प्रतापगढ़। रानीगंज क्षेत्र के उस्मानिया कॉम्प्लेक्स, लच्छीपुर मार्ग स्थित विष्णुपुर मोड़ पर रविवार सुबह JK बिल्डिंग मैटेरियल दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान पूरे माहौल में उत्साह और खुशी देखने को मिली।


कार्यक्रम की शुरुआत दुआ के साथ की गई, जिसके बाद दुकान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन साबिर अली जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी प्रतापगढ़ ने फीता काट कर किया उद्घाटन अवसर पर आए लोगों ने प्रोपराइटर ज़ियाउल हक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि इस तरह की दुकान खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब निर्माण सामग्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
दुकान के संचालक ज़ियाउल हक ने बताया कि उनकी दुकान पर गिट्टी, सरिया, बालू (रेता) सहित सभी प्रकार की बिल्डिंग मैटेरियल उचित और किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहकों को गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा और हर सामान भरोसेमंद मिलेगा।
उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोगों ने दुकान की व्यवस्था और उपलब्ध सामग्री की सराहना की। कई लोगों ने मौके पर ही निर्माण सामग्री की जानकारी ली और भविष्य में खरीदारी करने की बात कही। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस नई पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई दुकान को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
JK बिल्डिंग मैटेरियल के खुलने से अब रानीगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर रुबरु इंडिया के पत्रकार व्यापारी परवेज अहमद,er जावेद अहमद,इम्तियाज एडवोकेट,सलमान खान, रुबरु इंडिया संपादक वजहूल खान, तसव्वर खान,सुहेल,मेराज,आफताब,मेराज,फैजान नेता सपा, आफताब आदि बड़ी संख्या में लोग रहे







