Home Blog Page 76

देश में सभी के लिए हो समान नागरिक संहिता: विनोद श्यामधर              पूर्वांचल राज्य समय की मांग, छोटे राज्यों से ही विकास संभव   

देश में सभी के लिए हो समान नागरिक संहिता: विनोद श्यामधर

पूर्वांचल राज्य समय की मांग, छोटे राज्यों से ही विकास संभव

भदोही। पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष विनोद श्यामधर ने कहा है कि देश में सभी के लिए एक कानून होना चाहिए। समान नागरिक संहिता लागू किया जाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष विनोद श्यामधर शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि आज के परिवेश में देश में समान नागरिक संहिता का लागू होना बेहद जरूरी है। अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में समान कानून हैं। वहां के समान कानून का सभी को पालन और सम्मान करना होता है। उ
विनोद श्यामधर ने कहा कि जिस तरह समान नागरिक संहिता की जरूरत है उसी तरह पूर्वांचल राज्य का निर्माण समय की मांग है। यूपी की आबादी करीब तीस करोड़ है। अमेरिका की भी आबादी इतनी ही है, लेकिन वहां 54 प्रांत हैं। कहां कि पूर्वांचल से ही नरेन्द्र मोदी सांसद और देश के प्रधानमंत्री हैं। योगी आदित्यनाथ भी मुख्यमंत्री हैं। बावजूद इसके पूर्वांचल राज्य नहीं बनना विडंबना ही कहा जाएगा।

रोशनदान काट घर मे घुसे चोर नकद समेत ले गए सोने चांदी के जेवर ।

रोशनदान काट घर मे घुसे चोर नकद समेत ले गए सोने चांदी के जेवर ।

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर कवलापुर मे रोशनदान काट कर सुजीत कुमार विश्वकर्मा के घर मे घुसे चोर नकद सहित लाखों के जेवर चोर उठा ले गए।सूचना पर पहुची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई।
माधोपुर कौलापुर निवासी सुजीत कुमार विश्वकर्मा ने थाने मे तहरीर देकर बताया की 11 सितंबर की रात्रि अज्ञात चोर मकान के पीछे के रोशनदान को काटकर घर के अंदर घुसकर सभी आलमारियों का ताला तोड़ उसमे रखे नकदी व आभूषण व सोने चांदी के जेवर जिसमे झुमका,झाली, मंगलसूत्र,दो जोड़ी पायल,तीन सोने की अंगूठी,दो पीस चांदी की अंगूठी,दो पीस चांदी का चैन,दो पीस चांदी मीना व आभूषण उठा ले गए। सुजीत ने बताया की लाइट खराब होने की वजह से इन्वर्टर चार्ज नहीं था जिसकी वजह से परिवार के लोग घर के बाहर सोए थे। पीछे से घुसने के बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया थाl घटना की सूचना पर पहुची पीआरबी पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई।

गाजे बाजे के साथ विसर्जित की गई गणेश जी की प्रतिमा

गाजे बाजे के साथ विसर्जित की गई गणेश जी की प्रतिमा

गोपीगंज। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों मे चल रहे गणेश पूजनोत्सव मे पूजन पंडालो मे स्थापित गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन का क्रम शुरु हो गया हैl पूजन समिति द्वारा शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जित की गईl पूजन समितियों की ओर से निकाली गई विसर्जन की शोभायात्रा में शामिल लोग अबीर गुलाल उड़ाते और जयकारा लगाते हुए चल रहे थेl
श्री गणेश उत्सन न्यू चिल्ड्रेन क्लब ज्ञानपुर रोड,घूरीपुर,बाबा बड़े शिव धाम मार्ग ओंकार वाटिका से प्रतिमा विसर्जित करने के लिए पूजन समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गईlआरती पूजन के उपरांत फूलों से सजे वाहन पर प्रतिमा रखकर धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए इब्राहिम पुर नहर पुलिया पर पहुची जहा विधि विधान पूर्वक प्रतिमा विसर्जित की गईl अनिल दुबे,सुयश दुबे,माया,रेनू, मंजू,समेत,
मनु अग्रहरि,अमन जयसवाल, विजय गुप्ता,चंदन अग्रहरि, सुजीत लाल सेठ व अन्य शामिल रहेl

प्रधान गंगाधर यादव बोले, सभी के सहयोग से संभव हुआ असंभव कार्य

प्रधान गंगाधर यादव बोले, सभी के सहयोग से संभव हुआ असंभव कार्य

सीतामढ़ी। डीघ ग्राम पंचायत के सरपंच (प्रधान) गंगाधर यादव ने डीघ गांव की खतौनी के मामले में राजस्व विभाग की टीम के समक्ष दावा आपत्तियों में सहयोग को लेकर बड़ी बात कही। ग्राम प्रधान ने कहा कि सभी के सहयोग से असंभव सा लगने वाला 43 वर्ष पुराना यह कठिन काम भी संभव हो सका। ग्राम प्रधान ने कहा कि करीब तीन सौ के सापेक्ष ढाई सौ किसानों का दावा आपत्ति में सहयोग से यह कार्य अब और आसान हुआ है। इसके लि
पंचायत की पूरी जनता बधाई की पात्र है। दावा किया कि खतौनी की समस्या का समाधान होते ही गांव में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। इस बीच, ग्राम प्रधान डीघ गंगाधर यादव की एक तस्वीर सामने आयी है, जिसमें वह मुख्य विकास अधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर रहे हैं। अति पुराना मामला जनसहयोग से सुलटाने वाले युवा जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान गंगाधर यादव के कार्य की जिले के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और अफसरों में चर्चा का विषय बना है।

डीघ ग्राम पंचायत सचिवालय में 300 गाटा नंबरान के सापेक्ष 240 से अधिक दावा-आपत्तियां 43 साल से चकबंदी के लटके मामले के बाद डीएम के निर्देश पर एक्शन

डीघ ग्राम पंचायत सचिवालय में 300 गाटा नंबरान के सापेक्ष 240 से अधिक दावा-आपत्तियां

अंतिम दिन भी राजस्व विभाग की टीम ने ली दावा आपत्ति

43 साल से चकबंदी के लटके मामले के बाद डीएम के निर्देश पर एक्शन

आगे भी ली जाएंगी दावा- आपत्तियां: राजस्व निरीक्षक

भदोही/सीतामढ़ी। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के डीघ ग्राम पंचायत सचिवालय पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक इंदू प्रकाश तिवारी की अगुवाई वाली राजस्व टीम ने किसानों 300 से अधिक गाटा नंबरान के सापेक्ष तकरीब 240 दावा आपत्तियां ली। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि डीघ के किसान आगे भी लेखपाल अथवा तहसील के सक्षम अधिकारी के समक्ष दावा आपत्तियां कर सकते हैं।

डीघ ग्राम प्रधान गंगाधर यादव के अथक प्रयास से डीएम के निर्देश पर गांव में ग्राम सचिवालय पर राजस्व टीम पहुंची थी। करीब तीन सौ से अधिक गाटा नंबरान के सापेक्ष 240 की संख्या में किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

डीघ के अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, नागेन्द्र कुमार यादव, लवकुश यादव, अन्नू भारतीया का कहना रहा कि लंबे समय के अंतराल पर यह कार्य गांव के विकास की दिशा में अहम होगा। खतौनी की समस्या दूर होगी तभी विकास कार्य और तेज गति से होगा। साथ ही गांव में मार्ग समेत तमाम अन्य कार्य भी होंगे। साथ ही गांव के करीब दो हजार किसानों को किसान सम्मान निधि भी नसीब हो सकेगा। बड़ी बात यह है कि डीघ ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत डीघ के प्रमुख समाजसेवी अजय सिंह चौहान लंबे समय से इसकी पहल करते रहे हैं। ग्राम प्रधान गंगाधर यादव के लगातार प्रयास से राजस्व विभाग के आला अफसरों ने इस विकट समस्या तर ध्यान देते हुए बड़ा कदम उठाया।

जोगिनका मे 16 से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

जोगिनका मे 16 से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत
जोगिनका गांव मे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने दी । बताया कि 16 सितंबर से आयोजित कथा मे अपराह्न तीन बजे से सायंकाल छह बजे तक पंडित रामजी पांडेय शास्त्री के सानिध्य मे आचार्य आनंद पांडेय कथा का रसपान कराएगेlकथा के मुख्य यजमान पत्नी गीता सिंह के साथ द्वारिका प्रसाद सिंह होगे। कथा का समापन 22 सितंबर को होगा।

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, बड़े शिव का पूजन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, बड़े शिव का पूजन

ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर के खरहट्टी मोहाल में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के प्रथम दिवस पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर बाबा बड़े शिव मंदिर परिसर पहुंचकर बड़े शिव महादेव का पूजन दर्शन किया ज्ञात हो कि नगर के खडहट्टी मोहाल निवासी प्रकाश चन्द्र मोदनवाल ,शतनु द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन महिलाओं द्वारा कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जहां काली मंदिर, हनुमान मंदिर ,गणेश मंदिर ,राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन पूजन करते हुए बड़े शिव धाम पहुंचकर कलश यात्रा का समापन किया गया ।वही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान आचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा कथा में मौजूद भक्त जनों को बताया कि अच्छे लोगों के संगत में रहकर लोग सत्कर्म का मार्ग अपनाकर ईश्वर को प्राप्त करते हुए अपने जीवन का सदुपयोग कर सदगति को पाते है रावण जैसे विद्वान ने सत्कर्मों को छोड़कर गलत मार्ग को अपनाया और उसे अपने दुष्कर्मो का फल मिला जिसे स्वयं भगवान ने मृत्युदंड दिया इसलिए हम लोगों को अच्छे कर्म करते हुए ईश्वर का भजन कर इस जीवन को धन्य बनाना चाहिये देर शाम मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया गया।

ब्रह्मलीन महराज श्री अवेद्यनाथ की मनी दसवीं पुण्यतिथि

ब्रह्मलीन महराज श्री अवेद्यनाथ की मनी दसवीं पुण्यतिथि

जीवनी पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

ज्ञानपुर। विश्व हिन्दू महासंघ के संस्थापक पूर्व गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महराज अवेद्यनाथ की दसवीं पुण्य तिथि ज्ञानपुर में मनाई गई। पुण्य तिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने की। संचालन हरि लाल पाल ने की। पुण्य तिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन की प्रदेश मंत्री श्रीमती सुमन सिंह पटेल रही। विशिष्ठ अतिथि महराज 1008 करुणानन्द सरस्वती, मुख्य वक्ता विन्ध्याचल मण्डल प्रभारी विशाल मालवी रहे। ब्रह्मलीन महराज अवेद्यनाथ के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रजवलन कर पुण्य तिथि कार्यक्रम आरम्भ हुआ । महराज जी के जीवन पर सभी वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि सुमन सिंह पटेल ने कहा महराज अवेद्यनाथ जी का जन्म सन् 18 मई सन् 1919 में पौढ़ी गढ़वाल कांडी नामक गांव में हुआ। महराज जी की शिक्षा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा तक पढ़ाई हुई । महराज जी की 1940 में गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर दिग्विजय नाथ से हुई। दिग्विजय नाथ जी महराज ने 1942 में अवेद्यनाथ को गोरक्ष पीठ का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। महराज अवेद्यनाथ जी गोरखपुर में पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे। महराज जी जीवन भर हिन्दू समाज को एक जुट करते रहे।पुण्य तिथि कार्यक्रम के बाद कुछ कार्यकर्ताओं को संगठन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिम्मेदारियां दी गई। जिलाध्यक्ष प्रसन्न मिश्रा समेत पंडित आशीष मिश्रा, स्नेहलता श्रीवास्तव महेश त्रिपाठी , आरती सिंह, रामेश्वर सिंह ,राकेश कैलाशी, अनिल दुबे, अशोक जायसवाल, नवीन गुप्ता, शतेंदर शुक्ला, राजेश विश्वकर्मा , दिनेश शर्मा, डब्बू गुप्ता, रमेश प्रजापति, डाक्टर पुर्मसी विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, राजपति बिंद सुशील शर्मा मोहन यादव,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सीडीओ ने किया गो आश्रय स्थल का निरीक्षण, ग्राम प्रधान को निर्देश

सीडीओ ने किया गो आश्रय स्थल का निरीक्षण, ग्राम प्रधान को निर्देश

भदोही। मुख्य विकास अधिकारी डा.शिवाकांत द्विवेदी ने स्वास्थ्य विभाग से स्वीकृत जनपदीय ड्रग वेयर हाउस एवं गो आश्रय स्थल बड़वापुर विकासखंड ज्ञानपुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान ड्रग वेयरहाउस में ट्रांसफार्मर एवं विद्युतीकरण लाइन का कार्य अति शीघ्र पूर्ण करने हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत ज्ञानपुर को निर्देशित किया तथा गो आश्रय स्थल बड़वापुर के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान को गो आश्रय स्थल की समुचित साफ सफाई एवं गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलें डॉ. योगेश दुबे, बुजुर्ग कैदियों- दिव्यांगों पर चर्चा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलें डॉ. योगेश दुबे, बुजुर्ग कैदियों- दिव्यांगों पर चर्चा

भदोही। सुरियावां निवासी भारतीय विकास संस्थान तथा उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष, दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ योगेश दुबे ने आज नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान डॉ योगेश दुबे ने उनका ध्यान भारत की जेलों में बंद बुजुर्ग कैदियों की तरफ दिलाते हुए कहा कि सजा पूरी हो जाने के बावजूद जुर्माना न भरने के कारण अनेक बुजुर्ग कैदी जेलों की सजा काटने के लिए विवश हैं। उन्होंने ऐसे कैदियों को नियमपूर्वक रिहा किए जाने की अपील की, ताकि वे अपने बचे हुए जीवन को अपने परिवार के साथ बिता सकें। साथ ही उन्होंने दिव्यांग लोगों को और अधिक सशक्तिकरण किए जाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने की दिशा में उन्हें रोजगार देने तथा सरकारी नौकरियों में उनका आरक्षित कोटा भरने की अपील करते हुए कहा कि अभी भी दिव्यांग जनों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ दुबे नेअपनी संस्थाओं द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक तथा युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ योगेश द्वारा दिव्यांगजनों के साथ साथ युवाओं, शिक्षा, कौशल विकास तथा आम आदमी के लिए की जा रही लगातार कोशिशों और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप एक नेक और मानवीय लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। इसी तरह लगातार आगे बढ़ते रहिए।