Home राज्य उत्तर प्रदेश कमिश्नर ने देखी औराई चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल की हकीकत

कमिश्नर ने देखी औराई चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल की हकीकत

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

कमिश्नर ने देखी औराई चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल की हकीकत

औराई/महराजगंज। विन्ध्याचल मंडल के कमिश्नर मुथु कुमार स्वामी बी.ने डीआईजी मिर्जापुर आरपी सिंह पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ. मीनाक्षी कात्यायन अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय चौहान एसडीएम औराई बरखा सिंह कोतवाल औराई अजीत श्रीवास्तव
आदि तमाम पुलिस प्रशासन के अफसरों के साथ नवरात्र मेला के मद्देनजर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब औराई चौराहे पर पैदल भ्रमण कर पंडाल की हकीकत देखी। निर्देश दिया कि कोई भी अप्रिय घटना ना घटे पुलिस प्रशासन अपने-अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखे। कमिश्नर ने सभी से सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। भाईचारे के साथ त्यौहार मनाया जाय।

Leave a Reply