झूरी सिंह और उसके बाद अब स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे रतनप्पा कुम्हार को याद कर हर तबके के महापुरूषों के साथ उस समाज को सम्मान देने का जो वीणा उठाया है। वह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे भी जिले कू सियासत में विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे आज की तारीख में नंबर वन चल रहें हैं।

मध्य प्रदेश के सीएम के घर बागेश्वरधाम सरकार से मिले डा.अजय शुक्ला          एमपी के सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद की तेरही में शामिल       

मध्य प्रदेश के सीएम के घर बागेश्वरधाम सरकार से मिले डा.अजय शुक्ला

एमपी के सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद की तेरही में शामिल

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत दिग्गज शामिल

भदोही। पूर्वांचल यूपी के भदोही की सियासत का एक चेहरा इस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्ख़ियों में हैं। जी हां, हम बात कर रहे भदोही भाजपा के सबसे चर्चित युवा चेहरे डा.अजय शुक्ला की, जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की तेरहीं में शामिल हुए बागेश्वरधाम सरकार पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिले। इस दौरान बागेश्वरधाम सरकार ने उन्हें बागेश्वरधाम छतरपुर आने का न्यौता दिया।

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय शुक्ला ने रविवार को उज्जैन में थे। इस दौरान वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के पिता के त्रयोदशाह कार्यकम में शामिल हुए। डॉ. अजय शुक्ला मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के यहां उनके पिता के त्रयोदशाह कार्यकम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होने श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का तीन सितम्बर को 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर डॉ.अजय शुक्ला ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने डा अजय शुक्ला को छतरपुर के बागेश्वर धाम आने का न्यौता भी दिया। पूरी दुनिया में दिव्य दरबार लगा कर और कथा वाचन के जरिए विख्यात बागेश्वरधाम सरकार से भाजपा नेता डा.अजय शुक्ला की आत्मीय मुलाकात चर्चा में है।

प्रयागराज के भीटी पहुंची साइकिल यात्रा                                         पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश                      साईकिलिंग से सेहत के साथ पर्यावरण भी होगा स्वस्थ

प्रयागराज के भीटी पहुंची साइकिल यात्रा

पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

साईकिलिंग से सेहत के साथ पर्यावरण भी होगा स्वस्थ

भदोही। साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को सुबह गोपीगंज से निकाली गई साइकिल यात्रा में शामिल होकर समाजसेवी वकील खान के साथ प्रमुख चिकित्सक डा.एस.एस यादव ने लोगों को स्वस्थ्य जीवन के साथ स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। कहा कि साइकिलिंग से हम अपने को स्वस्थ रखने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रख सकते हैं।

साइकिल यात्रियो ने कई गांव का भ्रमण कर नगर व गांव को स्वस्थ व स्वच्छ बनाने का नारा दिया।
क्लब के अध्यक्ष अताऊल अंसारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा से निकाली गई यात्रा का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. एस. एस. यादव ने किया। साइकिल यात्रा जंगीगंज, सुफीनगर,वहीदा मोड़,नौधन, ऊंज होते हुए प्रयागराज जनपद में प्रवेश करके पहुंची समाजसेवी वकील खान ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साइकिलिंग क्लब का काम सराहनीय। श्री खान ने कहा कि साइकिल चलाने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। सभी को सुबह उठकर कुछ ना कुछ योग, व्यायाम,खेलकूद, अवश्य करना चाहिए।आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास समय नहीं है,लेकिन ऐसे भदोही साइकिलिंग क्लब की टीम दूर-दूर जाकर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक कर रही हैं जो बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है।
साइकिल यात्री आसपास गांव का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ,वृक्षों की जब करोगे रक्षा,तभी बनेगा जीवन अच्छा,हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया।
साइकिल यात्रा में राजकुमार बिंद,शकील अहमद,शादाब हाशमी,विशाल मौर्य,
एस. सी. यादव,अबरार हाश्मी, प्रमोद मौर्या,इम्तियाज़ अहमद, महेंद्र यादव,मो.समीर,राजीव जायसवाल,अनिल बिंद,अजय बिंद,अमन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, शेरो रयान, हर्ष खान,मोइश खान,मंसूर अली,शिवम उपाध्याय आदि रहे।

करें योग, रहें निरोग:                        संदेश योगी रामदेव पीजी कालेज के चेयरमैन बोले योग के आठ अंग महत्वपूर्ण

करें योग, रहें निरोग: संदेश योगी

रामदेव पीजी कालेज के चेयरमैन बोले योग के आठ अंग महत्वपूर्ण

जंगीगंज/ भदोही। रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज में योग के सात दिवसीय प्रमाण पत्र कार्यक्रम के अंतर्गत छठे दिवस योग प्रशिक्षक संदेश योगी ने विद्यार्थियों को प्राणायाम व प्रत्याहार के बारे में बताया। इस दौरान पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने भस्त्रिका कपालभाति भ्रामरी तथा विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर रामदेव पीजी कॉलेज के अध्यक्ष राजबली मिश्रा ने मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए योग के आठों अंगों नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा ध्यान, समाधि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह, डॉक्टर अंजनी कुमार मिश्रा, डॉक्टर सतीश द्विवेदी, आई आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर त्रिनेत्र राम तिवारी समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद रहे।

हिन्दी देश के माथे की बिन्दी: राजबली मिश्र

हिन्दी देश के माथे की बिन्दी: राजबली मिश्र

जंगीगंज। हिंदी हमारी मातृभाषा है साथ ही हिंदी देश के माथे की बिंदी भी है यह बातें रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज के संस्थापक/ चेयरमैन राजबली मिश्र ने हिंदी दिवस के अवसर पर कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान कालेज के संस्थापक चेयरमैन राजबली मिश्र ने कहा कि वर्ष 1949 में 14 सितंबर के दिन भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था और वर्ष 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. देवी शंकर गिरी और बालेंद्र मिश्र ने भी हिंदी दिवस और उसकी उपयोगिता के बारे में अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के तमाम विद्यार्थियों ने भी अपना विचार रखा। हिंदी दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पंकज कुमार शुक्ल, प्रशासनिक अधिकारी सीबी चौबे, पीके सिंह, हंसराज कुमार, वंदना दुबे समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

हिन्दी देश के माथे की बिन्दी: राजबली मिश्र

हिन्दी देश के माथे की बिन्दी: राजबली मिश्र

जंगीगंज। हिंदी हमारी मातृभाषा है साथ ही हिंदी देश के माथे की बिंदी भी है यह बातें रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज के संस्थापक/ चेयरमैन राजबली मिश्र ने हिंदी दिवस के अवसर पर कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान कालेज के संस्थापक चेयरमैन राजबली मिश्र ने कहा कि वर्ष 1949 में 14 सितंबर के दिन भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था और वर्ष 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. देवी शंकर गिरी और बालेंद्र मिश्र ने भी हिंदी दिवस और उसकी उपयोगिता के बारे में अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के तमाम विद्यार्थियों ने भी अपना विचार रखा। हिंदी दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पंकज कुमार शुक्ल, प्रशासनिक अधिकारी सीबी चौबे, पीके सिंह, हंसराज कुमार, वंदना दुबे समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा और परिजनों के उलाहने से तंग नाबालिगों ने की हत्या हत्या में शामिल आधा दर्जन बाल अपचारी गिरफ्तार एसपी डा.मीनाक्षी कात्यायन ने किया हत्या की घटना का खुलासा

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा और परिजनों के उलाहने से तंग नाबालिगों ने की हत्या

हत्या में शामिल आधा दर्जन बाल अपचारी गिरफ्तार

एसपी डा.मीनाक्षी कात्यायन ने किया हत्या की घटना का खुलासा

ज्ञानपुर/औराई । औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी खमरिया अंतर्गत वार्ड नं -7 अकबरपुर निवासी 16 वर्षीय शिवप्रकाश की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो दिन के अंदर ही घटना में शामिल आधा दर्जन बाल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को अपराह्न पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में पुलिस अधीक्षक डा.मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि घटना के संबंध में मृतक के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 217/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत कार्यवाही प्रचलित की गई थी। जिसमें नाबालिक की हत्या की सनसनी खेज घटना का सफल अनावरण करते हुए औराई पुलिस ने आधा दर्जन बाल उपचारियों को ग्राम नटवा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।‌ घटना में सभी बाल अपचारियों द्वारा बताया गया कि मृतक साथ हम लोगों का प्रेम प्रसंग की बात को लेकर आपस में कहा सुनी हुई थी, जिसका उलाहना मृतक की मां हम लोगों के घर देने गई थी। इसी बात को लेकर हम लोगों द्वारा प्लान बनाकर रात में चरी के खेत में दारु पीने के दौरान सभी ने मिलकर नशे में चूर शिव प्रकाश का गला रस्सी से कसकर घटना को कारित कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में औराई प्रभारी निरीक्षक संच्चिदानंद पांडेय, उपनिरीक्षक भारत भूषण सिंह, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार यादव ,नियामत खान,आरक्षी,विनीत सिंह,शुभम पांडेय,कैलाश प्रजापति, यशपाल सिंह आदि शामिल रहे।

छुटटा मवेशियों की मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ गंदगी से जीना हराम, दिन,रात में पूरे क्षेत्र में गंदगी कर देने से राह चलना मुश्किल ,बीच सड़कों बैठ जाते हैं

छुटटा मवेशियों की मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ गंदगी से जीना हराम,

दिन,रात में पूरे क्षेत्र में गंदगी कर देने से राह चलना मुश्किल ,बीच सड़कों बैठ जाते हैं

मऊआइमा / मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों आवारा पशुओं की बाढ आ जाने से पूरे क्षेत्र में गंदगियों का बोलबाला है। जिससे राह चलना मुश्किल हो गया है। बताया गया है कि कहीं से कोई आवारा पशुओं को लाकर नगर पंचायत मऊआइमा क्षेत्र में छोड दिया है। जिससे नगर पंचायत मऊआइमा में छुटटा मवेशियों के झुंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। बताया गया है कि दर्जनों की संख्या में मवेशियों के झुंड सड़कों एंव लोगों के घरों के सामने गोबर कर देने से लोगों को बडी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।सफाई कर्मचारी भी गोबर साफ नहीं करते । बताया गया है कि इन आवारा पशुओं को भगाने पर यह लोगों के ऊपर हमलावर हो जाते हैं। मवेशियों से जहां नगर पंचायत क्षेत्र के लोग आजिज आ चुके हैं । बताया गया है कि देर रात में बडी संख्या में मवेशियों का झुंड नगर पंचायत क्षेत्र में प्रवेश कर और वृद्धि कर देते हैं। और सारी रात पूरे क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों के दरवाजों,चबूतरों आदि स्थानों पर गंदगी फैला देते हैं। बताते हैं कि यह आवारा मवेशी दिन रात लोगों के लिए सिर दर्द बन गए हैं।बीच सड़कों पर बैठ जाने से आवागमन प्रभावित होता है।
इस बाबत नगर पंचायत कार्यालय द्वारा बताया गया है कि यहां गौ शाला नहीं है।

पार्टी से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिलती हैं पहचान – बिनोद कुमार पाण्डेय

पार्टी से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिलती हैं पहचान – बिनोद कुमार पाण्डेय

हंडिया। प्रयागराज। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री शिवसेना नेता एक नाथ शम्भा शिंदे जी, युवा सेना नेता डा श्रीकांत शिंदे जी, उत्तर भारतीय नेता शशि यादव जी, हिन्दी भारतीय प्रवक्ता गुलाब दुबे और प्रदेश अध्यक्ष अभय दि्वेदी के मार्ग दर्शन व आदेशा अनुसार पार्टी का विस्तार व गठन का कार्य प्रयागराज में किया गया।शिवसेना शिंदे गुट की एक मासिक बैठक शनिवार को हंडिया विधानसभा के शंकरपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधानसभा हंडिया अध्यक्ष प्रयाग पांडेय की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर शिवसेना के जिला संयोजक बिनोद कुमार पाण्डेय को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कर जोरदार स्वागत किया। बैठक में नवरात्रि पर क्षेत्र में नौ दिन मांस मछली एवं मदिरा की दुकानों को बंद होने को लेकर बुधवार को एसडीएम हंडिया को ज्ञापन देने की चर्चा की गई और मां बहन, बेटियों की सुरक्षा हेतू शपथ दिलाई गई। । इस अवसर पर भाजपा से केन्द्र व महाराष्ट्र में गठबंधन वाली शिवसेना के जिला संयोजक बिनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि जन सेवक बन कर जनता जनार्दन की समस्याओं का समाधान करें। कहां कि पार्टी से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पहचान मिलती है। जब पार्टी मजबूत होगी तो आप की पहचान अपने आप बन जायेगी। जिला संयोजक ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि आप सभी का पुरा मान सम्मान रखा जायेगा।आप सभी को किसी भी तरीके की परेशानी नहीं आने देंगे और प्रशासन से जुड़े किसी भी काम में कोई अड़चन नहीं आयेगी। शिवसेना में कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से बढ़कर और कोई दूसरी चीज नहीं है। दिलों जान से शिवसेना को मजबूत बनाने में लग जाइए। पार्टी की मजबूती संगठन है और पदाधिकारी व कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। विधानसभा हंडिया अध्यक्ष प्रयाग पांडेय ने आये हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त किया। संचालन तहसील अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ने किया। बैठक में पारस नाथ, मुकेश गुप्ता, नन्द लाल मौर्य, जितेंद्र कुमार, दीलीप कुमार राय,लाल चन्द गौड़,रवि शंकर सिंह,राघव प्रसाद यादव, मुन्ना भारतीया, बलराम यादव, मानिक चन्द्र गौड़, राकेश यादव आदि शिवसेना के पदाधिकारी मौजूद थे।

औपचारिकता के बजाय हिंदी को ज्यादा प्रयोग में लाना श्रेयष्कर राधा देवी इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस, प्रतिभाओं का किया सम्मान

‘औपचारिकता के बजाय हिंदी को ज्यादा प्रयोग में लाना श्रेयष्कर ‘

राधा देवी इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस, प्रतिभाओं का किया सम्मान

प्रयागराज। राधा देवी इंटर कॉलेज बेरावा में शनिवार को हिंदी दिवस पर बाल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कहा गया कि हिंदी दिवस को महज औपचारिकता तक सीमित न रखें, बल्कि व्यवहारिक रूप से ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर इसे समुचित सम्मान दें। इस मौके पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का पाठक और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कम उम्र के इतिहासकार रहे यश वर्धन का सार्वजनिक सम्मान किया गया। गौरतलब है कि आठ वर्षीय अनुष्का पाठक विभिन्न राज्यों में कथा वाचन में ख्याति प्राप्त कर चुकी हैं। वहीं, तेरह वर्षीय यश वर्धन को सोशल अवेयरनेस एंड पीस यूनिवर्सिटी फ्लोरिडा फ्लोरिडा द्वारा अंतरराष्ट्रीय मामले में डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी शिव प्रसाद मिश्र ने कहा कि औपचारिकता के बजाय निजी तौर पर हिंदी को अपनाकर हिंदी को उसका खोया सम्मान दिलाना होगा। विद्यार्थी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अनुज विद्यार्थी ने अध्यात्म और धर्म के साथ शिक्षा को जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि उच्च शिक्षा में भी अंग्रेजी थोपने के बजाय हिंदी भाषा को महत्त्व दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार शिवा शंकर पाण्डेय ने हिंदी के कम प्रयोग पर चिंता जाहिर की। कहा, हिंदी की उपयोगिता को देखते हुए विभिन्न संस्थानों में इसका ज्यादा प्रयोग किया जाना चाहिए। श्रृंगवेरपुर साहित्य एवं संस्कृत अकादमी के अध्यक्ष डॉ भृगु कुमार मिश्र ने हिंदी का इतिहास बताते हुए इसे लगातार उपयोग में लाने की बात कही। संचालन स्नेहा द्विवेदी अध्यक्षता शिक्षाविद राजमणि शास्त्री ने किया। इस अवसर पर अंशुमान सिंह, वशिष्ठ नारायण पाठक, ग्राम प्रधान पंकज गुप्ता, इंद्रमणि मिश्र, चंद्र मणि मिश्र, मनोज पांडेय, प्रमोद मिश्रा, माधुरी मिश्रा, शिक्षिका राजकुमारी मिश्रा, रीता त्रिपाठी, प्रीति शुक्ला, दीक्षा पांडेय, पूनम गौतम, कल्पना शुक्ला, त्रियुगी नारायण द्विवेदी, देवमणि शुक्ला, अजीत पाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।