Home Blog Page 45

विजयादशमी पर राजा भइया का संदेश शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी

कुंडा प्रतापगढ़।विजयादशमी के पावन अवसर पर जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने अपने समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा विजयादशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें अपने जीवन में साहस, धैर्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राजा भइया ने आगे कहा शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी है। शस्त्र सुरक्षा देता है और शास्त्र यह तय करता है कि शस्त्र का प्रयोग कब और कहाँ करना चाहिए। हमें अपने जीवन में शस्त्र और शास्त्र दोनों का संतुलन बनाना चाहिए। हमें अपने अधिकारों की, राष्ट्र की , समाज की , सनातनधर्म की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारे कार्यों से समाज को कोई नुकसान न हो।राजा भइया ने अपने समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा आप सफलता के मार्ग पर हमेशा चले और आप अपने जीवन के आने वाली हर जंग व मुश्किलों में विजय प्राप्त करें। आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

राजा भइया ने सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विजयदशमी पर की शस्त्र पूजा,

राज भवन बेंती में सात सौ से ज्यादा हथियारों की पूजा, हजारों समर्थकों ने धोती कुर्ता पहनकर शस्त्र पूजा में हुए शामिल,

कुंडा प्रतापगढ़ । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने दशहरे के अवसर पर राज भवन बेंती में शस्त्र की पूजा की।इस आयोजन में राजा भइया के समर्थकों ने भी भाग लिया पूजन में शामिल हुए। राजा भइया ने कहा कि यह परंपरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है ।इस आयोजन में लगभग 700 देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया, जिनमें पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कारबाइन शामिल थे। राजा भइया ने कहा कि यह सभी हथियार लाइसेंसी हैं और इनका पूजन सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार किया गया है।आचार्य कथावाचक आचार्य अतुल जी महाराज ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कराया और हवन भी कराया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी, समर्थक, जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष, चेयरमैन ,प्रधान, बीडीसी समेत भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। सात सौ से अधिक शस्त्रों का पूजन किया गया, जो टेबल पर सजा कर रखे गए थे।राजा भइया के हजारों समर्थकों ने धोती कुर्ता पहनकर शस्त्र पूजा में शामिल हुए और राजा भइया के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ किया।इस कार्यक्रम में राजा भइया के बड़े पुत्र शिवराज प्रताप सिंह भी शामिल हुए। इसके अलावा, पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह सुल्तानपुर, सहित कई अन्य गणमान्य लोग जिनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे। मीडिया के पूछने पर राजा भइया ने कहा शस्त्र सारे हमारे हैं। जो हमारा है वो समर्थकों का है और जो समर्थकों का है वो हमारा है।

शंकरगढ़ मेले में आसमान से आफत बनकर टूटी बारिश

मेले की रौनक बिगाड़ गई बारिश,नहीं पहुंच रहे लोग

मेला स्थल में जल भराव से दुकानदारों में छाई मायूसी

माथे पर खिंच गई चिंता की लकीरें कैसे होगी भरपाई

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। बारिश ने शंकरगढ़ के ऐतिहासिक मेले की रौनक बिगाड़ दी है जिससे दुकानदारों में मायूसी छा गई है। मेले में आने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है जिससे दुकानदारों का कारोबार काफी प्रभावित हुआ है।शंकरगढ़ नगर पंचायत के अंतर्गत रामभवन चौराहा पर लगने वाले मेले की रौनक लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने पानी फेर दिया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और खरीददारों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।बारिश के कारण मेले के कई स्टॉल और झूले भी प्रभावित हुए हैं, जिससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा है। बारिश से परेशान दुकानदार बारिश के चलते मेले में दुकानों के आसपास जगह जगह पानी भरने लगा।जिससे खरीदारी करने वाले लोग कम नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि मौसम ने उनका कारोबार बिगाड़ दिया है, क्योंकि बारिश के कारण ग्राहक मेले में आने से बच रहे हैं।श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट मेले में झूले और अन्य मनोरंजन के साधनों पर भीड़ कम हो गई है। श्रद्धालुओं ने बारिश के कारण मेले में आने से परहेज किया, जिससे मेले का उत्साह ठंडा पड़ गया। बारिश के कारण हुए जलभराव से मेले में ग्रहण लग गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बेहतर जल निकासी और व्यवस्था की मांग की है ताकि मेले की रौनक वापस लौट सके। यह बारिश न केवल मेले के उत्साह पर असर डाल रही है, बल्कि व्यापारियों की उम्मीदों पर भी पानी फेर रही है। अब सभी को मौसम के सुधरने का इंतजार है ताकि मेला फिर से गुलजार हो सके। बारिश के कारण दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि लोग मेले में नहीं पहुंच पा रहे हैं और उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। मेले के मैदान में कीचड़ और पानी भर जाने से लोगों का आना मुश्किल हो गया है जिससे मेले की रौनक बिगड़ गई है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि मेले में दुकान महंगी होने के कारण वे पहले से ही परेशान हैं और अब बारिश ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि मेले के बाकी दिनों में उन्हें कुछ राहत मिलेगी और वे अपने नुकसान की भरपाई कर पाएंगे।

शंकरगढ़ रामदल की शोभा यात्रा में दिखी आस्था और भक्ति की झलक

प्रभु श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण का दर्शन पाकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

जय-जय श्री राम के नारों से गूंजा शंकरगढ़ क्षेत्र, उमड़ी भारी भीड़

प्रभारी निरीक्षक ने शांति व्यवस्था हेतु पुलिस बल के साथ संभाली कमान

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज।शंकरगढ़ में धूमधाम से राम दल की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह यात्रा व्यापार मंडल शंकरगढ़ के नेतृत्व में आयोजित की गई थी और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल लोगों ने जय श्री राम के नारों के साथ डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। शोभा यात्रा में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की आकर्षक झांकियां शामिल थीं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।यात्रा में ढोल ताशे की धुन पर लोग थिरकते नजर आए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
शंकरगढ़ के राज परिवार ने भी इस यात्रा में भाग लिया और अपनी परंपराओं का प्रदर्शन किया।शोभा यात्रा सदर बाजार, पुरानी बाजार और राम भवन चौराहा होते हुए शंकरगढ़ राज भवन पर पहुंची, जहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने राजा को नजराना पेश किया। यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक रही बल्कि सामाजिक एकता भाईचारे और परंपराओं का अद्भुत संदेश भी देती दिखी। हर गली चौराहों पर लोगों ने श्रद्धा और उत्साह से स्वागत करते हुए इस रामदल यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया। शोभा यात्रा के दौरान पूरे नगर में उमंग उल्लास और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला।शोभा यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस शोभा यात्रा में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, मूलचंद गुप्ता, सुधा गुप्ता, पंकज गुप्ता, धीरज सोनी, रोहित केसरवानी, रतन केसरवानी, रेवती (बंटी) केसरवानी, मुकेश केसरवानी, रामजतन बंसल, जय केसरवानी, अनूप केसरवानी, ज्योति कनौजिया, उमा वर्मा बारी, सतीश विश्वकर्मा, अखिलेश सिंह पटेल, राजेश केसरवानी समेत सैकड़ो व्यापारी, नगर वासी, ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु एवं राजनीतिक पार्टियों के लोग शामिल रहे।

कटरा आलू मंडी बरवारी के श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई

आदिमानव के जीवन काल की झलक थी पंडाल की अनोखी थीम्स

आदिमानव के जीवन काल की यात्रा रही पंडाल की अनोखी प्रस्तुति

सृष्टि पाठक

प्रयागराज। विजयदशमी के अवसर पर भक्तों में नम आंखों के साथ में आदिशक्ति को विदा किया। शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों के अनुष्ठान के बाद जब माता की विदाई की बेला आई तो मां से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के आंखों से स्पष्ट झलक रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी मायूसी के साथ सुख समृद्धि और निरोग रहने की कामना करते हुए माता को विदा किया। जा रही मैया दर्शन कर लो–आदि तमाम भक्ति गीतों के बीच मां को विसर्जित किया गया।गाजे बाजे के साथ रंग गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।इस अवसर पर कटरा आलू मंडी बरवारी के पंडाल समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि आदिमानव के जीवन काल पर आधारित पंडाल की थीम्स एक अनोखा और आकर्षक विचार था जो दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाने में मदद कर सकता है। जो आदिमानव के जीवन शैली उनकी संस्कृति और उनके प्राकृतिक परिवेश को दर्शाता है। दुर्गा पंडाल में प्राकृतिक तत्वों जैसे कि पेड़,पत्थर और जल स्रोतों को शामिल किया गया था। आदिमानव के आश्रयों और घरों को दर्शाने के लिए प्राकृतिक सामग्री जैसे की लकड़ी, पत्ते और मिट्टी का उपयोग किया गया था। आदिमानव के शिकार और संग्रह के तरीकों को दर्शाने के लिए मूर्तियां और प्रदर्शनियों का उपयोग किया गया था। आदिमानव द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजारों जैसे कि पत्थर के औजार लकड़ी आदि के औजारों को प्रदर्शित किया गया था। इस दुर्गा पंडाल में महिलाओं ने सिंदूर खेलने की रस्म को भी पूरा किया। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। विसर्जन के दौरान भक्तों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया, इस मौके पर मां की आरती व जयकारे गूंजते रहे।

दशहरा के मेले की भीड़ में खोए 2 बच्चों को शंकरगढ़ पुलिस ने ढूंढ निकाला

शंकरगढ़ पुलिस की तत्परता से खोए बच्चे सकुशल बरामद परिजनों में खुशी

परिजनों ने तहे दिल से किया शुक्रिया कहा धन्यवाद शंकरगढ़ पुलिस

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। शंकरगढ़ में 3 दिन के ऐतिहासिक दशहरा मेले का भव्य आयोजन होता है। जिसको लेकर प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं साथ ही रोड डायवर्जन भी किया गया है। हजारों की संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे थे वहीं भीड़ में कुछ बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए, जिन्हें शंकरगढ़ पुलिस ने सकुशल ढूंढने के बाद माता-पिता को सुपुर्द किया। पुलिस हमेशा अपने काम करने के तरीकों को लेकर बदनाम रहती है और आम इंसान उन्हें करप्शन के निगाह से ही देखता है, लेकिन कभी-कभी पुलिस मानव समाज के लिए फरिश्ता बन जाती है, जिसका नजारा शंकरगढ़ में विजयदशमी के पर्व पर दशहरा मेले में देखने को मिली। जब दो बच्चे अपने परिवार से हजारों की भीड़ में गुम हो गए, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, तब इसकी जानकारी शंकरगढ़ पुलिस को हुई। पुलिस ने बच्चों का हुलिया लेकर खोजबीन शुरू की,वहीं पुलिस ने 1 घंटे के अंदर 3 वर्ष के रवि कुमार व 4 वर्ष की अनन्या कुमारी को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिजनों से मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। परिजन बच्चों को सकुशल पाकर बहुत प्रसन्न हुए एवं पुलिस टीम की तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा धन्यवाद शंकरगढ़ पुलिस। ऐसे मामलों में पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की जा रही है, जहां उन्होंने मेले की खचाखच भीड़ में खोए हुए बच्चों को ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिवार से मिलाया। एंटी रोमियो टीम शंकरगढ़ की महिला पुलिसकर्मियों में महिला उप निरीक्षक अनुराधा कुमारी व महिला उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बीच बेकाबू ब्रेजा कार घुसी, एक दर्जन लोग घायल▪️दो की हालत नाज़ुक, मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्ज़े में ली कार

मऊआइमा(प्रयागराज)। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बीच गुरुवार शाम एक तेज़ रफ्तार कार घुस आई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसा मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर खास में फोरलेन पर ब्लॉक तिराहे के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते-गाते प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बेकाबू ब्रेजा कार ने सबसे पहले साइकिल सवार रामलौटन (60) निवासी लोकापुर और संतलाल (60) निवासी सुजनीपुर को रौंद दिया। इसके बाद कार सीधे जुलूस में घुस गई।हादसे में ललिता देवी (17) पुत्री रामप्रसाद और संजना देवी (22) पुत्री सम्पत्ति राम, दोनों निवासी सुल्तानपुर खास, गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं, पूजा (14) पुत्री रामपूजन, राधा (14) पुत्री कमल, नैन्सी पटेल (12) पुत्री फूलचंद्र, शिखा पटेल (14) पुत्री रामगनेश, राधिका (16) पुत्री सुरेंद्र प्रताप और रूपा (18) पुत्री रायचरण पटेल समेत कई ग्रामीण घायल हुए, जिनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। इसी बीच, सुल्तानपुर खास के लाल मोहम्मद उर्फ मुन्ने (55) बाइक से गुजर रहे थे, जिन्हें कार ने बुरी तरह टक्कर मार दी। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की शिकार ब्रेजा कार को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी शुरू कर दी।

सड़क दुर्घटना में घायल कथावाचक के परिजनों का स्वास्थ्य में सुधार

मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे राजा भइया लिया स्वास्थ्य की जानकारी, बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को किया निर्देशित,

कुंडा प्रतापगढ़। हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर बटौआ गांव निवासी प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत जी के परिजनों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है, जिनका इलाज लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है। यह दुर्घटना हाल ही में हुई थी, जिसमें आचार्य देवव्रत जी की पत्नी, छोटे भाई शिवम् शुक्ला ,भाई की पत्नी, ड्राइवर घायल हो गए थे। उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा था, लेकिन बेहतर इलाज न होने के कारण उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।बीते दिनों जब यह घटना हुई थी, तभी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने राजधानी लखनऊ से सीधे देवव्रत जी के पैतृक गांव बटौआ परसीपुर पहुंचकर दुख व्याप्त किया था। देवव्रत जी के चार वर्षीय पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया था, जिस पर राजा भइया ने गहरा दुःख व्याप्त किया था और सड़क दुर्घटना में घायल परिजनों को जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की थी।इस घटना से प्रतापगढ़ समेत आसपास के कई जनपदों में दुख की गहरी छाया छा गई थी। लोगों ने देवव्रत जी के परिजनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मंगलवार को मेदांता हॉस्पिटल परिजनों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे राजा भइया ने स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया। राजा भइया के इस दौरे से देवव्रत जी के परिजनों को नई ऊर्जा और साहस मिला है। प्रतापगढ़ , प्रयागराज कौशांबी, जौनपुर फतेहपुर रायबरेली, समेत कई अन्य जनपदों से सैकड़ो की संख्या में लोग प्रतिदिन जहां एक तरफ पैतृक गांव पहुंच रहे हैं वहीं दूसरी ओर सैकड़ो की संख्या में लोग हॉस्पिटल भी पहुंचकर घटना को लेकर दुःख जताते हुए ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है। और सभी लोग जल्द स्वस्थ होने का ईश्वर से कामना कर रहे हैं

कटरा में भगवान श्री राम की झांकियों का अद्भुत आकर्षण

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात में उमड़ा जन सैलाब

सृष्टि पाठक

प्रयागराज।कटरा प्रयागराज में भगवान श्री राम की भव्य झांकियां निकाली गईं, जो आकर्षण का केंद्र बनीं। यह आयोजन श्री कटरा रामलीला कमेटी द्वारा किया गया था, जिसमें भगवान राम की बारात पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई। बारात का आकर्षण 20 फीट ऊंची चांदी की चौकी थी, जिस पर भगवान राम का पूजन-अर्चन किया गया। बारात में 20 फीट ऊंची चांदी की चौकी के अलावा कई कलात्मक चौकियां और बैंडबाजे शामिल थे। बारात पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन शामिल था।बारात भरद्वाज आश्रम से प्रस्थान कर विश्वविद्यालय चौराहा, नेतराम चौराहा होते हुए लक्ष्मी टॉकीज और कचहरी होकर राम वाटिका प्रयागराज पहुंची।इस आयोजन में कटरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त और मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल ने भाग लिया और भगवान राम की आरती उतारी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात शहर की पुरानी और महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। जिसमें रामायण की कहानियों पर आधारित कई कलात्मक झांकियां शामिल थीं, जो हर देखने वालों का मन मोह रही थी। राम दल का जुलूस जिसकी एक अनूठी और सदियों पुरानी परंपरा है जो पूरे शहर में धूमधाम से निकाला जाता है। प्रयागराज में रामलीला के दौरान रामदल निकालने की एक अलग परंपरा है, जिसमें रामलीला कमेटियों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की चौकियों का भव्य और दिव्य प्रदर्शन करती हैं।

मिशन शक्ति फेज-5.0 : बिहार थाना पुलिस टीम ने मानवीयता पेश कर दिखाई संवेदनशीलता▪️समय पर पहुंची पुलिस बनी मसीहा : गर्भवती महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल, जन्मी नन्ही परी▪️पुलिसिंग सिर्फ कर्तव्य ही नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है : मिशन शक्ति प्रभारी रेखा दुबे

सुमेरपुर (उन्नाव)। उन्नाव जिले की बिहार थाना पुलिस ने इंसानियत और मानवीयता का ऐसा मिसाल पेश किया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया। मिशन शक्ति अभियान फेज- 5.0 के तहत थाना बिहार की पुलिस टीम ने रविवार को एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर न सिर्फ उसकी जान बचाई बल्कि एक नए जीवन का स्वागत करने में भी अहम भूमिका निभाई। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति का मूल उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा व सम्मान प्रदान करना है। बिहार थाना पुलिस की यह तत्परता इसी उद्देश्य को सार्थक करती है। पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस की यह सक्रियता हर वर्ग में सराही जा रही है।
बतातें चलें कि बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांझामऊ की रहने वाली कामिनी पत्नी रोहित कुमार अचानक प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। परिवार की मदद के लिए संसाधन सीमित थे और हालत गंभीर होती जा रही थी। सूचना पर थाना बिहार मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी रेखा दुबे और महिला कांस्टेबल रूपा तुरंत हरकत में आईं और स्वास्थ्य विभाग की एएनएम अमृता सिंह के सहयोग से गर्भवती महिला को सुरक्षित और समय से अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला का सफल प्रसव कराया और उसने एक नन्ही परी को जन्म दिया। सबसे बड़ी राहत की खबर यह रही कि माँ और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।गांव के लोगों ने इस कदम को “अभूतपूर्व” बताते हुए कहा कि पुलिस ने सिर्फ एक महिला ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को राहत दी है। यदि थोड़ी सी भी देर होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। थाना बिहार मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी उप निरीक्षक रेखा दुबे ने कहा कि “यह हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है कि किसी भी जरूरतमंद तक समय पर मदद पहुंचे। आज मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं, यही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।” इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की छवि और भी मजबूत हुई है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि यह उदाहरण आने वाली पीढ़ियों को यह सिखाएगा कि पुलिस सिर्फ सख्ती का नाम नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और मानवीयता का प्रतीक भी है।