Home Blog Page 50

शंकरगढ़ में संपन्न हुआ थाना दिवस कार्यवाही शुरू

थाना दिवस में हावी रहे जमीनी विवाद, प्रशासन ने गठित की जांच टीम

शंकरगढ़ थाना प्रभारी ने पकड़ी रफ्तार,जमीनी विवादों पर कसा शिकंजा

शंकरगढ़ थाना प्रभारी की तेज तर्रार कार्यशैली से अपराधियों दलालों, भूमाफियाओं में हड़कंप

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ में शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल सात प्रकरण दर्ज हुए। अधिकतर मामले जमीन पर कब्जा और चक रोड विवाद से जुड़े थे। प्रशासन ने इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक टीम गठित की है, जो मौके पर जाकर जांच करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करेगी।अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन शिकायतों का निस्तारण किया और अन्य शिकायतों की जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान सभी शिकायतें राजस्व संबंधित थीं। तेज तर्रार थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने अपने कड़क अंदाज से क्षेत्र के अपराधियों, भूमाफियाओं और खनन माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा और अगर कोई भी थाना क्षेत्र में अपराध करने का प्रयास करेगा, तो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।राजस्व संबंधित मामलों में उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर से उचित कार्रवाई करेगी और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र के जमीनी विवादों को खत्म करने का प्रयास जारी है। शिकायत लेकर आए लोगों ने थाना प्रभारी की कड़क अंदाज की सराहना की और कहा कि शंकरगढ़ क्षेत्र में अब पुलिस व्यवस्था और न्याय व्यवस्था एक नया आयाम कायम करेगी। इस संपूर्ण थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना प्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंभीरता से लोगों की शिकायतें सुनीं और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। इस दौरान उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक उमेश बाजपेई, उप निरीक्षक वैशाली अग्रहरि, उप निरीक्षक अनुराधा सहित थाना शंकरगढ़ के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

मऊआइमा के बैरहना में शत्रु संपत्ति पर बढ़ता जा रहा है अवैध कब्जा

▪️ करोड़ों की भूमि पर भूमाफियाओं ने दबंगई के दम पर कर रखा है कब्जा

स्थानी पुलिस ने किया निरोधात्मक, कार्रवाई एसीपी को पता नहीं ?

आर. के. त्रिपाठी

प्रयागराज। सोरांव तहसील के अन्तर्गत नगर पंचायत मऊआइमा गाटा संख्या 3586, 4920, 4922, पर मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है | विवादित भूमि को प्रशासन ने शत्रु संपत्ति घोषित कर रखा है | खाली पड़ी भूमि पर भूमाफियाओं ने मिलीभगत के चलते फर्जी दस्तावेज बनाकर भूमि का क्रय विक्रय भी कर रखा है । स्थानी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भले ही निरोधात्मक करवाई कर दिया परंतु सहायक पुलिस आयुक्त को इसकी भनक तक नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि मामला रेवेन्यू से सम्बंधित है।
सूत्रों के मुताबिक क्षेत्रीय लेखपाल की नाकामी के चलते भूमि विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लेखपाल ने विवादित भूमि को पहले शत्रु संपत्ति कहकर भूमि के कुछ अंश पर बुलडोजर चलवा कर खाली कराया था। पुनःउसी विवादित भूमि पर कई लोगों के पक्ष में फर्जी रिपोर्ट बनाकर शत्रु संपत्ति का ही कई लोगों को मलिक बना दिया। भूमि के अलग-अलग अंश को पहले भी कई लोगों ने अपने नाम बैनामार करा रखा है। राजस्व की रिपोर्ट के आधार पर खुद को जमीन का मालिक समझ कर अलग-अलग लोगों ने विवादित भूमि को अलग-अलग लोगों से बेच दिया है। भूमाफियाओं का एक चर्चित गिरहों सक्रिय है जो मिलीभगत के चलते शत्रु संपत्ति पर ही कब्जा कर चुका है जिसको प्लाटिंग करके बेचने का षड्यंत्र भी चल रहा है।
शत्रु संपत्ति के अलग-अलग अंश को अपना बात कर कई लोगों ने रजिस्टर्ड बैनामा भी कर रखा है। बड़े बुजुर्गों से बात करने पर जानकारी मिली के विवादित भूमि के असली मालिक विभाजन के दौर मे पाकिस्तान जा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश है कि भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या कब्जे को तत्काल खाली कराया जाए सीएम के आदेश का असर प्रयागराज में भी दिखाई दे रहा है लेकिन मऊआइमा में भूमाफियाओं ने शत्रु संपत्ति पर ही कब्जा कर रखा है। ऐसे ना जाने कितनी सरकारी संपत्ति तालाब कब्रिस्तान है जो भू माफिया ने प्लाटिंग करके बेच भी दिया गया है । बीते कुछ वर्षों से लगातार शिकायत की जाती रही है लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती ही की गई है । जिससे भूमाफियाओं का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने शांति भंग होने की स्थिति को देखते हुए भू- माफियाओं के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126/135 के कार्रवाई करके अपनी पीठ थपथपा रही है।
बतातें चलें कि सोरांव तहसील में केई बीघे शत्रु संपत्ति को बेचा जा रहा है। भू- माफियाओं का दावा किया है कि जमीन के दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि मऊआइमा टाउन एरिया में शत्रु संपत्ति के दस्तावेज जला दिए गए हैं, लेकिन 70 साल पुराने अभिलेखों के आधार पर इस मामले में जांच कराई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि शत्रु संपत्ति वह संपत्ति है जो देश के बंटवारे के बाद जो लोग अपनी संपत्ति भारत में छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे। उसे सरकार ने बाद में शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया था। सरकार ने 1967 में शत्रु संपत्ति अधिनियम बनाया और ऐसी जमीनों का संरक्षक प्रदेश सरकार को बना दिया गया था, लेकिन समय के साथ बड़ी संख्या में भू माफियाओं ने शत्रु संपत्तियों पर कब्जा कर लिया। मऊआइमा में 1983 में हुए दंगे में राजस्व के सभी दस्तावेज जला दिए गए थे। ऐसे में शत्रु संपत्ति के दस्तावेज भी नहीं बचे। आरोप है कि तत्कालीन राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से लगभग 35 बीघा जमीन जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। दबंग माफियाओं ने उसे अपने नाम दर्ज करा लिया है। इलाके के कुछ बुजुर्ग लोगों से बातचीत की गई तो पता चला कि करीब 35 बीघा जमीन भू माफियाओं ने कब्जा कर ली है। इस पूरे मामले में एक खास गिरोह का नाम सामने आ रहा है जो जमीन से नाम हटवाने के लिए लोगों पर दबाव बना रहा है। प्रकरण में प्रशासन ने शांति भंग होने की स्थिति को देखते हुए भू- माफियाओं के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126/135 के कार्रवाई करके भू- माफियाओं को पाबंद किया है। जिससे भू- माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन,लखनऊ में आयोजित हुआ स्वतन्त्रता दिवस समारोह

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में 15 अगस्त (स्वतन्त्रता दिवस), 2025 को प्रांगण में शानदार तरीके से मनाया गया- जिसमें एस. एस. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एस. एस. इंटरनेशनल स्कूल और एस. एस. पब्लिक स्कूल का स्टाफ शामिल हुआ , चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर एस.एस. पब्लिक. स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सी. के. शर्मा और एस.एस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया उपाध्याय समारोह में उपस्थित थी सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी एवं मुख्य अतिथि एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान को सलामी दी। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने विविध प्रकार के देशभक्ति के कार्यक्रम एवं शास्त्रीय और – समकालीन नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अनमोल वचनों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। एवं प्रधानाचार्या प्रिया उपाध्याय एवं श्रीमती सी के शर्मा ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।एस अवसर पर चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान ने अपने भाषण में राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया एवं स्वंतंत्रता सेनानियों की क़ुर्बानियों को याद रखते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान देते रहने का संदेश दिया प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुति पर सभी दर्शकों व अभिभावकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को उनके जोशीले एवं ऊर्जावान प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए समस्त विद्यालय प्रबंधन की सराहना की है

स्वतंत्रता दिवस पर एसबीएस अकैडमी शंकरगढ़ में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

राष्ट्रभक्ति की झलक से माहौल हुआ गुंजायमान

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर एसबीएस अकैडमी शंकरगढ़ में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी का माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।समाज सेवी दीवान सिंह एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रबंधक यस बी सिंह एडवोकेट द्वारा पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन के साथ ही मंच पर बच्चों की जोशीली प्रस्तुतियों का आगाज हुआ। कभी आजादी के गीतों की गूंज, तो कभी नृत्यों में झलकती वीरता, तो कभी बच्चों द्वारा ओजस्वी भाषण, देश भक्ति गीतों पर नित्य, नाट्य प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। सबसे खास रहा हास्य नाटक अंधविश्वास, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति द्वारा दिखाया की किस प्रकार ढोंगी बाबाओ द्वारा साइंस का चमत्कार दिखाकर मासूम लोगों को मूर्ख बनाया जाता है।बच्चों की हर प्रस्तुति ने सभागार में मौजूद हर व्यक्ति के भीतर देशभक्ति के लहर दौड़ा दी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का हौसला बुलंद किया। अतिथियों ने मंच से बच्चों की ऊर्जा और प्रतिभा की खुलकर सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह ने भावपूर्ण शब्दों में कहा- आज का भारत झुकने वाला भारत नहीं, बल्कि डटकर सामना करने वाला और नए भारत के निर्माण के पथ पर तेजी से बढ़ता हुआ भारत है। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग, विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अभूषण कारोबारी को दिनदहाड़े चाकुओं से हत्या

हरखपुर कलुआपुर नहर के पास हुई दिन दहाड़े घटना से लोगों में भय

मऊआइमा। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम मानी उमरपुर रमना निवासी अमन कुमार सोनी 20 वर्ष पुत्र अजय कुमार सोनी अभूषण की दुकान ग्राम बाराडीह में किए हुए है। रविवार को सुबह वह दुकान जा रहे थे। जैसे वह हरखपुर जोगापुर नहर पुलिया के पास पहुंचा पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने अमन कुमार सोनी को पकड़ कर डाकूओं से गला रेत कर हत्या कर शव नहर में फेंक कर फरार हो गए।एक आरोपी शुभम पटेल को ग्रामीणों ने पकड कर पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने नहर से शव निकल-निकलकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता अजय कुमार सोनी ने शुभम पटेल, प्रेम कुमार पटेल, देवेन्द्र कुमार पटेल सभी निवासीगण बाराडीह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार शुभम पटेल से पूछताछ कर रही है। मृतक अमन कुमार सोनी अपने माता पिता का एकलौता संतान था। उससे छोटी एक बहन है। मृतक अमन कुमार अविहित था। अमन की हत्या क्यों कि गयी यह अभी कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।
मऊआइमा पुलिस का कहना है कि विवेचना चल रही है जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल जाएगा।

मऊआइमा पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामिया वांछित अपराधी शिवम पासी गिरफ्तार▪️पकड़े गये वांछित अपराधी के कब्जे से लूट के सोने-चांदी के जेवरात व अवैध हथियार किया बरामद

प्रयागराज। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रयागराज कमिश्नरेट की मऊआइमा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मऊआइमा पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम जोगीपुर तिराहा-सिसवा मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान ₹25,000 का इनामिया वांछित अपराधी शिवम पासी पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम फरीदपुर थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के सोने-चांदी के जेवरात, ₹5,560 नगद, एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
जानकारी के अनुसार, मऊआइमा पुलिस टीम जोगीपुर तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो बदमाशों ने दोबारा गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शिवम पासी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर पकड़ लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार अपराधी की तलाश की जा रही है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि फरार अपराधी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार किये गये आरोपी शिवम पासी (उम्र 19 वर्ष) के खिलाफ मु0अ0सं0-288/2025, धारा 304(2) भा.दं.सं. और मु0अ0सं0-247/2025, धारा 303(2) भा.दं.सं. थाना मऊआइमा में दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मऊआइमा थानाध्यक्ष पंकज अवस्थी, उ0नि0 कुंवर गौरव सिंह, उ0नि0 विक्की, उ0नि0 विनय कुमार यादव, का0 अतुल कुमार, का0 दुर्गा प्रसाद नायक व का0 अमरेश कुमार सिंह की अहम भूमिका रही।

तालिब मीडिया कार्यालय पर बड़े धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

मऊआइमा(प्रयागराज)। विकास खंड मऊआइमा के ग्राम सभा मऊआइमा बटहा में 15 अगस्त बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, तालिब मीडिया जिला उपाध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गयी। ततपश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। तालिब मीडिया जिला उपाध्यक्ष ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अपने देश की आज़ादी की लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए और उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।” वहीं इस अवसर पर पत्रकारों के बारे में चर्चा की गई।
इस मौके पर आशीष मिश्रा जिला अध्यक्ष, तालिब मीडिया जिला उपाध्यक्ष, पिंटू मौर्य तहसील अध्यक्ष, विजय सिंह महामंत्री, रिजवान पत्रकार, देशराज पत्रकार, सुभाष पत्रकार,सविता पत्रकार, ठाकुर सिंह, सुरेन्द्र कुमार समेत आदि लोग मौजूद रहे।

भदोही में चेतावनी बिन्दु पार कर गया गंगा का जलस्तर, पहुंचे डीएम-एसपी

बाढ़ की स्थिति से निबटने को जिला प्रशासन तैयार

गंगा का चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर, वर्तमान जलस्तर 80.24

भदोही। जिले में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को गंगा चेतावनी बिंदु पार कर गयीं हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन हर स्थित से निपटने के लिए तैयार है। जिलाधिकारी ने कहा है कि सारी तैयारियां हैं। किसी भी स्थित से निपटने के लिए हम तैयार हैं।
भदोही में गंगा का चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर है जबकि गंगा वर्तमान जलस्तर 80.24 मीटर है। खतरे का बिंदु 81.20 मीटर है। वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। इब्राहिमपुर, जगदीशपुर, सेमराधनाथ, सीतामढ़ी इटहरा, बेरासपुर जैसे कई गाँव प्रभावित होने की तरफ हैं अगर गंगा के जलस्तर में और वृद्धि हुईं।
जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने रविवार को गंगा की बाढ़ से प्रभावित इटहरा गांव पहुंचे। स्कूल में लगाए गए राहत शिविर में पहुंचकर लोगों से बातचीत किया और उन्हें राहत सामग्री वितरित किया। प्रभावित डफाली बस्ती के लोगों को तिरपाल, रस्सी और दूसरी राहत सामग्री भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम गंगा की बाढ़ को लेकर पूरी तरह सतर्क है पूरी निगरानी की जा रही है। हमने गोताखोरों नौका और मोटर वोट तैयार रहने के लिए कहा है।मेडिकल टीम को भी सतर्क कर दिया गया है। जिले में 22 बाढ़ राहत चौकी स्थापित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा है गंगा में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए गंगा में नाव के संचालक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उधर ग्रामीणों से कहा गया है की गंगा की बाढ़ को देखते हुए नदी के पास न जाएं। बाढ कंट्रोल रूम नंबर जारी कर दिया गया है। 05414- 250223 ,250308 पर बाढ़ की समस्या दर्ज कराई जा सकती है। जिला मुख्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण रूम 24 घंटे काम करेगा। यहां तीन शिफ्ट में काम करेगा। नियंत्रण कक्ष में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा तत्काल सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्याओं को निस्तारित कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी शिवप्रकाश यादव, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), ज्ञानपुर को नामित किया गया हैं। जिनके निर्देशन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारी बाढ से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे।

झगरा बरिया नदी उफान पर कई गांवों का टूटा संपर्क मार्ग

मूसलाधार बारिश व बाढ़ ने मचाई तबाही जन-जीवन अस्त-व्यस्त

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा क्षेत्र में लगभग 12 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने इलाकों में कोहराम मचा दिया है। क्षेत्र के गांवों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जल भराव की स्थिति बन गई है खेतों से लेकर घरों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। झगरा बरिया नदी इस समय उफान पर है, जिससे आसपास के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इस स्थिति से स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि झगरा बरिया नदी प्रयागराज के तहसील बारा क्षेत्र से बहती है। बारा तहसील प्रयागराज जिले की आठ तहसीलों में से एक है, जिसमें जसरा और शंकरगढ़ विकासखंड शामिल है और कुल 326 गांव है, बारा क्षेत्र में यमुना नदी भी बहती है जो एक प्रमुख नदी है। यमुना नदी में ही झगरा बरिया नदी तरहार क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में समाहित होती है। ऐसे में दो नदियों की बाढ़ से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। तहसील मुख्यालय के पास से रिगवां लालापुर संपर्क मार्ग झगरा बरिया नदी की बाढ़ से धरा, सोनवै, डांडी, ओढगी, गिधार, लालापुर ,प्रतापपुर ,पंडुआ सेमरी तरहार ,भिलोर ,महेरा , अमिलिया आदि नदी के बाढ़ की चपेट में आ जाने से कई गांव का संपर्क मार्ग बाधित हो गया है। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरा चौराहे से लगभग 500 मीटर की दूरी पर झगरा बरिया नदी पड़ती है जिसका जल स्तर बढ़ जाने की वजह से उपरोक्त गांवों का संपर्क मार्ग बाधित हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थाई पुलिया का निर्माण नहीं होने की वजह से आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि चुनाव के समय बड़ी-बड़ी लच्छेदार बातें कह कर वोट तो हासिल कर लेते हैं मगर चुनावी समय निकलने के बाद लोग गुनगुनाने पर मजबूर हैं की वादे हैं वादों का क्या? ग्रामीणों ने शासन प्रशासन व जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए मांग की है कि पुलिया का निर्माण अति शीघ्र करवाया जाए जिससे हम ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके। किसानों के मुताबिक रोपाई के बाद जैसे ही फसलें जमने लगी थी वैसे ही मूसलाधार बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि धान की फसलें खेतों में सड़ने लगी हैं। जिससे ग्रामीण अंचलों में गहरा संकट खड़ा हो गया है, जहां एक ओर किसान फसल बर्बादी से मायूस है, वहीं नदी का जलस्तर बढ़ने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गांवों की सड़कों पर जल भराव से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मुख्य मार्गो से लेकर गलियों तक पानी भरा हुआ है इससे ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल व जरूरी कार्यों के लिए निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

संगम नगरी में गंगा यमुना का रौद्र रूप, खतरे के निशान से बह रहीं ऊपर,लोग पलायन को मजबूर

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। संगम नगरी में गंगा और यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं है। लोग घर छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचने वालों की संख्या काफी अधिक हो गई है। इससे राहत केंद्रों की व्यवस्था भी चरमरा गई है। गंगा से अधिक तेज यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। कछारी इलाकों के अलावा अब बाढ़ का पानी शहर के मोहल्लों की ओर बढ़ रहा है। कहीं बाढ़! कहीं श्रद्धा का उत्सव, तो कहीं त्रासदी,भक्ति और पीड़ा के बीच में प्रयागराज उलझ गया है।गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। एक तरफ शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की दिनचर्या ठप हो गई है, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग मां गंगा के घर तक आने की घटना को अलौकिक अनुभूति मानकर पूजा-पाठ, आरती और उत्सव करते दिख रहे हैं। यह दृश्य एक ही शहर के दो अलग-अलग मनोभावों को दर्शाता है । कही आस्था का उत्सव, तो कहीं विपदा से जूझती ज़िंदगी।इस आध्यात्मिक भावुकता के विपरीत एक और सच्चाई है वो है बाढ़ से बेहाल नागरिकों की पीड़ा। करेली, राजापुर, दारागंज, गंगानगर और झूंसी बघाड़ा, सलोरी, आदि जैसे क्षेत्रों में सैकड़ों घरों में पानी घुस चुका है। हजारों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। उनके लिए यह कोई धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी की जद्दोजहद है। कई परिवारों का सामान पानी में बह गया है, बच्चों की पढ़ाई रुक गई है, और बुज़ुर्गों की दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं।इस विरोधाभास को देखकर प्रश्न उठता है क्या यह आस्था का उत्सव है या ‘भक्ति’ का दिखावा? क्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो सच्ची श्रद्धा के प्रतीक हैं या केवल लाइक और व्यूज़ पाने की होड़?दरअसल, यह परिस्थिति हमें एक गहरा संदेश देती है मां गंगा ने कभी भी किसी के प्रति पक्षपात नहीं किया। उन्होंने सबको अपनी गोद में स्थान दिया है, भक्त को भी और पीड़ित को भी। महाकुंभ के दौरान मां ने अपने पावन तटों को इतना विस्तृत कर दिया कि 67 करोड़ लोगों को स्नान का सौभाग्य मिल सका। पर आज वही क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है। यह दर्शाता है कि गंगा का मूल स्थान उनका है, हमने ही अतिक्रमण करके उन्हें सीमित करने की कोशिश की।इसलिए आज आवश्यकता है श्रद्धा के साथ-साथ संवेदना की भी। जो लोग सुरक्षित हैं, उन्हें पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। भोजन, वस्त्र, दवाइयां और आश्रय यही इस समय की सबसे बड़ी सेवा है। यही मां गंगा की सच्ची पूजा है।इसलिए, आज यह सवाल मत पूछिए कि गंगा के बढ़ते जल में रोया जाए या हँसा जाए, उत्सव मनाया जाए या चिंता की जाए आज जरूरत है साथ देने की, समझदारी की और सच्ची भक्ति की। क्योंकि मां गंगा सबकी मां हैं। शासन, प्रशासन व संस्थाओं द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी परिवार सहायता से वंचित न रहे। प्राथमिकता के तौर पर राहत, पुनर्वास और बुनियादी सुविधाएं शीघ्र बहाल हो सकें।