Home अपराध पॉक्सो मामले में पुलिस का एक्शन, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से गिरफ्तारी

पॉक्सो मामले में पुलिस का एक्शन, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से गिरफ्तारी

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़। जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश की जा रही थी।


पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना मानिकपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भोला पुत्र दयाराम निवासी गौरी थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर तथा बिल्लू उर्फ अभिषेक पुत्र सुखलाल निवासी केशवपुर थाना मानिकपुर को गिरफ्तार किया।


दोनों आरोपियों को लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भड़चक बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 70(2), 3(5) बीएनएस तथा 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पंकज कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply