Home Blog Page 68

शोपीस बना स्ट्रीट लाइट

शोपीस बना स्ट्रीट लाइट

महराजगंज। बाजार के ग्राम सभा हुसैनीपुर में लगा स्ट्रीट लाइट शोपीस साबित हो रहा हैं। शाम ढलते ही चौराहे के दक्षिण तरफ अंधेरा कायम रहता है। करीब एक साल पहले लगाया गया स्ट्रीट लाइट जो खराब हो गया है। हुसैनीपुर ग्राम सभा में लगे हुए स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से रात में नहीं जलते हैं। चारों तरफ अंधेरा रहता है। ग्राम प्रधान द्वारा नहीं बदला गया। स्ट्रीट लाइट सामने दुर्गा पूजा दिवाली रामलीला भारत मिलाप जैसे तमाम त्योहार आ रहे हैं। अंधेरा होने के वजह से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। बार-बार कहे जाने के बाद भी नहीं बदल गया। स्ट्रीट लाइट करीब छह महीने से खराब पड़ा हुआ है।

डीघ में एक और गौशाला से बदलेगी तस्वीर


डीघ में एक और गौशाला से बदलेगी तस्वीर

ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में गौशाला का हो रहा निर्माण

डीघ ब्लाक में आधा दर्जन गौ आश्रय स्थलों का कायाकल्प

ज्ञानपुर। सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता में शुमार गौ आश्रय स्थलों का कायाकल्प हो रहा है। ब्लाक क्षेत्र में आधा दर्जन गौ आश्रय स्थल हैं, जिसमें पांच तो पहले से व्यवस्थित तौर पर संचालित हो रहे थे, लेकिन अब छठें गौशाला की भी नींव ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में पड़ चुकी है। यह गौशाला गंगा किनारे बनाया जा रहा है। इसका कार्य तेजी से हो रहा है।
दरअसल, विकास खंड डीघ में कुल छह अस्थाई गौशाला हैं, जहां निराश्रित छुट्टा मवेशियों गोवंश को रखा जाता है। यहां गोवंश को चारा भूसा नसीब होता है। साथ ही इनके स्वास्थ्य संबंधित देखभाल भी होती है। इन गौशालाओं में ग्राम पंचायत नारेपार, फुलवरिया उपरवार, भावापुर, इब्राहिमपुर, सागररायपुर और कंचनपुर की गौशाला शामिल हैं। इब्राहिमपुर को छोड़कर अन्य गौ आश्रय स्थल का कायाकल्प हो चुका है। अभी तक इब्राहिमपुर की अस्थाई गौशाला अन्यत्र संचालित हो रही थी। इस बीच डीघ के खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने अस्थाई गौशाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया और अब तक मवेशियों के रहने को टीन शेड, भूसा घर, पानी टंकी आदि का निर्माण हो चुका है, दूसरे शेड का कार्य तेजी से गतिमान है। प्रतिनिधि प्रधान इब्राहिमपुर माता सेवक निषाद ने बताया कि खंड विकास अधिकारी के मार्ग दर्शन में मनरेगा से इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चहारदीवारी की दरकार है।

इनसेट…

प्राथमिकता में है गौशाला कार्य: बीडीओ

ज्ञानपुर। डीघ के खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार का कहना है कि अवस्थाई गौ आश्रय स्थल (गौशाला) का कायाकल्प प्राथमिकता में हैं। डीघ में कुल छह गौशालाएं हैं। इसमें इब्राहिमपुर की गौ शाला अभी तक अन्यत्र भवन में संचालित थी, लेकिन अब यहां भी इसका निर्माण कार्य होने से गौवंश के चारा भूसा पानी और रहने की मुकम्मल व्यवस्था हो जाएगी।

गोपपुर में चकरोड पर कब्जा कर बनाए मकान पर चला बुलडोजर


गोपपुर में चकरोड पर कब्जा कर बनाए मकान पर चला बुलडोजर

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत
गोपपुर गांव में चकरोड पर कब्जा कर बनाए गए मकान पर बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया। राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुचे तहसीलदार औराई सुनील कुमार ने रास्ते मे कब्जा कर बनाए गए निर्माण को गिरवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से पूरे मकान को छति पहुचने की आशंका पर अतिक्रमण करने वालों स्वत निर्माण गिराने का अनुरोध किया जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तीन अक्टूबर तक का समय निर्धारित कर स्वत निर्माण गिराने की हिदायत दे दी गई।
गांव निवासी रामचंद्र व छोटे लाल मौर्य ने चकरोड की भूमि पर आशिंक रुप कब्जा कर मकान आदि का निर्माण करा लिया था। उप जिलाधिकारी औराई बरखा सिंह ने 27 सितंबर को अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी कर दिया था। रविवार को तहसीलदार औराई सुनील कुमार क्राईम इन्स्पेक्टर चन्द्र देव, हल्का दरोगा जितेन्द्र सिंह कानूनगो राजेश सिंह लेखपाल रामराज अनिल यादव जय प्रकाश के साथ गांव पहुच गए। राजस्व टीम के नाप जोख के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने लगा तो अतिक्रमण कारी स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत की मांग करने लगे। उनके अनुरोध पर तीन अक्टूबर तक का समय निर्धारित कर हिदायत देते हुए कार्रवाई स्थगित कर दी गई।

युवती सोने की अंगूठी पासबुक लेकर युवक के संग फरार मुकदमा दर्ज

युवती सोने की अंगूठी पासबुक लेकर युवक के संग फरार मुकदमा दर्ज

मऊआइमा (प्रयागराज) एक युवती घर का दो अंगूठी,बैंक का पासबुक, आधार कार्ड आदि लेकर गांव के युवक के संग फरार हो गयी।भाई ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडीपुर धरौता निवासी एक युवक का आरोप है कि उसकी बहन उम्र 22 वर्ष पडोसी युवक के संग फरार हो गयी। युवक का आरोप है कि 13 सितम्बर को दोपहर में जब घर पर कोई नहीं था तो उसकी बहन दो सोने की अंगूठी, पासबुक, आधार कार्ड आदि लेकर पडोसी युवक शिवकुमार सरोज पुत्र हृदय लाल के संग भाग गयी। बहुत तलाशने के बाद न मिलने पर रविवार को बहला फुसलाकर झांसा देकर शिव कुमार सरोज पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के सम्मान में आयोजित किया गया भव्य विदाई सम्मान समारोह■ इंसान अपने कर्मों से जाना जाता है – प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह

प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के सम्मान में आयोजित किया गया भव्य विदाई सम्मान समारोह
■ इंसान अपने कर्मों से जाना जाता है – प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह

मऊआइमा(प्रयागराज)। मऊआइमा थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह का शुक्रवार को मऊआइमा थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन कर माल्यार्पण कर बुके एवं प्रतीक चिन्ह आदि भेंट कर उनको सम्मानित करके भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
इंसान अपने कर्मों से  से जाना जाता है उसकी इंसानियत यह बताती रहती है कि वह व्यक्ति और उसका व्यक्तित्व कैसा है। इंसान को कभी भी अपनी पहचान नहीं छिपानी चाहिए। उक्त उद्गार मऊआइमा प्रभारी निरीक्षक रहे राघवेंद्र सिंह ने अपने 9 महीना के कार्यकाल के विदाई के दौरान कही। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने ही कहा कि मऊआइमा के लोगों और जनप्रतिनिधियों का जो सहयोग मिला उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। आप सभी द्वारा मुझे जो सम्मान तैनाती के दौरान और अभी दिया गया है वह आजीवन स्मृति में रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह की कार्यशैल निर्विवाद रही। उन्होंने लोगों के बीच में आपसी सामंजस्य बना कर कार्य किया। उनके कार्यकाल में लोगों को न्याय मिला और अपराध पर भी अंकुश लगा रहा है। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के कार्य व्यवहार से क्षेत्र की जनता उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनकी जमकर सराहना कर रही है। इस अवसर पर थाने के समस्त पुलिस स्टॉफ, जनप्रतिनिधि के साथ स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी सहयोगी पुलिसकर्मियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मण्डलायुक्त ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो, कानून व्यवस्था, राजस्व, के अधिकारियों के साथ बैठक कर की समीक्षा, भदोही के दो चिकित्सकों पर एफआईआर

मण्डलायुक्त ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो, कानून व्यवस्था, राजस्व, के अधिकारियों के साथ बैठक कर की समीक्षा, भदोही के दो चिकित्सकों पर एफआईआर

सुनील दुबे

मीरजापुर । शनिवार को मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने आज शासन की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो, कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यो के प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्राप्त श्रेणीवार की गयी। मण्डलायुक्त ने बी0, सी0 व डी0 श्रेणी प्राप्त करने वाले मण्डल के सभी मण्डलीय अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि कम से कम अगले माह प्रगति लाते हुए ए श्रेणी प्राप्त करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि अगले माह भी अपने प्रगति की समीक्षा करते हुये रैंकिंग को बढ़ाने का प्रयास करें। बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भदोही विशाल सिंह, सोनभद्र बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, भदोही मीनाक्षी कात्यान, मुख्य विकास अधिकारी भदोही डाॅ0 शिवाकान्त द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर आयुक्त डाॅ विश्राम, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्र के अलावा सभी मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में मण्डलायुक्त को उप निदेशक बेसिक शिक्षा जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मीरजापुर के 195 विद्यालयों के ऊपर से गये हाईटेंशन तारों के सापेक्ष सत्यापित 181 विद्यालयो में से से 103 विद्यालयों के निर्माण के पश्चात हाईटेंशन तार खीचा गया है 62 विद्यालयों का निर्माण हाईटेंशन तार खीचने के पश्चात कराया गया है। अब तक 16 विद्यालयों से हाईटेंशन तार हटाये जा चुके है, 42 विद्यालयों से तार हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जनपद सोनभद्र में 193 के सापेक्ष 36 विद्यालयों की शिफ्टिंग हेतु धनराशि विद्युत विभाग को दिया जा चुका है, जिसमें निविदा आदि का कार्य पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। शेष अन्य विद्यालयों से तार हटाने हेतु रू0 140.91 लाख घनराशि प्राप्त होना शेष है। मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि तीन माह के अन्दर मण्डल के ऐसे विद्यालयों जिनके ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे है हटवाया जाना सुनिश्चित करें। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बताया कि झोलाछाप डाक्टरों की चेकिंग में जनपद मीरजापुर में 22 झोलाछाप डाक्टरों को नोटिस दिया गया है 04 झोलाछाप डाक्टरों के चिकित्सालय को शील किया गया है। तथा जनपद भदोही में 02 चिकित्सको के विरुद्ध एफ0आई0आर0 किया गया है। जनपद सोनभद्र में 03 चिकित्सालयों को बन्द कराते हुए क्लीनिक स्टेबलिसमेन्ट पंजीकरण एवं नियमन एक्ट 2010 के तहत कार्यवाही की जा रही है। मण्डलायुक्त ने कहा कि सघन अभियान चलाते हुए झोलाछाप डाक्टरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत सभी जिलाधिकारीगण फोकस कर सर्वप्रथम पात्रगृहस्थी एवं वरिष्ठ नागरिकों के छूटे हुए परिवारो के लिए कम से कम एक आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगनबाडी भर्ती हेतु वेब आधारित पोर्टल पर रिक्तियों का प्रकाशन कराये। प्रकाशित रिक्तियों के आधार पर चयन की कार्यवाही निश्चित अवधि तक जारी गाइड लाईन्स के अनुसार सुनिश्चत करायें। मण्डलायुक्त उप निदेशक बेसिक शिक्षा को निर्देशित करते हुए कहा कि शिक्षको की उपस्थिति शत प्रशित करते हुए पठन पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा मण्डलायुक्त के अध्यापको की उपस्थिति व कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान नई सड़को के निर्माण कार्य में जनपद सोनभद्र की खराब स्थिति पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि मण्डल के तीनों जनपदों की नई सड़को को बनाने के साथ ही सड़को को गढ्ढा मुक्त किया जाए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि 05 वर्ष से अधिक लम्बित वादो को प्राथमिक पर निसतारण कराना सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि भू माफियों द्वारा अवैध रूप से सरकारी भूमि कब्जा किया गया है तो उसके विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करते हुये भू माफिया सूची डालें। उन्होंने जिला बदर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। राजस्व विभाग की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली, कर करेत्तर व मुख्य देय, खनिज वसूली आदि में अभियान चलाकर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाय।

कोर्ट से मिला न्याय, इसमें सरकारी व पार्टी की कोई भूमिका नहीं: रंगनाथ

कोर्ट से मिला न्याय, इसमें सरकारी व पार्टी की कोई भूमिका नहीं: रंगनाथ

मिथिलेश द्विवेदी

ज्ञानपुर। पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने कहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट से मुझे न्याय मिला है। इसमें किसी भी पार्टी या सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उनके खिलाफ 2012 में षड्यंत्र के तहत सपा सरकार में आय से अधिक संपत्ति के मामले मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस मामले में ईडी ने हाईकोर्ट को क्लोज करने के लिए एप्लीकेशन दिया। यह इतिहास में पहली बार हुआ है।

पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने कहा कि जिले में सपा के सरकार में माफियाओं का राज हुआ करता था। इसके खिलाफ उन्होने लड़ाई लड़ी। 2012 में सपा सरकार के कुछ माफियाओं द्वारा आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा औराई थाने में दर्ज कराया गया। कहा कि सपा की सरकार में माफियाओं द्वारा उनके साथ काफी गलत व्यवहार किया गया, किंतु वह माफियाओं के आगे झुके नहीं और लड़ाई लड़ी। जिसका परिणाम यह रहा की इतिहास में पहली बार ईडी ने हाईकोर्ट को मामले को बंद करने के लिए एप्लीकेशन दिया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान उन्हें विभिन्न तरह से परेशान किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि जो माफिया सपा सरकार में अपने गलत कार्यों से लोगों को परेशान करते थे आज वह जेल के अंदर है और जनता की सेवा करने वाला रंगनाथ मिश्र बाई इज्जत बरी होकर जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के दौरान उनके खिलाफ एक भी मुकदमा नहीं था। कई चुनाव लड़ा कई बार मंत्री और विधायक रहे। आचार संहिता का भी मुकदमा नहीं था, किंतु सपा सरकार में फर्जी तरीके से उन्हें फंसाया गया। उन्होने न्यायालय पर भरोसा किया और उन्हें हर एक मामले में न्यायालय से जीत मिली है।

अज्ञानी की संगत में जर्जर होती है भक्ति: शब्दानंद जी महराज

अज्ञानी की संगत में जर्जर होती है भक्ति: शब्दानंद जी महराज

चकटोडर में शेषपति तिवारी के यहां श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

आशीष पाठक

ज्ञानपुर। क्षेत्र के चेकटोडर में मुख्य यजमान शेषपति त्रिपाठी के यहां चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान शनिवार को भक्ति प्रसंग की चर्चा करते हुए शब्दानंद जी महाराज ने कहा कि नाम रूपी धन के वश में भक्ति पैदा होती है। क्रिया रूपी कर्नाटक में बढ़ती है। परम लोक रूपी महाराष्ट्र में विशेष रूप से पल्लवित होती है, किंतु अज्ञानी रूपी गुजरात में पहुंचकर अर्थात अज्ञानी की संगत से भक्ति जर्जर होती है। भागवत की कथा से भक्ति ज्ञान और वैराग्य तीनों चैतन्य होते हैं। भगवान कपिल देव ने माता देवहूति को साख्य योग का उपदेश देते हुए परम तत्व का बोध कराया। महाराज जी ने पूरूजनों पाख्यान के माध्यम से शरीर को ही पुरूज्जनपुरी एवं जीव को पूरूज्जन बताया। जीव दुख भाव का चिंतन करता हुआ शरीर छोड़ता है। उसी शरीर को प्राप्त होता है। इसलिए मानव मात्र को संसार में रहते हुए अंदर से चिंतन परमात्मा का ही करना चाहिए। इससे लोक और परलोक दोनों बनता है। कथा प्रवचन के दौरान उपस्थित भक्त जनों में लक्ष्मीकांत तिवारी, उदय शंकर तिवारी, गुलाब धर तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, ओंकार नाथ तिवारी, अरुण तिवारी, वॉचस्पति तिवारी, सुनील तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

“एक पेड़ मां के नाम” पौध रोप कर कालेज के चेयरमैन राजबली मिश्र ने बढ़ाया मुहिम को आगे

“एक पेड़ मां के नाम” पौध रोप कर कालेज के चेयरमैन राजबली मिश्र ने बढ़ाया मुहिम को आगे

जंगीगंज। भदोही जिले के रामदेव पी.जी.कालेज जंगीगंज में शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कालेज के चेयरमैन राजबली मिश्र ने मां के नाम एक पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है। इस अभियान से जुड़ कर लोगों को प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा कर संतुष्टि मिल सकती है। इस अवसर पर अन्य प्राध्यापक व विद्यार्थियों ने पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, डॉ. सतीश कुमार द्विवेदी, असि.प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार पाण्डेय व आई०क्यू०ए०सी० समन्वयक असि० प्रोफेसर त्रिनेत्र राम तिवारी तथा समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जौनपुर की नौवीं की छात्रा के मौत मामले में 3 महीने के बाद भी दोषियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, आक्रोश■ दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए हाइकोर्ट में दाखिल हो रही है फेयर इन्वेस्टिगेशन याचिका- अधिवक्ता शरदेंदु सौरभ

जौनपुर की नौवीं की छात्रा के मौत मामले में 3 महीने के बाद भी दोषियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, आक्रोश
■ दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए हाइकोर्ट में दाखिल हो रही है फेयर इन्वेस्टिगेशन याचिका- अधिवक्ता शरदेंदु सौरभ

अलीम उद्दीन
प्रयागराज। जौनपुर जिले के ग्यासपुर स्थित बालिका विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा रूबी की संदेहास्पद स्थिति में मौत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा एवं न्यायमूर्ति राममनोहर नारायण मिश्र की फटकार के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज हुई थी। खंडपीठ ने गोविंद निषाद की याचिका पर अधिवक्ता जयशंकर मिश्र एवं शरदेंदु मिश्र को सुनकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। छात्रा के मौत मामले में एफआईआर दर्ज होने के करीब 3 महीने के बाद भी दोषियों की नहीं गिरफ्तारी है। दोषियों की गिरफ्तारी न होने से प्रशासन की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है ! दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय में फेयर इन्वेस्टिगेशन की याचिका दाखिल हों रहीं है।
बतातें चलें कि याचिका के अनुसार नौवीं कक्षा की छात्रा गत दो जुलाई को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय ग्यासपुर में पढ़ने गई थी। स्कूल पहुंचने के लगभग साढ़े तीन घंटे बाद परिजनों के पास स्कूल के प्रधानाचार्य का फोन आता है कि आपकी बच्ची की मौत हो गई है। सूचना पाकर स्कूल पहुंचे परिजनों ने देखा कि छात्रा के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था। परिजनों ने स्कूल प्रशासन व अधिकारियों से शव को देखने की प्रार्थना लेकिन सबने अनसुना कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शव का पंचनामा पर भी जबरन उनके हस्ताक्षर कराए गए। पूरे घटनाक्रम के निष्पक्ष जांच के लिए माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के समक्ष फेयर इन्वेस्टिगेशन याचिका दाखिल हो रहीं है। याचीगण के अधिवक्ता शरदेंदु सौरभ का कहना हैं कि उन्हें माननीय उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा हैं कि जल्द इसमें दोषियों की गिरफ़्तारी सुनिश्चित होगी। लीगल एसोसिएट स्वाती चतुर्वेदी का कहना हैं कि यह घटना नारी शक्ति को लेकर सरकार के दावों पर प्रश्न खड़े करती हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस त्रिपाठी, राजीव कुमार पांडेय, अनिल शास्त्री , उदय सिंह , कृष्ण कुमार, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर विभव मिश्र, ऋषभ मिश्र , बीएचयू के सलिल दुबे सबने एक स्वर में माननीय उच्च न्यायालय पर आस्था और विश्वास जताया है और कहा है कि इसपर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद का ऐतिहासिक फैसला आयेगा।