Home Blog Page 70

गाँव – उमरडीहा , तहसील – पट्टी की बहू अंजू पाण्डेय को मिला हिंदी काव्य रत्न मानद सम्मान !!

गाँव – उमरडीहा , तहसील – पट्टी की बहू अंजू पाण्डेय को मिला हिंदी काव्य रत्न मानद सम्मान !!
गाँव – उमरडीहा, तहसील – पट्टी , प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश स्थानीय निवासी स्व. श्री बद्री
प्रसाद पाण्डेय जी की पुत्र बधु ,

विजयकांत पाण्डेय  के अनुज श्री सुनील कुमार पाण्डेय जी की भार्या अंजू पाण्डेय (शिक्षिका, कवयित्री और लेखिका) को १४ सितंबर २०२४, हिंदी दिवस के अवसर पर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वरचित हिंदी कविता के लिए ‘हिंदी काव्य रत्न’ मानद उपाधि से
सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में देश – विदेश के 6742 प्रतिभागियों ने भाग
लिया था | जिसमें 675 को फाउन्डेशन की चयन समिति ने सम्मान के लिए चुना ।
संस्था के चयन का आधार उनकी लिखी कविता – ’हिंदी मेरी मान’ बनी | अंजू पाण्डेय
की

सफलता पर लोगों ने उनको बधाइयाँ दीं | उनकी इस सफलता ने परिवार के सम्मान में चार चांद लगा दिया | शिक्षा – दीक्षा पूर्ण करने
के पश्चात अपने परिवार के नक़्शे कदम पर चलते हुए वे अपनी मातृभाषा को
आधार बनाकर शिक्षण कार्य में जुट
गयीं | उन्होंने विभिन्न विषयों को अपनी
लेखनी से कविता का आधार बनाया | वे एकांकी , कहानी और विभिन्न लेखों पर भी
अपनी लेखनी चलाती रहीं हैं | अंजू पाण्डेय ने फाउन्डेशन के अध्यक्ष श्री आनंद गिरि मायालु जी तथा चयन समिति के सदस्यगण एवं चरना कौर जी के प्रति कृतज्ञता और
धन्यवाद ज्ञापित किया है | उन्होंने अपनी उपलब्धियों को परिवार , मित्रों और शुभ चिंतकों को समर्पित किया है | परिवार के सदस्यों, मित्रों और शुभ चिंतकों ने
बधाई और हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की|
निःसंदेह संस्था द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य से अनेक शिक्षकों और लेखकों को
प्रोत्साहन मिला है |

दिवा, मुंबई के व्यवसायी की भार्या माया म्हात्रे को मिला ‘हिंदी काव्य रत्न’ मानद सम्मान

दिवा, मुंबई के व्यवसायी की भार्या माया म्हात्रे को मिला ‘हिंदी काव्य रत्न’ मानद सम्मान !!
दिवा, मुंबई स्थानीय निवासी श्री अजय गोवर्धन म्हात्रे जी की भार्या माया म्हात्रे (शिक्षिका और कवयित्री) को १४ सितंबर २०२४, हिंदी दिवस के अवसर पर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वरचित हिंदी कविता के लिए ‘ हिंदी काव्य रत्न’ मानद उपाधि से
सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में देश – विदेश के 6742 प्रतिभागियों ने भाग
लिया था | जिसमें 675 को फाउन्डेशन की चयन समिति ने सम्मान के लिए चुना ।
संस्था के चयन का आधार उनकी लिखी कविता – ’हिंदी की मधुरता’ बनी | माया म्हात्रे
की
सफलता पर लोगों ने उनको बधाइयाँ दीं | इनकी इस सफलता ने परिवार के सम्मान में चार चांद लगा दिया | वे शिक्षा – दीक्षा पूर्ण करने
के पश्चात हिंदी भाषा को
आधार बनाकर शिक्षण कार्य में जुट
गयीं | उन्होंने विभिन्न विषयों को अपनी
लेखनी से कविता का आधार बनाया | वे समय – समय पर विभिन्न विषयों पर कविता के माध्यम से अपनी लेखनी चलाती रहीं हैं | माया म्हात्रे ने फाउन्डेशन के अध्यक्ष श्री आनंद गिरि मायालु जी तथा चयन समिति के सदस्यगण एवं चरना कौर जी के प्रति कृतज्ञता और
धन्यवाद ज्ञापित किया है | उन्होंने अपनी उपलब्धियों को परिवार , मित्र और शुभ चिंतकों को समर्पित किया है | परिवार के सदस्यों, मित्रों और शुभ चिंतकों ने
बधाई और हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |
निःसंदेह संस्था द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य से अनेक शिक्षकों और लेखकों को
प्रोत्साहन मिला है |

नव पदस्थापित जिला कलेक्टर चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात

नव पदस्थापित जिला कलेक्टर चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात

सिरोही(राजस्थान): – राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में नव पदस्थापित जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात में गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के जिलामंत्री इनामुल हक कुरैशी के अनुसार प्रदेश मुख्य महमंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने शिष्टाचार मुलाकात में जिला कलेक्टर को बताया कि लगभग 300 शिक्षकों के स्थाईकरण प्रस्ताव जिला परिषद में अनुमोदन एवं स्थाईकरण हेतु पड़े हैं । साथ ही बताया कि 2022 में नियुक्त शिक्षकों के स्थाईकरण लगभग 4 माह से लंबित है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में निराशा हैं । जिला कलेक्टर चौधरी ने संगठन को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही शिक्षकों के स्थाईकरण आदेश जारी किए जाएंगे ।
इसके पश्चात संगठन के प्रतिनिधिमंडल नें जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा से मिलकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थाईकरण आदेश एवं टीएसपी क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक जो रिलीव होकर कार्यालय में ज्वाइन कर चुके है उन सब शिक्षकों की अविलंब काउंसलिंग कर पदस्थापन करवाने की मांग रखी । जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही प्रक्रिया प्रारंभ कर एवं जिला परिषद से अनुमोदन के बाद अतिशीघ्र स्थाईकरण के आदेश जारी कर दिए जाएंगे ।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष देवेश खत्री, सिरोही उपशाखा अध्यक्ष इंदरमल खंडेलवाल, धर्मेंद्र खत्री, विनोद नैनावत, जलालुद्दीन, भेरूलाल वर्मा आदि उपस्थित थे ।

दबंगों द्वारा विधवा वृद्ध महिला को किया जा रहा है परेशान

दबंगों द्वारा विधवा वृद्ध महिला को किया जा रहा है परेशान

सरकारी हैंड पंप पर पानी भरने गई तो दबगों ने भगाया

सरकारी हैंड पंप में सबमर्सिबल डालकर किया है दबंग ने कब्जा

उतराव प्रयागराज। उतराव क्षेत्र के मुलनापुर गांव में दबंगों द्वारा एक वृद्ध विधवा महिला को परेशान किया जा रहा है। वही वृद्ध महिला के घर के सामने भैंस बाध कर जमीन को कब्जा करने के प्रयास में है।महिला ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर देकर दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुलनापुर थाना उतराव निवासी प्रभावती देवी जो वृद्ध व विधवा महिला है। जिसके को संतान भी नहीं है। इसको देखकर पड़ोस के एक दबंग व्यक्ति द्वारा निसंतान होने पर परेशान किया जा रहा है। तथा आरोप है की जमीन को कब्जा करने की प्रयास में भी है। महिला ने आरोप लगाया कि दबंग द्वारा जबरन सरकारी हैंडपंप में समरसेबल डाल लिया है।पानी भरने के लिए यदि महिला जाती है तो उसको भगा दिया जाता है। पीड़िता विधवा महिला ने स्थानीय थाने पर दबंग के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया स्वागत

उतराव प्रयागराज।बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उर्फ जाकिर हुसैन कहरा गांव पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष समीर ने अपने भाषण में सभी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू से लेकर राहुल ने समाज के लिए क्या किया है। सपा और बसपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि ये पार्टियां अपनी लोकप्रियता से प्रदेश में नहीं आयी थीं।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र में जाकर लोगो सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए जोर दिया।प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर जोर देने की बात कही l उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना जरूरी है। भारत की संस्कृति व अखंडता को बनाए रखने के लिए सदस्य बनकर पार्टी को मजबूत करें। भाजपा की मजबूती से ही देश और मजबूत होगा। उक्त अवसर पर सलीम नेता, विपिन सिंह प्रधान प्रतिनिधि, जनार्दन सिंह,रमाकांत मिश्रा, सौरभ कुशवाहा,अजय सिंह, आंसू,फूलचंद गुप्ता आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

बाइक में कार ने मारी टक्कर पिता पुत्र की हालत नाज़ुक

बाइक में कार ने मारी टक्कर पिता पुत्र की हालत नाज़ुक

मऊआइमा (प्रयागराज) बाइक से घर जा रहे पिता पुत्र की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई है जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम खलीनार देवरिया निवासी तेज बहादुर ट्रक चालक है।वह अपनी ट्रक सरपताही नहर स्थित ट्रक मालिक ओमप्रकाश के यहां खडी करके अपने पुत्र अस्मिता की बाइक पर बैठ कर घर के लिए चला था कि। बताया गया है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता तेज बहादुर और पुत्र अस्मिता नाज़ुक हो गए। जिन्हें निजी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज बहादुर की पत्नी मंजू देवी ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मऊआइमा में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

घायल बंदर का स्थानीय लोगों ने कराया उपचार ,

घायल बंदर का स्थानीय लोगों ने कराया उपचार ,

मऊ आइमा। नगर पंचायत क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में दो बंदर बंदरों के आपस में संघर्ष होने से एक बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय रामलीला कमेटी ने पुलिस की मदद से उपचार कराया। बताया जाता है कि मऊआइमा इलाके के हनुमानगढ़ी में शुक्रवार को दो बंदरो के आपस में संघर्ष शुरु हो गया। जिससे एक बंदर पेड़ से गिरने के बाद अचेत हो गया। स्थानीय राम जी मौर्य की सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मी राधे श्याम, कमरुद्दीन और अजय कुमार की मदद ब्लॉक स्थित पशु चिकित्सालय ले गए। जहां पशु चिकित्साको द्वारा उपचार किया गया। इस मौके पर श्री राम लीला समिति के प्रबंधक संजय साहू,महामंत्री मुदित खत्री, जुलूस नियंत्रक मनीष साहू व रमेश केसवानी आदि मौजूद रहे।

कलम सच्चाई की एवं कर्म-पथ न्याय का ही एक पत्रकार की असली शोभा है जिला मंत्री राजेश तिवारी

कलम सच्चाई की एवं कर्म-पथ न्याय का ही एक पत्रकार की असली शोभा है जिला मंत्री राजेश तिवारी

चलती रहे कलम सच्चाई की लेखनी पर।डगमगाए ना कदम अन्याय के देखनी पर
प्रयागराज।कलम सच्चाई की एवं कर्म-पथ न्याय का ही एक पत्रकार की असली शोभा है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने नवयुवक एवं तेज-तर्राक पत्रकार मुकेश कुमार विश्वकर्मा से मामा-भान्जा प्रयागराज के हिन्दू होटल में कही।संज्ञानित कराते चले कि जिला मंत्री एवं नवयुवक तेज-तर्राक पत्रकार श्री विश्वकर्मा के बीच बहुत ही घनिष्ठतम एवं अत्यन्त मृदुल पारिवारिक रिश्ते हैं।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि कलम सच्चाई की एवं कर्म-पथ न्याय का ही एक पत्रकार की असली शोभा है।जिला मंत्री ने आगे अवगत कराया कि बचपन से ही पत्रकार श्री विश्वकर्मा सत्य एवं न्याय के प्रतिपालक रहे और सच्चाई एवं न्याय पथ पर निरन्तर चलते चले जा रहे हैं।सच्चाई एवं न्यायधर्मिता के प्रतिपालक पत्रकार श्री विश्वकर्मा के पत्रकारिता की पैनी धारधार कलम सत्य एवं न्याय की लेखनी में कभी काँपती नही जो सच है उसका बखूबी एवं जाबाजी के साथ प्रकाशन इन्हें पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान दिलाती है।नवयुवक तेज-तर्राक पत्रकार श्री विश्वकर्मा इस समय प्रिन्ट मीडिया के साथ ही साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी संचालन कर रहे हैं।जिला मंत्री ने अपने आध्यात्म चक्षु के ज्ञान उत्सर्जित वाणी में वर्णन किया कि इस जगत में मनुष्य को सत्य एवं न्याय के पथ पर चलने हेतु ही ईश्वर द्वारा ढांचागत किया गया चाहे वह किसी भी कर्म-पथ से जुड़ा हो।दया,पुण्य एवं सहानुभूति जैसे गुणों से सुसज्जित एवं सत्य तथा न्यायधर्मिता प्रतिपालक ही मनुष्य असली मानव जीवन को पूर्ण करता है जिससे वह देवत्व को प्राप्त हो सके क्योंकि मनुष्य योनि को परिपूर्णतःभोग लेने के बाद मनुष्य देवता अंश में चला जाता है और इस सांसारिक भव-बन्धन अर्थात जीवन-मृत्यु से मुक्त हो जाता है।जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा मानव होकर भी मानवता के समस्त गुणों से विचलित इन्सान का जीवन नर्कगामी बना रहता है और उसे इस मृत्युलोक में बार-बार जन्म लेकर अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी ने कहा कि जिला मंत्री ने आज मनुष्य के वास्तविक क्या कर्म हैं उसे बहुत ही सरलतम भाषा की श्रेणी में अवगत कराया।वास्तव में जिला मंत्री द्वारा उपदेशित वचनों का परिपालन करके ही मनुष्य अपने जीवन को साकार कर देवत्व को प्राप्त हो सकता है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि जिला मंत्री द्वारा उपदेशित एक-एक शब्द मानव कल्याणकारी हैं और जिला मंत्री के वचनों के श्रवण के समय में मैं प्रभू श्रीकृष्ण द्वारा उपदेशित अमृत-गीता के सागर में गोता लगाने लगता हूँ और जिला मंत्री के चेहरे पर साक्षात प्रभू श्रीकृष्ण के प्रतिविम्ब का दीदार करने लगता हूँ।इस साहित्यिक एवं मार्मिक आध्यात्मिक वार्ता के दौरान वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण राज सिंह,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय,शिक्षाविद जोखू लाल पटेल एवं रवि कुमार सहित आस-पास बहुतायत लोग मौजूद रहे।

एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूटशन लखनऊ में पहुँचे फिल्म जगत के अभिनेता राजकुमार राव■ आगामी 11 अक्टूबर को अभिनेता राजकुमार राव की रिलीज होने वाली है नई फिल्म “विकी विद्या की वो वाली वीडियो”■ राज कुमार राव के अभिनय कौशल से प्रभावित हुए इंस्टीट्यूट के छात्र एवं मैनेजमेंट के सदस्य

एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूटशन लखनऊ में पहुँचे फिल्म जगत के अभिनेता राजकुमार राव
■ आगामी 11 अक्टूबर को अभिनेता राजकुमार राव की रिलीज होने वाली है नई फिल्म “विकी विद्या की वो वाली वीडियो”
■ राज कुमार राव के अभिनय कौशल से प्रभावित हुए इंस्टीट्यूट के छात्र एवं मैनेजमेंट के सदस्य

लखनऊ। एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूटशन बक्शी का तालाब, लखनऊ में गुरूवार फिल्म जगत के अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली नई फिल्म “विकी विद्या की वो वाली वीडियो” जो 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है उसके प्रमोशन हेतु एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में आए। जिसमें उन्होंने एस आर के बीटेक व एमबीए, आयुष, आईएमबीए के 4000 छात्रों के साथ प्रमोशन में फिल्म के बारे में बताया और अपने वीडियो पर छात्रों के साथ अपने गाने की चित परिचित डांस मुद्रा “तुम जो मिले हो”को भी करके दिखाया और एस आर के सभी छात्रों को फिल्म रिलीज होने पर पूरे परिवार के साथ हाल में देखनें के लिए कहा। तृप्ति डिमरी जो की विद्या के किरदार में हैं उनके वीडियो में उनका कहना था कि वे एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट जरूर आयेंगी। राज कुमार राव के अभिनय पर सशक्त मंचन ,अभिनय कौशल से सभी प्रभावित हुए और छात्रों फैकेल्टी एवं मैनेजमेंट के सभी सदस्यों को बहुत ही आनंद आया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन वा एमएलसी पवन सिंह चौहान,वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह चौहान, सभी निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, ऐ ओ, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी, स्टाफ सभी उपस्थित रहे । एमएलसी पवन सिंह चौहान ने आए हुए क्रू मेंबर्स,अभिनेता, सह अभिनेता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

स्वच्छता रैली: मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान का जोरदार आगाज

स्वच्छता रैली: मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान का जोरदार आगाज

भदोही। 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक चलाए जाने वाले ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2024’’ अभियान जिलाधिकारी विशाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी के पर्यवेक्षण में सभी नगरीय निकायों/ग्राम पंचायतों व विद्यालयों में स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैलिया, मानव श्रृखला, स्वच्छता चौपाल की बैठके आयोजित की गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पीएस पुरेमिया खान औराई, यूपीएस गोपीगंज औराई, यूपीएस बारीगांव, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डीघ वहीदा नगर, कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमपुर ग्राम पंचायत थानीपुर, नगर पालिका परिषद भदोही के प्राथमिक विद्यालय ठकुरा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ज्ञानपुर, प्राथमिक विद्यालय दुलहीपुर, पी एस मोहनपुर रोही, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भदोही, कंपोजिट स्कूल माधो सिंह घोसियां सहित अधिकांश विद्यालयों एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान के नेतृत्व में जनपद के हाईस्कूल/इंटर कॉलेज ,डिग्री कॉलेज में स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैलिया, मानव श्रृखला, स्वच्छता चौपाल आयोजित किया गया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.डीपी सिंह द्वारा राजकीय पशु चिकित्सा पाली क्लीनिक ज्ञानपुर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही राजकीय पशु चिकित्सालय बिंद नगर बीरमपुर विकासखंड अभोली, राजकीय पशु चिकित्सालय दरूनहा,राजकीय पशु चिकित्सालय भदोही, दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला कुकरौठी,राजकीय पशु चिकित्सालय खरगपुर में स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैलिया, मानव श्रृखला, स्वच्छता चौपाल आयोजित किया गया।
युवक मंगल दल द्वारा ग्राम पंचायत जंगलपुर विकासखंड डीघ सहित अन्य विकासखंडों में भी स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत साफ सफाई आधारित कार्यक्रम संपन्न किए गए।

नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा अयोध्यापुरी तालाब पर धर्मराज सिंह,अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई श्रमदान का आयोजन किया गया।साथ ही,स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम में सभासद इसरार,असरफ अली,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक,अवर अभियंता (जल),सफाई नायक,सफाई कर्मी ने श्रम दान किया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गोपीगंज अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड 22 हनुमानगढ़ी तलाब के घाटों की सफाई हेतु श्रमदान किया गया व तालाब में लाल दवा का भी छिड़काव किया गया। नगर पंचायत खमरिया में स्वच्छता इवेन्ट के अन्तर्गत वार्ड न0 01 कोटिया दशमी की बारी में पौधारोपण,श्रमदान व स्वच्छता शपथ कार्यक्रम कराया गया।
अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में व्यापक तौर पर प्रतिदिन थीम आधारित, स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में आज
स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैलिया, मानव श्रृखला, स्वच्छता चौपाल की बैठके आयोजित की गई।
जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि वीरापुर अभोली सहित जनपद के 546 ग्राम पंचायतों में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में सहायक खण्ड विकास अधिकारी, सचिव, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी के साथ स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैलिया, मानव श्रृखला, स्वच्छता चौपाल की बैठके आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 अक्टूबर को स्वच्छता दौड़ व स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया जाएगा।