Home Blog Page 52

तमंचा और कारतूस के साथ पुलिस ने शातिर को दबोचा

भदोही। सुरियावा थाना अंतर्गत ग्राम कोडर प्राइमरी स्कूल के पास के बगीचे से सुभाष बनवासी पुत्र डेंगूर बनवासी निवासी मोढ (नरोत्तमपुर )थाना भदोही को एक 315 बोर नाजायज कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 244/ 25 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया जिसे न्यायालय द्वारा संज्ञान में लेकर 14 दिवस का न्यायिक हिरासत रिमांड दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस अभियुक्त के विरुद्ध थाना भदोही में मुकदमा अपराध संख्या 228 /22 धारा 3 ( 1) UP गैंगस्टर एक्ट एवं मुकदमा अपराध संख्या 19 /21 धारा 457 /380 व मुकदमा अपराध संख्या 14/21 धारा 379 / 414 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ है है यह अभियुक्त शातिर किस्म का है यह आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करके मंदिर या सुनसान जगह पर बने मकान के आसपास रेकी करके घटना का अंजाम देता था। लगातार सघन अभियान चल रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार के अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

तुलसी जयंती समारोह में शामिल होने चित्रकूट राजापुर धाम पहुंचे सीएम योगी

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष चित्रकूट अनिल देवरवा ने भेंट कर दिया था आमंत्रण पत्र

तुलसी जन्मभूमि राजापुर धाम का अब होगा चौमुखी विकास-अनिल देवरवा

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज/चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राजापुर धाम पहुंचे। सीएम सबसे पहले तुलसी कुटीर पहुंचे और मानस मंदिर में पूजा अर्चना किया। गोस्वामी तुलसीदास की हस्तलिखित रामचरितमानस के दर्शन करने के बाद संतों से बातचीत किया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। सीएम योगी ने तुलसी रिजॉर्ट में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और राम कथा वाचकों से भी मिले। जगतगुरु रामभद्राचार्य व मोरारी बापू से भी भेंट किया। सीएम योगी की उपस्थिति से श्रद्धालुओं और साधु संतों में काफी उत्साह देखने को मिला। गोस्वामी तुलसी दास की जयंती पर सीएम योगी ने मां यमुना का तुलसीदास जी की जीवन में महत्व पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के लिए जीवनदायनी बताया और राजापुर में यमुना रिवर फ्रंट बनाने की घोषणा की। इसके अलावा गनीवां के परमानंद विद्यालय को दसवीं तक करने का भी ऐलान किया यह विद्यालय समाज कल्याण विभाग अब संचालित करेगा।बता दें कि राजापुर धाम में आयोजित विश्व विख्यात विश्व कवि संत शिरोमणि परम पूज्य गोस्वामी तुलसीदास बाबा की जन्म भूमि राजापुर धाम में तुलसी जन्म जयंती महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के चित्रकूट जिलाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी (देवरवा) ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार से भेंट कर निमंत्रण पत्र देकर महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए निवेदन किया था।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ( देवरवा ) ने तुलसी जन्म भूमि राजापुर धाम के चौमुखी विकास के लिए नगर के महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया था।राजापुर महेवा पुल से तुलसी जन्म कुटीर तुलसी मंदिर तक रिटर्निंग वॉल सड़क व पार्किंग के लिए कहा गया क्योंकि तुलसी मंदिर व मानस मंदिर को जाने के लिए रास्ता बहुत ही संकीर्ण और सकरा है और आज भी तीर्थ यात्रियों को दर्शन हेतु जाने के लिए समुचित रास्ता उपलब्ध नहीं है,जिससे सनातन धर्म के पुरोधा के “तुलसी जन्म कुटीर” उस ऐतिहासिक पवित्र और दिव्य जगह का विकास कार्य अवरुद्ध है और पूज्य गोस्वामी तुलसीदास बाबा की हस्तलिखित श्रीमद् रामचरितमानस का आज भी अयोध्या कांड मानस मंदिर पर उपलब्ध है जिसके पवित्र दर्शन के लिए हजारों दर्शनार्थियों का आवागमन लगा रहता है।तुलसी चौक का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण, राजापुर के समस्त मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण व निर्माण, शासकीय परिवहन बस अड्डा, बालिका इंटर कॉलेज, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पीछे श्री संकट मोचन हनुमान घाट का नवनिर्माण कार्य आदि के लिए भी निवेदन किया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तुलसी जन्मभूमि राजापुर के सभी प्रमुख बिंदुओं को जल्द से जल्द धरातल पर लागू किया जाएगा। राजापुर धाम कार्यक्रम में सीएम योगी का सम्मिलित होने के लिए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद चित्रकूट जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी का प्रयागराज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष प्रयागराज राजदेव द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अजय पांडे, जिला मीडिया प्रभारी शिवम शुक्ला, जिला महासचिव लवलेश द्विवेदी आदि संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने चित्रकूट जिला अध्यक्ष की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

चतुर्थ श्रेणी के दलित कर्मचारियों को प्रधानाध्यापिका ने जड़ा थप्पड़,हुई लिखित शिकायत

चतुर्थ श्रेणी के दलित कर्मचारियों को प्रधानाध्यापिका ने जड़ा थप्पड़,हुई लिखित शिकायत उतराव।प्रयागराज के सैदाबाद ब्लॉक अंतर्गत बीदा जूनियर विद्यालय में एक प्रधानाध्यापिका द्वारा एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। जहां कर्मचारी ने लिखित रूप से बीएसए एबीएसए, जिला अधिकारी प्रयागराज कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सैदाबाद ब्लॉक के बीदा स्थित जूनियर विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात रत्नेश कुमार का आरोप है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापिका ने उन्हें थप्पड़ जड़े और जाति सूचक गाली दी। उन्होंने बताया कि छात्र को पंक्ति में प्रार्थना के लिए खड़ा करवाया जा रहा था। कुछ छात्र वहीं खड़े रहे उनमें से एक छात्र जिसे सिर्फ मेरे द्वारा पीठ पर हल्के हाथ रखकर प्यार से पंक्ति में खड़े होने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर प्रधानाध्यापिका ने छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए तथा जाति सूचक गाली व अभद्र भाषा का प्रयोग की। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह व्यवहार न केवल मेरी गरिमा के विरुद्ध बल्कि कर्मचारी के अधिकारो का उल्लंघन है।विद्यालय जैसे गरिमाम स्थान पर शारीरिक दंड एवं अभद्र भाषा का प्रयोग अनुचित एवं निर्दनशिक्षा विभाग के नियमों के विरुद्ध है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रत्नेश ने बताया कि उसका अभी हाल में ही दुर्घटना हुआ था जिसमें वह चलने में भी असमर्थ है। उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि यह कृत्य न ही मेरे साथ बल्कि इसके पूर्व में भी विद्यालय में नियुक्त अध्यापकों को भी गाली-गलौज मारपीट कर चुकी है। जिसमें भी शिकायत हुई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इनके व्यवहार से पूरा विद्यालय पीड़ित है। नियुक्त कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि विद्यालय से 100 मीटर की दूरी पर इनका घर है जो गांव के होने के नाते विद्यालय में कर्मचारियों के साथ दबंगई करती हैं। इस संबंध में पीड़ित रत्नेश कुमार ने एबीएसए सैदाबाद,बीएसए प्रयागराज,जिलाधिकारी, कमिश्नर,मुख्यमंत्री को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है तथा प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से मिलकर गुहार लगाएंगे।

महाराजा दक्ष प्रजापति जी की मनाईं गई धूमधाम से जयंती

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। अलीगढ़ में धूमधाम से मनाई गई दक्ष प्रजापति प्रजापति माहौर हेल्प फाऊंडेशन के तत्वाधान में अलीगढ़ में पहली बार मनाई गई जयंती के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भाग लिया उन्होंने दक्ष प्रजापति की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर भव्यशोभा यात्रा निकाली गई जोकि दुबे का पड़ाव, मदार गेट, हाथरस अड्डा होकर सासनी गेट स्थित गौरी गार्डन पर समाप्त हुई ।शोभा यात्रा में हजारों साथियों के साथ सैकड़ो मोटरसाइकिल पर सवार युवाओं का सहयोग रहा शोभा यात्रा का मंत्री जी ने नेतृत्व किया कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की विभिन्न जनपदों के अलावा अन्य राज्यों से प्रजापति समाज के लोगों ने भाग लिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रजापति ने आये अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री जी ने पहली बार आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम के लिए सत्य प्रकाश प्रजापति और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया उन्होंने समाज के नौजवानों से सकारात्मक होकर कार्य करने की अपील की कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप में शहर विधायक मुक्त राजा, भाजपा नेता मानव महाजन, शिवनारायण शर्मा,शरद प्रजापति, देव प्रजापति जयप्रकाश प्रजापति दिल्ली, संजय प्रजापत कासगंज, हीरालाल मास्टर जी, अशोक गोला,सोनूकुमार, जिलाध्यक्ष,छोटेलाल मण्डल प्रभारी अलीगढ, विश्व हिंदू महासंघ ललित प्रजापति युवा अध्यक्ष, रविप्रजापति महामंत्री,मुनेशकुमार, हरेंद्र सिंह, वीरपाल प्रजापति, गुरदास प्रजापति, मुकेश प्रजापति, केदारी प्रजापति,सी पी सिह,विनोद प्रजापति, राकेश प्रजापति, शिशुपाल प्रजापति, निकेश प्रजापति, गोपाल, विशाल, जय सिंह, महेश, मंगल, गंगा प्रसाद, गंगा सिंह प्रजापति, राजवीर सिंह प्रजापति, अशोक प्रजापति, अशोक प्रजापति, सचिन प्रजापति, राजकुमार प्रजापति,प्रेमशंकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

महिला ने बेटी को बहला-फुसला कर भाग ले जाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

होलागढ़ का है आरोपी बेटी की हत्या की भी जताई है मां आशंका

विद्रोही सामना-संवाददाता,
नवाबगंज (प्रयागराज)। एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में नवाबगंज की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। जबकि लापता युवती की मां ने बेटी की हत्या की भी आशंका जताई है।
नवाबगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी 12 जुलाई को फाफामऊ हॉस्पिटल जाने के लिए घर से निकली थी इसके बाद युती घर नहीं लौटी। परिजन द्वारा हर संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला तो खोजबीन के बाद आशीष सरोज पुत्र कुंठी उर्फ गोलगप्पा निवासी जुडापुर बीहर थाना होलागढ़ पर आरोप लगाते हुए नवाबगंज थाने में 15 दिन बाद मुकदमा पंजीकृत कराया है वही लापता ज्योति की मां ने शिकायती पत्र में बेटी की हत्या की भी आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस केस दर्ज कर युवती समेत आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

नवाबगंज थाने में कौड़िहार प्रमुख मुजफ्फर के गांव के लोगों ने थाने में हंगामा, अभद्रता कर सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने के मामले में 22 नामजद समेत दर्जनों से अधिक महिला-पुरूषों पर मुकदमा दर्ज

-कौड़िहार प्रमुख मुजफ्फर के वांक्षित भतीजे जैद को पुलिस ने उठाया,

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। गंगानगर के कौड़िहार ब्लाक प्रमुख के वांक्षित भतीजे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस थाने में हंगामा करने के साथ ही अभद्रता कर सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया गया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद भी महिलाएं एवं पुरुषों ने हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 22 नामजद एवं 40-45 बुर्का पहने महिलाएं एवं 20-25 अज्ञात पुरूषों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की है।
नवाबगंज एसआई उदय प्रताप सिंह 29 जुलाई को थाने में दिवसाधिकारी नियुक्त था। बताया जाता है कि इसी दौरान चफरी गांव से दर्जनों से अधिक महिलाएं एवं पुरुषों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। जब थाने में प्रवेश करने से रोका गया तो चफरी निवासी ब्लाक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर के भतीजे मो. जैद की गिरफ्तारी करने की बात करते हुए हंगामा करते हुए सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया गया। वहीं एसआई उदय प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चफरी निवासी रेहाना बेगम उर्फ गुड़िया पत्नी असलम, गुलिस्ता पत्नी अकरम, निक्की बेगम पत्नी अनवर, रहमा पत्नी आजम, फरहद जहां पत्नी अज्जम, सायबा बेगम पत्नी मुजफ्फर, उमैखलीला पत्नी अशरफ, सादमा पत्नी जावेद, वासिब पुत्र तसलीम, मुजम्मिल पुत्र समसीद, नबी अहमद पुत्र रईस, अहमद पुत्र बच्चे, ननकू पुत्र रईस, इकलाख पुत्र अज्जन, इबले अहमद, हाकिम , लिक्कन, चिक्कन, सुम्मारी, हरी लाल, लवकुश, लाला नाऊ का पुत्र अज्ञात, 40-45 बुर्का पहने महिलाएं एवं 20-25 अज्ञात पुरूषों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

नवाबगंज में गौमाता के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

-प्रतापगढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक, पुलिस तलाश में जुटी

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। गंगानगर के नवाबगंज इलाके के लाल गोपालगंज के समीप बीती रात को एक व्यक्ति द्वारा एक गौमाता के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल हुआ तो खलबली मच गई। वहीं वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद गंगानगर अध्यक्ष ने पुलिस थाने में अंतर्जनपदीय युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
नवाबगंज पियरी उर्फ बिजलीपुर निवासी संजय कुमार तिवारी पुत्र धर्म नारायण तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि लाल गोपालगंज निकट एक गेस्ट हाउस के समीप 29 जुलाई की रात्रि 11 बजे वीडियो वायरल हुआ। वहीं वायरल वीडियो में एक गौमाता के साथ एक युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। जिसका वीडियो वायरल होने पर आरोपी युवक की पहचान कमलाकांत भारतीया पुत्र गग्गन निवासी अन्तामऊ थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में की गई। वहीं गंगानगर अध्यक्ष संजय तिवारी ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। हालांकि वायरल वीडियो के बाद लोगों में हड़कंप मचा रहा।

गरीबों की बस्ती में मनाया गया गरीबों के भाई का जन्मदिन, छाता संग मिठाईयां वितरित

ज्ञानपुर। पूर्वांचल विकास मंच के अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भदोही के गांधी विनोद श्यामधर मिश्रा का जन्मदिन श्यामधर स्मारक कठौता की नटान बस्ती में मनाया गया। इस दौरान गरीबों में मिष्ठान और चाकलेट के साथ बच्चों को शिक्षण सामाग्री का वितरण किया गया। बारिश से बचाव को बुजुर्ग तबके के लोगों को छाता वितरित किया गया।
इस अवसर पर लोगों ने विनोद श्यामधर को माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बस्ती के लोगों ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। उसके बाद श्यामधर स्मारक पर पौधरोपण किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस के नेता सुरेश चंद्र उपाध्याय पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बंशराज मिश्रा छेदी श्रीराम डॉ. अजय पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची, छह श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में रविवार को भगदड़ मच जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि 35 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया गया है।

डोबाल के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मची। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मनसा देवी मंदिर के सीढ़ी वाले मार्ग पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया मंच पर ‘पोस्ट’ साझा करते हुए कहा कि मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिवादन दल (एसडीआरएफ), स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं स्थानीय प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भारी भीड़

आर पी एफ ने संभाला मोर्चा, यात्रियों को सकुशल प्लेटफार्म तक पहुंचाया

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। शहर में कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 45,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह से ही कड़ी निगरानी में शुरू हुई और नियत समय पर समाप्त हो गई।परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्हें अपने गंतव्य की ओर रवाना होना था। भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।भीड़ प्रबंधन के लिए आरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला और यात्रियों को संयम और व्यवस्था के साथ उनके प्लेटफार्म तक पहुंचाया। अफरातफरी और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए प्लेटफार्मों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।