Home Blog Page 72

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर आयोजन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर आयोजन

बड़ी संख्या में गणमान्य और ग्रामीण कलश यात्रा कथा में शामिल

ज्ञानपुर/गोपीगंज। गोपीगंज नगर समीप स्थित जोगिनका गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कलश यात्रा व स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। सोमवार को स्वामी बड़ा देव शिव मंदिर से कलश की शोभा यात्रा निकाली गई। बरगदा हनुमान मंदिर,चौरामाता मंदिर ,शक्ति माता मंदिर, जोगीबीर शिव मंदिर से शोभायात्रा गांव भ्रमण कर कार्यक्रम सथल पर पहुचा जहा वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश की स्थापना की गयी। कलश यात्रा के दौरान पीत वस्त्र धारी महिलाएं व युवतियां सिर पर रंग विरंगे कलश रखकर मंगलगीत गाती चल रहीं थी। पंडित राम जी शास्त्री के साथ श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान द्वारिका सिंह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ सिर पर भागवत पुराण रखे हुए चल रहे थे। डीजे की धुन पर बज रहे भक्तिगीतों पर युवा थिरकते रहे। इस मौके पर आदि रहे। इस मौके पर सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, आचार्य सत्यश कुमार पांडेय काशी वाले,पंडित लल्लन मिश्रा ,पंडित विपिन पांडेय ,पंडित गौरव, तारुण्या सिंह ,शुभी सिंह ,शिखा सिंह व अन्य शामिल रही। इस दौरान सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव धनेश पंडा समेत तमाम पदाधिकारी और गणमान्य हस्तियां कथा श्रवण को पहुंची।

मरहबा या मुस्तफ़ा के नारों से गुंजा खमरिया नगर पंचायत क्षेत्र

मरहबा या मुस्तफ़ा के नारों से गुंजा खमरिया नगर पंचायत क्षेत्र

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूसे मोहम्मदी

भदोही/खमरिया। जश्ने ए मुहम्मदी कमेटी बरतर द्वारा नबी-ए-अकरम सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे वेलादत बा सआदत के मौके पर जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस पुलिस चौकी से होते मुख्य बाजार, मझागवा मोहल्ला ,दखिन मोहल्ला ,पानी टंकी ,पोखरा, बगीचा मोहल्ला, सब्जी मंडी होते हुए पुनः खमरिया पुलिस चौकी पहुंच कर समापन किया गया। जुलूसे आका स. में शामिल लोग आका की आमद मरहबा, सरवर की आमद मरहबा, कौनैन की आमद मरहबा, मरहबा या मुस्तफ़ा के नारे बुलंद करते हुए चल रहे थे। जुलूस में छोटे-छोटे बच्चों के सरो पर इमामा शरीफ बंधा देख लोग रश्क कर रहे थे। जुलूसे मोहम्मदी में शामिल लोग अपने आका व मौला जनाबे मोहम्मदे अरबी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम पर दुरुदो सलाम पढ़ते हुए चल रहे थे तो वहीं नबी की शाने अक़दस में नाते पाक भी पढ़ी जा रही थी। हर शख्स की जुबां पर सल्ले अला का विर्द जारी रहा। सरकार की आमद मरहबा के नारों से खमरिया नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों से लेकर गलियों तक गूंजता रहा। हर तरफ कुंकुमो की रौशनी से जगमगाता हुआ नजर आ रहा था। लोग अपने नबी की वेलादत जोशो खरोश के साथ मना रहे थे। इस मौके पर रिजवान अंसारी, बब्लू, नेहाल अली, सलीम, इमामुदीन, सद्दाम, अमन, रेहान आदि प्रमुख रूप से रहे। वहीं जुलूसे मोहम्मदी की निगरानी में खमरिया चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह मय फोर्स के साथ मजूद रहे।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर गहरे चोट का निशान पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच जारी

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर गहरे चोट का निशान

पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच जारी

ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। भदोही जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा बाजार में सोमवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक युवक दिनेश, पुत्र रामबाबू गौतम ट्रैक्टर-ट्रॉली बनाने का काम करता था । रात में अपनी दुकान में सोया हुआ था। सुबह जब उसके पिता रामबाबू उसे जगाने पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे को चारपाई पर मृत अवस्था में पाया। दिनेश के गले पर गहरे काले रंग का दबाव का निशान था, जिससे उसकी मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मामले की छानबीन की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर प्रभात राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों में गहरा शोक पसरा हुआ है। दिनेश के पिता रामबाबू और माता मुनेश्वरी देवी अपने बेटे की मौत पर बुरी तरह से रो रहे थे और बार-बार बेहोश हो जा रहे थे। दिनेश अपने पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था, जो अभी अविवाहित था। अपने सरल स्वभाव और वेल्डिंग के कार्य में कुशलता के लिए इलाके में जाना जाता था। स्थानीय लोग दिनेश की मौत से सदमे में हैं और उसकी प्रशंसा करते हुए देखे गए।फिलहाल, दिनेश की मौत का असली कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

झूम उठी सारी दुनिया आ गए प्यारे रसूल

झूम उठी सारी दुनिया आ गए प्यारे रसूल

गोपीगज। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सल्ल.) की यौमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) का जश्न सोमवार को पूरे जिले में झूम के मनाया गया। मस्जिदों से लेकर लोगों के घरों तक संपन्न हुए अन्य धार्मिक आयोजनों में सरकार की आमद मरहबा,आका की आमद मरहबा के नारे बुलंद होते रहे। हवा में सब्ज परचम लहराते रहे तो ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बजते नातिया कलाम की धुन पर युवा बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक झूमते नजर आए। उधर मस्जिदों, इबादतगाहों व बुजुर्गों के आस्तानों से लेकर लोगों के घर मकान तक सजे रहे तो हर ओर खुशी व उल्लास का आलम कायम रहा।
इस्लामी कैलेंडर के रबीउल अव्वल का पाक माह शुरू होते ही प्यारे रसूल के यौमे पैदाइश का जश्न मनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। सोमवार को भोर मे गोपीगंज राष्टीय राजमार्ग बड़ी चौराहा के पास जामा मस्जिद बस स्टैंड के पास मदीना मस्जिद पर नातिया कलाम पढा गया सुबह से ही जश्न का माहौल कायम हो गया। मुस्लिम बस्तियों में जश्न का माहौल बना रहा।बच्चे युवा घरों से निकलकर सब्ज परचम लहराते व सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा का नारा बुलंद करते रहे। घरों में तरह-तरह के व्यंजन तैयार कर फातिहा पढ़ा गया व तबर्रुख का वितरण किया गयाll आतिशबाजी का जो साथ काम किया गया हजारों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग जहां आतिशबाजी का आनंद लिए वही नातिया कलाम को पढै इस मौके पर पेश इमाम हाफिज अनिसुल कादरी, मौलाना अवैश, कारी अलाउद्दीन, मौलाना दिलशाद, हसनैन व अन्य शामिल रहे।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बारावफात पर भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था का लिया जायजा

अपर पुलिस उपायुक्त ने बारावफात पर भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज – पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा एवम पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव के निर्देशन में बारावफात के दृष्टिगतअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यमुनानगर अभिजीत कुमार द्वारा थाना मेजा थाना क्षेत्रान्तर्गत चौकी सिरसा अंतर्गत सिरसा बाजार में एवम थाना मांडा अंतर्गत चौकी भारतगंज अंतर्गत भारतगंज में पुलिस बल के साथ भ्रमण कर जुलूस के संबंध में पुलिस प्रबन्ध का जायजा लिया गया एवं शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये* इस अवसर पर एसीपी मेजा रविवकुमार गुप्ता एवम प्रभारी निरीक्षक थाना मांडा शैलेन्द्र सिंह एवम चौकी प्रभारी भारतगणज विनय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी दिघिया डॉक्टर बाबूराम एवम सिरसा में चौकी प्रभारी सिरसा कुलदीप कुमार शर्मा एवम उपनिरीक्षक सिरसा गौरव कुमार प्रयाप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

माँ आदिशक्ति में ही रमा-बसा यह समूचा संसार है जिला मंत्री राजेश तिवारी

माँ आदिशक्ति में ही रमा-बसा यह समूचा संसार है जिला मंत्री राजेश तिवारी

माँ आदिशक्ति की महिमा अद्वितीय एवं अनन्त है।माँ के कृपा से ही इस जगत में चहुँ ओर वसन्त है ।।
प्रयागराज।माँ आदिशक्ति में ही रमा-बसा यह समूचा संसार है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने अपने प्रियजनों एवं विजयपुर धाम गैपुरा के कुछ स्थानीय भक्तजनों के बीच माँ दुलारों छोटी माता के प्राँगण में विजयपुर धाम गैपुरा मिर्जापुर में कही।संज्ञानित कराते चले कि जिला मंत्री अपने कुछ प्रियजनों के साथ माँ आदिशक्ति के दर्शन की अभिलाषा लिए हुए इस धाम में पधारे थे।जिला मंत्री अपने प्रियजनों के साथ माँ आदिशक्ति दुलारों छोटी माता का भव्य दर्शन-पूजन किया।ततपश्चात माँ के ही प्रांगण में उपरोक्त अभिव्यक्ति का वर्णन किया।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि माँ आदिशक्ति दुलारों छोटी माता का आज हम सभी को भव्य दर्शन प्राप्त हुआ जिसकी अभिलाषा लेकर हम सभी भक्तगण मेजा की धरती से यहाँ गैपुरा के विजयपुर धाम पधारे हैं।यहाँ पर पण्डाजनों एवं स्थानीय भक्तजनों का काफी प्यार-दुलार प्राप्त हुआ।माँ कि महिमा अपरम्पार है।माँ आदिशक्ति की कृपा से ही यह समूचा संसार चल रहा है।माँ आदिशक्ति की महिमा अद्वितीय एवं अनन्त है,माँ के कृपा से ही इस जगत में चहुँ ओर वसन्त है।जब-जब देवों एवं देवताओं पर असुरों द्वारा संकट उत्पन्न हुआ माँ आदिशक्ति ने अनन्त रुप धारण कर दुष्टों का संहार किया।जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा इस धाम में हमलोग पधार कर एवं माँ भगवती दुलारों छोटी माता का दर्शन कर स्वयं में हर्ष-उत्साह सहित गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी ने कहा कि जिला मंत्री द्वारा माँ आदिशक्ति की महिमा का वर्णन बहुत ही सुसज्जित भाषा एवं सरलतम ढंग से किया गया।वास्तव में यह समूचा संसार ही माँ आदिशक्ति की कृपा से ही चालयमान है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा जिला मंत्री की प्रेरणा से ही हमसभी को आज माँ भगवती दुलारों छोटी माता का दर्शन प्राप्त हुआ।जिला मंत्री माँ आदिशक्ति के बहुत ही बड़े उपासक हैं और माँ के ही कृपा पर जिला मंत्री सदैव सत्य एवं न्याय मार्ग का अनुशरण करते हैं।इस मार्मिक माँ आदिशक्ति के महिमा के वर्णन के समय श्याम सुन्दर पण्डा,मातृभक्त हरिश्चंद्र तिवारी,शिक्षाविद जोखू लाल पटेल,शिक्षाविद राम प्रसाद पटेल,स्थानीय भक्तजन दीना नाथ माली,शम्भूनाथ शर्मा,आशेन्द्र बहादुर सिंह,मिश्री लाल सरोज,अमृत लाल,श्रीराम विश्वकर्मा एवं मोती लाल गुप्ता सहित आस-पास बहुत से लोग मौजूद रहे।

जश्न ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस बडी धूमधाम से निकाला गया

जश्न ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस बडी धूमधाम से निकाला गया

मऊआइमा( प्रयागराज) मऊआइमा क्षेत्र में बडी धूमधाम से ज़श्न ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व में मनाया गया।इस अवसर जाम्हा, तेजपुर, सराय ख्वाजा, बांका जलालपुर,छीतेमऊ,मरखामऊ, गांव में जुलूस निकला तथा मोहम्मदपुर सराय अली से जुलूस होते हुए डीहवा,रमना,का जूलूस मोहम्मदपुर सराय अली में भाव्य ढंग से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर अब्दुल अब्बास,कयाम उद्दीन,चमन,असलम,महताब, सुल्तान, रहमान, नासिर,असद आदि मौजूद थे।। जहां लंगर का वितरण भी किया गया।तथा मस्जिदों को सजाया गया था।तथा अकीदतमंदों द्वारा नात पढा गया।ईद मिलाद-उन-नबी यानि बारावफात का जुलूस घीनपुर से निकल कर तिलई बाजार होते हुए मोहनपुर होते हुये पुनः तिलई बाजार में समाप्त हुआ। जुलूस अचकवापुर ,घीनपुर ,मुआर आधारगंज, अगल बगल के गांव से भारी लोग संख्या में हुए शामिल। जैनउद्दीन सिद्दीकी,समसुद्दीन,वकील अहमद,सहजाद,जमालुद्दीन,मुख्तार अहमद,सैफ,मंसूर,आदि लोग मौजूद थे।बता दें कि नगर पंचायत मऊआइमा में ईद मिलाद-उन-नबी पर किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकलता है।

पहली पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मार पीट का मुकदमा

पहली पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मार पीट का मुकदमा

मऊआइमा (प्रयागराज) पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मारने पीटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम दुबाही निवासनीय शहनाज़ बानों पुत्री स्वर्गीय सईज उद्दीन का आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी किए है। आरोप है कि वह दूसरी पत्नी और उनके बच्चों के साथ रहता है। शहनाज़ बानों का आरोप है कि जब खाना खर्चा मांगती है तो उसे मारा पीटा जाता है और जान से मारने की धमकी दी गई ‌।शाहनाज बानों ने अपने पति जमाल उद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

उतराव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का पर्व

उतराव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का पर्व

उतराव प्रयागराज।उतराव सहित आसपास क्षेत्रों में वारावफात का त्योहार गाजे बाजे के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उतराव,इनायत पट्टी,महरूपुर,दायम गंज,जलालपुर,मूलनापुर,भोपतपुर, मोहम्मदा बाद,कटहरा,बसगीत,बरेठी,महूवाकोठी आदि दर्जनों गांवों द्वारा जुलूस निकालकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण करने के पश्चात मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए गये। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर उर्फ समीर अहमद ने बताया कि बारावफात या फिर जिसे मीलाद उन नबी के नाम से भी जाना जाता है, यह दिन इस्लाम मजहब का एक महत्वपूर्ण दिन है।क्योंकि इसी दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था और इसके साथ ही इसी तारीख को उनका देहांत भी हुआ था।उन्होंने बताया की इस दिन लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हुए मोहम्मद साहब के दिखाये हुए रास्ते को अपनाने का संकल्प लिया है। उतराव में स्वर्गीय मुस्ताक अहमद के दरवाजे से जुलूस निकल कर कदीमी रास्ते से होकर गंतव्य स्थान पर पहुंचा।जुलूस में इस्लामी झण्डा,राष्ट्रीय ध्वज,गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में थाना अध्यक्ष उतराव पंकज त्रिपाठी मय फोर्स हर जुलूस में शामिल होकर शांति पूर्वक जुलूस को संपन्न कराया।उक्त अवसर पर मकसूद अहमद, महमूद खा, नाद खा जलील अहमद,सोनू शाह मुजावर,रेनू,मोहम्मद इरशाद,छोटू नेता,विनोद प्रधान,मुस्तकीम नेता,आरिफ खान सपा नेता,राफे,सेबू शाह,अरशद अली,इरशाद अली,गुड्डू पत्रकार,अहमद उर्फ सब्बू,फिरोज अली, मिसम,बुग्गन,इमरान आदि लोग उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, निकाले गए जुलूस

धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, निकाले गए जुलूस

दुर्गागंज।जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार सोमवार को रानीगंज क्षेत्र के मुआर आधारगंज गांव में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर पैगंबर मोहम्मद की यौमे पैदाईश पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गांव में जुलूस निकाल कर निकाल कर एक दूसरे को मुबारक बाद देते रहे।यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।अकीदतमंद हुजूम में निकले तो एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते रहे।मस्जिदों में रंगीन झालरों की आकर्षक सजावट की गई।देर शाम मरहूम मोहम्मद गुलाम दरवाजे पर जलसा ए तकरीर का प्रोग्राम रक्खा गया जिसमें इमाम मौलाना इरफान ने दीनी तालीम की बाते बताई। इस मौके पर अकीदतमंद सोनू सिद्दीकी,अब्दुल कय्यूम,मोहम्मद सलमान पत्रकार,
जमालुद्दीन,मो०नामदार, आरिफ शाह,आबिद अली,मो०सलीम,मो०अनवर,पप्पू बाबा, तपसीर अली,समीर,इस्तेशाम अहमद,समीर,जोएब,रेहान,आशिर,फरहान,फैज,सुहेल,मोoसिफान,फैजान,सहित तमाम उपस्थित रहे।