Home Blog Page 67

नगर पंचायत क्षेत्र में महात्मा गांधी के जयंती पर श्रमदान किया गया

नगर पंचायत क्षेत्र में महात्मा गांधी के जयंती पर श्रमदान किया गया

मऊआइमा (प्रयागराज) महात्मा गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर सरकार गैर सरकारी संस्थानों पर बडी धूमधाम से मनाया गया।तथा उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर गांधीजी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने की अपील की गयी। विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज़ समी ने माल्यार्पण किए।इसी प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी ने नगर पंचायत कार्यालय में चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए श्रमदान किए।महात्मा गांधी जी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत मऊ आइमा के नाटी इमली चौराहा पर श्रमदान का कार्यक्रम किया गया । जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शोएब अंसारी, नगर पंचायत के सभासदों, वरिष्ठ लिपिक हीरालाल , मो ,आजम, शिव कुमार, आशीष कपूर, रूखशान आरिफ , कुल्लू, जेबीडी,इनायत उल्ला एवं सफाई कर्मचारीगण मौजूद थे।

हंडिया टोल पर स्वच्छता का पखवारा चला कर स्वस्थ जीवन के साथ-साथ स्वच्छ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया

हंडिया टोल पर स्वच्छता का पखवारा चला कर स्वस्थ जीवन के साथ-साथ स्वच्छ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया

उतराव प्रयागराज।हंडिया टोल प्लाजा पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर स्वच्छता पखवारा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपीआईएम टोलकर्मियों ने टोल से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजन प्रबंधक अविनाश त्यागी ने की। उन्होंने टोलकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है। हम जिस भी स्थान पर रहते हैं, हमें वहां के आसपास के स्थान पर स्वच्छता रखना चाहिए, जिससे कि हम बीमारियों से दूर रह सके। स्वच्छता पखवारा का उद्देश्य सफाई और स्वच्छता की प्रथाओं पर गहनता से बल देने के लिए पखवारे का आयोजन करना है।

वहीं प्रबंधक शशी भूषण दृवेदी एवम् महेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता पखवारा मनाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को स्वस्थ जीवन के साथ-साथ स्वच्छ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया जाए। स्वच्छता पखवारे से देश में लोगों ने स्वच्छता के प्रति काफी जागरुकता दिखाई है। इस क्रम में कचरे को इधर उधर न फेंकते हुए 81000 टन सूखा कचरा देश में इकट्ठा कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। भारत को स्वच्छ बनाने का सपना सबसे पहले भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी जी ने देखा था। प्रबंधक महेंद्र यादव ने आगे कहा कि आज उन्हीं के सपने को देशवासी पूरा कर रहे हैं। इस दौरान प्रबंधक ने टोल पर आने वाले सभी वाहन चालकों को भी साफ सफाई बरकरार रखने की अपील की।परियोजना संचालक निलेश उपाध्याय,अरुण दुबे एवम् विंधवासिनी दुबे ने भी सभी उपस्थित कर्मियों को जागरूक किया।

बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी की दुकान से करीब ढाई लाख के गहने लूट कर दिया घटना अंजाम, मचा हड़कंप■ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर बदमाशों की जा रही है छानबीन- नवागत इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा

बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी की दुकान से करीब ढाई लाख के गहने लूट कर दिया घटना अंजाम, मचा हड़कंप
■ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर बदमाशों की जा रही है छानबीन- नवागत इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा

मऊआइमा, प्रयागराज। गंगापार के मऊआइमा इलाके में सोमवार को दिन दहाड़े लूट से हड़कंप मचा हुआ है। बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी से करीब ढाई लाख के गहने लूट कर तमंचा लहराते हुए भागे भाग निकले। मऊआइमा थाने के नवागत इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा को बेखौफ बदमाशों ने खुली चुनौती देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगापार के मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम दादूंपुर के रहने वाले जगदीश प्रसाद सोनी की दांदूपुर चौराहे पर राहुल ज्वैलर्स के नाम से अभूषण की दुकान है। सोमवार शाम बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। उस वक्त जगदीश प्रसाद का बेटा राहुल सोनी दुकान पर बैठा था। दोनों युवकों ने जेवरात खरीदने की बात कही। कारोबारी का बेटा अंगूठी, लॉकेट, हार आदि दिखाने लगा। जब कई गहने काउंटर पर आ गए तो बदमाशों ने तमंचा निकाल कर सटा दिया और तमंचा लहराते हुए गहने लेकर निकल भागे। लूटे गए गहनों की कीमत 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। उनके दुकान से निकलने के बाद शोर मचा तो आसपास लोग बदमाशों का पीछा करने लगे। बदमाश लूट कर प्रतापगढ़ के ग्राम शेखूपुर मार्ग की तरफ भागे। सरेआम लूट की खबर पाकर डीसीपी गंगा नगर मऊआइमा थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मऊआइमा थाने के नवागत इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवा कर जाँच जा रही है। जिससे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। नवागत थाना प्रभारी श्री मिश्र ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं मऊआइमा इलाके में पुलिस पीकेट न होने से क्षेत्रीय लोगों मे आक्रोश व्याप्त है।

अधिकारियों के आदेश नैनी थाने के दरोगाओं के सामने दम घुट रहा है।

अधिकारियों के आदेश नैनी थाने के दरोगाओं के सामने दम घुट रहा है।

15 बैच के दरोगा गैर जनपद स्थानांतरण के बावजूद अंगद की तरह पैर जमा कर अवैध वसूली में लिप्त

नैनी (प्रयागराज)। उच्चाधिकारियों द्वारा कई महीनों पहले से हुए 2015 बैच के दरोगाओं का ट्रांसफर अन्य जोन में हो गया है और उन्हें अविलंब अपने अपने जोन में रवानगी का आदेश भी जारी किया गया था जिसमें बहुत से दरोगा अपने अपने जोन में रवानगी भी करा लिए लेकिन यमुनानगर के नैनी थाना मे तैनात दरोगा अरविन्द कुशवाहा एवं नैनी स्टेशन चौकी मे तैनात दरोगा समेत कई ऐसे दरोगा हैं जो नैनी थाना चौकी मे अपने निजी स्वार्थ व धन उगाही को लेकर आज भी अंगद की तरह पैर जमाए मौजूद हैं। ऐसे कुछ दरोगाओं को अपने उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देश से ज्यादा अपनी अच्छी खासी कमाई मायने रखती है जो पुलिस की छवि को धूमिल करने का काम कर रही है। वही दूसरी तरफ उनके द्वारा सही ग़लत काम करने पर अधिकारियो द्वारा जो आदेश दिया जाता है तो उसका अनुपालन भी नही करते देखे जाते क्योंकि उन्हें तो वादी प्रतिवादी से अपने स्तर से मिलना रहता है और जिसके पक्ष से अधिक फायदा मिलता है उसके पक्ष में होकर काम कराया जाता है वह चाहे सही हो अथवा गलत इससे मतलब नहीं रहता। कुछ फरियादियों का आरोप है कि नैनी थाने व स्टेशन चौकी में तैनात कुछ दरोगा ऐसे हैं जो फरियादियों को न्याय देने के बजाय पैसों के दम पर लोगों को परेशान करने का काम किया करते हैं और जब वह अपनी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के पास लेकर जाते हैं और उनका उक्त दरोगाओं को फोन किया जाता है कि उक्त मामले में सही एवं निष्पक्ष रुप से काम किया जाए लेकिन उन दरोगाओं को ऐसे उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देश का कोई मायने नहीं रखता। अब सवाल यह खड़ा होता है कि फरियादी कितनी बार उच्चाधिकारियों के पास जाए और वह कितनी बार एक दरोगा को फोन करके सही ग़लत की बात करते फिरेंगे ऐसे में दरोगा ही अपने को जो समझते हैं वहीं सबकुछ है और फरियादी थक हारकर अपने घर बैठ जाता है या सबकुछ खो बैठता है। फरियादियों ने उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि गैर जनपद ट्रांसफर हुए दरोगाओं को तत्काल उनके यथा स्थान भेजा जाए जिससे उन्हें न्याय मिल सके।

सेवा भारती विभाग ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सेवा भारती विभाग ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

प्रयागराज। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ऋषभदेव नगर, प्रयाग उत्तर भाग की सेवा भारती विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवम् परामर्श शिविर एम.डी. कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, नागेश्वर रोड, छतनाग झूँसी प्रयागराज पर लगाया गया। शिविर में वरिष्ठ परामर्शदाता चिकित्सक डॉ प्रवीण पांडेय, डॉ वी पी सिंह , डॉ महेश मौर्य एवं डॉ अभिषेक राय द्वारा क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें निशुल्क परामर्श के साथ- साथ सेवा भारती विभाग द्वारा निशुल्क में दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। इस निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श में 150 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श लेकर निशुल्क में दवाइयां प्राप्त किया। शिविर में माननीय अशोक जी नगर संचालक ऋषभदेव नगर, मनीष नगर सह कार्यवाह, पंकज जी नगर सेवा प्रमुख, पवन नगर शरीरिक शिक्षण प्रमुख, संजय घाट प्रमुख गंगा समग्र, शशांक , हरिकेश , दीपक , अंकित , शिवम , पुष्कर , अनिल , धीरेंद्र , शक्ति , जय प्रकाश , विजय शंकर आदि लवकुश शाखा के स्वयंसेवक उपस्थित रहें। यह जानकारी
नगर सेवा प्रमुख पंकज कुमार ने यहां पर दी।

होम्योपैथिक दवाएं उत्तम सुरक्षित एवं दुष्प्रभाव रहित

होम्योपैथिक दवाएं उत्तम सुरक्षित एवं दुष्प्रभाव रहित

काल्विन परिसर में “आयुष” आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सा शिविर आयोजित

प्रयागराज । राजकीय होम्योपैथिक जिला चिकित्सालय के सौजन्य से राजकीय मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन के परिसर में , आयुष आपके द्वार, कार्यक्रम के माध्यम से होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया।

आपको बता दें कि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ संजीव वर्मा के दिशा निर्देशन में किया गया। जिसका उद्घाटन डॉक्टर माया देवी अधीक्षिका काल्विन हॉस्पिटल ने किया गया। जिसमें 522 रोगियों ने अपना उपचार कराया, होम्योपैथिक शिविर में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट ज्ञानेंद्र सिंह चंदौल, डा आर मौर्या,वार्डबॉय श्री दीनबंधु, एवं श्री संदीप कुमार श्री जफर ,श्री कुलदीप,द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

राजकीय होम्योपैथिक जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी
डाक्टर जे आर प्रजापति ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सा एक सुरक्षित एवं सौम्य चिकित्साकीय पद्धति है जो कई प्रकार की नई एवं पुरानी क्रानिक बीमारियों जैसे अर्थराइटिस, जोड़ों का दर्द, न्यूरो की समस्या, अनिद्रा, पेट की बीमारी, बवासीर, किडनी की बीमारी लीवर संबंधित समस्याओं चर्म रोग, मियादी बुखार , दमा, पथरी, सूजन,कान की बीमारी एलर्जी वेरिक्रेज, बालों का झड़ना , मोटपा ,स्त्री पुरुष योन रोग समस्याएं, खर्राटा तनाव याददाश्त स्मरण शक्ति की एवं अन्य कमी, ट्यूमर, फाइब्रॉयड गांठ ,शैय्या मुत्र्ण, एवं अन्य सभी प्रकार के असाध्य एवं जटिल रोगों का प्रभावी उपचार कर सकता है। यह बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों सभी के लिए सुरक्षित है। यदि उचित परामर्श के द्वारा होम्योपैथिक दवाओं का सेवन किया जाए ,तो सभी प्रकार के असाध्य रोगों को अति शीघ्र नष्ट किया जा सकता है। किसी योग्य चिकित्सक के परामर्श के बाद ही होम्योपैथिक दवा सेवन करना चाहिए। होम्योपैथिक दवाएं उत्तम सुरक्षित एवं दुष्प्रभाव रहित होती है । नए अथवा पुराने क्रानिक रोगों से ग्रसित हैं, तो राजकीय मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन परिसर में स्थित राजकीय होम्योपैथिक जिला चिकित्सालय अथवा अपने नजदीकी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में परामर्श के लिए संपर्क कर सकते हैं । यह जानकारी डॉक्टर जे आर प्रजापति , प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय होम्योपैथिक जिला चिकित्सालय परिसर राजकीय मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय ने दी।

सेवा भारती विभाग ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सेवा भारती विभाग ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

प्रयागराज। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ऋषभदेव नगर, प्रयाग उत्तर भाग की सेवा भारती विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवम् परामर्श शिविर एम.डी. कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, नागेश्वर रोड, छतनाग झूँसी प्रयागराज पर लगाया गया। शिविर में वरिष्ठ परामर्शदाता चिकित्सक डॉ प्रवीण पांडेय, डॉ वी पी सिंह , डॉ महेश मौर्य एवं डॉ अभिषेक राय द्वारा क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें निशुल्क परामर्श के साथ- साथ सेवा भारती विभाग द्वारा निशुल्क में दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। इस निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श में 150 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श लेकर निशुल्क में दवाइयां प्राप्त किया। शिविर में माननीय अशोक जी नगर संचालक ऋषभदेव नगर, मनीष नगर सह कार्यवाह, पंकज जी नगर सेवा प्रमुख, पवन नगर शरीरिक शिक्षण प्रमुख, संजय घाट प्रमुख गंगा समग्र, शशांक , हरिकेश , दीपक , अंकित , शिवम , पुष्कर , अनिल , धीरेंद्र , शक्ति , जय प्रकाश , विजय शंकर आदि लवकुश शाखा के स्वयंसेवक उपस्थित रहें। यह जानकारी
नगर सेवा प्रमुख पंकज कुमार ने यहां पर दी।

डीघ में एक और गौशाला से बदलेगी तस्वीर

डीघ में एक और गौशाला से बदलेगी तस्वीर

मिथिलेश द्विवेदी

ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में गौशाला का हो रहा निर्माण

डीघ ब्लाक में आधा दर्जन गौ आश्रय स्थलों का कायाकल्प

भदोही। सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता में शुमार गौ आश्रय स्थलों का कायाकल्प हो रहा है। ब्लाक क्षेत्र में आधा दर्जन गौ आश्रय स्थल हैं, जिसमें पांच तो पहले से व्यवस्थित तौर पर संचालित हो रहे थे, लेकिन अब छठें गौशाला की भी नींव ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में पड़ चुकी है। यह गौशाला गंगा किनारे बनाया जा रहा है। इसका कार्य तेजी से हो रहा है।
दरअसल, विकास खंड डीघ में कुल छह अस्थाई गौशाला हैं, जहां निराश्रित छुट्टा मवेशियों गोवंश को रखा जाता है। यहां गोवंश को चारा भूसा नसीब होता है। साथ ही इनके स्वास्थ्य संबंधित देखभाल भी होती है। इन गौशालाओं में ग्राम पंचायत नारेपार, फुलवरिया उपरवार, भावापुर, इब्राहिमपुर, सागररायपुर और कंचनपुर की गौशाला शामिल हैं। इब्राहिमपुर को छोड़कर अन्य गौ आश्रय स्थल का कायाकल्प हो चुका है। अभी तक इब्राहिमपुर की अस्थाई गौशाला अन्यत्र संचालित हो रही थी। इस बीच डीघ के खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार के निर्देश पर ग्राम पंचायत ने अस्थाई गौशाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया और अब तक मवेशियों के रहने को टीन शेड, भूसा घर, पानी टंकी आदि का निर्माण हो चुका है, दूसरे शेड का कार्य तेजी से गतिमान है। प्रतिनिधि प्रधान इब्राहिमपुर माता सेवक निषाद ने बताया कि खंड विकास अधिकारी के मार्ग दर्शन में मनरेगा से इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चहारदीवारी की दरकार है।

प्राथमिकता में है गौशाला कार्य: बीडीओ

भदोही। डीघ के खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार का कहना है कि अवस्थाई गौ आश्रय स्थल (गौशाला) का कायाकल्प प्राथमिकता में हैं। डीघ में कुल छह गौशालाएं हैं। इसमें इब्राहिमपुर की गौ शाला अभी तक अन्यत्र भवन में संचालित थी, लेकिन अब यहां भी इसका निर्माण कार्य होने से गौवंश के चारा भूसा पानी और रहने की मुकम्मल व्यवस्था हो जाएगी।

मत्स्य समुदाय के दस युवा एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे गैर प्रदेश

मत्स्य समुदाय के दस युवा एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे गैर प्रदेश

मछुआ समुदाय के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: डा.संजय निषाद

मछली पालन के आधुनिक पद्धतियों को अपनाये मत्स्य पालक

ज्ञानपुर। प्रदेश के मत्स्य मंत्री डा.संजय कुमार निषाद ने कहा है कि मछुआ समुदाय के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मत्स्य पालक मछली पालन के आधुनिक पद्धतियों को अपनायें। मछुआ समुदाय के दस युवा एक्सपोजर विजिट पर गैर प्रदेश जाएंगे।

कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने यह बातें कही। समीक्षा बैठक में विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, एससी एसटी आयोग के सदस्य मिठाई लाल, जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डिप्टी डॉयरेक्टर मत्स्य (लखनऊ) हरेन्द्र की उपस्थिति में जनपदीय मत्स्य विकास कार्यो के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करते हुए मंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्य परिवारों की दो लाख सेे कम आय पर उनके बच्चों द्वारा इण्टर पास करने पर दस हजार, ग्रेजुएट पर बीस हजार, पीजी या तकनीकी शिक्षा पर पचास हजार की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। मत्स्य समाज के सदस्यों कोे इलाज को पांच लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी। एक्सपोजर विजिट में मत्स्य समुदाय के दस युवा अन्य प्रदेशों में जाकर जीवकोपार्जन के आधुनिक पद्धतियों का अवलोकन करने के पश्चात् अपने जनपद में नया स्वरोजगार शुरू करेंगे। विगत दिनों तहसील औराई सभागार में हुए तालाब पट्टा निलामी आवंटन प्रक्रिया में एक ही समिति को गलत तरीके से लाभ दिलाये जाने का मामला संज्ञान में आने पर मंत्री डा.संजय निषाद ने जिलाधिकारी को जॉच करने का निर्देश दिया। ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक प्रमोद आदर्श द्वारा जनपद में एक दशक से भी अधिक लम्बे समय तक कार्यरत रहते हुए भी विगत वर्षो में विभागीय उपलब्धियॉ लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जॉच करने का निर्देश दिया। मंत्री ने मत्स्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया कि सभी शासनादेश व योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जनप्रतिनिधियों, डीएम व सीडीओ को अवगत कराते हुए उन्ही के नेतृत्व में लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने मत्स्य अधिकारी को निर्देशित किया कि 15 दिन में मछुआ सदस्यों का बीमा कराते हुए उन्हें रिपोर्ट से अवगत कराये। समीक्षा बैठक में मंत्री ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को विकसित, अर्द्ध विकसित, अविकसित, पोखरों की सूची बनाकर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाबों को डीपीआर के मुताबित किया जाय। तालाब के पट्टा के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जनप्रतिनिधियों व डीएम व सीडीओ की निगरानी में पट्टा निलामी सुनिश्चित किया जाय। मत्स्य समुदाय को आधुनिक मछली पालन का ज्ञान दिया जाय। फिसरीज की आधुनिक विधियों में घर में ही टैंक बनाकर मछली पालन किया जा रहा है। इसके लिए मछुवारों को ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि गॉव के खाली पोखरों को भर दिया जाय। बिजली विभाग को निर्देशित किया कि आधुनिक मछली पालन में महिलाओं को अनुदान में मिले इरीगेटर को चलाने को रात में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि अब हाईटेक टेक्नोलॉजी से मछली पालन किया जा रहा है। जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक एलडीएम को मछुआरों को कैम्प लगाकर क्रेडिट कार्ड व मत्स्य योजनाओं में अनुदान को जागरूक करने का निर्देश दिया। नेडा विभाग को निर्देशित किया कि मछुआ बाहुल्य गॉव में सोलर लाईटस लगवाना सुनिश्चित करें।
पीएम मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत मछुआ समुदाय मत्स्य पालक, मत्स्य विक्रेता, मत्स्य कार्यकर्ता, महिला एसटीएसटी से इतर गलत तरीके से लाभार्थियों का चयन करने पर जिलाधिकारी को जॉच करने हेतु निर्देश दिया। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत 2023-24 के वितरण को भी जॉच करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनान्तर्गत वर्ष-2023-24 को परियोजनावार विवरण, सघर मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड का माहवार लक्ष्य एवं पूर्ति का विवरण, रिवर रैचिंग, मछुआ दुर्घटना बीमा, मत्स्य आवास, दैवीय आपदा, मत्स्य जीवी सहकारी समितियॉ, विभागीय जलाशय मत्स्य प्रक्षेत्र, मछुआ परिवारों का विवरण सहित मत्स्य विभाग की समीक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, एक्सईएन विद्युत आदित्य कुमार, एक्सईएन जल निगम मुजीब अहमद, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक अमित सिंह, मत्स्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

ज्ञानपुर। प्रदेश के मत्स्य मंत्री व निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय कुमार निषाद ने ज्ञानपुर
नगर के अर्पित मैरिज लान में कार्यकर्ताओ को मंत्र दिया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मछुआ समुदाय के लिए हो रहें कार्यों की चर्चा की। इस दौरान विधायक विपुल दुबे, एससीएसटी आयोग के सदस्य मिठाई लाल, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद, निषाद पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के अरविन्द कुमार उर्फ पिन्टू प्रधान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।