Home Blog Page 51

जिलाधिकारी ने बाढ़ से निपटने के लिए की गयी तैयारियों की किया समीक्षा

जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के दिए निर्देश

सभी नोडल अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं को बनाये रखने के दिए निर्देश

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ के सम्बंध में बैठक करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों के नोडल अधिकारियों को वहां पर खाना, पानी, बिजली, साफ-सफाई सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। सभी उपजिलाधिकारियों एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर निगम को बाढ़ राहत केन्द्रों में सफाई कर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाते हुए साफ-सफाई की निरंतर व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। इसी तरह से उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों पर पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ मोबाइल टॉयलेट की साफ-सफाई व सॅक्सन मशीन से नियमित अंतराल पर खाली कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को बाढ़ राहत केन्द्रों पर सभी आवश्यक दवाईयों सहित चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था निरंरत बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी से बाढ़ राहत केन्द्रों में भोजन, पानी की आपूर्ति समय से कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति से सभी बाढ़ राहत केन्द्रों पर शिफ्टवार स्थायी रूप से अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी बाढ़ राहत केन्द्रों पर खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ पशुओं के लिए भूसा-चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए ऐसे लोग जो बाढ़ राहत केन्द्र में नहीं आ रहे है, की जानकारी लेते हुए उन्हें फूड पैकेट व पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित गांवों में जहां पर सम्पर्क कट गया है और विस्थापन नहीं हुआ है, वहां पर सूखा राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी बाढ़ राहत शिविरों पर 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अपर जिलाधिकारीगण एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीण उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन से पूर्व भाई और बहन का हुआ अदभुत मिलन

बहन यमुना ने न्यायाधीश भाई शनिदेव को कराया स्नान

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। नगर के सिद्ध पीठ श्री पातालपुरी शनि तीर्थ डांडी महेवा प्रयागराज में माता यमुना का जल तेजी से बढ़ता हुआ आज प्रातः 5 बजे मंदिर में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर पराग जी महाराज और श्री शनि परिवार सेवा समिति के सदस्यों ने शनिदेव और माता यमुना की संयुक्त रूप से आरती उतारी। फूलमाला तथा भोग प्रसाद वितरण करने के बाद शनि देव के विग्रह को घंटा घड़ियाल और शंखनाद के साथ ले जाकर श्री हरिश्चंद्र कुशवाहा के मकान में स्थापित किया। भगवान शनि देव का नित्य आरती पूजन विग्रह के रूप में किया जाएगा। प्रतिवर्ष माता यमुना अपने भाई से मिलने अवश्य आती हैं।इसी क्रम में 2023 में माता यमुना ने शनिदेव को पूर्ण स्नान कराया था। इस वर्ष भी शनि देव का जल मंदिर में प्रवेश कर गया और इसी के साथ भाई शनिदेव और बहन यमुना का रक्षाबंधन से पूर्व अदभुत मिलन हुआ। इस मिलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में नगर वासी मंदिर के द्वार पर मौजूद रहे।

परवेजाबाद में खनन मजदूर और किसानों ने किया बैठक

डीप होल ब्लास्टिंग से स्वास्थ्य पर पड़ रहा सीधा असर

मुशहर बस्ती जहरीले खदान से पानी पीने को मजबूर

मांगें पूरी नहीं हुई तो 12 अगस्त से होगा जन आंदोलन

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा परवेजाबाद एवं धरा बांकीपुर में भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के नेतृत्व में किसान मजदूरों ने बैठक की। ज्ञात हो कि बारा तहसील अंतर्गत आने वाले खनन क्षेत्रों में जो कि गांव से सटे हुए भी है जिस पर कुछ समय से डीप होल ब्लास्टिंग किया जा रहा है जिससे जहां पर्यावरण को नुकसान हो रहा है,वही ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ रहा है। खनन मजदूरों का कहना है कि पूरे पहाड़ी क्षेत्र में पांच हजार मजदूर कार्य करते थे। जबसे क्रेशर मशीन लगाया गया है तब से हम लोगों द्वारा हाथ से फोड़े गए बालू को कोई नहीं लेता। जबकि खनन पट्टा धारक ने जब पट्टा करवाया था तब उसने वादा किया था कि सारा खनन हाथ से किया जायेगा। लेकिन अब पट्टा धारक खुद क्रेशर लगवा कर सिर्फ क्रेशर का ही माल ले रहा है।जिससे खनन मजदूर भुखमरी का शिकार हो रहे है। वहीं अगर मुसहर बस्ती की बात की जाए तो मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। जल निगम द्वारा पाइप तो डाला गया है लेकिन आज तक उसमें पानी नहीं आ सका।जिससे मुसहर बस्ती के लोग खदानों के जहरीले पानी पीने को मजबूर है। बैठक के उपरांत भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के प्रदेश अध्यक्ष के के मिश्रा द्वारा उपजिलाधिकारी बारा को लिखित ज्ञापन दिया गया।जिसमें खनन मजदूर और मुसहर बस्ती से जुड़े सारे बिंदुओं से अवगत कराया। ग्रामीणों की मुख्य मांगे हैं कि स्टोन चक्की में मजदूरों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित हो, ठेकेदारों द्वारा मशीनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगे, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान हो, स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। के० के० मिश्रा ने कहा कि यह व्यवस्था गरीब किसानों और मजदूरों के जीविकोपार्जन पर सीधा प्रहार है।और आगे कहा गया कि अगर सभी बिंदुओं को संज्ञान में लेकर कार्यवाही नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन प्रयाग 12 अगस्त से मुसहर बस्ती में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ऋषि पांडेय,रूपेंद्र यादव, सुनील पटेल, दिनेश पटेल,अखिलेश पटेल उर्फ लाखा,राजेंद्र पटेल,बाबा पटेल, गुलाब पटेल,अमर सिंह,सुरेश प्रकाश,प्रेम कुमार,सुनीता,बलाला पटेल,विवेक,कटारी,सहित सैकड़ों महिला किसान मजदूर उपस्थित रहे।

रौद्र रूप में बढ़ रहा गंगा और यमुना का जलस्तर

जहां चलने चाहिए वाहन वहां चल रही नाव

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी कछारी इलाकों के बाद अब बस्तियों की ओर बढ़ रह है। प्रशासन के आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के तीन गांव और 17 मुहल्ले बाढ़ की चपेट में हैं। इसमें फूलपुर तहसील के दो और करछना तहसील का एक गांव है। गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सहायता के लिए छह नौका का संचालन किया गया। गुरुवार को सायं चार बजे तक बाढ़ के परिदृश्य पर नजर डालें तो गंगा और यमुना का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। जलस्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो कई बस्तियां और मुहल्ले पानी में डूब सकते हैं। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.60 पर पहुंच गया है और यहां पर जलस्तर की वृद्धि जारी है। छतनाग में जलस्तर 82.14 पर है। फाफामऊ और छतनाग में खतरे का बिंदु 84.738 है। नैनी में यमुना का जलस्तर 82.61 मीटर पर पहुंच गया है और बढ़ोत्तरी जारी है। यहां भी खतरे का निशान 84.738 है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार 17 मुहल्ले बाढ़ की चपेट में हैं। इसमें ज्यादातर मुहल्ले प्रयागराज नगर निगम के अंतर्गत आते हैं।इसमें सदर तहसील के 14 मुहल्ले कछार मऊ/सरैया, राजापुर देह माफी, असदुल्लापुर मोहम्मदाबाद, बेली कछार, बेली उपरहार, बघाडा जहूरउद्दीन, बघाडा बालन, बखतियारा, मयोराबाद, नकौली, नेवादा के अलावा फूलपुर तहसील के सोनौटी, बदरा और करछन तहसील का देहली भगेसर गांव बाढ़ की जद में हैं। पांच परिवारों के 22 सदस्य राहत शिविर में शरण लिए हैं। प्रशासन के अनुसार फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सदर तहसील में 26, सोरांव में सात, फूलपुर में 13, करछना तहसील में 20, मेजा में 11, बारा में नौ, हंडिया में छह और कोरांव में तीन कुल 95 राहत शिविर बनाए गए हैं।

पीडीए की पाठशाला को लेकर डीएम से मिले सपाजन, सौंपा पत्रक

सपा नेत्री अंजनी सरोज पर दर्ज मुकदमें का मामला तूल पकड़ा

ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने पीडीए पाठशाला को लेकर सपा नेत्री अंजनी सरोज पर दर्ज मुकदमे को लेकर नाराजगी जतायी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस नही हुआ तो सपा बड़ा आन्दोलन करेंगी।
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी नितियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गाँव-गाँव जाकर पी०डी०ए० पाठशाला के माध्यम से गाँव के बच्चों में शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा था, जिसके चलते सरकार शिक्षा विरोधी नितियां (मर्जर) वापस ले लिया है। शिक्षा विरोधी नितियों का विरोध करना संवैधानिक एवं लोकतान्त्रिक तरीके से सपा नेत्री अंजनी सरोज द्वारा किया जा रहा था जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जनवरी से पी०डी०ए० जन पंचायत के माध्यम से गाँव-गाँव चलकर पार्टी के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ शिक्षा के प्रति अविभावको एवं संरक्षको को प्रेरित किया जा रहा था। ऐसी स्थिति में प्रचार-प्रसार के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता की जा रही थी जिसके फलस्वरूप श्रीमती अंजनी सरोज के विरूद्ध फर्जी मुकदमा लिखवाकर लोकतान्त्रिक अधिकार का हनन किया गया है, जिससे कि हम समाजवादी पार्टी के लोग अपनी बात को लोकतान्त्रिक ढंग से न कह सके।
कहा कि अंजनी सरोज पर कायम किये गये फर्जी मुकदमें को वापस लिया जाय। इसी तरह से पहले भी फर्जी मुकदमा लिखकर कार्यकर्ताओं हताश करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे अब समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। मुकदमा वापस नहीं हुआ तो पार्टी बड़ा आन्दोलन करने बाध्य होगी।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, कल्लन यादव,शैलेश सिंह,मन्टु, लालबहादुर बिंद, काशीनाथ पाल, कमलेश यादव, गामा प्रसाद यादव, रामधनी कनौजिया, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू आदि शामिल रहे।

कोर्ट के आदेश पर साइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जांच शुरू

-होलागढ़ कस्तूरीपुर कस्तूरी गांव की महिला मीरा त्रिपाठी ने कंपनी में बुक कराया था प्लाट

विद्रोही सामना-संवाददाता,
होलागढ़ (प्रयागराज)। कंपनी द्वारा भूमि के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होलागढ़ कस्तूरीपुर कस्तूरी निवासिनी मीरा त्रिपाठी पत्नी राजेश कुमार के मुताबिक वह साइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्लाट कीमत 4.81 लाख में बुकिंग की थी। वहीं प्रार्थीनी ने कंपनी को कुल 1 लाख 20 हजार 3 सौ रुपए अदा कर चुकी है। बावजूद जब कंपनी द्वारा प्लाट नहीं दिया गया तो वह अपनी दी गई धनराशि मांगी तो उसे रूपए नहीं दिया गया। जिसके बाद वह पुलिस अफसरों से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। इंसाफ न मिलने पर वह कोर्ट की चौखट पर पहुंचकर न्याय की फरियाद लगाईं। वहीं कोर्ट के आदेश पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

पल्सर सवार बदमाशों ने युवक को तमंचे के बटो से सिर में मार कर किये घायल

घटना मऊआइमा के बहराना चौराहा के पास की है

पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर दुकानदारो से मामले की पूछ ताछ कर रही है।

मऊआइमा।मऊआइमा में दिनदहाड़े ल्सर सवार दो बदमाशों ने सरेराह बीच सड़क पर युवक पर फायरिंग किये गनीमत रही कि गोली युवक को नही लगी तो बदमाशो ने तमंचे की बटो से सिर में मार कर घायल कर दिए । दुकानदारो को आते हुए देख बदमाशो ने तमंचा लहराते हुए भाग गये।सूचना पर पहुची पुलिस कैमरों में कैद सी सी फुटेज खगाल कर बदमाशो की धड़ पकड़ में लग गई है।जख्मी विजय कुमार ने थाने में तहरीर दे कर दो नामजद दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

मऊआइमा कस्बा नगर पंचायत के मोहल्ला गंजिया बाजार निवासी विजय कुमार पुत्र अर्जुन कुमार का कथन है कि शुक्रवार को समय लगभग पांच बजे शाम पास के बहराना चौराहा पर फल लेने गया था ।आरोप है कि फल विक्रता बब्बू से उस की बहस हो गई तो बब्बू का पुत्र साजिद ने किसी को फोन किया तभी विजय वहाँ से निकल गया जैसे कुछ ही दूर पहुचा तभी एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा निकाल कर विजय कुमार पर फायर कर दिए गनीमत रही कि गोली विजय कुमार को नही लगी तो बदमाशो ने युवक को तमंचा की बटो से सिर में मार मार कर जख्मी कर दिए गोली की आवाज़ सुन कर पास के दूकानदारो को आते हुए देख मदमशो ने तमंचा लहराते हुए भाग निकले।सूचना पर पहुची पुलिस घटना स्थल पर दुकानो में लगे सी सी कैमरे में कैद बदमाशो की तस्वीर तलाश कर बदमाशो की धड़ पकड़ में लग गई। विजय कुमार ने थाने में तहरीर कर शाहिद पुत्र मो यूसूफ निवासी नई बस्ती बहराना,अबू बकर पुत्र लालू निवासी मस्तफ़ाबद तथा दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

हाईवे पर अचानक कार में ब्रेक लगाना ‘लापरवाही’, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनाया अहम फैसला

नई दिल्ली।भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि राजमार्गों पर अचानक और बिना किसी चेतावनी के ब्रेक लगाना लापरवाही माना जाता है। न्यायालय ने कहा कि अगर इस तरह की हरकत से कोई दुर्घटना होती है, तो कार चालक को ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने मंगलवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा, “राजमार्गों पर वाहन तेज़ गति से चलते हैं। अगर कोई चालक रुकना चाहता है, तो पीछे चल रहे वाहनों को स्पष्ट संकेत देना ज़रूरी है। यह फैसला तमिलनाडु के कोयंबटूर में 7 जनवरी, 2017 को हुई एक दुखद दुर्घटना के मामले में आया है। इंजीनियरिंग के छात्र एस. मोहम्मद हकीम अपनी मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी उनके आगे चल रही एक कार ने बिना किसी चेतावनी के अचानक ब्रेक लगा दिए। हकीम कार से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्भाग्य से, पीछे चल रही एक बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनका बायाँ पैर काटना पड़ा। 

TCS में बड़े पैमाने पर हो रही छंटनी, कर्नाटक के श्रम मंत्री ने जताई चिंता, कहा- इसके पीछे के कारणों की भी जाँच करेंगे

कर्नाटक।कर्नाटक के श्रम मंत्री संतोष लाड ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में बड़े पैमाने पर छंटनी को “चिंताजनक” बताया है। यह कदम इस दिग्गज आईटी कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में वैश्विक स्तर पर 12,000 से अधिक नौकरियों में कटौती की योजना की घोषणा के बाद उठाया गया है। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने रणनीतिक पुनर्गठन के तहत अपने वैश्विक कार्यबल में लगभग दो प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह कदम एआई-आधारित दक्षता वृद्धि से प्रेरित नहीं, बल्कि दक्षता बढ़ाने और भविष्य की माँगों के लिए तैयारी करने के उद्देश्य से है। मंत्री लाड ने कहा कि यह बिल्कुल असामान्य है। अचानक 12,000 लोगों की छंटनी, और वह भी टीसीएस में, एक बड़ी संख्या है। यह चिंताजनक है। हमारी टीमें उनके संपर्क में हैं और मैं इसके पीछे के कारणों की भी जाँच करूँगा। हम कानूनी पहलुओं, खासकर श्रम कानून के संदर्भ में, की जाँच करेंगे। ऐतिहासिक रूप से, उभरते क्षेत्रों को कुछ रियायतें दी जाती रही हैं।

डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

बुनकर बन्दियों द्वारा निर्मित कालीनों की डीएम-एसपी ने की सराहना

विभिन्न बैंरकों, रसोई घर, डिस्पेंसरी, वीडियों कॉन्फ्रेसिंग रूम का लिया जायजा

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ज्ञानपुर जिला जेल में निरुद्ध जनपद भदोही के पुरुष/महिला बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक पुरुष बैरक किशोर बैरक, के निरीक्षण के साथ ही जेल कैम्पस में ही संचालित डिस्पेन्सरी का भी निरीक्षण किया। डिस्पेन्सरी में मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। रसोई घर में बन रही आलू परवल की सब्जी, अरहर की दाल, सरसों तेल की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया।तत्पश्चात सभी अधिकारियों ने महिला बैरक मेें पहुच कर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
“एक जनपद एक उत्पाद” के क्रम में कालीन बुन रहे बुनकर बन्दियों से डीएम व एसपी ने जानकारी लेते हुए उनके द्वारा निर्मित कालीनों- सीता समाहित, प्राकृतिक दृश्य सीनरी आदि का अवलोकन कर उनके कार्यो की सराहना किया। जिलाधिकारी ने कारागार अधीक्षक अभिषेक सिंह को निर्देशित किया कि तैयार कालीनों पर जिला कारागार का अपना लोगों व मार्क भी लगाये, जिससे इन कालीनों की ब्रान्डिग के तहत अगल से पहचान हो सके, तैयार हो रहे भोजन व खाद्य पदार्थो के गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 8 बैरकों मे कुल 411 पुरूष/महिला कैदी बन्दी है। उपर्युक्त लोगों ने पेयजल व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण के साथ ही मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया।