Home Blog Page 69

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मनाया गया जन्मदिन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मनाया गया जन्मदिन

आशीष पाठक

ज्ञानपुर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ज्ञानपुर की बैठक गुरूवार को कांवल गाव के रामलीला मैदान मे आयोजित की गयी, जिसमे देश के पूर्व प्रधानमन्त्री डा. मनमोहन सिंह के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित नेताओ ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उनके नीतियों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व ज्ञानपुर विधान सभा के प्रभारी मुशीर इक़बाल ने उनके जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि डा. मनमोहन सिंह ने देश के प्रधान मन्त्री रहते हुए आर्थिक रुप से देश को बहुत मजबूत किया है। उन्होंने देश मे कई ऐतिहासिक एव महत्वपूर्ण योजनाओ को लागू कर देश का विकास किया। उनके आर्थिक नीतियो के व्दारा ही देश मे खुशहाली लायी जा सकती है ।
जिला महासचिव व ज्ञानपुर ब्लॉक प्रभारी स्वालेह अंसारी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियो को जन-जन तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओ को जी जान से मेहनत करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ज्ञानपुर विधान सभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुरेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि ब्लॉक के कांग्रेस नेताओ को गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियो और नाकामियो से जन समुदाय को जागरूक करना होगा। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष महेश चन्द्र मिश्र ने किया।
बैठक मे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश्वर दूबे, संतोष उपाध्याय, विमल मालवीय, विजय चौरसिया, मोहम्मद शकील,लाल जी कनौजिया, वेद प्रकाश मिश्र, धीरज मिश्र, रफीक अहमद, संजय मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।

सिपाही के साथ भागी भाजपा नेत्री प्रकरण में नया मोड़, पति से हैं जान का खतरा

सिपाही के साथ भागी भाजपा नेत्री प्रकरण में नया मोड़, पति से हैं जान का खतरा

मैं भागी नहीं ससुराल से प्रताड़ित हूं: सरिता

भदोही। भदोही में भाजपा की ओर से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी नेता उसी घर में किराये पर रहने वाले एक सिपाही के साथ करोड़ों के जेवर, नगदी और एक 6 साल के बच्चे के साथ भागने का मामला गोपीगंज थाने में लिखा गया है। यह मुकदमा भाजपा नेत्री के पति ने खुद लिखाया है। यह खबर जैसे ही आग की तरह फैली तो महिला ने अपना पक्ष रखने के लिए मीडिया से संपर्क किया। महिला का आरोप है कि मैं भागी नहीं मैं अपने पति से प्रताड़ित हूं। जिसके खिलाफ़ मैंने भदोही एसपी, गोपीगंज थानाध्यक्ष, एडीजी वाराणसी व पुलिस कमिश्नर वाराणसी से शिकायत की है। भाजपा महिला नेत्री सरिता गुप्ता का आरोप है कि उसकी शादी 28 अप्रैल 1998 को कुमार कार्पेट, सोनखरी, गोपीगंज भदोही निवासी गगन कुमार गुप्ता के साथ महमूरगंज स्तिथ शुभम लान में हुई थी। शादी के बाद वादिनी को तीन संताने हुई जिसमें दो पुत्रियाँ व एक पुत्र है। आरोप है कि पति द्वारा लगभग 5 वर्षों से बराबर भद्दी – भद्दी गालियां देता रहा। वादिनी को ऐसा लगा जैसे वह नौकर की तरह है। महिला का आरोप है कि उसके मैके में बहुत अधिक सम्पत्ति है जो उसको मिली है। पति चाहता है उसको मारकर सारी सम्पत्ति को कब्जा कर लू। जिससे वह 28 अगस्त 2024 को गोपीगंज थाने में पति पर प्रताड़ित करने की तहरीर देकर अपने मायके घसियारी टोला, चौखम्भा, कोतवाली वाराणसी में आ गयी। महिला का आरोप है कि गोपीगंज से आने के बाद पति द्वारा बराबर धमकी दी जा रही है। अब मै उसके साथ नही रहना चाहिए। मैने न्यायालय में घरेलु हिंसा, दहेज़ प्रताड़ना व तलाक की अर्जी भी दाखिल की है।

कार्य के लिए सड़क काटा तो उसे समय पर बनवाएं: डीएम

कार्य के लिए सड़क काटा तो उसे समय पर बनवाएं: डीएम

सड़क कटिंग से सम्बन्धित विभागों संस्थाओं के साथ डीएम ने की बैठक

भदोही। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में सडक कटिंग से सम्बन्धित विभागों संस्थाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रायः देखा जा रहा है कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं यथा-लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, जल निगम आदि द्वारा कार्य करते समय आपसी समन्वय की कमी के कारण एक ही सड़क को विभिन्न कार्यों के लिए बार-बार काटना पड़ता है। इससे न सिर्फ सड़कों की स्थिति खराब होती है, वरन जनमानस को जल भराव, यातायात में असुविधा इत्यादि कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। वर्षाकाल में सड़कों के धंसने की घटनाओं में इन्हीं प्रकार के कार्य जो बगैर अर्न्तविभागीय समन्वय के किये जाते हैं, देखने को मिलता है।
जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न कार्यों को संपादित कर रही विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय बैठक करें, जिसमें यह प्लान तैयार कर लिया जाए कि विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किस क्रम में कार्य किये जायेंगे, जिससे सभी कार्य समयबद्ध रूप से संपन्न हों एवं पूर्व से अवस्थित सरकारी परिसम्पत्ति का अनावश्यक ह्रास न हो। यह भी सुनिश्चित करें कि यदि किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क काटा जाता है, तो कार्य पूर्ण होने के तत्काल बाद सड़क को पूर्व की स्थिति में पुनर्स्थापित कर दिया जाए। उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
अधिशासी अभियंता ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त मार्गो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जिसमें ज्ञानपुर नथईपुर रोही इमामगंज मार्ग के चौड़ीकरण/सुदृढ़करण का कार्य, चकवा से भरोसगंज मार्ग, जी0टीरोड गिर्द बड़ागॉव, ज्ञानपुर असनांव बभनौटी मार्ग, भदोही अस्थाई डाईवर्जन मार्ग, दशवतपुर से ठकुरईनी का तारा मार्ग, चककौलापति हरिजन बस्ती मार्ग, दुर्गागंज से सराय कंसराय मार्ग, सुरियावां से बहुताचकडाही से कूशाघाट मार्ग, सुरियावां से अभियां मार्ग, वाराणसी भदोही मार्ग से अमवांखुर्द मई मार्ग चौराहा तक मार्ग, परउपुर से पचपटिया मार्ग, पचपटिया यादव व पाल बस्ती मार्ग, रामदेवपट्टी से पचपटिया मार्ग, बरदहां सम्पर्क मार्ग, लक्षापुर पचपटिया से राजपुतानी मई मार्ग ऐसे कुल 36 सड़कों पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने ध्यान आकर्षित कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम से समन्वय बनाया कर सड़क के कार्य को सुदृढ़ीकरण कराने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.शिवाकांत द्विवेदी द्वारा निम्न विन्दुओं पर समीक्षा चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिससे मार्गो का सुद्धीकरण कराया जा सके।
विभागों में प्रस्तावित/निर्माणाधीन समस्त कार्यों की सूची, प्रत्येक कार्य के प्रारम्भ होने/ समाप्त होने की समय सारणी, प्रत्येक कार्य से सम्बन्धित विभाग, जिससे अर्न्तसमन्वय किये जाने की आवश्यकता है।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता, विद्युत, जल वितरण खण्ड-भदोही/गोपीगंज,अधीक्षण अभियता, जल निगम (नगरीय/ग्रामीण), अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्यकीय अधिकारी, प्रबन्धक, भारत संचार निगम लिमिटेड, वाराणसी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।

बेसिक छात्रों को मिले गुडवक्तापूर्वक शिक्षा: सीडीओ

बेसिक छात्रों को मिले गुणवत्तापरक शिक्षा: सीडीओ

प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणित एवं अन्य कार्यो की सीडीओ ने की समीक्षा

ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने सर्वप्रथम कायाकल्प मॉड्यूल की समीक्षा की। कायाकल्प के अंतर्गत उन्होंने विकास खंडवार दिव्यांग शौचालयों की प्रगति, चहारदीवारी की प्रगति तथा विद्युत संयोजन पर विशेष चर्चा की। उन्होंने सभी विद्यालयों में छात्रों के बैठने के लिए डेस्क बेंच की व्यवस्था करने हेतु इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने पिछली बैठक में प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सत्र-2024-25 में की कार्य योजना एवं क्रियान्वयन एवं वर्तमान माह की झलकियॉ, कायाकल्प योजना के अन्तर्गत विभिन्न विकास खण्डों की स्थिति पर चर्चा, डीटीएफ एवं बीटीएफ के निरीक्षणों पर चर्चा, नामांकन एवं स्कूल चलों अभियान की प्रगति, गुणवत्ता शिक्षा एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण से जुड़े बिन्दुओं पर चर्चा, जनपद एवं विकास खण्ड कार्यालय में स्वीकृत एवं उसके सापेक्ष चयनित पदों की समीक्षा, मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े बिन्दुओं पर समीक्षा, परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों से जुड़े बिंदु पर चर्चा, आटीआई योजना में होने वाले प्रवेश की समीक्षा, शारदा योजना की समीक्षा पर विस्तार से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया।
उन्होंने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए नियुक्त स्पेशल एजुकेटर द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए उन बच्चों के आकलन कार्य को गति देने हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा बेसिक शिक्षा के गुणवत्ता में योगदान हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा अकादमिक टीम द्वारा किए जा रहे सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की प्रतिमाह समीक्षात्मक रिपोर्ट जिला अधिकारी को प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित भी किया।
उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण कार्य एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए होने वाली गतिविधियों से संबंधित कार्य योजना बनाने और उसके अनुपालन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारी संवर्ग को भी निर्देशित किया कि विजिट के दौरान वे विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन करने के साथ-साथ शिक्षकों से वार्ता करें ताकि प्रत्येक विद्यालय को और भी बेहतर बनने में सहयोग मिल सके।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों के बारे में चर्चा की तथा कायाकल्प योजना का नियमित अनुश्रवण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, ए0आर0पी0 एवं जनपद कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

सीडीओ ने किया कार्यालय भवन निर्माण परियोजना का निरीक्षण

सीडीओ ने किया कार्यालय भवन निर्माण परियोजना का निरीक्षण

ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी डा.शिवाकांत द्विवेदी ने गुरूवार को
जिला कृषि रक्षा अधिकारी के कार्यालय भवन निर्माण परियोजना का निरीक्षण किया।
यूपीपीसीएल इकाई 16 मिर्जापुर को जनपद भदोही में आवंटित निर्माण कार्यों का जिम्मा है। सीडीओ ने इसकी समीक्षा की। साथ ही जिला कृषि रक्षा अधिकारी के कार्यालय भवन निर्माण परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल इकाई 16 मिर्जापुर को दिया I

इतिहास के निर्माण में पुरातात्विक साक्ष्यों की भूमिका: राजबली मिश्र

इतिहास के निर्माण में पुरातात्विक साक्ष्यों की भूमिका: राजबली मिश्र

भदोही। रामदेव पी.जी.कालेज जंगीगंज भदोही में सात दिवसीय “इतिहास के निर्माण में पुरातात्विक साक्ष्यों की भूमिका’ विषयक प्रमाण पत्र कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में बी०सी०ए० द्वितीय वर्ष के 76 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिवस मुख्य वक्ता ने प्रमुख पुरास्थलों हणप्पा, कालीबंगा, तक्षशिला, अरिकामेडु आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। व्याख्यान के उपरांत विद्यार्थियों का बहुविकल्पीय प्रश्नों द्वारा मूल्यांकन किया गया तथा अन्त में प्रतिभागियों को चेयरमैन राजबली मिश्र व प्राचार्य पंकज कुमार शुक्ल द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन राजबली मिश्र ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण असि. प्रोफेसर पंकज पाण्डेय, असि. प्रोफेसर ओम क्रांति यादव व अन्य उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन आई. क्यू.ए.सी. समन्वयक असि. प्रो. त्रिनेत्र राम तिवारी ने किया।

गस्त के दौरान पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा,बैट्रा इनवर्टर,स्पीकर बरामद किया

गस्त के दौरान पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा,बैट्रा इनवर्टर,स्पीकर बरामद किया

कड़ाई से पूछताछ में बरामद हुआ चोरी का सामान

उतराव प्रयागराज। उतराव पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस रात में अभियान के तहत गस्त कर रही थी गस्त के दौरान सुबह तड़के 4 बजे के करीब नागनाथ पुलिया के पास से दो चोर को पकड़ा।पुलिस के कड़ाई से पूछताछ में चोरी का सामान बरामद हुआ। अभियान के तहत पुलिस रात में गस्त कर रही थी।सोमवार सुबह तड़के नागनाथपुर हाईवे पुलिया के पास दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस को शक हुआ तो युवक की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस की गाड़ी देख युवक भागने लगे इतने में पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस के कढ़ाई से पूछताछ में सचिन कनौजिया पुत्र राजेंद्र निवासी बेला खास थाना सराय ममरेज व ओम प्रकाश पुत्र लालमणि निवासी माझियारी थाना सराय ममरेज प्रयागराज ने मोहिद्दीन पुर स्थित महद इंटरनेशनल कॉलेज(प्ले ग्रुप) में चोरी की घटना को कबूला। पुलिस ने दोनों चोरों के निशानदेही पर एक इनवर्टर, बैट्रा,साउंड सिस्टम तथा दो स्पीकर बरामद किया। पूछताछ में पुलिस से चोरों ने बताया कि बीते 21 सितंबर को निमंत्रण खाकर लौट रहे थे। दोनों चोरों ने विद्यालय के पीछे की दीवार में शेध लगाकर सामान चोरी की थी। जिसे नागनाथ पुर पुलिया हाईवे के पास झाड़ी में छुपा कर रखे थे। आज सुबह 4 बजे तड़के उसे लेने के लिए आए थे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर दोनों चोरों का न्यायालय के लिए चालान कर दिया।थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के लगातार हो रही कारवाई से अपराधियों में दहशत तथा क्षेत्र में शांति का माहौल है। गिरफ्तारी टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक शशांक सिंह,राम सुधार यादव, राणा प्रताप,हेड कांस्टेबल रामधनी,राजीव राजावत, सत्रजीत ने बड़ी चालाकी के साथ चोरों को पड़कर जेल की हवा खिला दी।

एलसीएस क्रिकेट स्कालरशिप के पांचवे सीजन का ट्रायल हुआ संपन्न

एलसीएस क्रिकेट स्कालरशिप के पांचवे सीजन का ट्रायल हुआ संपन्न

बीकेटी संवाददाता
रविवार को लखनऊ क्रिकेट स्कालरशिप के पांचवे सीजन का ट्रायल बख्शी का तालाब चंद्रिका देवी रोड़ स्थित क्रिकेट अकादमी आफ पठान्स में संपन्न हुआ। लखनऊ क्रिकेट स्कालरशिप के डायरेक्टर सरोज यदुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को एलसीएस द्वारा पांचवें सीजन के क्रिकेट स्कालरशिप समापन हुआ, जिसमे जिसमें प्रदेश भर से लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इस ट्रायल में होनहार अच्छे खिलाड़ियों का चयन करके आगे के मैच में खेलने के लिए क्रिकेट अकादमी आफ पठान्स चंद्रिका देवी रोड़ कठवारा बीकेटी बुलाया जाएगा जहां पचास पचास ओवर के तीन मैच खेलें जायेंगे,इन तीनों मैचों में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेगा उस खिलाड़ी को एलसीएस अपनी तरफ़ से एक साल के लिए क्रिकेट स्कालरशिप देगा जिसके अंतर्गत उस खिलाड़ी का एक साल की अकादमी,हॉस्टल की फीस तथा अन्य सभी खेल सामाग्री एलसीएस द्वारा एक तक उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे वह होनहार खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक खेलें और अपनी अकादमी,प्रदेश और देश का नाम रोशन करे।उन्होंने कहा कि लखनऊ क्रिकेट स्कालरशिप का मुख्य उद्देश्य गरीब तथा पिछड़े इलाके के वो होनहार खिलाड़ी जो रुपयों व अन्य सुविधाओं के अभाव के चलते अपने खेल को नहीं निखार पा रहे है,उन खिलाड़ियों की पूर्णयत: मदद करके और आगे बढ़ाया जाए, जिससे वे अपने खेल को बेहतर ढंग से निखार सके।

जीवित्पुत्रिका व्रत कल, बाजार गुलजार

जीवित्पुत्रिका व्रत कल, बाजार गुलजार

पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखती हैं व्रत

गोपीगंज । अश्वनी मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 25 सितंबर बुधवार को महिलाएं जिवित पुत्रिका व्रत रखेंगी। पुत्र की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत की तैयारी तेजी से चल रही है। सोमवार को पूजन सामग्री फल फूल खिलौना आदि की खरीदारी के लिए दुकानों पर भारी भीड़ नजर आयी। बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आए।
डूहिया भावसिंहपुर निवासी पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया पर्व 25 सितंबर को मनाया जाएगा। उस दिन माताएं अपने संतान की खुशहाली के लिए जिउतिया व्रत निराहार और निर्जला रखती हैं। व्रत और पूजन को लेकर तैयारी शुरु हो गई है। 25 सितंबर को होने वाले जीवित्पुत्रिका को लेकर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों मे पूजन सामग्री फल फूल खिलौना,डलिया आदि की जगह जगह दुकाने सजाई गई थी। सुबह से दुकानों पर लगी भीड़ देर शाम तक बनी रही। जीवित पुत्रिका व्रत 25 सितंबर को प्रातःकाल स्नान ध्यान के साथ प्रारंभ होगा। व्रत का पारण दूसरे दिन किया जाएगा। जीवित पुत्रिका की पूजा विभिन्न शिव मंदिरो पर पूरे विधि विधान पूर्वक की जाएगी। जहां गाजे बाजे के साथ पूजन सामग्री का डाल सजाकर मंदिर पहुचेगी। पूजन अर्चन के साथ जीवुतिया माता की कथा श्रवण के साथ पूजन संपन्न होगा।
कृष्णलीला गुणगान मानव के कल्याण का साधन: नन्दलाल

कटरा। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए प्रयाग से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास पण्डित नन्दलाल शास्त्री महाराज ने हरी नाम संकीर्तन की महिमा का गान किया। क्षेत्र के ग्राम खेमापुर कटरा में 19 तारिख से चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा में पांचवे दिन श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथावाचक नन्दलाल शास्त्री ने कहा कि सदा सुख केवल भगवान के चरणों में है। भगवान के सम्मुख और उनके शरणागत होने को ही भागवत कथा है। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई भी साधन नहीं है इसलिए व्यस्त जीवन से समय निकालकर कथा को आवश्यक महत्व देना चाहिए। भागवत कथा से बडा कोई सत्य नहीं है। भागवत कथा अमृत है। इसके श्रवण करने से मनुष्य अमर हो जाता है। यह एक ऐसी औषधि है जिससे जन्म-मरण का रोग मिट जाता है। भागवत कथा को पांचवां वेद कहा गया है जिसे पढ सकते हैं और सुन सकते हैं। कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदु कुल के वंश में हुआ था। भागवत भूषण ने कृष्ण के जीवन गाथा का विस्तार पूर्वक विवरण कर संगतों को कृष्ण के जीवन लीला के बारे में बताया गया। दिव्य भागवत कथा का आयोजन 19 सितंबर से 25 सितंबर तक किया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान अष्टभुजा पांडेय,माता प्रसाद पाण्डेय, कलेट्टर पण्डित, भगवती प्रसाद पाण्डेय, यदुनाथ पांडेय हैं।

पितृपक्ष में पूर्वजो का पिंडदान व श्राद्ध से परिवार की होती है उन्नति

कांवल। हिन्दू धर्म में माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा माना गया है। इसलिए हिंदू धर्म शास्त्रों में पितरों का उद्धार करने के लिए पुत्र की अनिवार्यता मानी गई हैं। जन्मदाता माता-पिता को मृत्यु-उपरांत लोग विस्मृत न कर दें, इसलिए उनका श्राद्ध करने का विशेष विधान बताया गया है। महेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन कृष्णपक्ष अमावस्या तक के सोलह दिनों को पितृपक्ष कहते हैं, जिसमे हम अपने पूर्वजों की सेवा करते हैं।
उन्होंने बताया कि आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक ब्रह्माण्ड की ऊर्जा तथा उस उर्जा के साथ पितृप्राण पृथ्वी पर व्याप्त रहता है। धार्मिक ग्रंथों में मृत्यु के बाद आत्मा की स्थिति का बड़ा सुन्दर और वैज्ञानिक विवेचन भी मिलता है। मृत्यु के बाद दशगात्र और षोडशी-सपिण्डन तक मृत व्यक्ति की प्रेत संज्ञा रहती है। पुराणों के अनुसार वह सूक्ष्म शरीर जो आत्मा भौतिक शरीर छोड़ने पर धारण करती है प्रेत होती है। प्रिय के अतिरेक की अवस्था “प्रेत” है, क्यों की आत्मा जो सूक्ष्म शरीर धारण करती है तब भी उसके अन्दर मोह, माया भूख और प्यास का अतिरेक होता है। सपिण्डन के बाद वह प्रेत, पित्तरों में सम्मिलित हो जाता है। पितृपक्ष भर में जो तर्पण किया जाता है, उससे वह पितृप्राण स्वयं आप्यापित होता है। पुत्र या उसके नाम से उसका परिवार जो यव (जौ) तथा चावल का पिण्ड देता है, उसमें से अंश लेकर वह अम्भप्राण का ऋण चुका देता है। ठीक आश्विन कृष्ण प्रतिपदा से वह चक्र उर्ध्वमुख होने लगता है। 15 दिन अपना-अपना भाग लेकर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से पितर उसी ब्रह्मांडीय उर्जा के साथ वापस चले जाते हैं। इसलिए इसको पितृपक्ष कहते हैं और इसी पक्ष में श्राद्ध करने से पित्तरों को प्राप्त होता है।
बताया कि पितृपक्ष में अपने पितरों के निमित्त जो अपनी शक्ति सामर्थ्य के अनुरूप शास्त्र विधि से श्रद्धापूर्वक श्राद्ध करता है। उसके सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं और घर-परिवार, व्यवसाय तथा आजीविका में हमेशा उन्नति होती है। पितृ दोष के अनेक कारण होते हैं। परिवार में किसी की अकाल मृत्यु होने से, अपने माता-पिता आदि सम्मानीय जनों का अपमान करने से, मरने के बाद माता-पिता का उचित ढंग से क्रियाकर्म और श्राद्ध नहीं करने से, उनके निमित्त वार्षिक श्राद्ध आदि न करने से पितरों को दोष लगता है।

एनएसएस का सात दिवसीय सेवा सप्ताह कार्यक्रम संपन्न

ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के चयनित छात्र -छात्राओं द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 से 23 सितंबर” सेवा सप्ताह “के अंतर्गत सोमवार को अन्तिम दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक- स्वयंसेविकाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज तथा महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षण प्राप्त किया। गोपीगंज स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विजय कुमार गौतम ने लोगों में हो रही बीमारी टीवी,दमा अस्थमा डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया आदि बीमारियों की सामान्य जानकारी दी तथा लोगों को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं से आह्वान किया। छात्र-छात्राएं विभिन्न रोगियों से मिले तथा उनके उपचार हेतु मदद एवं जानकारी साझा किया। वहीं, जिला अस्पताल चिकित्सा अधिकारी डॉ. फैजल अशरफ ने एचआईवी एड्स बीमारी से संबंधित लोगों में फैली भ्रान्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एड्स जैसी बीमारी एड्स रोगी के साथ बैठने, छूने,साथ खाने -पीने, एवं उठने बैठने से नहीं फैलता है। यह एक लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि इस वीमारी का विभिन्न प्रकार की दवाईयां उपलब्ध है, जिनका सेवन करने से यह बीमारी काफी हद तक कम हो जाती है तथा रोगी अपना पूरा जीवन काल सामान्य व्यक्ति की तरह जीवित रह सकता है। छात्र-छात्राएं बड़े उत्साह पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त किया। छात्राओं ने अपना स्वयं एचआईवी एड्स की जांच कराया। सभी छात्र-छात्राएं नेगेटिव आए हैं। इनमें किसी भी प्रकार के एचआईवी एड्स के लक्षण नहीं पाए गए। यह सात दिवसीय सेवा सप्ताह राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम मुख्य अधिकारी संतोष कुमार आर्य के नेतृत्व एवं संरक्षण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय अन्य अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

गया में पिंडदान से आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति: आचार्य रमेश

सुरियावां। स्थानीय विकास खंड के ग्राम भिखारीरामपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में गया महात्म्य की कथा के दौरान कथा व्यास आचार्य रमेश प्रसाद शुक्ला गुरु महाराज ने गया महात्म्य की कथा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गया में श्राद्ध कर्म
पिंडदान से आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गया महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फल्गु नदी के तट पर भगवान राम और माता सीता ने राजा दशरथ की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध कर्म पिंडदान किया था। साथ ही महाभारत काल में पांडवों ने भी इसी स्थान पर कर्म किया था। वायु पुराण और विष्णु पुराण में भी गया का महत्व बताया गया है। गया में पिंडदान व तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए इस स्थान को मोक्ष स्थल भी कहा जाता है। यहां ब्रह्मा विष्णु और महेश के अलावा सभी देवता विराजमान रहते हैं। इस कर्म से लोग पितृ ऋण से मुक्त हो जाते है। गया माहात्म्य को सुनने के लिए सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। इसमें मुख्य यजमान स्वामीनाथ मिश्र एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, विंध्यवासिनी प्रसाद मिश्र, लाल जी हरि प्रकाश मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्र इंद्रमणि मिश्र कैलाश नाथ मिश्र दीनानाथ मिश्र के अलावा सेवा निवृत पुलिस उपाधीक्षक , दिनेश चंद्र मिश्रा आलोक मिश्रा राजकुमार मिश्रा आदि थे।

बच्चों को घर ले जा रहा स्कूल वाहन
गढ्ढे में गिरा, तीन बच्चे चोटहिल

घोसिया। औराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरौली में संचालित एक स्कूल का प्राइवेट वाहन नकटापुर गांव में सड़क किनारे गढ्ढे में जा फिसला। इस घटना में तीन बच्चे चोटहिल हो गए। जानकारी पर मौके पर पहुंचे विद्यालय प्रबंधन और खंड शिक्षा अधिकारी की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।
वाकया यह है कि गरौली गांव स्थित बेसिक स्कूल की प्राईवेट चार पहिया वाहन टाटा सूमो सोमवार को सुबह बच्चों को बैठाकर स्कूल जा रहा था। नकटापुर गांव में रास्ता खराब होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में फिसल गया, जिससे वाहन में बैठे अंश व अभिषेक पुत्र योगेश विश्वकर्मा निवासी त्रिलोकपुर,पवन पुत्र श्यामधर प्रजापति निवासी चिन्तामणिपुर थाना को मामूली चोट आयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंगरौर
व प्रबंध समिति द्वारा बच्चों को उपचार के उपरांत घर भेज दिया गया।

खमरिया का भरत मिलाप 13 को

खमरिया। नगर पंचायत खमरिया का सुप्रसिद्ध भरत मिलाप 13 अक्टूबर को होगा। भरत मिलाप समिति की बैठक नगर के मनोकामेश्वर मंदिर भुजवा का शिवाल पर रविवार को देर शाम आयोजित की गई, जिसमें कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया की प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष भी भरत मिलाप दशमी के अगले दिन होगा । बैठक में संरक्षक कृष्ण कुमार केसरवानी ,शिवजी बरनवाल ,उदय चंद्र ठठेरा, आशीष जायसवाल ,संदीप, मदन मोदनवाल ,रवि वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मार्ग लेपन कार्य कराने की मांग

कस्तूरीपुर। सुरियावां विकास खण्ड के दुर्गागंज भदोही रजवाहा मार्ग पर देवदासपुर से सुरियावां जाने वाले व देवदासपुर से बदलीपुर बनकट हरिपट्टी होते हुए मोढ़ तक जाने वाले मार्ग पर लेपन कार्य कराने की मांग की है। यह मार्ग बन जाने पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगो को बगैर रेलवे पार किये सुरियावां व मोढ़ जाने में आसानी होगी। मार्ग पूरी तरह से गढ्ढा में तब्दील हो गयी है, जिससे उस पर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है । वर्षा के समय में इस रास्ते पर पानी जम जाता है, जिससे मार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के कुंजबिहारी मिश्र, पंकज मिश्र अजय सिंह पटेल देवेश मिश्र दिलीप पटेल योगेश मिश्र अभयराज यादव मनोज सिंह अनिल यादव आदि ने उक्त मार्ग के लेपन कार्य कराने की मांग की है।

नगर पंचायत पर झाड़ू लगाने पहुंचे सभासद

खमरिया। नगर पंचायत खमरिया के सभासद सोमवार को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत खमरिया के कार्यालय पर झाड़ू लगाने पहुंचे। सभासदों द्वारा पहले अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव से मिल कर पूर्व में दो पत्र जो दिया था । उस दस्तावेज को लेकर बात किया जिस पर अधिशासी अधिकारी ने फोटो कॉपी देने से मना किया। कहा कि जो भी रजिस्टर देखना हो एक दिन दो दिन तीन दिन तक कार्यालय में सभी सभासद को दिखाया जा सकता है। परंतु फोटो कॉपी नही दिया जा सकता है, जिस पर सभासदो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब सभासदों का अधिकार एक दस्तावेज लेने का नही बना है तो हम सभासदो द्वारा प्रत्येक दिन प्रातः कार्यालय खुलने के बाद झाड़ू लगाने का काम करेंगे। सभासदों में संजय मौर्य,कमल मौर्य, शरद मौर्य ,सुभाष चंद्र सभासद पति में जितेंद्र मौर्य, रामवृक्ष सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

पोषक आहार प्रबंधन विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

28 महिलाओं एवं किशोरियों ने किया प्रतिभाग

घोसिया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा भदोही परिसर में पोषक आहार प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न गांवों से 28 महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक‌ व अध्यक्ष डॉ विश्वेंदु द्विवेदी ने कृषि की तकनीकियों से अवगत कराते हुए शरीर में जल की सान्द्रता एवं प्रतिमान विषय पर विस्तृत जानकारी दिया। डॉ रेखा सिंह ने पोषक आहार प्रबंधन के विभिन्न घटक एवं शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा,उनकी उपयोगिता और उपलब्धता के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षणर्थियों को दैनिक जीवन में खाद्य सामग्री की संतुलित एवं आवश्यक मात्रा के बारे में बताया। डॉ. एके चतुर्वेदी ने आहार में सब्जियों जैसे सहजन, हरी पत्तेदार सब्जी के महत्व पर उपयोगी जानकारी दी।डॉ आरपी चौधरी ने जैविक खाद द्वारा अनाज, दलहन व तिलहन उत्पादन पर जोर दिया एवं योगेश यादव ने आहार में दूध एवं दुग्ध उत्पादों के बारे में बताया।डॉ ताराचंद ने सूखे मेवे और खाद्य तेलों के बारे में जानकारी दी।मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने आहार में अनाजों की महत्वपूर्णता पर जानकारी प्रदान दी। डॉ प्रभाष चंद्र सिंह ने फलों के पोषणमान पर प्रकाश डाला। श्री डीपी सिंह एवं अमित सिंह ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग दिया ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निशा देवी, चंद्रकला शर्मा, रिमझिम यादव, ज्योति सिंह, काजल, पुष्पा बिंद, कंचन बिंद आदि महिलाओं एवं नवयुवतियों ने भाग लिया है।

लीड…
फोटो…24gyan01और 02
62 फीसदी कार्डधारकों का ई-केवाईसी, आयकर पेई 81सौ कार्ड निरस्त

ई-केवाईसी में सूबे में अठारहवें स्थान पर भदोही

कोटेदारों को निर्देश, वितरण के बाद केवाईसी में लाए तेजी: सुनील

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत छूटे उपभोक्ताओं का बढ़ रहा यूनिट

ज्ञानपुर। भदोही जिले में 62 फीसदी राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण हो गया है। इस दौरान आयकर पेई 81 सौ लोगों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। साथ ही पति के जीवित रहते विधवा पेंशन ले रहीं महिलाओं की विभागीय रिपोर्ट के आधार पर जारी यूनिट को भी निरस्त कर दिया गया है। ई-केवाईसी का शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए कोटेदारों को निर्देशित किया गया गया है।
यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी सुनील ने दी। “आज” से खास बातचीत में जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुनील ने बताया कि ई-केवाईसी के तहत सत्यापन का कार्य चल रहा है। विभाग में इस समय दो-तीन चीजें चल रही है। इसमें एक तो यह कि कार्डधारक अपना आधार और फिंगर मैच कराएंगे। इससे यह सत्यापित होगा कि कार्डधारक पात्र है अथवा स्थानीय जिले का निवासी है अथवा नहीं। यह आधार और
फिंगर प्रिंट मैच से स्पष्ट हो जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि दूसरे राशन कार्ड का दूसरे के कार्ड में आ गया तो वह भी स्पष्ट हो जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब तक 62% सत्यापन का कार्य कंप्लीट कर चुका है। सत्यापन में 81 सौ आयकर पेई लोगों का कार्ड निरस्त किया गया है। इसी तरह पति के जीवित रहते विधवा पेंशन ले रहीं महिलाओं का भी राशन कार्ड यूनिट निरस्त कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुनील ने बताया कि जिले में आज तक 62 फीसदी राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है। सत्यापन के मामले में सूबे में भदोही अठारहवें स्थान पर है, जबकि टाप जनपद का स्कोर 66 प्रतिशत है। डीएसओ ने बताया ई-केवाईसी सत्यापन के शेष लक्ष्य की पूर्ति को कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि वह वितरण के बाद सत्यापन कार्य को तेजी से पूर्ण कराएं।

इनसेट

डीएसओ हो तो ऐसा…

ज्ञानपुर। फरियादियों की समस्या के निदान के साथ ही जरूरतमंद तक राशन पहुँचाने की दिशा में सार्थक कदम उठाने के मामले में भदोही के जिला पूर्ति अधिकारी श्रीसुनील का कोई जवाब नहीं। ऐसा मामला उनके दफ्तर में आए दिन देखने को मिलता है। सोमवार को जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने समस्या सुनाई। पत्रक दिया और भरोसा पाया। तमाम ऐसे भी लोग पहुंचे जिनकी शिकायतें दूर हो चुकी थी और वह धन्यवाद जताने पहुंचे थे। उनकी जुबां पर यही शब्द था। डीएसओ हो तो ऐसा।

मऊआइमा के उमैर जलाल को भिवंडी महाराष्ट्र सपा प्रभारी मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में व्याप्त है हर्ष■ पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उमैर जलाल की ईमानदारी और मेहनत को देखते हुए बनाया भिवंडी महाराष्ट्र का प्रभारी

मऊआइमा के उमैर जलाल को भिवंडी महाराष्ट्र सपा प्रभारी मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में व्याप्त है हर्ष
■ पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उमैर जलाल की ईमानदारी और मेहनत को देखते हुए बनाया भिवंडी महाराष्ट्र का प्रभारी

मऊआइमा(प्रयागराज)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मऊआइमा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सपा नेता उमैर जलाल को भिवंडी महाराष्ट्र का प्रभारी नामित किया है। यह जानकारी सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी। उमैर जलाल की ईमानदारी और मेहनत को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उमैर जलाल को पार्टी में एक बड़ा पद देकर प्रयागराज का मान बढ़ाया। जिससे पूरे प्रयागराज में और मऊआइमा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है। मऊआइमा के उमैर जलाल को भिवंडी महाराष्ट्र का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं भिवंडी, मुंबई समेत कई स्थानों पर बडी संख्या में उत्तर प्रदेश विशेष कर मऊआइमा प्रतापगढ़ के लोग रहते हैं। लोगों ने बताया कि उमैर जलाल को प्रभारी मनोनीत किए जाने पर सपा को काफी मजबूती मिलेगी। मऊआइमा के उमैर जलाल को भिवंडी महाराष्ट्र का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर चेयरमैन शोएब अंसारी, मेराज आरिफ, नूरुद्दीन सैफी, कौसर गयास, मोहम्मद अनस, वासिक, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज़ समी, सुभाष यादव, संजीव आर्या,मोहम्मद अफसार, रिजवान, राशिद लतीफ,सरवर हुसैन,रूखसार समेत आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।