Home खोजी रिपोर्टिंग बाबा बेलखरनाथधाम में हुआ ‘पंच सम्मेलन’, ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास का...

बाबा बेलखरनाथधाम में हुआ ‘पंच सम्मेलन’, ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथधाम सभागार में मंगलवार को ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ के अंतर्गत 125 दिवसीय ग्राम पंचायत विकास अभियान के तहत ‘पंच सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ बनाने, ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह उर्फ नन्दन सिंह और ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश प्रताप सिंह उर्फ पप्पू ने ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने ‘विकसित भारत’ के निर्माण में गांवों की भूमिका को अहम बताते हुए विकास कार्यों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों के विस्तार और 125 दिनों की रोजगार गारंटी को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही गांवों में अवसंरचना को मजबूत करने, जल सुरक्षा सुनिश्चित करने और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान ‘हमारा ग्राम-हमारी पहचान, हमारा संकल्प-विकसित भारत’ के ध्येय वाक्य के साथ पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतों का आत्मनिर्भर और सशक्त होना ही देश के विकास की मजबूत नींव है।

सम्मेलन में खंड विकास अधिकारी राजीव पांडे, एडीओ पंचायत रोहित सिंह, सचिव अभिजीत सिंह, नीलेश कुमार, तुषार शुक्ला, ग्राम प्रधान असफाक अहमद, राजेश कुमार सरोज सहित अन्य ग्राम प्रधान और ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply