Home Blog Page 74

कल्पवृक्ष से भी बढ़कर महापुराण का श्रवण: पं.रामजी शास्त्री

कल्पवृक्ष से भी बढ़कर महापुराण का श्रवण: पं.रामजी शास्त्री

सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर श्रीमदभागवत कथा

गोपीगंज। कलयुग में श्रीमद् भागवत महापुराण का श्रवण कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है। कल्पवृक्ष मात्र अर्थ,धर्म और काम ही दे सकता है,मुक्ति और भक्ति नही दे सकता है,लेकिन श्रीमद् भागवत तो दिव्य कल्पतरु है यह अर्थ,धर्म,काम के साथ साथ भक्ति और मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद प्राप्त कराता है। कथा श्रवण से दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हो जाती हैl कोतवाली-गोपीगंज क्षेत्र के जोगिनका गांव मे मंगलवार को संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कथा व्यास पंडित रामजी शास्त्री ने उक्त बातें कही।
भीष्म और कुंती का स्तुति गान करते हुये कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नही साक्षात श्रीकृष्ण स्वरुप है। इसके एक एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाये हुये है।उन्होंने कहा कि कथा सुनना समस्त दान, व्रत, तीर्थ, पूण्यादि कर्मो से बढ़कर है। धुन्धकारी जैसे शराबी, कवाबी,महापापी, प्रेतआत्मा का उद्धार हो जाता है। इसके साथ साथ भागवत के छह प्रश्न, निष्काम भक्ति, 24 अवतार श्री नारद जी का पूर्व जन्म,परीक्षित जन्म, कुन्ती देवी के सुख के साथ साथ परीक्षित को श्राप कैसे लगा तथा भगवान श्री शुकदेव उन्हे मुक्ति प्रदान करने के लिये कैसे प्रगट हुये इत्यादि कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के पूर्व सपत्नी मुख्य यजमान द्वारिका सिंह ,विभूति नारायण सिंह ने आरती पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। आचार्य सत्येश पांडेय,पं.लल्लन पांडेय,पं.विपिन पांडेय,सिंटू शुक्ला,ओमप्रकाश सिंह,डा.शैल बहादुर सिंह, डा.अखिलेश सिंह,अतुल कुमार सिंह, धनेश पंडा आदि रहे।

विकास भवन में सीडीओ ने लगाया झाड़ू

विकास भवन में सीडीओ ने लगाया झाड़ू

मिथिलेश द्विवेदी

भदोही। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डा.शिवाकांत द्विवेदी झाड़ू लगाते नजर आए। ऐसी दुर्लभ तस्वीर कभी कभी देखने को मिलती है। चौकिए मत ! यह तस्वीर है स्वच्छता ही सेवा 2024 की। इस तस्वीर के पीछे “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का” संदेश है। यही संदेश विकास भवन परिसर में झाडू लगाकर भदोही मुख्य विकास अधिकारी डा.शिवाकांत द्विवेदी ने दिया है। आपको बता दें भदोही के मुख्य विकास अधिकारी डा.शिवाकांत ऐसे अफसर है जो कार्य को महत्व देते हैं। साथ ही भदोही के विकास की गाथा की दिशा में लगातार लोगों को संदेश देते रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार मिश्र, उपायुक्त श्रम रोजगार परियोजना निदेशक डीआरडीए आदित्य कुमार, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश व अन्य अधिकारियों ने भी विकास भवन में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

गंगा के बढ़ते जलस्तर से फसलों पर खतरा

गंगा के बढ़ते जलस्तर से फसलों पर खतरा

जलस्तर में वृद्धि और बारिश से कटान शुरू

भदोही/सीतामढ़ी। भदोही जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे तराई क्षेत्रों के खेत और खलिहान जलमग्न होने लगे हैं। सोमवार को सीतामढ़ी के केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर के मुकाबले 78.87 मीटर तक पहुंच चुका है। उफनाई गंगा के पानी से तराई इलाकों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है।

गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार और शनिवार को प्रति घंटे 18 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई थी। रविवार तक पानी की रफ्तार धीमी हुई, लेकिन गंगा का पानी तटवर्ती क्षेत्र के किसानों की फसलों को डुबोने लगा है। गंगा बाढ़ से अतिशीघ्र प्रभावित होने वाले कोनिया क्षेत्र के गावों के अलावा कोइरौना के फुलवरिया गांव में भोलेदानी मंदिर के आसपास के खेतों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। इससे फुलवरिया गांव की लगभग 15 बीघे में लगी धान की फसल डूब गई है।

हालांकि सोमवार शाम तक जलस्तर में कुछ ठहराव देखा गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह से बारिश के चलते जलस्तर फिर से बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए कोनिया के विभिन्न गावो के साथ ही बारीपुर, कलिंजरा, नगरदह, सेमराध इब्राहिमपुर सहित अन्य तटीय क्षेत्रों के निवासियों में कटान और बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नए लाभार्थियों को आवास की सौगात

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नए लाभार्थियों को आवास की सौगात

लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र और चाबी वितरित

सीडीओ ने लाभार्थियों संग देखा पीएम के कार्यक्रम का प्रसारण

ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नये लाभार्थियों को आवास की सौगात मिली है। उड़ीसा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2024 ऐप को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लांच किया। इस दौरान जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डा.शिवाकांत द्विवेदी ने जिन लाभार्थियों का आवास बन चुका है उनके गृह प्रवेश के लिए चाबी वितरित किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन में लाभार्थियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने देखा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा चाबी का वितरित किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए आदित्य कुमार,
उपायुक्त श्रम एवं स्वत रोजगार जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार मिश्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी मौके पर उपस्थित रहे।

“लंपी स्किन रोग” से बचाव को निशुल्क टीकाकरण अभियान

“लंपी स्किन रोग” से बचाव को निशुल्क टीकाकरण अभियान

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर टीम को किया रवाना

17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा “लंपी स्किन रोग” अभियान

गोवंशीय पशुओं के टीकाकरण के साथ टैग अवश्य लगवाएं: डीएम

ज्ञानपुर। स्वस्थ पशुधन, खुशहाल पशुपालक स्लोगन के साथ पशुओ को लंपी स्कीन रोग से बचाव के लिए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान की शुरूआत मंगलवार से हुई। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर ज्ञानपुर में हरी झंडी दिखाकर एलएसडी टीकाकरण टीम को रवाना किया। इस दौरान
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में एलएसडी “लंपी स्किन रोग” निशुल्क टीकाकरण अभियान की वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह अभियान 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। पशुपालक जागरूकता गोष्ठी में जिलाधिकारी ने पशुपालकों को एलएसडी के बारे में जागरूक करने और गोवंशीय पशुओं में फैल रहे लम्पी स्कीन डिजीज के रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली न केवल एलएसडी के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करेगी, बल्कि पशुपालकों को अपने पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ पशुधन खुशहाल पशुपालक”। जिलाधिकारी द्वारा पशुपालको को जागरुक
करते हुए अपने समस्त गोवंशो को एलएसडी टीकाकरण के साथ टैग अवश्य लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। यह टीकाकरण पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालको के द्वार पर निःशुल्क लगाया जा रहा है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० डी०पी० सिहं ने लंपी स्किन डिजीज एलएसडी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि गोवंशों में होने वाली संक्रामक बिमारी है जिसमे गोवशों के शरीर पर कठोर उभरी हुई गाँठे, तीव्र बुखार, छाती एवं जननांग में सूजन, आँख और नाक से पानी का स्राव एवं पशुओं में दूध की पैदावार का कम होना जैसे लक्षण दिखाई पड़ते है। कभी-कभी गर्भवती पशुओ का गर्भपात भी हो सकता है यदि इस बिमारी का एक हफ्ते के अन्दर उपचार नही किया जाता है तो पशु की मृत्यु भी सम्भव है। इस बिमारी में गोवंशो की मृत्यु दर एवं संक्रमण दर बहुत अधिक होती है।
यह टीकाकरण अभियान 17 सितंबर से 31 अक्टूबर
तक चलाया जाऐगा, जिसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा 11 टीमो का गठन किया गया है। अभियान के अंर्तगत 1,70,000 गोवंशीय पशुओ में टीकाकरण किया जाना है।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ,उप जिलाधिकारी आकाश कुमार, विकास यादव ,पशुपालन विभाग के समस्त डॉक्टर, कृषक व पशुपालक उपस्थित रहे।

बिहार से धान मंगाकर अनाधिकृत खतौनियों से खरीद पर डीएम सख्त

बिहार से धान मंगाकर अनाधिकृत खतौनियों से खरीद पर डीएम सख्त

धान खरीद वर्ष 2024-25 के मद्देनजर डीएम ने की बैठक

एक नवंबर से शुरू होगा धान खरीद: विशाल सिंह

ज्ञानपुर। धान खरीद वर्ष 2024-25 योजना के तहत जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में धान खरीद की महत्त्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि धान खरीद एक नवंबर से प्रारंभ होकर 29 फरवरी 2025 तक चलेगा। डीएम ने राइस मिलों में विद्युत कनेक्शन के दृष्टिगत अस्थाई विद्युत कनेक्शन लिए जाने के लिए राइस मिलर्स को आवेदन करने एवं संबंधित अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर व भदोही को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया। मिल्स द्वारा भारतीय खाद्य निगम में सीएमआर चावल के संप्रदान के बाद संबंधित भारतीय खाद्य निगम द्वारा मिलर्स को कांटा पर्ची निर्गत किए जाने के भी निर्देश दिए। धान खरीद वर्ष 2024- 25 योजना अंतर्गत क्रय केंद्रों पर क्रय किए जाने वाले धान में आवश्यकता अनुसार डस्टर का प्रयोग करके ही धान खरीद करने व धान को मिलर्स को सांप्रदानित किए जाने के निर्देश दिए। बिहार से धान चावल मंगाकर अनधिकृत खतौनियों के माध्यम से धान खरीद किए जाने पर मिल व केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश के साथ-साथ मिलर्स को भी इसी तरह के कार्य व्यवहार से बचने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को किसान पंजीकरण सत्यापन में अपनी भूमिका को सजगता से निर्वहन करते हुए कृषक पंजीकरण के सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण किए जाने कोञकहा। साथ ही मिलर्स के सीएमआर परिवहन के दौरान नो एंट्री में गाड़ी/ट्रक खड़ी हो जाने के कारण सीएमआर संप्रदान में देरी के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

किशोरी से दुराचार, पास्को एक्ट के आरोपी को सात साल की सजा पांच हजार जुर्माना

किशोरी से दुराचार, पास्को एक्ट के आरोपी को सात साल की सजा पांच हजार जुर्माना

मऊआइमा (प्रयागराज) मऊआइमा के सेमरावीरभानपुर में 2015 में किशोरी के साथ दुराचार करने के आरोपी राजेश कुमार यादव पुत्र रामजी यादव को मंगलवार को एडीजीसी विनय तिवारी और ए डी जी सी मनोज सिंह उक्त सज़ा सुनाई।जिसमें मऊआइमा इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह कोट मोहर्रिर अनमिका,हेड कांस्टेबल यशवन्त यादव ने उक्त मुकदमा में प्रभारी पैरवी की।जिसके फलस्वरूप दुराचार,पास्को एक्ट के आरोपी राजेश कुमार यादव को सात साल की सजा और पांच हजार का जुर्माना लगाया गया।

खड़ी ट्रक का दो टायर खोल ले गए अज्ञात चोर

खड़ी ट्रक का दो टायर खोल ले गए अज्ञात चोर

ट्रक मलिक ने दी थाने में तहरीर

उतराव प्रयागराज। सराय इनायत थाना क्षेत्र के अन्दवा आकाशवाणी केंद्र के पास चालक ट्रक खड़ा कर रात में सो गया। वही सुबह उठा तो अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक से दो टायर खोल ले गए। चालक ने जिसकी जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।जगतपुर थाना उतराव निवासी कैलाश यादव जिनका ट्रांसपोर्ट में ट्रक चलती है। वही रात में 2 बजे के करीब मॉल उतार के चालक ने आकाशवाणी केंद्र के पास ट्रक को खड़ा कर दिया और अंदर सो गया। रात में आज्ञात चोरों द्वारा ट्रक में लगे दो टायर को खोल ले गए सुबह जब चालक 6 बजे उठा तो टायर गायब देखकर उसके होश उड़ गए।फौरन 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। ट्रक मालिक कैलाश यादव ने सराय इनायत में थाने में आज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सराय इनायत इंस्पेक्टर पंकज कुमार से इस संबंध में बात हुई तो उनका कहना है कि मामले की जांच कर कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने सीएचसी में झाड़ू लगाकर सेवा पखवाड़ा अभियान का किया शुभारंभ■ देशवासियों की खुशहाली एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिये है सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम- निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह

पीएम मोदी के जन्मदिन पर निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने सीएचसी में झाड़ू लगाकर सेवा पखवाड़ा अभियान का किया शुभारंभ
■ देशवासियों की खुशहाली एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिये है सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम- निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह

लालगंज(रायबरेली)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन दिवस के अवसर पर पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया।
बतातें चलें कि भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनायेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन दिन बड़े धूमधाम से मनाया। इस दौरान कई स्थानों पर केक काटकर एवं टीका लगाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वच्छता ईश्वरीय कार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत रहा है। देश की खुशहाली, समृद्धता के साथ देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भाजपा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम दो अक्टूबर तक आयोजित कर रही है। इसी के साथ पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटने की अपील भी की। निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह सदस्यता अभियान में जुटकर पूरे जिले में सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकार्ड बना चुके हैं।निवर्तमान विधायक श्री सिंह ने बताया कि सरेनी विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित समय सीमा तक दस हजार से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे। धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल परिसर की सफाई की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, किसान नेता रमेश सिंह, बी के सिंह, व्यापारी नेता मृत्युंजय बाजपेई , सभासद कैलाश बाजपेई, कौशलेंद्र प्रताप, अर्पित गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, डॉ संजय कौशल, सुनील मिश्रा, सुरेशचंद्र दीक्षित, अचिन अवस्थी, खलील अहमद, नागेन्द्र सिंह, विमल धानुक, जयशंकर वर्मा, यतीन सिंह चौहान, लकी कौशल, सभासद ब्रम्हेन्द्र विक्रम सिंह, ओम प्रकाश सोनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हंडिया में सड़कों पर सैलाब ? जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा से दर्द देती सड़के!

हंडिया में सड़कों पर सैलाब ?

जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा से दर्द देती सड़के !

लोगों को याद आ रहा है बस एक ही नाम “राकेश धर त्रिपाठी”

आर.के. त्रिपाठी

प्रयागराज । 24 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश ने हंड़िया विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर सैलाब जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है! हंडिया विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से दर्द दे रही है यहां की सड़कों पर विधायक हकीम लाल बिंद ने विधानसभा में प्रश्न उठाकर और सांसद ने पत्र लिखकर अपने दायित्व की पूर्ति कर रहे हैं ? जबकि विधायक और सांसद दोनों लोगों के पास निधि भी है। वह चाहे तो अपने विवेक का प्रयोग करते हुए निधि से सड़कों की मरम्मत भी कर सकते हैं। ऐसे में लोगों की जुबान पर बस एक ही नाम आ रहा है , हंडिया के पूर्व विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री “राकेश धर त्रिपाठी” का जिन्होंने सड़क, अस्पताल, बिजली घर, तहसील आदि का निर्माण कराया । जिसकी मरम्मत ना विधायक कर पा रहे हैं और नहीं सांसद कर पा रहे हैं।
आपको बता दें कि बारिश में बरौत- टेला रोड पर दिनों दिन मुश्किल बढ़ रही। इस रास्ते से निकलने के दौरान कई बुजुर्ग और बच्चे तो गिरकर चोटिल हो चुके। दुपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिर रहे है। पंकज नगर चौराहे के निकट तो डामर रहा ही नहीं, गिट्टी उखड़कर बाहर आ गई। जो दिनभर वाहनों के साथ उछल रही। यहां इस गिट्टी से लगने से भी लोगों को चोटिल होने का अंदेशा बना रहता है। भेलसी , टेला, सिधवार, अहिरी, बिलारी, जसवां,सूअरा, लमाही, मखरा,पैगहा , पूरेमथुरादास के लोगों की पीड़ा यह कि जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इस सड़क की दशा बारिश के पहले भी खराब थी, अब बारिश के बाद अधिक बिगड़ गई। कदम-कदम पर गड्ढों में तब्दील सड़क पर चार पहिया और दो पहिया वाहन फुटबाल की तरह उछलते हैं। विधायक और संसद को निधि भी प्राप्त होता है परंतु यह लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं यह अलग बात है कि विधानसभा में हंडिया के विधायक हकीम लाल बिंद ने मामले को उठाया जरूर था परंतु आज तक सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई।

बरौत में गंदे पानी की बू से लोग परेशान

बरौत कस्बे में बनीं नाली शोपीस साबित हो रहे हैं। जहां लोगों के घरों का गंदा पानी बह रहा है। और वह कहीं और नहीं बल्कि जाकर सड़कों पर ही जमा हुआ है। जिससे लोगों के सामने मुसीबत बनी हुई है। और लोग दुर्गंध से परेशान रहते हैं।
हां इतना जरूर है कि साइकिल व मोटरसाइकिल से गुजरने वाले राहगीर किसी तरह पार हो जाते हैं, मगर सबसे बड़ी समस्या वहां से पैदल गुजरने वाले राहगीरों को होती है। उनका कहना है कि सड़कों पर लोगों की घरों का गंदा पानी बह रहा है जिसमें से अजीब किस्म की बदबू निकल रही है और लोग बीमार पड़ जा रहे हैं।

विद्यालय- स्टेशन रोड बनी तालाब

जीटी रोड से स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क सालों से बदहाल है। एक दिन हुई बारिश के बाद हालत यह है कि सड़क में बने गहरे गड्ढे तालाब का रूप ले चुके हैं। यहां से वाहन के साथ तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।
जीटी रोड से रेलवे स्टेशन बरौत तक करीब 200 मी सड़क की हालत बेहद खराब है यहां पर सालों पहले पक्की सड़क होती थी। लेकिन वर्तमान में इस सड़क पर सैकड़ो गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि गड्ढों के बीच कुछ सड़क शेष बची है।