गोपीगंज। क्षेत्र के सरई मिश्रानी गांव में बुधवार को देर रात शांती कुमारी 16 वर्ष की मौत हो गईlउसकी मौत से परिवार मे कोहराम मच गयाl घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी विनोद मिस्त्री की पुत्री शांती सायंकाल भूसा व उपली रखे कमरे मे गई थीlइस दौरान उसे साप ने डस लिया परिवार वाले जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते वह अचेत हो गईl परिवार के लोग इलाज के लिए कई स्थान पर ले गए लेकिन उसे बचाया नही जा सका और उसकी मौत हो गईlपरिवार के लोग शव लेकर घर पहुचे तो परिजनो मे कोहराम मच गयाl
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुन भक्त हुए अभिभूत
गोपीगंज के जोगिनका में विभूति नारायण सिंह के यहां श्रीमद्भागवत
गोपीगंज। ज्ञानपुर विकास खंड के जोगिनका मे चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को पंडित राम जी शास्त्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का रसपान कराया। इस दौरान जीवंत झांकियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो व जय कन्हैया लाल की.. के उद्घोष से गूंज उठा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय सभी श्रोता झूमने और नाचने लगे। सुमधुर भजनों के साथ कथा श्रवण करने भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है।वामन अवतार की कथा में बताया कि भगवान ने राजा बलि से दान में तीन ही पग मांगा। प्रभु ने पहले पग में राजा बलि का मन नापा,तो दूसरे में पूरी सृष्टि यानी धन को नाप दिया।जब तीसरे पग की बारी आई, तो राजा बलि भी मूक हो गए। तब उनकी पारी आगे आई और राजा बलि को अपना तन भगवान को अर्पित कर देने की बात कही। इस तरह राजा बलि ने तन,मन व धन भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुमधुर भजन गायन के बीच भगवान के कृष्ण रूप में जन्म लेने का उद्देश्य बताया।कथा में मुख्य यजमान द्वारिका सिंह ने सपत्नीक आरती उतारीlकथा मे विभूति नारायण सिंह,डा.राजेश सिंह,रविद्र सिंह,डा.अनुज सिंह डा.अमित सिंह,सिंटू शुक्ला,मुखराम मिश्रा,आनंद त्रिपाठी व अन्य रहेl
सुरियावां के बीआरसी सभागार में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित
सुरियावां। विकास खंड सुरियावां के बीआरसी सभागार में एफएलएन प्रशिक्षण के अंतर्गत भाषा और गणित की बुनियादी शिक्षा हेतु पांचवा बैच प्रारंभ किया गया है इस अवसर पर विकासखंड सुरियावां के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सरस्वती वंदना से प्रशिक्षण की शुरुआत की गई प्रशिक्षण की मूलभूत दक्षताओं पर बारी-बारी से प्रशिक्षित आरपी द्वारा प्रकाश डाला गया प्रथम दिवस के पाठ्यक्रम अनुसार भाषा की दक्षता पर चर्चा की गई जिसमें शिक्षक संदर्शी का आधारित प्रशिक्षण में कुछ मूलभूत परिवर्तन 2024 25 सत्र में किया गया है जिसको बड़ी बारीकी से अध्यापकों को जागरूक किया गया कक्षा शिक्षण के दौरान अध्यापकों द्वारा शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग और उपयोगिता को भी बताया गया अध्यापकों को ग्रुप बनाकर एक-एक बिंदु पर प्रस्तुतीकरण करने को कहा गया जिसको बड़ी तनमय्यता से समस्त अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फीडबैक भी लिया गया पाठ्यचर्या में कलाशों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया बी आर सी सुरियावा में उपस्थित अध्यापक एवं अध्यापिका गण को निर्देशित किया गया कि आज की कार्यवाही का विवरण कल के प्रशिक्षण में बिंदुवार बताया जाना है इसलिए इसकी पूर्व तैयारी कर लेना सुनिश्चित करें और विद्यालय में बच्चों के साथ भाषा और गणित की दक्षता पर दिया जा रहा प्रशिक्षण एक वरदान साबित होगा। इस अवसर पर आदर्श शिक्षक डॉ ओमप्रकाश मिश्रा घनश्याम यादव सहित एआरपी विजय कुमार गुप्ता अभय प्रताप सिंह जितेंद्र कुमार स्वतंत्र कुमार अनिल कुमार तिवारी आज उपस्थित लोगों ने प्रशिक्षण में अपने-अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां महोदय के अंतिम अभिभाषण से प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
सुरियावां। विकास खंड सुरियावां के बीआरसी सभागार में एफएलएन प्रशिक्षण के अंतर्गत भाषा और गणित की बुनियादी शिक्षा हेतु पांचवा बैच प्रारंभ किया गया है इस अवसर पर विकासखंड सुरियावां के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सरस्वती वंदना से प्रशिक्षण की शुरुआत की गई प्रशिक्षण की मूलभूत दक्षताओं पर बारी-बारी से प्रशिक्षित आरपी द्वारा प्रकाश डाला गया प्रथम दिवस के पाठ्यक्रम अनुसार भाषा की दक्षता पर चर्चा की गई जिसमें शिक्षक संदर्शी का आधारित प्रशिक्षण में कुछ मूलभूत परिवर्तन 2024 25 सत्र में किया गया है जिसको बड़ी बारीकी से अध्यापकों को जागरूक किया गया कक्षा शिक्षण के दौरान अध्यापकों द्वारा शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग और उपयोगिता को भी बताया गया अध्यापकों को ग्रुप बनाकर एक-एक बिंदु पर प्रस्तुतीकरण करने को कहा गया जिसको बड़ी तनमय्यता से समस्त अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फीडबैक भी लिया गया पाठ्यचर्या में कलाशों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया बी आर सी सुरियावा में उपस्थित अध्यापक एवं अध्यापिका गण को निर्देशित किया गया कि आज की कार्यवाही का विवरण कल के प्रशिक्षण में बिंदुवार बताया जाना है इसलिए इसकी पूर्व तैयारी कर लेना सुनिश्चित करें और विद्यालय में बच्चों के साथ भाषा और गणित की दक्षता पर दिया जा रहा प्रशिक्षण एक वरदान साबित होगा। इस अवसर पर आदर्श शिक्षक डॉ ओमप्रकाश मिश्रा घनश्याम यादव सहित एआरपी विजय कुमार गुप्ता अभय प्रताप सिंह जितेंद्र कुमार स्वतंत्र कुमार अनिल कुमार तिवारी आज उपस्थित लोगों ने प्रशिक्षण में अपने-अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां महोदय के अंतिम अभिभाषण से प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
‘बोर्ड परीक्षा – 2025’ की ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक आवेदन
मिथिलेश द्विवेदी
भदोही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया की आधिकारिक समय-सारिणी जारी कर दी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, गुणवत्ता, और नकल-विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। समय-सारिणी के अनुसार, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 25 सितंबर, 2024 से शुरू होकर 28 नवंबर, 2024 तक पूरा किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत सभी विद्यालयों को अपने संस्थान की भौतिक संसाधनों से संबंधित सूचनाएं परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 25 सितंबर, 2024 तक अपलोड करनी होंगी। इसके बाद गठित तहसील स्तरीय समिति द्वारा रिमोट सेंसिंग में त्रुटिपूर्ण पाए गए विद्यालयों को अपने सही जियोलोकेशन विवरण 30 सितंबर, 2024 तक मोबाइल एप के जरिए अपलोड करने होंगे।
विद्यालयों द्वारा अपलोड की गई जानकारी का भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति द्वारा 15 अक्टूबर, 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद यह समिति जिलाधिकारी को अपनी अभ्युक्ति सहित रिपोर्ट देगी, जिसे 20 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसके आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची 2 नवंबर, 2024 तक सार्वजनिक की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक, समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञप्ति जारी कर प्रधानाचार्य, प्रबंधक, छात्र, और अभिभावकों से आपत्तियां और शिकायतें 6 नवंबर, 2024 तक प्राप्त करेंगे। इन आपत्तियों का निस्तारण 11 नवंबर, 2024 तक किया जाएगा। परिषद द्वारा अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 15 नवंबर, 2024 तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
यदि किसी संस्था को परीक्षा केंद्र निर्धारण से संबंधित कोई अंतिम आपत्ति हो, तो उसे 20 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके बाद सभी आपत्तियों के समाधान के उपरांत अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची 28 नवंबर, 2024 तक परिषद की वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाएगी।
“इतिहास के निर्माण में पुरातात्विक साक्ष्यों की भूमिका” विषयक प्रशिक्षण शुरू
जंगीगंज। रामदेव पी० जी० कालेज जंगीगंज में गुरूवार को सात दिवसीय “इतिहास के निर्माण में पुरातात्विक साक्ष्यों की भूमिका’ विषयक प्रमाण पत्र कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। यह कार्यक्रम बी०सी०ए० द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है। प्रथम दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार शुक्ल ने इतिहास को परिभाषित करते हुए पुरातात्विक साक्ष्यों का विस्तृत महत्व बताया। इसके साथ ही साथ पुरातात्विक साक्ष्यों क्रमशः अभिलेख ,स्मारक एवं सिक्के के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन कालेज के चेयरमैन राजबली मिश्र ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अंजनी मिश्र, डॉ. सतीश द्विवेदी, असि. प्रो. भानु प्रताप सिंह, पंकज पाण्डेय, साकेत, गौरव तथा आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक असि. प्रो. त्रिनेत्र राम तिवारी उपस्थित रहे ।
स्कूल वाहन की टक्कर से छात्र की मौत घर में मचा कोहराम
उतराव प्रयागराज। उतराव थाना क्षेत्र के धशीपुर नेशनल हाईवे सर्विस रोड पुलिया के पास स्कूल वाहन की टक्कर से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। धनशीपुर थाना उतराव निवासी विजय कुमार यादव मुंबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार लगभग 2:00 बजे के करीब विजय का बेटा नितिन यादव उम्र 15 वर्ष जो अपनी साइकिल से अपने खेत में फसल देखने के लिए जा रहा था। जैसे ही धनशीपुर रहीम पट्टी नेशनल हाईवे पुलिया के पास पहुंचा था की तेज रफ्तार आ रही स्कूल वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। टक्कर मारकर स्कूल वाहन मौका पाकर फरार हो गया। मृतक नितिन यादव दसवीं का छात्र था। जो धनशीपुर के एक विद्यालय में पढ़ता था।मृतक नितिन यादव दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। नितिन यादव की मौत से माता बबीता देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उतराव प्रयागराज।बलीपुर मंडल के कहरा गांव में पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया l इसमें भाजपा के बलीपुर मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य ने कहा कि देश की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना जरूरी है। भारत की संस्कृति व अखंडता को बनाए रखने के लिए सदस्य बनकर पार्टी को मजबूत करें। भाजपा की मजबूती से ही देश और मजबूत होगा। वहीं भाजपाइयो ने भाजपा कार्यालय पर पार्टी की मजबूती के लिए रणनीति बनाई। उक्त अवसर पर सलीम नेता, विपिन सिंह प्रधान प्रतिनिधि, जनार्दन सिंह,रमाकांत मिश्रा, सौरभ कुशवाहा,अजय सिंह, आंसू,फूलचंद गुप्ता आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
उतराव प्रयागराज। उतराव क्षेत्र के मोतिहा गांव में एक सपा नेता पर हमले का प्रयास विफल हो गया। वहीं सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही। पीड़ित ने स्थानीय थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोतिहा गांव निवासी मोहम्मद मुस्ताक अहमद जो समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता है। आरोप है कि 17 सितंबर को 10 बजे के करीब नकाबपोश में दो अज्ञात बदमाश सीढ़ी के रास्ते से घर में प्रवेश कर गए। जूते की आवाज सुनकर बच्ची ने खिड़की से देखा और शोर मचाया। इतने में शोर गुल सुन बदमाश भागना शुरू किए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।सपा नेता ने बताया कि घर से कुछ दूर पर रोड पर काली कलर स्कॉर्पियो में बैठकर दोनों फरार हो गए।फौरन सपा नेता ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। वहीं पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ उतराव थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सपा नेता ने बताया कि उसकी कोई रंजिश भी नहीं है। वह कौन थे और किस लिए आए थे यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल अज्ञात बदमाशों का सपा नेता पर हमले का प्रयास विफल रहा।
सपा विधायक ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, न्यायिक हिरासत में गए जेल
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदलात में किया आत्मसमर्पण
अदालत ने विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
घरेलू नाबालिग सहायिका की आत्महत्या का मामला
पुलिस अदालत में विधायक को करना चाहती थी गिरफ्तार
मिथिलेश द्विवेदी
भदोही। समाजवादी पार्टी के भदोही विधायक जाहिद बेग ने गुरुवार को नियोजित तरीके से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार करने के लिए असफल प्रयास किया लेकिन अधिवक्ताओं के विरोध चलते गिरफ्तार नहीं कर पाई।
सपा विधायक जाहिद बेग उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ घरेलू नाबालिक सहायिका के आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें बालश्रम, बधुआ मजदूरी, एक से अधिक नाबालिग लड़कियों की तस्करी और आत्महत्या के लिए नाबालिग सहायिका को प्रेरित करने का मामला था। इसी मामले में बुधवार को उनके अधिवक्ता बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। भदोही सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी और बेटे पर नौकरानी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का है आरोप।
सपा विधायक अपने अधिवक्ता मजहर शकील के साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पहुंचे। इस दौरान भदोही पुलिस अदालत के गेट पर उन्हें गिरफ्तार करना चाहती थी, लेकिन अधिवक्ताओं के विरोध के कारण वह गिरफ्तार नहीं कर पाई। क्योंकि पुलिस की तरफ से विधायक के खिलाफ अदालती नोटिस जारी की गई थी। पुलिस को पहले से ही आशंका रही की विधायक अदालत में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। लेकिन पुलिस चाह कर भी विधायक को गिरफ्तार नहीं कर पाई। सपा विधायक अपने अधिवक्ता के साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सबिया खातून की अदालत में खुद को आत्मसमर समर्पण कर दिया
सपा विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग को ही इसी धाराओं में निरुद्ध किया गया है लेकिन सीमा बेग विधायक के साथ हाजिर नहीं हुई है। विधायक के अलावा उनके बेटे जईम बेग उर्फ सैमी के खिलाफ भी भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया था। अदालत में विधायक के आत्मसमर्पण के दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वहां का माहौल बेहद गहमा -गहमी वाला था।
विधायक के आत्मसमर्पण के बाद भदोही की सियासत में और नए मोड़ आ सकता है। विधायक ने अब आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि अभी उनकी पत्नी अदालत में हाजिर नहीं हुई है। अभी पत्नी को हाजिर होना है। अदालत से अगर विधायक को जमानत मिलती है तो उनकी राह आसान हो जाएगी। क्योंकि इसी आधार पर पत्नी और बेटे को भी जमानत मिल सकती है। फिलहाल इस प्रकरण को लेकर भदोही की राजनीति गरमाई है।
उल्लेखनीय हो कि सपा विधायक जाहिद बेग के भदोही शहर स्थिति निजी आवास पर घरेलू कार्य करने वाली एक नाबालिक किशोरी का शव 09 सितंबर की सुबह पंखे से लटकता मिला था। आत्महत्या करने वाली नाबालिग सहायिका नाजिया (17) पुत्री इमरान निवासी कांशीराम आवास कॉलोनी मामदेवपुर की रहने वाली थी। वह विधायक के यहाँ काफी समय से घरेलू काम करती थी। विधायक का निजी आवास मोहल्ला मालिकाना भदोही कस्बे में है। इस घटना के बाद बाल श्रम, जिला प्रोबेशन और बाल कल्याण समिति विधायक के आवास पर छापा मार कर एक और घरेलू सहायिका को मुक्त कराया था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इसी सहायिका के बयान के आधार पर पुलिस ने विधायक और उनके परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल मुक्त कराई गई किशोरी को राजकीय बाल संरक्षण गृह प्रयागराज भेज दिया गया है।
इनसेट
मेरे साथ की गई अभद्रता : जाहिद बेग
भदोही। समाजवादी पार्टी के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण किया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। सपा विधायक जाहिद बेग ने मीडिया से बातचीत के दौरान भदोही पुलिस पर आरोप लगाया कि अदालत में समर्पण के दौरान पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता किया। इस दौरान हमारे कपड़े फट गए और हमारे चप्पल टूट गई। यह आम आदमी की न्याय के खिलाफ है। कोर्ट में आप समर्पण करने के लिए देश के नागरिकों के पास कानूनी अधिकार है जबकि मैं एक निर्वाचित विधायक हूं और मेरे हार्ट की बाईपास सर्जरी भी हुई है। विधायक को अदालत में पुलिस से बचने के लिए दौड़ कर जाना पड़ा। जिसकी वजह से वह बेहद घबराए और थके हुए दिखे।
इनसेट
यह न्यायिक अधिकार के खिलाफ है : तेजबादुर यादव
भदोही। विधायक के आत्मसमर्पण मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता तेज बहादुर यादव ने भदोही पुलिस को आरोपित करते हुए कहा है कि पुलिस ने विधायक के साथ अभद्रता किया है। विधायक के साथ धक्का-मुक्की किया। इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए। जबकि विधायक की हार्ट सर्जरी हुईं है। यह आत्मसमर्पण के कानून के खिलाफ है। पुलिस उन्हें कोर्ट परिसर में गिरफ्तार नहीं कर सकती है। उन्होंने पुलिस को आरोपित करते हुए कहा कि अगर इसी तरह अदालत परिसर में पुलिस इस तरह का व्यवहार करती रहेगी तो फिर आत्मसमर्पण जैसे कानून को खत्म कर दिया जाना चाहिए। यह किसी भी व्यक्ति के कानूनी अधिकारों के खिलाफ है।
बीकेटी नगर पंचायत में एक दिवसीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का हुआ आयोजन
गांधी जयंती के 155 साल होने के उपलक्ष्य में बीकेटी नगर पंचायत कार्यालय में आर्यन ग्रुप की ओर से एक दिवसीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता बीकेटी नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी संध्या मिश्रा ने की। गुरुवार को आयोजित हुए इस शिविर में नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिस शिविर में कर्मचारियों का हेल्थ चैकप कर उन्हे मुफ्त दवा भी वितरण की गई।शिविर में अधिशाषी अधिकारी ने भी अपना हेल्थ चेकअप कराते हुए आई क्यू टेस्ट भी करवाया। जिसके बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को सेफ्टी किट वितरण कर सुरक्षा के साथ काम करने के निर्देश देते हुए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। वही इस शिविर में बीकेटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर लवकेश ज़हीर के साथ उनकी स्वास्थ्य परीक्षण टीम के साथ नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे।