Home Blog Page 49

“पीडीडीयू स्टेट हेल्थ कार्ड ” वरदान

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज।पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत जनपद प्रयागराज में 30 अगस्त 2025 को सीएमओ कार्यालय में पेंशनर हेतु कैंप का आयोजन किया गया ।जिसमें बताया गया कि योजना अंतर्गत आने वाले सरकारी सेवक पेंशनर से उनके आश्रित के कार्ड बनाएं जाए । पेंशनर लाइव केवाईसी हेतु दीनदयाल की वेबसाइट पर वीडियो देखकर अपने आश्रित का भी आवेदन कराए।सीएमओ प्रयागराज ने बताया कि लोग जागरूक है और जल्द स्वास्थ विभाग के सरकारी सेवक के कार्ड बना लिए जाएंगे।समय समय पर लगातार कैंप का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे लोग नई जानकारी से अपडेट होते रहे।आयुष्मान राज्य स्तर से आई टीम डा आदित्य पांडेय ने बताया कि ये एक दिन की प्रक्रिया नहीं है पेंशनर हेतु लगातार पीडीडीयू कैंप आयोजित होते रहने चाहिए। आयुष्मान ट्रेनिंग मैनेजर ने कहा कि प्रयागराज में सरकारी सेवक पेंशनर की संख्या अधिक है अंत यहां विशेष तौर पर विभागों को आगे आकर सेल्फ कैंप लगाना होगा ,नोडल अधिकारी आयुष्मान डा0 राजेश सिंह ने बताया कि मुख्य उद्देश्य ये है कि लोग किसी भी विषम स्थिति में परेशान न हो उनके पास पूर्व से हेल्थ कार्ड मौजूद हो ।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत देवरिया का किया निरीक्षण

वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को समय से निस्तारित कराने के दिए निर्देश

गौ आश्रय स्थलों में नियमित साफ-सफाई कराये जाने के दिए निर्देश

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को मॉडल ग्राम पंचायत देवरिया विकास खण्ड जसरा में राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, कृषि एवं गौशाला से सम्बंधित सभी व्यवस्थायें एवं सुविधाओं की अद्यतन स्थिति का आंकलन किए जाने हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत सचिवालय में देवरिया में बैठक की एवं बैठक के पश्चात जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 55 एमएलडी इंटेक वेल व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बाबा सुजावन देव आदर्श गौवंश आश्रय स्थल, आंगनबाड़ी केन्द्र देवरिया, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत मोहिनी प्रेरणा आजीविका ग्राम संगठन का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय में सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आशा कार्यकत्रियों से वीएचएनडी सेशन, टीकाकरण व ड्यूलिस्ट के बारे में जानकारी ली, जिसपर उन्हें बताया गया कि ड्यूलिस्ट अपडेटेड है और वीएचएनडी सेशन नियमित रूप से यहां पर आयोजित किया जाता है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बारा को वरासत से सम्बंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए वरासत के प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पंचायत सहायक से ग्राम पंचायत में मृत हुए लोगों की सूची प्राप्त कर उनका वरासत हुआ है या नहीं, की जांच करने तथा इस सम्बंध में एक खुली बैठक भी आयोजित कर जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा है। उन्होंने वरासत के मामले में नाम में स्पेलिंग मिस्टेक या अन्य छोटी मोटी त्रुटियों की वजह से लम्बित आवेदनों का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने क्षेत्र में खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली, जिसपर उन्हें बताया गया कि क्षेत्र में खाद की कोई समस्या नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बोई जाने वाली फसलों एवं सिंचाई के साधनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में बनाये गये सचिवालय भवन की प्रशंसा की और अन्य ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में भी इसी प्रकार की व्यवस्थायें करने के लिए कहा है।जिलाधिकारी ने बाबा सुजावन देव आदर्श गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए गौ संरक्षण केन्द्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने गौशाला में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने, परिसर को साफ-सुथरा किए जाने, निराश्रित गौवंशों के लिए बनाये गये शेड के बाहर की तरफ स्थायी टेंट लगाये जाने, गौवंशों के बच्चों के लिए एक छोटी शेड और वहां पर कम ऊचाई के खाने की नांद बनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने स्टॉक के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि हरे चारे, भूसा इत्यादि की कमी की समस्या नहीं आनी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गौशाला में कहीं पर जल-भराव एवं कीचड़ की स्थिति न हो, इसके लिए नियमित साफ-सफाई होती रहे। जिलाधिकारी ने गौशाला के सुंदरीकरण हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी एवं सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने गौशाला परिसर में जल्दी ग्रोथ वाले 50 छायादार पौधे लगाये जाने के लिए निर्देशित किया है।जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत मोहिनी प्रेरणा आजीविका ग्राम संगठन के द्वारा बनाये गये बिस्किट व अन्य उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनके उत्पादन, विक्रय, उपलब्ध मार्केट, पैकेजिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उत्पादों एवं समूह की महिलाओं की प्रंशसा करते हुए उत्पादों की और बेहतर पैकेजिंग किए जाने एवं उसपर निर्माण एवं उपयोग किए जाने की अंतिम तिथि, मूल्य भी अंकित करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी से ग्राम प्रधानों के माध्यम से भी उत्पादों की बिक्री कराये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में भी इनके उत्पादों की आपूर्ति एवं बिक्री कराये जाने की व्यवस्था के लिए कहा है। उन्होंने डीसी एनआरएलएम से जनपद में इनके उत्पादों की बिक्री हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने बिस्किट और अन्य उत्पादों को अपने एवं कार्यालय में उपयोग के लिए क्रय भी किया lजिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र देवरिया का निरीक्षण करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी व सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी को एक सप्ताह में सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण कराते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र को क्रियाशील कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के पास खाली स्थान का सौन्दर्यीकरण कराये जाने एवं वहां पर बच्चों के खेलने अथवा पोषण वाटिका बनाये जाने के लिए कहा है।जिलाधिकारी के द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत यमुना सतही श्रोत पेयजल योजना के ग्राम देवरिया में निर्माणाधीन 55 एमएलडी इंटेक वेल व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का गहनता से निरीक्षण करते हुए वाटर इंटेक एवं वाटर ट्रीटमेंट और सप्लाई की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली और जल जीवन मिशन से सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने धीमी कार्य प्रगति की जानकारी ली, जिसपर सम्बंधित फर्म के प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि धनाभाव के कारण कार्य की प्रगति बाधित है, जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धनाभाव के कारण कार्य की प्रगति को रोका न जाये और जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराते हुए पाइप लाइन से पानी की जलापूर्ति को शुरू करायें। उन्होंने रोड रेस्टोरेशन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सुजावन देव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम, परियोजना अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण प्रवीण कुट्टी, जिला समन्वयक, डीपीएम सहित अन्य सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सत्संग से ही जीवन का होता है कल्याण- कथा व्यास अभिषेक कृष्णम्

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। श्रीं सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी में शनिवार को आयोजित श्री गोपाल यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य पंडित अभिषेक कृष्णम् हरिकिंकर जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना ही परम सौभाग्य है। यही तो भगवान की कृपा है कि मनुष्य को सत्संग का अवसर मिलता है। सत्संग से ही जीवन का अंधकार दूर होता है और मृत्यु लोक से मुक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। व्यास जी ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहीं महालक्ष्मी का वास होता है। भागवत कथा का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा कि सत्संग ही मनुष्य के जीवन का वास्तविक आभूषण है। “इसी सत्संग से जापर कृपा राम की होई, तापर कृपा करहिं सब कोई।” इस श्लोक के माध्यम से उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति भक्ति में रमा होता है, तभी प्रभु की कृपा सहज रूप से प्राप्त होती है।कथा शुभारंभ से पूर्व श्रीमद्भागवत पूजन एवं कलश यात्रा का आयोजन मुख्य यज्ञमान श्री सर्वेश्वर हनुमान जी की उपस्थिति में हुआ। नगर की गलियों से निकली कलश यात्रा में नगर की महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस धार्मिक यात्रा से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर आचार्य राजीव तिवारी, पुजारी रमेश दास, रवि तिवारी, दिनेश तिवारी, शिवशंकर पांडेय,ऋषि मोदनवाल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, दिवाकर दास, पंकेष चतुर्वेदी, महेश पाण्डे, दीपांश तिवारी रमेश सहित भारी संख्या में संगीतमय टीम के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया, आरती में सम्मिलित हुए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।

एसबीएस अकेडमी शंकरगढ़ का सराहनीय क़दम, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग

निःशुल्क कोचिंग के साथ छात्रों के भविष्य को संवारने की पहल

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। आज शहर से लेकर गांव तक लोग विभिन्न नामों से कोचिंग संस्थान खोलकर मोटी रकम कमा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शंकरगढ़ के प्रतिष्ठित स्कूल एसबीएस अकेडमी के संचालक कोचिंग संस्थान को अपनी समाज सेवा का जरिया बनाने की ठान ली है, जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। शंकरगढ़ नगर पंचायत के मोदीनगर में स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम का एसबीएस एकेडमी स्कूल के संचालक सुरेंद्र बहादुर सिंह कक्षा आठवीं तथा नौवी के कमजोर बच्चों को निशुल्क कोचिंग पढ़ाने की ठान ली है। जिसमें काफी बच्चे प्रवेश भी ले चुके हैं। इस संबंध में संचालक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हमने अपने विद्यालय के कमजोर बच्चों को अलग से पढ़ाने का प्रावधान पहले से ही बना रखा है। इसी को सोचकर मैने अन्य विद्यालयों में भी पढ़ने वाले कमजोर बच्चे जो कि कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस अदा करने में सक्षम नहीं है उनके लिए निशुल्क कोचिंग पढ़ाने का निश्चय किया है। कक्षाएं 01 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएंगी। यह कोचिंग हमारे ही विद्यालय के योग्य शिक्षकों द्वारा चलाया जाएगा। लेकिन बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक बच्चे अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि लिखकर हमारे व्हाट्सएप नंबर 8931878757 पर भेज कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं तथा 1 सितंबर से दोपहर के 2.30 बजे से कोचिंग में आकर के पढ़ सकते हैं। सुरेन्द्र बहादुर सिंह की इस पहल का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत करते हुए कहा कि यदि अन्य विद्यालयों के संचालकों द्वारा भी ऐसा कदम उठाया जाता तो गरीब के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। जिससे निशुल्क कोचिंग के साथ छात्रों के भविष्य को संवारा जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी सैदाबाद का किया औचक निरीक्षण

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद में आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से चलती हुई मिली। रोस्टर के अनुसार डॉक्टर नरेंद्र पटेल की आकस्मिक चिकित्सा सेवा में ड्यूटी थी किंतु वह अनुपस्थित थे। डॉ नरेंद्र पटेल के स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असढिया में कार्यरत आयुष डॉक्टर विजय कुमार गौतम ड्यूटी पर थे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जब इसका कारण पूछा तो संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ । इसके लिए उन्होंने डॉक्टर नरेंद्र पटेल से स्पष्टीकरण अधीक्षक सैदाबाद के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चीफ फार्मासिस्ट से स्टॉक रजिस्टर मंगा कर देखा एवं दवाइयों के रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए । जननी सुरक्षा योजना का रजिस्टर देखने पर ज्ञात हुआ कि उसमें मंत्रा आईडी 20 अगस्त 2025 से दर्ज नहीं की गई थी, इस पर मंत्रा आईडी को अपडेट रखने के निर्देश संबंधित एएनएम एवं स्टाफ नर्स को दिए।इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असढिया का निरीक्षण दोपहर 12:35 पर किया ।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर सिंह अनुपस्थित थे ,उनका एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असढिया में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला भी सुचारू रूप से नहीं लगा था, इसलिए अधीक्षक सैदाबाद को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सुचारू रूप से लगवाने के कड़े निर्देश दिए अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थुलमा का निरीक्षण दोपहर 1:20 पर किया ।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह पटेल अनुपस्थित मिले अन्य पूरा स्टाफ उपस्थित था। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला भी सुचारू रूप से संपन्न हो रहा था। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दोपहर 1:50 पर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिहां का निरीक्षण किया। श्री दीपक शुक्ला वार्ड बाय 21 अगस्त 2025 से अनुपस्थित पाए गए श्री दीपक शुक्ला का माह अगस्त 2025 का वेतन रोकने का आदेश दिया तथा स्पष्टीकरण अधीक्षक सैदाबाद के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। स्पष्टीकरण संतोष जनक ना पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी । मुख्यमंत्री आरोग्य मेला भी सुचारू रूप से संपन्न हो रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के उपरोक्त स्थानों पर निरीक्षण के समय उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता भी साथ में थे।

ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगा मुक्त विश्वविद्यालय -प्रोफेसर सत्यकाम

पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए निःशुल्क कोर्स

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाएगा, जिससे वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें। यह बीड़ा उठाया है प्रदेश के एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने।
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने रविवार को बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय यह प्रयत्न कर रहा है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी महिला उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसके लिए लगातार इंटर कॉलेजों, पंचायतों और आंगनबाड़ियों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने सभी को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ही माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से एम ओ यू किया है। जिससे इंटरमीडिएट उत्तीर्ण शिक्षार्थियों के आंकड़े प्राप्त कर विश्वविद्यालय महिला विद्यार्थियों तक अपनी पहुंच बनाएगा। कुलपति ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय ने पहल करते हुए प्रोत्साहन देने और आकर्षित करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए बाल विकास एवं पोषण में डिप्लोमा कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जो उनके लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा। ज्ञात हो कि पूरे उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या लगभग 1 लाख 89 हजार है।
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने इस डिप्लोमा में निःशुल्क प्रवेश लेने के लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आह्वान किया है। प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि यह एक सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है। जिसके लिए मुक्त विश्वविद्यालय कृत संकल्पित है। विश्वविद्यालय यह चाहता है कि प्रदेश की प्रत्येक महिला जो इंटरमीडिएट उत्तीर्ण है वह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश ले और अपने को समर्थ और सशक्त बनाए।कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि बिटिया पढ़ेगी तो समर्थ होगी। वह सशक्त होगी तो दहेज के लिए जलाई नहीं जाएगी। उन्होंने अभी हाल में ग्रेटर नोएडा में हुई एक दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां दहेज के लिए एक बिटिया को जला दिया गया। यह घटना कदापि न होती यदि वह बिटिया समर्थ और सशक्त होती।कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने लड़कियों के माता एवं पिता का आह्वान किया कि वह अपनी बेटियों को समर्थ बनाएं। उन्हें पराया धन न समझें और उनकी शादी करना ही अंतिम लक्ष्य न रखें। बेटियों को सुशिक्षित करें और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई बिटिया विवाह के बाद घर लौटती है और अपना दुखड़ा सुनाती है तो माता-पिता को भी जागरूक रहना चाहिए और बिटिया को स्वतंत्र निर्णय लेने का अधिकार देना चाहिए और घरेलू समर्थन दिया जाना चाहिए।
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं का आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री जी के उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को कार्यान्वित करने के लिए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की प्रतिबद्धता में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे कोई भी महिला उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसके लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग चाहिए। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने गौशालाओं में व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा गौआश्रय स्थलों एवं केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिये जाने एवं गौआश्रय स्थलों में निराश्रित गौवंशों को उपलब्ध करायी जा रही आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की जांच हेतु सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाते हुए सम्बंधित विकास खण्ड में स्थित गौवंश आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए थे।जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सभी सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा उनके विकास खण्ड से सम्बंधित गौआश्रय स्थलों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया और गौआश्रय स्थलों में साफ-सफाई की स्थिति, पंजीकृत गौवंशों के सापेक्ष उपस्थित गौवंशों की संख्या, गौवंश के स्वास्थ्य की स्थिति, पेयजल की व्यवस्था, चारा-चूनी-चोकर हरे चारा की उपलब्धता की स्थिति, गौआश्रय स्थल के चारों तरफ बाउंड्रीवाल की स्थिति, गौआश्रय स्थलों में कर्मचारियों की उपलब्धता, कम्पोस्ट खाद बनाये जाने की स्थिति, अभिलेखों के सत्यापन की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, गौशाला केन्द्र के नजदीकी चारागाह जहां नैपियर घास हरा चारा बोया गया है आदि बिंदुओं पर निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत की गयी।जनपद प्रयागराज में कुल 132 गौशालाएं है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 123 गौशालाएं है एवं शहरी क्षेत्र में 09 गौशालाएं है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र की सभी 123 गौशालाओं का सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया l निरीक्षण में यमुनापार के विकास खण्ड कोरॉव, शंकरगढ, मेजा एवं जसरा में संचालित 63 गोशालाओं में से 19 गो-आश्रय स्थलों में हरे चारा की व्यवस्था नही है और हरे चारे के विकल्प के रूप में विकास खण्ड मेजा, माण्डा एवं कोरॉव में जनपद स्तर से साईलेज की निर्धारित दर पर साईलेज दिया जा रहा है जबकि वि0ख0 शंकरगढ एवं जसरा के गो आश्रय स्थलों में साईलेज उपलब्ध नही है। गंगापार में संचालित 60 गौ आश्रय स्थलो में से 12 गो आश्रय स्थलो में हरे चारे की व्यवस्था नही पायी गयी। वर्मीकम्पोस्ट केवल गाढाकटरा(शकरगढ), चैमलपुर(सहसो) एवं कॉटी(जसरा) को छोडकर कहीं नही बनाया जा रहा है। भगवतपुर की 04 गो आश्रय में कुल 07 गोवंश, विकास खण्ड जसरा अन्तर्गत गो आश्रय स्थलो में 07 गौवंश, सैदाबाद विकास खण्ड अन्तर्गत संचालित गो आश्रय स्थल 03 गौवंश, मेजा विकास खण्ड अन्तर्गत संचालित गो आश्रय स्थल में 04 गौवंश अस्वस्थ पाये गये जिनकी चिकित्सा चल रही है। गो आश्रय स्थल भटोती (मेजा) एवं मेंडारा (श्रृंगवेरपुर) को छोडकर कही भी सी0सी0टी0वी की व्यवस्था नही पायी गयी। समस्त गो आश्रय स्थलों में एफ0एम0डी0 टीकाकरण कार्य किया जा चुका है तथा समस्त गो आश्रय स्थलो पर गोपालक एवं रात्रिकालीन चौकीदार नियुक्त है। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों की निरीक्षण आख्या के आधार पर जिन गौशालाओं में निरीक्षण के दौरान कमियाँ पायी गयी हैं संबंधित ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और कमियों को ठीक कराते हुए गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि जिन गौशालाओं में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाये है, जहां पर पशुओं का टीकाकरण नहीं हो पाया है या जिन गौशालाओं में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं पायी गयी है, इसके साथ ही साथ गौशालाओं में जल जमाव, कीचड़ या अन्य कमियां पायी गयी है, उनकों प्राथमिकता पर ठीक कराने के निर्देश दिए है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि उनके द्वारा भी समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण किया जायेगा और निरीक्षण में यदि कहीं पर भी कोई कमी पायी गयी, तो सम्बंधित ग्राम सचिव की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि गौवंशों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करा लिया जाये। छुट्टा घूमने वाले निराश्रित गौवंशों को अनिवार्य रूप से गौसरंक्षण केन्द्रों में संरक्षित किया जाये।

मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत एंटी रोमियो टीम शंकरगढ़ ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की मुहिम

एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर एंटी रोमियो टीम थाना शंकरगढ़ प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के तहत शंकरगढ़ क्षेत्र में महिला उप निरीक्षक अनुराधा सिंह द्वारा महिलाओं के सुरक्षा संबंधी बात की गई व महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और मनचलों को चेतावनी दी गई।यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108,साइबर हेल्प लाइन 1930 और थाने का सीयूजी नंबर 9454402852,साइबर क्राइम आदि के बारे में जानकारी दी गयी। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर थाना शंकरगढ़ की एंटी रोमियो टीम या उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं के लिए जारी किए गए नंबरों पर कॉल करने को प्रेरित किया गया। स्क्वाड ने महिलाओं और बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया। महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा कवच दे रही एंटी रोमियो टीम मिशन शक्ति 5 के तहत एंटी रोमियो की टीम गांवों और बाजारों में दस्तक देकर महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा कवच दे रही है। बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया जा रहा है, ताकि वह सुरक्षित रहें। बता दें कि एंटी रोमियो टीम मिशन शक्ति अभियान के तहत बीते दिन से शंकरगढ़ क्षेत्र के बाजार, चौक चौराहे,गांव ,गली, मोहल्ले आदि स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है।थाना शंकरगढ़ प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही मनचलों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। एसीपी बारा कुंज लता ने बताया कि सर्किल के सभी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और आगे भी इस दिशा में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला उप निरीक्षक शंकरगढ़ अनुराधा सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

शंकरगढ़ में संपन्न हुआ थाना दिवस कार्यवाही शुरू

थाना दिवस में हावी रहे जमीनी विवाद, प्रशासन ने गठित की जांच टीम

शंकरगढ़ थाना प्रभारी ने पकड़ी रफ्तार,जमीनी विवादों पर कसा शिकंजा

शंकरगढ़ थाना प्रभारी की तेज तर्रार कार्यशैली से अपराधियों दलालों, भूमाफियाओं में हड़कंप

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ में शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल ग्यारह प्रकरण दर्ज हुए। अधिकतर मामले जमीन पर कब्जा और चक रोड विवाद से जुड़े थे। प्रशासन ने इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक टीम गठित की है, जो मौके पर जाकर जांच करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करेगी।अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पांच शिकायतों का निस्तारण किया और अन्य शिकायतों की जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान सभी शिकायतें राजस्व संबंधित थीं। तेज तर्रार थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने अपने कड़क अंदाज से क्षेत्र के अपराधियों, भूमाफियाओं और खनन माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा और अगर कोई भी थाना क्षेत्र में अपराध करने का प्रयास करेगा, तो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।राजस्व संबंधित मामलों में उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर से उचित कार्रवाई करेगी और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र के जमीनी विवादों को खत्म करने का प्रयास जारी है। शिकायत लेकर आए लोगों ने थाना प्रभारी की कड़क अंदाज की सराहना की और कहा कि शंकरगढ़ क्षेत्र में अब पुलिस व्यवस्था और न्याय व्यवस्था एक नया आयाम कायम करेगी। इस संपूर्ण थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना प्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंभीरता से लोगों की शिकायतें सुनीं और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। इस दौरान उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक उमेश बाजपेई, उप निरीक्षक वैशाली अग्रहरि, उप निरीक्षक अनुराधा सहित थाना शंकरगढ़ के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सरेनी इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र यादव ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा▪️पुलिस के पैदल गश्त से असामाजिक तत्वों में मचा हुआ है हड़कंप

लालगंज(रायबरेली)। जिले के ईमानदार एवम लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में शनिवार को कानून व्यवस्था, शांति व सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने हेतु कोतवाली सरेनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र यादव ने भारी पुलिस बल के साथ शनिवार को देर शाम सरेनी कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। कोतवाल रमेश चन्द्र यादव ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है, वह बगैर किसी दबाव एवं डर के परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र में कानून के खिलाफ कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है।