Home Blog Page 75

हिन्दी आज विश्व की प्रथम भाषा बनने की ओर अग्रसर : भगवान उपाध्याय

देहरादून।
हिन्दी दिवस के अवसर पर दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह का आनलाइन कार्यक्रम समूह अध्यक्ष अनिल पांडेय की अध्यक्षता ,समूह संपादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य और सुभाष पांडेय के सफल संचालन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार संपादक डॉ.भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हिन्दी आज विश्व की प्रथम भाषा बनने की ओर अग्रसर है। हम सबको इसका अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए।
ओपन डोर के संपादक अमन कुमार त्यागी ने कहा कि आज हिन्दी कंप्यूटर और डिजिटल जगत में भी अपना महत्त्वपूर्ण स्थान बना चुकी है। अखिल विश्व में हिंदी की पताका फहरा रही है।
प्रेरणा पत्रिका के संपादक विजय तन्हा ने कहा कि हिन्दी का संबध रोजगार से जुड़ने पर इसकी उपयोगिता बहुत बढ़ गयी है।
अनिल अभिव्यक्ति के संपादक डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने कहा कि हिन्दी व्यवहार के साथ साथ
व्यापार की व्यवसाय की भाषा बन गयी है। इसके बढ़ते चरण प्रथम पायदान की ओर अग्रसर है।
मुख्य अतिथि डॉ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने हिन्दी के विकास की संभावनाएं और वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।
अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि हिन्दी अब विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। संचालन कर रहे सुबाश पांडेय ने कहा कि दि ग्राम टुडे हिन्दी लेखकों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।
आयोजन में सतेन्द्र शर्मा तरंग,अनुपम मिश्र,देवनाथ तिवारी, तेजेन्द्र प्रताप सिंह,सुदर्शन सिंह,बृज बिहारीलाल चौरसिया, रिंकी सिंह, रीता नौटियाल, सुचित्रा भट्ट, अनीता नेगी,सोमेश्वर रौतेला,नाथमणि विष्ट आदि ने समसामयिक विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दि ग्राम टुडे के विभिन्न संस्करणों में हिन्दी दिवस पर रचनात्मक सहयोग देने वाले साहित्यकारों को टीजीटी साहित्य सेवी सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया।

हिन्दी आज विश्व की प्रथम भाषा बनने की ओर अग्रसर : भगवान उपाध्याय

देहरादून।
हिन्दी दिवस के अवसर पर दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह का आनलाइन कार्यक्रम समूह अध्यक्ष अनिल पांडेय की अध्यक्षता ,समूह संपादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य और सुभाष पांडेय के सफल संचालन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार संपादक डॉ.भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हिन्दी आज विश्व की प्रथम भाषा बनने की ओर अग्रसर है। हम सबको इसका अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए।
ओपन डोर के संपादक अमन कुमार त्यागी ने कहा कि आज हिन्दी कंप्यूटर और डिजिटल जगत में भी अपना महत्त्वपूर्ण स्थान बना चुकी है। अखिल विश्व में हिंदी की पताका फहरा रही है।
प्रेरणा पत्रिका के संपादक विजय तन्हा ने कहा कि हिन्दी का संबध रोजगार से जुड़ने पर इसकी उपयोगिता बहुत बढ़ गयी है।
अनिल अभिव्यक्ति के संपादक डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने कहा कि हिन्दी व्यवहार के साथ साथ
व्यापार की व्यवसाय की भाषा बन गयी है। इसके बढ़ते चरण प्रथम पायदान की ओर अग्रसर है।
मुख्य अतिथि डॉ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने हिन्दी के विकास की संभावनाएं और वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।
अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि हिन्दी अब विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। संचालन कर रहे सुबाश पांडेय ने कहा कि दि ग्राम टुडे हिन्दी लेखकों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।
आयोजन में सतेन्द्र शर्मा तरंग,अनुपम मिश्र,देवनाथ तिवारी, तेजेन्द्र प्रताप सिंह,सुदर्शन सिंह,बृज बिहारीलाल चौरसिया, रिंकी सिंह, रीता नौटियाल, सुचित्रा भट्ट, अनीता नेगी,सोमेश्वर रौतेला,नाथमणि विष्ट आदि ने समसामयिक विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दि ग्राम टुडे के विभिन्न संस्करणों में हिन्दी दिवस पर रचनात्मक सहयोग देने वाले साहित्यकारों को टीजीटी साहित्य सेवी सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया।

मोदी का काल, देश का लाल, केजरीवाल, जमानत के जश्न में डूबी आप के वायरल पोस्टर ने बढ़ाया बीजेपी का पारा

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में जमानत मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया और इसे सच्चाई की जीत बताया है। वहीं आप की तरफ से अलग अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

दिल्ली ।आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के धनशोधन मामले में जमानत मिलने पर आप में जश्न का माहौल है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में जमानत मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया और इसे सच्चाई की जीत बताया है। वहीं आप की तरफ से अलग अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।आम आदमी पार्टी के पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। बीजेपी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने कुलीदप कुमार को लेकर कहा कि अभी लोकसभा चुनाव हारे हो तैयार रहो 4 माह बाद विधानसभा भी हारोगे। बता दें कि कुलदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा के हाथों उन्हें साल 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हर्ष मल्होत्रा इस ने आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 93663 वोटों से शिकस्त दी थी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में आप ने लिखा कि सत्यमेव जयते। हरियाणा में चुनाव की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी के लिए तिहाड़ जेल से केजरीवाल की रिहाई पार्टी को मजबूत करने में मददगार साबित होगी। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आबकारी नीति से संबंधित ईडी और सीबीआई के मामलों में हाल में जमानत मिली है

भ्रष्टाचार से लेकर तुष्टीकरण तक. की राजनीति से  चुनावों से पहले हेमंत सरकार इन मुद्दों से कैसे पार पाएगी

उत्तराखंड।हेमंत सोरेन की सरकार की ईमानदारी पर लगातार सवाल उठ रहे है। भ्रष्टाचार और विभाजनकारी नीतियों की दोहरी चुनौतियों के बीच हेमंत सोरेन सरकार जूझ रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए पार्टी का पारंपरिक वोट बैंक भी खत्म होने की संभावना बनी हुई है। आदिवासी समुदायों पर इस परिस्थिति का काफी असर दिख रहा है। आदिवासी इलाका मूल रूप से जेएमएम का निर्वाचन क्षेत्र रहा है।

हेमंत सोरेन सरकार की सबसे बड़ी चुनौती भ्रष्टाचार रही है, जो अब सभी के सामने आ गई है। इसी आरोप में हेमंत सोरेन पर गाज भी गिरी है। राज्य सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है। भूमि घोटाला मालमे में सरकार पर कई आरोप लगाए गए है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाल ही में जेल भेजा गया है। वहीं अवैध भूमि सौदों में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा चल रही जांच ने धोखाधड़ी का खुलासा किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में अवैध भूमि सौदों में धोखाधड़ी की बात कही है। प्रवर्तन निदेशालय के इस दावे और कार्रवाई के बाद जेएमएम की छवि को बड़ा घात लगा है।

झारखंड में भूमि का स्वामित्व और संसाधन प्रबंधन संवेदनशील मुद्दा माना जाता है। आदिवासी समुदायों के लिए ये काफी अहम मुद्दा होता है। ऐसे में इस मुद्दे पर भ्रष्टाचार होने पर लोगो का विश्वास डगमगा सकता है। आदिवासी अधिकारों और समान विकास की वकालत करने वाली जेएमएम पार्टी के लिए ये घोटाले उसके मूलभूत सिद्धांतों के साथ छल करते दिखते है।

वहीं चुनावों के नजदीक आने पर विपक्षी पार्टियां हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें जनता के सामने ला रहे है। भाजपा ने राज्य सरकार की ऐसी तस्वीर जनता के सामने पेश की है जिससे जनता ये जान गई है कि पार्टी नैतिकता को खो चुकी है।

तुष्टिकरण की राजनीति के कारण आदिवासी वोट बैंक काफी अलग हो गया है। इससे जेएमएम को ही नुकसान होगा। ये कहना भी गलत नहीं है कि तुष्टिकरण की राजनीति पार्टी की एक रिवायत रही है। हेमंत सोरेन सरकार कुछ अल्पसंखयक समुदायों को खुश करने के लगातार प्रयास करती रही जिससे आदिवासी समुदाय में नाराजगी पैदा हो गई। सरकार ने जमीन पर चर्च, कब्रिस्तान और अन्य धार्मिक संरचनाओं का अवैध निर्माण करवाया। इसकी रिपोर्ट सामने आने से आदिवासी क्षेत्रों में तनाव बढ़ा।

इसी बीच एक विवादास्पद घटना की जानकारी मिली जिसमें एक कब्रिस्तान बनाने के लिए एक पवित्र जगह की भूमि को जब्त करने के प्रयास किए गए। आदिवासी समुदाय सरकार के इन कदमों से काफी आहत हुआ। आदिवासी समुदाय ने इसे अपनी सांसकृतिक और धार्मिक पहचान पर हमला बताया है। ऐसे कई कदम सरकार ने उठाए जिसके बाद आदिवासी मतदाता पार्टी से दूर भी हुए। यहां तक की आदिवासी मतदाताओं में ही फूट भी पड़ी। 

आदिवासी वोटर भी अलग हुए और इसका सीधा असर जेएमएम पर हुआ। जेएमएम के लिए चुनावों में जोखिम उठना लाज्मी है क्योंकि जो वोटर पार्टी की शक्ति था उसकी ताकत अब कम हो चुकी है। अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की रणनीति का मकसद भले ही धार्मिक और अल्पसंख्यक समुदाय से वो हासिल करना हो मगर इन समूहों और राज्य की आदिवासी आबादी के बीच विभाजन भी आया है। इससे जेएमएम संकटभरी स्थिति में है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित तालिबान संगठन के दो आतंकवादी मारे गए

लाहौर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के दो आतंकवादियों को मार गिराया है और उनके ठिकाने से विस्फोटक तथा अन्य गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बृहस्पतिवार रात लाहौर से 400 किलोमीटर दूर डेरा गाजी खान में एक अभियान चलाया। प्रवक्ता ने कहा, मुठभेड़ के दौरान डेरा गाजी खान में दो आतंकवादी मारे गए, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े थे। दो अन्य आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहे। सीटीडी ने आतंकवादियों के ठिकानों से विस्फोटक, दो राइफल, गोलियां और एक हथगोला भी बरामद किया। इन आतंकवादियों की योजना महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने और प्रांत में बड़े पैमाने पर आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने की थी। सीटीडी ने कहा कि जांच जारी है और फरार आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

चिकित्सकों की हड़ताल के दौरान इलाज के अभाव में मरे 29 लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुवाज़ा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि राज्य सरकार उन 29 लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देगी, जिनकी आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से कथित तौर पर इलाज के अभाव में मौत हो गई। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ जारी पोस्ट में लिखा, ‘‘यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान पैदा हुआ औरहमने 29 बहुमूल्य जिंदगियां खो दीं।उन्होंने कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करती है।’’ कनिष्ठ चिकित्सक नौ अगस्त को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सक का शव मिलने के बाद से ‘काम बंद’ आंदोलन कर रहे हैं। महिला चिकित्सक से कथित तौर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

जेल से बाहर आकर हौसला 100 गुणा बढ़ गया, तिहाड़ के बाहर से बोले केजरीवाल- शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित

केजरीवाल ने कहा कि मेरे जिंदगी का एक एक कण और शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। बहुत मुसीबतें झेली हैं। लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया है। ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं सच्चा था। इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया। इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया। इन लोगों को लगा कि केजरीवाल को जेल में डालने से हौसले टूट जाएंगे। आज मैं कहना चाहता हूं कि जेल से बाहर आकर हौसला 100 गुणा बढ़ गया।

दिल्ली तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद तिहाड़ जेल के बाहर से लोगों को संबोधित करते हुए लाखों करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में लोगों ने मन्नतें मांगी और दुआएं की। केजरीवाल ने कहा कि मेरे जिंदगी का एक एक कण और शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। मैंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। बहुत मुसीबतें झेली हैं। लेकिन हर कदम पर भगवान ने मेरा साथ दिया है। ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं सच्चा था। इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया। इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया। इन लोगों को लगा कि केजरीवाल को जेल में डालने से हौसले टूट जाएंगे। आज मैं कहना चाहता हूं कि जेल से बाहर आकर हौसला 100 गुणा बढ़ गया। 

हिंदी की मिठास उसका माधुर्य केवल सम्प्रदाय विशेष के बंधनों में न बंधा रह सका ,जब वह मुसलमान विद्वान अब्दुर्रहीम खानेखाना के हाथ पहुची तो उसका अंदाज़ सूफियाना हो गया ,जिसको सुननेवाले उसके श्रोता साम्प्रदायिक न होकर बल्कि पंथनिरपेक्षता के भाव से लबालब भर उठे ।

हिंदी की मिठास उसका माधुर्य केवल सम्प्रदाय विशेष के बंधनों में न बंधा रह सका ,जब वह मुसलमान विद्वान अब्दुर्रहीम खानेखाना के हाथ पहुची तो उसका अंदाज़ सूफियाना हो गया ,जिसको सुननेवाले उसके श्रोता साम्प्रदायिक न होकर बल्कि पंथनिरपेक्षता के भाव से लबालब भर उठे ।

हिंदी भाषा की ज्ञानराशि स्वभावतः देवनागरी लिपि में निबद्ध है इस लिपि में स्वर और व्यंजन के बीच स्पष्ट अंतर है जो रोमन लिपि में नही पाया जाता।

इसीलिए तो संत विनोबा भावे ने इसे महत्ता के आधार पर ‘विश्वनागरी’ कहा था । हिंदी भारत के स्वाधीनता संग्राम में देश की वाणी बनी । गांधीजी ने माना था कि केवल हिंदी ही भारत की हिंदुस्तानी भाषा हो सकती है वर्धा में उन्होंने हिंदी प्रचार समिति स्थापित की । जिसे बाद में जुलाई 1936 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति नाम दिया गया और बाबू राजन प्रसाद इसके अध्यक्ष बने ।

हिंदी के विश्वव्यापी फैलाव को चिरस्थायी रखने में प्रयाग की धरती भी अतुलनयी रही है । यही पर महामना मदन मोहन मालवीय व राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के प्रयास से 1911 में हिंदी साहित्य सम्मेलन की स्थापना हुई ।

जो पंत, निराला, महादेवी की काव्यधारा के संगम के प्रवाही परंपरा को आज भी जीवंत रखे हुए है ।

धर्मवीर भारती , बच्चन, अमरकांत, उपेन्द्रनाथ अश्क़, रामकुमार वर्मा , गोपीकृष्ण गोपेश, उमाकांत मालवीय ‘अमौसा का मेला’ और ‘कचहरी’ जैसी कवितायों के जरिये मानवीय संवेदनाओ को उकेरने वाले कैलाश गौतम सरीखे कवियों की धरती भी यही प्रयाग ही रही है। इसी धरती से जुड़े व संगम की रेती से विशेष स्नेह रखने वाले ललित निबंधकार विद्यानिवास मिश्र को कैसे विस्मृत किया जा सकता जिनकी लेखनी की धमक विदेशो तक थीं, वहीं त्रिवेणी की संगमी परम्परा में ख़ुद को महसूस करने वाले राजेन्द्र यादव , मनु भण्डारी जिनकी लेखनी ने विदेशो में भी हिंदी के मिठास के जरिए संगम की सुगंध को बिखेरे रखा है, वहीं अपने विश्वविधालय के आचार्य मोहन अवस्थी सर को आज हर शहरवासी दिल से प्रणाम कर रहा हैं जिनकी लेखनी का मै विशेष रूप से कायल रहा हूं, अवस्थी सर ने तो अनुगीत , नवगीत के रूप में एक नई विधा हिंदी को दिया , उनकी इस साधना ने हिंदी के विश्वव्यापी फैलाव को एक नई दिशा दी ।

चीन ,जापान, रुस और फ्रांस की तरक्की का मूल कारण उनकी राष्ट्रभाषा है।

हिंदीविद प्रोफेसर रूपर्ट स्नेल के शब्दों में , ‘हिंदी जिंदगी है,हिंदी जिंदा है , भारत की भाषा है,हिंदी मेरी है , और हिंदी सबकी है ।’ शरदेंदु सौरभ। अधिवक्ता माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ( युवा लेखक व कॉलमिस्ट ) मो... 7388563426

अवैध वसूली और उत्पीड़न को लेकर लामबंद सीएचओ ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

अवैध वसूली और उत्पीड़न को लेकर लामबंद सीएचओ ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

सीएचओ पर अवैध वसूली का आरोप

उतराव प्रयागराज।सीएचसी उपरदहा हंडिया में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर ब्याप्त है। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को लेकर लामबंद सीएचओ ने सीएम और अन्य अफसरों से शिकायत कर दोषी लोगों पर कार्यवाही की मांग की है। वसूली और उत्पीड़न से परेशान आयुष्मान आरोग्य केंद्र कटहरा, थाना उतरांव, प्रयागराज में तैनात सीएचओ सीमा कुमारी ने उतरांव थाने पर पहुंचकर अपनी पीड़ा पुलिस से बयां करते करते उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बताया कि सीएचओ सनद सिंह के द्वारा वसूली की जाती है। इसके आतंक और वसूली से कई सीएचओ का जीना दुष्वार हो गया है। इसके आतंक और वसूली को लेकर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। इसके पूर्व सीमा कुमारी, राजकुमार, दीया, कपिल, भारती, रानी, रवि, प्रिया आदि सीएचओ ने अफसरों समेत मुख्यमंत्री को पत्र देकर भ्रष्टाचार करने वाले और उनके बिचैलियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी थी। आरोप है कि महिला कर्मियों से गाली गलौज की धमकी का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि सनद सिंह द्वारा वर्चस्व को बनाए रखने के लिए लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।आरोप है की इंसेंटिव से भी पैसा भी काटने का आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर लेकर घटना की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

मंगेश यादव के फर्जी एनकाउंटर के समर्थन में एसडीएम हंडिया को ज्ञापन दिया

मंगेश यादव के फर्जी एनकाउंटर के समर्थन में एसडीएम हंडिया को ज्ञापन दिया

उतराव प्रयागराज।तहसील हडिया में उप जिलाधिकारी हंडिया के समक्ष मंगेश यादव के फर्जी एनकाउंटर के समर्थन में उपजिलाधिकारी हंडिया को ज्ञापन दिया और इसमें सनलिपत अधिकारी के ऊपर एफआईआर दर्ज कर तत्काल जेल भेजना तथा पीड़ित के परिवार को पांच करोड रुपए की मुआवजा पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। सभी धरने में उपस्थित अधिवक्ता साथियों और नेताओं का बलराम यादव एडवोकेट भावी प्रत्याशी प्रयागराज झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी द्वारा आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर अवधेश नारायण यादव भावी विधायक प्रतापपुर नेता, कमलेश कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा, अकमल इमाम जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज,असगर अली,लल्लू प्रशांत यादव,धर्म सिंह यादव,भावी प्रत्याशी फूलपुर सुहेल अख्तर समरजीत यादव पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, विजय कुमार गुप्ता, योगेश यादव एडवोकेट, हेमंत कुमार एडवोकेट,तारीख भाई,अजीत यादव एडवोकेट, नन्हे भाई एडवोकेट,लाल बहादुर यादव सहित हजारों अधिवक्ता कमल कृष्णा एडवोकेट, कमल सिंह पटेल एडवोकेट,विजय बहादुर यादव,एडवोकेट धर्मेंद्र यादव, एडवोकेट ज्ञानचंद यादव, एडवोकेट राकेश यादव, बाला एडवोकेट अबरार खान, एडवोकेट अशरफ विजय यादव, एडवोकेट ओम प्रकाश यादव, एडवोकेट रविशंकर यादव, एडवोकेट वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार यादव,एडवोकेट शारदा प्रसाद,एडवोकेट राकेश कुमार,तारागढ़ एडवोकेट प्रदीप कुमार यादव,एडवोकेट सुरेश कुमार यादव,सदरपुर एडवोकेट, अजीत यादव एडवोकेट,अजय सिंगरौर पूर्व उपाध्यक्ष विजय बहादुर यादव एडवोकेट मौजूद रहे।

शैलेन्द्र ने राज्य स्तरीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

शैलेन्द्र ने राज्य स्तरीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

मऊआइमा (प्रयागराज ) भोलानाथ रामसुख इंटर कॉलेज के छात्र ने 68वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 अयोध्या में स्वर्ण पदक जीता। जिसमें मऊआइमा थाना क्षेत्र के चकश्याम स्थित भोलानाथ रामसुख इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र शैलेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार गहरपुर का निवासी है।
छात्र शैलेन्द्र कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गहरपुर, किरांव अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। अपने कॉलेज पहुंचे भोलानाथ रामसुख इंटरमीडिएट कॉलेज चकश्याम के छात्र शैलेंद्र का प्रधानाचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह, प्रबंधक रामसुख पटेल ने फूल माला पहनकर स्वागत किया एवं कक्ष तथा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने शैलेन्द्र की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं‌।