Home Blog Page 73

सीपी साहब एक नज़र नैनी थाने की तरफ नैनी पुलिस की धन कमाओ नीति के चलते अपराधिक घटनाएं बढ़ी लोग असुरक्षित महसूस कर रहे

सीपी साहब एक नज़र नैनी थाने की तरफ

नैनी पुलिस की धन कमाओ नीति के चलते अपराधिक घटनाएं बढ़ी लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं

प्रयागराज:- नैनी पुलिस की धन कमाऊ नीति के चलते अपराधिक घटनाएं बढ़ी नैनी क्षेत्र के लोग अपने को असुरक्षित भय एवं दहशत में जी रहे हैं।
बताया जाता है कि शाम ढलते ही अपराधी अपराध की दुनिया में लूटपाट मारपीट छिनौती हत्या जैसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं परंतु ऐसे अपराधियों को नैनी पुलिस क्यों नजर अंदाज कर रही है यह एक गंभीर जांच का विषय है 15 सितंबर को सरे आम शिवनगर नैनी निवासी शिवम मिश्रा को धारदार हथियार से अपराधियों ने हमला कर दिया पुलिस तमासिन बनी हुई थी नैनी थाने में इंस्पेक्टर वैभव सिंह जब से पदभार ग्रहण किए हैं आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं परंतु घटनाओं का रिपोर्ट दर्ज नहीं करते हैं पीड़ितों को केवल लाली पाप दिखाकर घटना की लीपा पोती कर देते हैं यदि उपर के अधिकारियों ने थोड़ा दबाव बनाया तो अपराधी को सरपट धारा 151 या 107/16 की कार्यवाही करके इत श्री कर देते हैं अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही न होने से घटनाओं मै इजाफा हो रहा है परंतु इंस्पेक्टर नैनी ने जीडी में अपराध इसलिए नहीं दर्ज करते हैं कि अपराध का ग्राफ बढ़ जाएगा मलाई दार थाने के चार्ज से भी हटा दिया जाएगा इसलिए अपराधिक घटनाओं एवं अधिकारियों के सामने पर्दा डाल रखा है ऐसे भ्रष्ट थानेदारों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो कोई बड़ी घटनाये हो सकती हैं इंस्पेक्टर नैनी का मात्र उद्देश्य अवैध काली कमाई से रुपया कमा करके बड़े रुपए वाले बन जाए इतना ही नहीं नैनी थाने की दो चौकी इंचार्ज एवं एक दारोगा को अवैध वसूली के लिए लगा दिया गया जिससे मादक पदार्थ गांजा ,शराब से वसूली आदि तमाम काले कारनामो का हर माह लाखों रूपयो का वारा न्यारा होता है अवैध कमाई के चलते खूब गुलछर्रे उड़ा रहे हैं उक्त गतिविधियों की जांच कराना जनहित में आवश्यक है।
पुलिस आयुक्त प्रयागराज का ध्यान नैनी थाने के भ्रष्ट थानेदारों की ओर आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग किया ।

अपने ही दुकान में मृत मिला युवक

अपने ही दुकान में मृत मिला युवक

ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में कटरा टेला रोड़ पर स्थित बेल्डिंग की दुकान में दुकान मालिक दिनेश दलित 18 वर्ष मृत मिला। उसके गले पर गला दबाने का निशान था। सुबह सुबह घटना की जानकारी से बाजार में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची कोइरौना पुलिस मामले की जांच कर रही है शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार शिवबाबू दलित का कटरा टेला र्माग पर टैक्टर ट्राली बनाने की दुकान है। शिवबाबू को पांच लड़के हैं। सभी अपनी दुकान में ही काम करते हैं। सबसे छोटा दिनेश दुकान की सारी जिम्मेदारी देखता था। रविवार की रात 11.30 तक दुकान से कुछ कदम दूर स्थित घर से खाना खाकर प्रतिदिन की तरह सोने दुकान पर आया। उससे थोड़ी दूर ही उसके पिता शिवबाबू भी सोये थे। सोमवार की सुबह वह देर तक सोता रहा। पिता शिवबाबू जगाने गये तो वह मृत अवस्था में मिला। लोगो की भीड लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मौका मुआयना किया तथा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर सीओ ऐडिशनल एस ioपी पहुच कर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उड़ीसा में भदोही के युवा व्यापारी और हिन्दूवादी नेता का स्वागत

उड़ीसा में भदोही के युवा व्यापारी और हिन्दूवादी नेता का स्वागत

भदोही। उड़ीसा के भुवनेश्वर में भदोही के प्रमुख हिन्दूवादी नेता युवा व्यापारी ऋषि शुक्ला का उत्तर भारतीय समाज के कारोबारियों की ओर से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। आपको बता दें ऋषि शुक्ला सनातन की अलख जगाने विभिन्न प्रांतों का दौरा करते रहते हैं और इसी कड़ी में उनकी उड़ीसा यात्रा यादगार रही। जहां उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी मिटी के लाल का स्वागत अभिनंदन किया। अपनों से मिले सम्मान के बाद ऋषि शुक्ला का कहना रहा कि यह अपनों के प्रति अपनों का प्रेम है। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान आनंद शुक्ला बारबिल उड़ीसा सुनील गुप्ता भुवनेश्वर के साथ संदीप मिश्रा विमल पांडेय, सत्यम पांडेय विपिन त्रिपाठी, सचिन शुक्ला, किशन शुक्ला, ललित ओझा, चंदन यादव, दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।

रतनप्पा कुम्हार के नाम से बनेगा धर्मशाला, लगेगी भव्य मूर्ति: विपुल संविधान सभा के सचिव डॉक्टर रतनप्पा कुम्हार की 116 वी जयंती

रतनप्पा कुम्हार के नाम से बनेगा धर्मशाला, लगेगी भव्य मूर्ति: विपुल

संविधान सभा के सचिव डॉक्टर रतनप्पा कुम्हार की 116 वी जयंती

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक समेत कई मौजूद

मिथिलेश द्विवेदी/श्यामधर वर्मा

ज्ञानपुर/रोहीं। प्रजापति विकास सेवा समिति भदोही द्वारा मिल्की ज्ञानपुर अर्पित मैरिज लॉन में पद्मश्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सचिव डॉक्टर रतनप्पा कुम्हार की 116 वी जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि कलीपुर में प्रजापति धर्मशाला रतनप्पा कुम्हार के नाम से बनवाया जायेगा और यहां रतनप्पा जी की एक भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति सदस्य हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि देश के निर्माण में रतनप्पा कुम्हार के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामनारायण प्रजापति ने की। बतौर मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक समेत जयशंकर प्रजापति, मुख्य आयोजक सूर्यकांत प्रजापति, भीम प्रजापति,राम आसरे प्रजापति, डॉक्टर कृपाशंकर प्रजापति ,प्रसाद बाबू,सोनू प्रजापति,पप्पू प्रजापति, सालिकराम प्रजापति,अकबाल प्रजापति, उमाशंकर प्रजापति, अमरनाथ प्रजापति,वीरेंद्र प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, अभोली ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब प्रजापति आदि लोग तमाम साथी उपस्थित रहे।

इनसेट…

महापुरूषों की याद, समाज के साथ

ज्ञानपुर। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे निषाद पार्टी और भाजपाजनों के साथ महापुरूषों को याद करनें में सबसे आगे हैं। पिछले दिनों अमर शहीद झूरी सिंह और उसके बाद अब स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे रतनप्पा कुम्हार को याद कर हर तबके के महापुरूषों के साथ उस समाज को सम्मान देने का जो वीणा उठाया है। वह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे भी जिले कू सियासत में विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे आज की तारीख में नंबर वन चल रहें हैं।

मध्य प्रदेश के सीएम के घर बागेश्वरधाम सरकार से मिले डा.अजय शुक्ला          एमपी के सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद की तेरही में शामिल       

मध्य प्रदेश के सीएम के घर बागेश्वरधाम सरकार से मिले डा.अजय शुक्ला

एमपी के सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद की तेरही में शामिल

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत दिग्गज शामिल

भदोही। पूर्वांचल यूपी के भदोही की सियासत का एक चेहरा इस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्ख़ियों में हैं। जी हां, हम बात कर रहे भदोही भाजपा के सबसे चर्चित युवा चेहरे डा.अजय शुक्ला की, जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की तेरहीं में शामिल हुए बागेश्वरधाम सरकार पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिले। इस दौरान बागेश्वरधाम सरकार ने उन्हें बागेश्वरधाम छतरपुर आने का न्यौता दिया।

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय शुक्ला ने रविवार को उज्जैन में थे। इस दौरान वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के पिता के त्रयोदशाह कार्यकम में शामिल हुए। डॉ. अजय शुक्ला मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के यहां उनके पिता के त्रयोदशाह कार्यकम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होने श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का तीन सितम्बर को 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर डॉ.अजय शुक्ला ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने डा अजय शुक्ला को छतरपुर के बागेश्वर धाम आने का न्यौता भी दिया। पूरी दुनिया में दिव्य दरबार लगा कर और कथा वाचन के जरिए विख्यात बागेश्वरधाम सरकार से भाजपा नेता डा.अजय शुक्ला की आत्मीय मुलाकात चर्चा में है।

प्रयागराज के भीटी पहुंची साइकिल यात्रा                                         पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश                      साईकिलिंग से सेहत के साथ पर्यावरण भी होगा स्वस्थ

प्रयागराज के भीटी पहुंची साइकिल यात्रा

पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

साईकिलिंग से सेहत के साथ पर्यावरण भी होगा स्वस्थ

भदोही। साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को सुबह गोपीगंज से निकाली गई साइकिल यात्रा में शामिल होकर समाजसेवी वकील खान के साथ प्रमुख चिकित्सक डा.एस.एस यादव ने लोगों को स्वस्थ्य जीवन के साथ स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। कहा कि साइकिलिंग से हम अपने को स्वस्थ रखने के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रख सकते हैं।

साइकिल यात्रियो ने कई गांव का भ्रमण कर नगर व गांव को स्वस्थ व स्वच्छ बनाने का नारा दिया।
क्लब के अध्यक्ष अताऊल अंसारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा से निकाली गई यात्रा का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. एस. एस. यादव ने किया। साइकिल यात्रा जंगीगंज, सुफीनगर,वहीदा मोड़,नौधन, ऊंज होते हुए प्रयागराज जनपद में प्रवेश करके पहुंची समाजसेवी वकील खान ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साइकिलिंग क्लब का काम सराहनीय। श्री खान ने कहा कि साइकिल चलाने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। सभी को सुबह उठकर कुछ ना कुछ योग, व्यायाम,खेलकूद, अवश्य करना चाहिए।आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास समय नहीं है,लेकिन ऐसे भदोही साइकिलिंग क्लब की टीम दूर-दूर जाकर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक कर रही हैं जो बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है।
साइकिल यात्री आसपास गांव का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ,वृक्षों की जब करोगे रक्षा,तभी बनेगा जीवन अच्छा,हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया।
साइकिल यात्रा में राजकुमार बिंद,शकील अहमद,शादाब हाशमी,विशाल मौर्य,
एस. सी. यादव,अबरार हाश्मी, प्रमोद मौर्या,इम्तियाज़ अहमद, महेंद्र यादव,मो.समीर,राजीव जायसवाल,अनिल बिंद,अजय बिंद,अमन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, शेरो रयान, हर्ष खान,मोइश खान,मंसूर अली,शिवम उपाध्याय आदि रहे।

करें योग, रहें निरोग:                        संदेश योगी रामदेव पीजी कालेज के चेयरमैन बोले योग के आठ अंग महत्वपूर्ण

करें योग, रहें निरोग: संदेश योगी

रामदेव पीजी कालेज के चेयरमैन बोले योग के आठ अंग महत्वपूर्ण

जंगीगंज/ भदोही। रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज में योग के सात दिवसीय प्रमाण पत्र कार्यक्रम के अंतर्गत छठे दिवस योग प्रशिक्षक संदेश योगी ने विद्यार्थियों को प्राणायाम व प्रत्याहार के बारे में बताया। इस दौरान पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने भस्त्रिका कपालभाति भ्रामरी तथा विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर रामदेव पीजी कॉलेज के अध्यक्ष राजबली मिश्रा ने मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए योग के आठों अंगों नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा ध्यान, समाधि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह, डॉक्टर अंजनी कुमार मिश्रा, डॉक्टर सतीश द्विवेदी, आई आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर त्रिनेत्र राम तिवारी समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षु मौजूद रहे।

हिन्दी देश के माथे की बिन्दी: राजबली मिश्र

हिन्दी देश के माथे की बिन्दी: राजबली मिश्र

जंगीगंज। हिंदी हमारी मातृभाषा है साथ ही हिंदी देश के माथे की बिंदी भी है यह बातें रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज के संस्थापक/ चेयरमैन राजबली मिश्र ने हिंदी दिवस के अवसर पर कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान कालेज के संस्थापक चेयरमैन राजबली मिश्र ने कहा कि वर्ष 1949 में 14 सितंबर के दिन भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था और वर्ष 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. देवी शंकर गिरी और बालेंद्र मिश्र ने भी हिंदी दिवस और उसकी उपयोगिता के बारे में अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के तमाम विद्यार्थियों ने भी अपना विचार रखा। हिंदी दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पंकज कुमार शुक्ल, प्रशासनिक अधिकारी सीबी चौबे, पीके सिंह, हंसराज कुमार, वंदना दुबे समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

हिन्दी देश के माथे की बिन्दी: राजबली मिश्र

हिन्दी देश के माथे की बिन्दी: राजबली मिश्र

जंगीगंज। हिंदी हमारी मातृभाषा है साथ ही हिंदी देश के माथे की बिंदी भी है यह बातें रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज के संस्थापक/ चेयरमैन राजबली मिश्र ने हिंदी दिवस के अवसर पर कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान कालेज के संस्थापक चेयरमैन राजबली मिश्र ने कहा कि वर्ष 1949 में 14 सितंबर के दिन भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था और वर्ष 1953 से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. देवी शंकर गिरी और बालेंद्र मिश्र ने भी हिंदी दिवस और उसकी उपयोगिता के बारे में अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के तमाम विद्यार्थियों ने भी अपना विचार रखा। हिंदी दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पंकज कुमार शुक्ल, प्रशासनिक अधिकारी सीबी चौबे, पीके सिंह, हंसराज कुमार, वंदना दुबे समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा और परिजनों के उलाहने से तंग नाबालिगों ने की हत्या हत्या में शामिल आधा दर्जन बाल अपचारी गिरफ्तार एसपी डा.मीनाक्षी कात्यायन ने किया हत्या की घटना का खुलासा

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा और परिजनों के उलाहने से तंग नाबालिगों ने की हत्या

हत्या में शामिल आधा दर्जन बाल अपचारी गिरफ्तार

एसपी डा.मीनाक्षी कात्यायन ने किया हत्या की घटना का खुलासा

ज्ञानपुर/औराई । औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी खमरिया अंतर्गत वार्ड नं -7 अकबरपुर निवासी 16 वर्षीय शिवप्रकाश की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो दिन के अंदर ही घटना में शामिल आधा दर्जन बाल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को अपराह्न पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में पुलिस अधीक्षक डा.मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि घटना के संबंध में मृतक के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 217/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत कार्यवाही प्रचलित की गई थी। जिसमें नाबालिक की हत्या की सनसनी खेज घटना का सफल अनावरण करते हुए औराई पुलिस ने आधा दर्जन बाल उपचारियों को ग्राम नटवा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।‌ घटना में सभी बाल अपचारियों द्वारा बताया गया कि मृतक साथ हम लोगों का प्रेम प्रसंग की बात को लेकर आपस में कहा सुनी हुई थी, जिसका उलाहना मृतक की मां हम लोगों के घर देने गई थी। इसी बात को लेकर हम लोगों द्वारा प्लान बनाकर रात में चरी के खेत में दारु पीने के दौरान सभी ने मिलकर नशे में चूर शिव प्रकाश का गला रस्सी से कसकर घटना को कारित कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में औराई प्रभारी निरीक्षक संच्चिदानंद पांडेय, उपनिरीक्षक भारत भूषण सिंह, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार यादव ,नियामत खान,आरक्षी,विनीत सिंह,शुभम पांडेय,कैलाश प्रजापति, यशपाल सिंह आदि शामिल रहे।