Home Blog Page 48

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ भव्य आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 222148 वादो का रिकार्ड निस्तारण

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसा शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, प्रयागराज डा0 बाल मुकुन्द द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 222148 वादो का निस्तारण किया गया। फौजदारी के कुल 13338 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 89 वादो का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।बाल मुकुन्द प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा कुल 37 वादो का निस्तारण किया गया । परिवार न्यायालय द्वारा 12 जोड़ो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर एक साथ रहने के लिए समझौता किया गया और एक दूसरे को माला पहना कर मिठाई खिलाई गई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी उत्तरी श्री राम कुशल द्वारा 304 वादो का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी दक्षिणी प्रदीप सिंह द्वारा 131 वादो का निस्तारण किया गया। रामकेश, पीठासीन अधिकारी, कमर्शियल कोर्ट द्वारा कुल 03 वादो का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण द्वारा कुल 09 वादों का निस्तारण किया गया।परवेज अख्तर, अपर जनपद न्यायाधीश, ई0सी0 एक्ट के द्वारा विधुत के 528 मामलो का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्रिशा मिश्रा के द्वारा 5717 वाद, विनय कुमार जायसवाल , रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 2360 वाद, दीक्षा वर्चुअल कोर्ट, ट्रैफिक के द्वारा कुल 1624 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये। राजस्व न्यायालयो के द्वारा कुल 125000 वादो का निस्तारण किया गया, बैंक के प्री-लिटिगेशन के 1872 मामले निस्तारित किये गये।रविकान्त-द्वितीय, नोडल अधिकारी/एडीजे, लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागो से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायतों की लापरवाही उजागर,राशि खर्च नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। वित्त की मद से मिली राशि का एक भी रुपये जिले की 28 ग्राम पंचायतों ने खर्च नहीं किया गया। पंचायतों में विकास कार्य हुए हैं, इसके बाद भी पिछले वित्तीय वर्ष का खर्च शून्य है।जिसके बाद जिला पंचायती राज अधिकारी की ओर से सभी को शुक्रवार को नोटिस भेज दिया गया अगर खर्च न किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में बहारिया ब्लॉक के चक बहादुरपुर उर्फ चकिया, भगवतपुर ब्लॉक की लखनपुर, धनुपरु के अमेपुर, बानपुरवा पारातिपुर, चकिया गिरदोक्त, काजीपुर, खराहा, हंडिया ब्लॉक के अवसानपुर, बाला, पुरे बनाई, होलागढ़ ब्लॉक की अरुवाह, जसरा ब्लॉक की देवरिया, करछना ब्लॉक की नीबी, कौंधियारा ब्लॉक की बकरावां, कोरांव की कुदार, मांडा की महुवा कला, ओटी, साइबेसा, उल्दा, सहसों की बेल्वा, सैदाबाद की रसूलपुर मवाइया, शंकरगढ़ की नेवरिया, पहाड़ी कला, श्रृंगवेरपुर धाम ब्लॉक की सरैया उर्फ कोरारी, उरुवा की छतवा उपरहार, उरुवा की कनेदा उपरहर ग्राम पंचायत में एक भी रुपये खर्च नहीं किए गए हैं।डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि दो दिन में सभी को राशि खर्च करने के लिए कहा गया है। ऐसा न होने पर माना जाएगा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं हुए हैं।

बारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गई फरियादियों की फरियाद

समाधान दिवस पर हुई कार्यवाही अधिकारियों ने दिए निस्तारण के निर्देश

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज।बारा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुंजलता,एडीएम प्रशासन विजयपाल शर्मा,उप जिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम तथा थाना प्रभारी बारा विनोद सोनकर मौजूद रहे।अधिकारियों ने एक–एक कर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद,पारिवारिक झगड़े और पुलिस से संबंधित कई शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी फरियादी को न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा और समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने समाधान दिवस के आयोजन को उपयोगी बताते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। मौके पर मौजूद रहे कानूनगो परमात्मा पांडे, लेखपाल आशीष जायसवाल, हीरालाल चौधरी ,ममता कनौजिया, अलका रश्मि, पुलिस विभाग से मौजूद रहे उपनिरीक्षक दिनेश सिंह उप निरीक्षक हरिशंकर उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

शंकरगढ़ में संपन्न हुआ थाना दिवस, सुनी गई फरियाद न्याय की उम्मीद

प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता फरियादियों की समस्याओं का समाधान न्याय की जीत

शंकरगढ़ थाना प्रभारी की तेज तर्रार कार्यशैली से फरियादियों में दिखी संतुष्टि

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ में शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनी गई और उनका समाधान करने का प्रयास किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आई जिनमें जमीन विवाद, चोरी,मारपीट आदि शामिल थीं।प्रशासन ने इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक टीम गठित की है, जो मौके पर जाकर जांच करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करेगी।अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन शिकायतों का निस्तारण किया और अन्य शिकायतों की जांच पड़ताल शुरू की।तेज तर्रार थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने अपने कड़क अंदाज से क्षेत्र के अपराधियों, भूमाफियाओं और खनन माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा और अगर कोई भी थाना क्षेत्र में अपराध करने का प्रयास करेगा, तो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। थाना प्रभारी ने अपराधियों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिय।आगे उन्होंने कहा कि थाना दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए किया जाता है। थाना दिवस प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे नागरिक अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रख सकते हैं।राजस्व संबंधित मामलों में उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर से उचित कार्रवाई करेगी और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र के जमीनी विवादों को खत्म करने का प्रयास जारी है। शिकायत लेकर आए लोगों ने थाना प्रभारी की कड़क अंदाज की सराहना की और कहा कि शंकरगढ़ क्षेत्र में अब पुलिस व्यवस्था और न्याय व्यवस्था एक नया आयाम कायम कर रही है। इस संपूर्ण थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना प्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंभीरता से लोगों की शिकायतें सुनीं और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। इस दौरान उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक वैशाली अग्रहरि, उप निरीक्षक अनुराधा सहित थाना शंकरगढ़ के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी ने मेरी वाना मेकर गर्ल्स इण्टर कालेज, द्वारिका प्रसाद गर्ल्स इण्टर मीडिएट कालेज, डीपी पब्लिक स्कूल सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा की मानीटरिंग हेतु बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए वहां पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता व इसके माध्यम से हो रही मानीटरिंग का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट, प्रधानाचार्य व अन्य सम्बंधित से परीक्षा केन्द्र पर कुल कितने अभ्यर्थिंयों का नामांकन है तथा उसके सापेक्ष कितने अभ्यर्थीं आज की परीक्षा में सम्मिलित हुए है तथा सम्बंधित केन्द्र में परीक्षा कितने कक्षों में आयोजित हो रही है एवं उनके बैठने के सीटिंग अरेजमेंट व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी के द्वारा केन्द्र के प्रत्येक परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया गया।

शंकरगढ़ क्षेत्र में नम आंखों से दी गई विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को विदाई

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। सनातन परंपरा में प्रथम पूज्यनीय माने जाने वाले गणपति के 10 दिनी उत्सव को मनाने के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन विधि विधान से विसर्जन करने की परंपरा है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष महीने की चतुर्थी तिथि से चतुर्दशी तिथि तक का समय देश भर में गणेश उत्सव के तौर पर मनाया गया।घर ,मंदिर ,गली, चौक और चौराहों में विघ्नहर्ता की स्थापना हुई और उनके भजन ,कीर्तन, आरती आदि से दिशाएं गूंजती रहीं।चतुर्थी तिथि को गणपति की स्थापना के बाद अनंत चतुर्दशी तिथि में उनका विसर्जन किया जाता है और इसकी परंपरा बनी हुई है। हाला कि गणपति विसर्जन का समय श्रद्धालु अपनी सहूलियत और श्रद्धा के अनुसार निर्धारित करते हैं जिसमें श्रद्धालु 1,5,7 या पूरे 10 दिन तक गणपति की स्थापना करते हुए इसी अनुसार विसर्जन करते हैं। अनंत चतुर्दशी का दिन गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का दिन शुभ माना जाता है। इसी क्रम में शंकरगढ़ क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से गणपति विसर्जन का आयोजन किया गया। भक्तों ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की। गणपति विसर्जन के दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शोभा यात्राएं निकाली गई। जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए इन शोभायात्राओं में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और भक्ति गीतों ने शमा बांध दिया। विसर्जन से पहले भक्तों ने गणपति बप्पा की पूजा अर्चना किया और उन्हें विदाई देते समय भावुक हो गए। क्षेत्र में गणपति विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी जहां श्रद्धालुओं ने पारंपरिक पूर्व विसर्जन अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन जैसे अनुष्ठानों में भी भाग लिया। गणपति बप्पा को विदाई देते समय लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस जल्दी आओ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा।शंकरगढ़ पुलिस की मुस्तैदी से सकुशल विघ्नहर्ता की विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ग्राम सभा गढ़वा किला में लगा गंदगी का अंबार

सड़कों पर बह रहा गंदा पानी दुर्गंध से जीना हुआ मोहाल

मौसमी बीमारियां पसार रहीं पैर, सफाई कर्मी हुए ईद के चांद

फूल कुमार

शंकरगढ़। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ ग्राम पंचायत गाढ़ा कटरा मजरा गढ़वा किला में गंदगी और सड़कों पर बहते गंदे पानी की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नालियों की सफाई न होने और नाली निर्माण की कमी के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।नालियों में जमा कचरा और गंदगी के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है, जिससे सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही इस समस्या को बढ़ावा दे रही है।गंदगी और गंदे पानी के कारण ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें स्वास्थ्य समस्याएं, दुर्गंध और सड़कों पर चलने में परेशानी शामिल हैं।ग्रामीणों में गंदगी को लेकर काफी आक्रोश है। ग्राम वासियों का कहना है कि सफाई कर्मी ईद के चांद हो गए हैं। ऐसे में गंदगी पूरी तरह से बेकाबू होती जा रही है। जबकि सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है। शायद जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सफाई कर्मी गांव में नहीं पहुंच रहे हैं। गांव में फॉगिंग न कराए जाने से ग्राम वासी मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। गांव में चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है गंदगी के चलते मच्छरों के आतंक बढ़ने से लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नालियों में कचरा जमा होने की वजह से उठ रहे दुर्गंध से मोहल्ले वासियों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए नालियों की साफ सफाई व फॉगिंग करवाने की मांग की गई है। गांव में नियमित सफाई कर्मी ना आने से मौसमी बीमारियां पांव पसार रही हैं। इस बाबत जब एडीओ पंचायत शंकरगढ़ दशरथ लाल से जानकारी ली गई तो बताया गया कि सरकार के मनसा अनुरूप गांव में नियमित सफाई करने के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है अगर सफाई कर्मी समय से नहीं पहुंच रहे हैं तो जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रसाद करंबत का विशेष इंटरव्यूमुंबई से हामिद इब्राहिम की खास बातचीत

मुंबई। मूर्तिकला की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रसाद करंबत ने संवाददाता हामिद इब्राहिम से खास बातचीत में अपनी कला-यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों के अनुभव साझा किए।

इंटरव्यू के दौरान करंबत ने बताया कि बचपन से ही उन्हें कला में गहरी रुचि थी और धीरे-धीरे मूर्तिकला उनका जुनून बन गई। अपनी पहली मूर्ति को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक अहम मोड़ साबित हुई और इसी से आत्मविश्वास मिला।

हामिद इब्राहिम से बातचीत में करंबत ने मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा – “मूर्तिकला केवल पत्थर या धातु को आकार देना नहीं है, बल्कि उसमें भावनाएँ और जीवन डालना होता है।”

अपने संघर्षों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर आसान नहीं रहा, लेकिन समाज और परिवार से धीरे-धीरे सहयोग मिलने लगा। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि धैर्य और मेहनत से ही सफलता मिलती है।

भविष्य की योजनाओं पर उन्होंने बताया कि वे ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं, जिनसे समाज में सकारात्मक संदेश जाए और कला को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके।

इस खास इंटरव्यू को दर्शकों ने खूब सराहा और प्रसाद करंबत की कला को लेकर लोगों में गहरी जिज्ञासा देखने को मिली।

पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला अध्यक्ष प्रयागराज व जिला उपाध्यक्ष चित्रकूट की हुई औपचारिक मुलाकात

मुलाकात के दौरान पत्रकार संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला अध्यक्ष प्रयागराज राजदेव द्विवेदी और जिला उपाध्यक्ष चित्रकूट विजय गुप्ता की मऊ चित्रकूट में औपचारिक मुलाकात हुई। मुलाकात में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के विस्तार और पत्रकार हितों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। संगठन के दोनों पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने और पत्रकारों के कल्याण के लिए काम करने पर जोर दिया। पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा की गई। संगठन के विस्तार और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए रणनीति बनाई गई। पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करने पर जोर दिया गया। इस मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं पर भी चर्चा की और उनका समाधान निकालने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस तरह की पहल से पत्रकार संगठन को मजबूती मिलेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा में मदद मिलेगी। इस मुलाकात के दौरान जिला उपाध्यक्ष चित्रकूट विजय गुप्ता ने जिला अध्यक्ष चित्रकूट अनिल तिवारी देवरवा की यादों को साझा करते हुए बताया कि जिस तरह से उनके द्वारा 22 अगस्त 2025 से लेकर 31 अगस्त 2025 तक तुलसी जन्म जयंती के अवसर पर भक्ति समर्पण और सेवा का उदाहरण देखने को मिला उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उन्होंने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर तुलसी जन्म जयंती पर कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रण दिया वह एक सराहनीय पहल रही। और आमंत्रण को स्वीकार करते हुए तुलसी जन्म जयंती पर सीएम योगी ने कार्यक्रम में शिरकत किया।आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अनिल देवरवा के द्वारा विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की है, जो संगठन के उद्देश्यों और पत्रकार हितों की रक्षा के प्रति उनके प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संजीव कुमार द्वारा शनिवार को 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधक गण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व दिनेश कुमार गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 13 सितंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया गया । समस्त जनमानस से अनुरोध है कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराएं।