Home Blog Page 46

शत्रु सम्पत्ति पर कब्ज़ा मामले में : लेखपाल के बाद, एसडीएम सोरांव पर गिरी गाज▪️ जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान एसडीएम सोरांव को हटाया नगरपंचायत मऊ आइमा में करोड़ो सम्पत्ति मामले को विद्रोही सामना के उजागर करने पर हो रही है कार्यवाही

प्रयागराज। मऊआईमा में शत्रु सम्पत्ति पर कब्ज़े का बड़ा खेल उजागर होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि लेखपाल राजकुमार सागर की मिलीभगत से भू-माफियाओं ने करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर रातों-रात निर्माण कार्य शुरू कर दिया और प्लॉटिंग कर बेचने की तैयारी कर ली। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने शासन के आदेश पर बड़ा कदम उठाते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सोरांव का तत्काल तबादला कर दिया।

मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत एंटी रोमियो टीम शंकरगढ़ ने छात्राओं को किया जागरूक

छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में दी गई जानकारी

एंटी रोमियो टीम की पहल छात्राओं को सशक्त बनाने की कोशिश

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर थाना शंकरगढ़ में मिशन शक्ति पांच के तहत कंपोजिट विद्यालय शंकरगढ़ की छात्राओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे अपने जीवन में सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें। महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना। छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान करना, जैसे कि महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 छात्राओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा और सहायता के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को सरकारी योजनाओं जैसे कि निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, और प्रधानमंत्री उज्वला योजना के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई जैसे,महिला हेल्पलाइन 1090,आपातकालीन नंबर 112,साइबर हेल्पलाइन 1930,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 आदि।इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया, जिससे वे अपने जीवन में सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें। जागरूक करने वाली एंटी रोमियो पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक अनुराधा कुमारी एवं अनुराधा सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

शक्ति और साहस की प्रतीक मां कालरात्रि

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज।मां कालरात्रि देवी दुर्गा के नौ रूपों में से सातवें रूप में पूजी जाती हैं। वह शक्ति और साहस की प्रतीक हैं और उनकी पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है। मां कालरात्रि की कथा इस प्रकार है।मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत भयंकर है, लेकिन वह अपने भक्तों के लिए शुभ फलदायी होती हैं। उनका वर्ण काला है, और उनके बाल बिखरे हुए हैं। वह अपने वाहन गधे पर सवार होती हैं और उनके चार हाथ हैं। उनके दो हाथ वरमुद्रा और अभयमुद्रा में हैं, जबकि अन्य दो हाथों में उन्होंने त्रिशूल और वज्र धारण किया हुआ है।मां कालरात्रि की कथा के अनुसार, उन्होंने राक्षसों के राजा शुंभ और निशुंभ के सेनापति रक्तबीज का वध किया था। रक्तबीज के पास एक विशेष शक्ति थी, जिसके कारण जब भी उसके रक्त की एक बूंद जमीन पर गिरती थी, तो उसकी प्रतिलिपि तैयार हो जाती थी। मां कालरात्रि ने अपनी शक्ति से रक्तबीज का वध किया और उसके रक्त को जमीन पर गिरने से रोक लिया।मां कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है। इस दिन भक्त मां कालरात्रि की पूजा करते हैं और उन्हें गुड़ और गुड़ से बने व्यंजनों का भोग लगाते हैं। मां कालरात्रि की पूजा से भक्तों को साहस और शक्ति की प्राप्ति होती है और उनके सभी विघ्न दूर हो जाते हैं।
मां कालरात्रि की पूजा के लिए निम्नलिखित मंत्र का जाप किया जाता है:
“ॐ देवी कालरात्र्यै नमः”
“एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता, लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥”
मां कालरात्रि की पूजा से भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति और साहस की प्राप्ति होती है और उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

मिशन शक्ति 5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया जागरूक

प्राथमिक विद्यालय चिल्ला गौहानी में छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में दी गई जानकारी

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज।प्राथमिक विद्यालय चिल्ला गौहानी में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम और सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुंजलता मौजूद रहीं और छात्राओं को अपनी आत्मसुरक्षा और सरकार द्वारा संचालित किये गये हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दिया और छात्राओं को उनकी अच्छी प्रस्तुति के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्राथमिक विद्यालय चिल्ला गौहानी की प्रधानाचार्या नीरू सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये, जिसकी सराहना उपजिलाधिकारी बारा व सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुंजलता ने किया।कार्यक्रम के बाद गांव में उपजिलाधिकारी बारा व सहायक पुलिस आयुक्त बारा के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय चिल्ला गौहानी व राधा कृष्णा जूनियर हाई स्कूल के छात्राओं ने मिशन शक्ति के तहत रैली निकाली गयी। उक्त कार्यक्रम में प्रयाग संगम सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा व पूरी टीम के साथ सब इंस्पेक्टर खुशबू यादव, राम जी त्रिपाठी, सुनीता पटेल,मीनाक्षी मिश्रा, अर्जुन सिंह जगमोहन,प्रदीप द्विवेदी,अविनाश त्रिपाठी, शांतनु मिश्र,संदीप जसरा, अजय मिश्र, आदर्श, अंकित,आदि तमाम ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

थाना शंकरगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

थाना दिवस में फरियादियों ने लगाई गुहार अधिकारियों ने दिए निर्देश

पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर थाना शंकरगढ़ में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसीपी बारा कुंजलता और नायब तहसीलदार बारा राकेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।फरियादियों द्वारा प्रस्तुत मामलों को न केवल गंभीरता से लिया गया बल्कि मौके पर ही कुछ मामलों का निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया।एसीपी कुंजलता और नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए।
राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण और अन्य विवादों को लेकर जांच की और संबंधित पक्षों को उचित निर्देश दिए।इस समाधान दिवस ने क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाया।फरियादियों ने अधिकारियों की सक्रियता और गंभीरता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनकी समस्याओं को हल करने में मददगार साबित होते हैं।सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच संवाद का मजबूत जरिया बनते हैं। इससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास भी कायम होता है।

सीएचसी शंकरगढ़ में छात्रा ने चिकित्सक बनने का सपना देखा साकार

डॉ रीता सिंह ने छात्रा को दिया चिकित्सक बनने का अनुभव

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज के निर्देशन में स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार पखवाड़ा तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में शनिवार को अनोखा आयोजन किया गया। सीएचसी शंकरगढ़ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीता सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को चिकित्सालय की विभिन्न इकाइयों एवं स्टाफ के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए उन्हें संवेदनशील और जागरूक बनने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 की छात्रा कुमारी जाह्नवी सिंह को एक दिन के लिए डॉक्टर का अनुभव प्रदान किया गया। वह डॉक्टर के कक्ष में बैठकर मरीजों की समस्याएं सुनती रही और चिकित्सीय कार्य प्रणाली को करीब से समझते नजर आईं। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाओं और छात्राओं को न केवल स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया जा रहा है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। इस अनोखी पहल ने छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व से भी अवगत कराया गया। मौजूद छात्राओं ने इस जीवन का यादगार अनुभव बताया। सीएचसी शंकरगढ़ में छात्रा ने चिकित्सक बनने का अनुभव प्राप्त किया। चिकित्सक बनने की राह पर छात्रा को डॉक्टर रीता सिंह का मार्गदर्शन मिला। छात्रा की आंखों में चिकित्सक बनने का सपना साफ तौर पर देखा गया। जिसका छात्रा को डॉक्टर रीता सिंह द्वारा चिकित्सक बनने का अनुभव प्राप्त हुआ।

थाना कर्नलगंज की एण्टी रोमियों टीम द्वारा चलाया गया मिशन शक्ति अभियान

छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में किया गया जागरूक

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में शनिवार को पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना कर्नलगंज में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महबूब अली इण्टर कॉलेज में जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया ।जागरूक करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चन्द्रभान, म0उ0नि0 चन्दा रानी,म0उ0नि0 संगीता गौतम,
म0हे0का0 शिव देवी,म0हे0का0 सुषमा यादव,म0का0 प्रेमशिला वर्मा,का0 प्रेम प्रकाश,हो0गा0 546 रत्नाकर द्विवेदी की अहम भूमिका रही।

छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोहंडौर पुलिस का सराहनीय कदम

हामिद इब्राहिम

कोहंडौर: मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत कोहंडौर पुलिस ने अतरसंड स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय मंगरोरा में शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सराहनीय पहल की। इस कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा उपाय, कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम की उपनिरीक्षक आरती पटेल ने छात्राओं को बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए यूपी-112 पर विशेष योजना लागू है। शाम छह बजे के बाद यदि कोई लड़की असुरक्षित महसूस करती है तो वह अपने परिजनों को सूचित कर यूपी-112 पर कॉल कर सकती है। पीआरवी टीम तत्काल मदद कर उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी।

एसओ धनंजय राय और एसआई राजकुमार मिश्र ने भी छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी घटना या जानकारी की सूचना थाने के नंबर पर दी जा सकती है और सूचना देने वाली की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
यह प्रयास कोहंडौर पुलिस की बेटियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

कानूनगो 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज | प्रतापगढ़
हामिद इब्राहिम

प्रतापगढ़। सदर तहसील में समाधान दिवस के दौरान शनिवार को प्रयागराज विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो अयूब खान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ निवासी राजाराम ने आरोप लगाया था कि कानूनगो अयूब खान ने वरासत दर्ज करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने तहसील परिसर में जाल बिछाया।

समाधान दिवस की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जैसे ही अयूब खान बाहर निकले, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को मानधाता थाने ले गई, जहां से आगे की कार्रवाई के लिए उसे प्रयागराज रवाना कर दिया गया।

बिहार थाना पुलिस टीम ने निराश्रित वृद्ध विधवा महिला को दिया सहारा, कपड़े–अनाज व धनराशि किया भेंट▪️मिशन शक्ति फेज 5.0 : बिहार थाना पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया

सुमेरपुर (उन्नाव)। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 और शक्ति दीदी अभियान के तहत थाना बिहार पुलिस टीम ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए एक निराश्रित वृद्ध विधवा महिला की मदद की।
बतातें चलें कि क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक देवेंद्र अवस्थी, थाना बिहार मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी रेखा दुबे, महिला कांस्टेबल रूपा, कांस्टेबल मुनेश कुमार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष भगवंतनगर आशीष शुक्ला की मौजूदगी में शनिवार को ग्राम वार्ड संख्या 9 भगवंतनगर की 65 वर्षीय वृद्ध विधवा शांति सोनी पत्नी स्व. बराती लाल को कपड़े, अनाज एवं धनराशि प्रदान कर सहयोग किया। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 व शक्ति दीदी अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे नारी सुरक्षा व नारी सम्मान, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बीसी सखी योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों में 112 आपातकालीन सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन और 108 एंबुलेंस सेवा के प्रति भी जागरूक किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियानों से समाज में नारी सुरक्षा और सम्मान की भावना मजबूत हो रही है।