Home Blog Page 63

एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बीकेटी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व।”

“एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बीकेटी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व।”

लखनऊ बक्शी का तालाब एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अन्तर्गत एस एस इंटरनेशनल स्कूल एवं एस एस पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हें मुन्नों बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहन कर भगवान राम और रावण बनकर रामलीला का मंचन किया। नन्हें-मुन्नें बच्चों ने रामलीला पात्रों के वेश में अपनी लीला से सभी का मन जीत लिया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि दशहरे के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया। इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में रावण का दहन किया गया। और बच्चों को रामलीला दिखाई गयी। इस दिन नवरात्री भी मनायी गयी। विजय दशमी का त्यौहार भगवान राम द्वारा रावण के वध का दिन है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षिक एवं शिक्षिकाओं सहयोग किया।एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया गया इस मौके पर तत्पश्चात संस्थापक चेयरमैन अनिल सिंह चौहान जी ने और चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान द्वारा अनमोल प्रेरक विचारो से विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और सभी बच्चों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है , कार्यक्रम में संस्था की उपाअध्यक्ष श्रीमती हेमा सिंह भी उपस्थित रहीं एस एस इंटेनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया उपाध्याय एवं एस एस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सी के शर्मा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी को दशहरा पर्व की बधाई दी।

औराई में दो वर्ष पहले हुआ था भीषण अग्निकांड, पुलिस चौकस

औराई में दो वर्ष पहले हुआ था भीषण अग्निकांड, पुलिस चौकस

औराई। औराई पुलिस मुश्तैद है। दो वर्ष पहले औराई में हुए भीषण अग्निकांड में कई मौतें हो गयी थी। ऐसे में इस वर्ष प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस की खास निगहबाही हो रही है। प्रभारी निरीक्षक औराई अजीत श्रीवास्तव मय फोर्स के साथ लगातार पूजा पंडालों का निरीक्षण कर हनक बिखेरें हुए हैं। उनकी चहुंओर पारखी नजर से क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन चल रहा है।
गुरूवार को कमिश्नर डीआईजी समेत अन्य अफसरों के निरीक्षण के दौरान भी औराई में पुलिस की मुस्तैदी साफ नजर आयी। इस दौरान अफसरों ने भी यह माना। साथ ही और चौकसी के बाबत दिशा निर्देश दिया। बताते चलें कि औराई में दो वर्ष पहले हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद पुलिस हर वर्ष पंडालों को लेकर गाइड लाइन जारी करती है।

महिलाएं भयहीन होकर समाज में निभाएं अपनी अग्रणी भूमिका: एसपी

महिलाएं भयहीन होकर समाज में निभाएं अपनी अग्रणी भूमिका: एसपी

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विद्यालय में छात्राओं को सीखाया गया आत्मरक्षा का गुण

भदोही। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज परसीपुर में गुरुवार को आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने मौजूद बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान प्रशिक्षण आदर्श शुक्ला के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उनके द्वारा जनपद के विद्यालयों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर छात्राओं को आत्म रक्षा का गुण सिखाया जा रहा है। कार्यक्रम में कुशल कराटे प्रशिक्षकों का एक शक्ति प्रदर्शन भी हुआ। जिसकी प्रशंसा एसपी ने किया।एसपी डॉ.मीनाक्षी कात्यायन ने बच्चियों को आदि शक्ति की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि नारी शक्ति पूंज है। हम लक्ष्मी सरस्वती है तो जरूरत पड़ने पर दुर्गा व काली भी है। इसलिए सभी को भयहीन होकर समाज की बुराइयों से लड़ना है और समाज में अपना अग्रणी स्थान प्राप्त करना है। विशिष्ट अतिथि गुजुरियो कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार ने कहा कि नारी समाज की नाडी है। बिना नाडी जीवन का अस्तित्व नहीं और बिना नारी समाज का अस्तित्व नहीं। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने सभी छात्राओं को शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं और तमाम हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी, सीओ व डीएम सिंह गहरवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश सरोज, चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह, प्रधानाचार्य अजय पांडेय, राम नारायण, विद्याकांत मिश्र, अश्वनी यादव, दीनानाथ, रामशरण पासवान, अचर्जन सिंह व चंदन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

कमिश्नर ने देखी औराई चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल की हकीकत

कमिश्नर ने देखी औराई चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल की हकीकत

औराई/महराजगंज। विन्ध्याचल मंडल के कमिश्नर मुथु कुमार स्वामी बी.ने डीआईजी मिर्जापुर आरपी सिंह पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ. मीनाक्षी कात्यायन अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय चौहान एसडीएम औराई बरखा सिंह कोतवाल औराई अजीत श्रीवास्तव
आदि तमाम पुलिस प्रशासन के अफसरों के साथ नवरात्र मेला के मद्देनजर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब औराई चौराहे पर पैदल भ्रमण कर पंडाल की हकीकत देखी। निर्देश दिया कि कोई भी अप्रिय घटना ना घटे पुलिस प्रशासन अपने-अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखे। कमिश्नर ने सभी से सौहार्द पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। भाईचारे के साथ त्यौहार मनाया जाय।

भदोही में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक चित्र प्रर्दशनी का शुभारंभ

भदोही में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक चित्र प्रर्दशनी का शुभारंभ

वर्तमान समय में इस ज्ञान की बहुत जरुरत: बीके विजयलक्ष्मी

भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक राजीव वार्ष्णेय ने किया उद्घाटन

मिथिलेश द्विवेदी

भदोही। दुर्गापूजा के अवसर पर ब्रह्माकुमारिज विश्व शांति भवन राजपुरा चौराहा भदोही के तत्वावधान में राजपुरा चौराहा पर त्रिदिवसीय आध्यात्मिक चित्र प्रर्दशनी लगाई गई, जिसका उदघाटन भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान भदोही (I.I.C.T) के निदेशक राजीव वार्षणेय द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मनुष्य को ऐसे ज्ञान की जरूरत है । इस अवसर पर आईआईसीटी के प्रोफेसर अनुपम अग्रवाल ब्रह्माकुमारिज भदोही सेवाकेंद्र के प्रभारी बी के विजयलक्ष्मी जी ने सभी भाई बहनों का आवाहन किया कि इस आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का उद्देश्य सभी लोगों तक परमपिता परमात्मा शिव का संदेश सभी तक पहुँचे। वर्तमान समय में इस ज्ञान की बहुत जरुरत है, जिससे समाज में व्याप्त विकार, भ्रष्टाचार ,तनाव , डिप्रेशन आदि समस्याओं को कम किया जा सके और हमारा जीवन सुखमय हो सके ।

काशी विश्वनाथ-मां विन्ध्यवासिनी की नगरी में ऐसे हुई उड़ीसा के उद्योगपति की आगवानी, अभिनंदन

काशी विश्वनाथ-मां विन्ध्यवासिनी की नगरी में ऐसे हुई उड़ीसा के उद्योगपति की आगवानी, अभिनंदन

मिथिलेश द्विवेदी

भदोही। दुनिया भर के लोगों की आस्था का केन्द्र काशी के साथ बाबा विश्वनाथ और विन्ध्याचल की महरानी मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन पूजन को नवरात्रि में तमाम प्रदेशों के गणमान्यों का दर्शन पूजन को लेकर कालीन नगरी भदोही के रास्ते आगमन हो रहा है। इसी कड़ी में बरबिल उड़ीसा के प्रमुख उद्योगपति चौधरी रामपाल सिंह, आनंद शुक्ला, विमल पांडेय, रमेश तिवारी का औराई चौराहे पर भव्य आगवानी और स्वागत किया गया। प्रमुख हिन्दूवादी नेता और भदोही के युवा व्यवसायी ऋषि शुक्ला के नेतृत्व में युवाओ ने उद्योगपति का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान काशी से विन्ध्य की सड़को पर ऋषि शुक्ला समर्थक युवाओ का जलवा देखते बन रहा था। बड़ी संख्या में युवाओ ने शिव और शक्ति के जयकारे के आह्वान के साथ उद्योगपति चौ.रामपाल सिंह और आनंद शुक्ला समेत अन्य के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के बाद मां विन्ध्यवासिनी का भी दर्शन पूजन किया। आपको बता दें ऋषि शुक्ला को आज की तारीख में भदोही के युवा दिलों की धड़कन कहा जाता है और उनके साथ युवाओ की फौज चलती हैं। सनातन के प्रचार प्रसार के लिए वह देश भर के राज्यों का यात्रा करते रहे हैं। साथ ही इस यात्रा के साथ युवाओ के हित मे भी कार्य करते रहें। स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में युवा नेता ऋषि शुक्ला ने उड़ीसा के उद्योगपति के समूह को पहले बाबा विश्वनाथ फिर मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन कराया। औराई चौराहे पर भव्य स्वागत कार्यक्रम हुआ। ऋषि शुक्ला के साथ सचिन शुक्ला, चंदन यादव, दीपक तिवारी सोलंकी दुबे, पवन मिश्रा रिंकू सिंह अनुराग सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

पंडित कमलापति त्रिपाठी देश की एकता अखंडता से कभी नहीं किया समझौता -भगवती चौधरी

पंडित कमलापति त्रिपाठी देश की एकता अखंडता से कभी नहीं किया समझौता -भगवती चौधरी

पत्रकारिता एवं समाजसेवा उनका शुरुआत का रहा है लक्ष्य

प्रयागराज ‌। हंडिया में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी पं कमलापति त्रिपाठी की 34 वी पूण्य तिथि सद्भावना सम्मेलन के रूप में मनाया गया जिसके कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश तिवारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व0 कामलापति त्रिपाठी पूर्व मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश , पूर्व केंद्रीय मंत्री के 34 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया विभिन्न वक्ताओ द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किया गया।. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आईएएस एवं नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलपति जे यन मिश्रा ने किया मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री पं कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र एवं भदोही संसदीय क्षेत्र के इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी और संचालन ओम प्रकाश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने पंडित कमलापति त्रिपाठी के जीवन वृतांत पर वृस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि वह देश के वरिष्ठतम स्वतंत्रता सेनानियों में एक थे‌। पत्रकारिता एवं समाजसेवा उनका शुरुआत का लक्ष्य रहा है, उसके बाद उनकी राजनीति क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है, वह आजीवन कांग्रेसी और कांग्रेसी विचार धारा के प्रतीक रहे हैं उन्होंने देश प्रेम देश की एकता अखंडता और सर्वधर्म समभाव के साथ स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। श्री चौधरी ने भाव विभोर होकर कहा स्व पंडित जी अब नहीं है लेकिन उनके किये गये देश के स्वतंत्रता में योगदान राजनीतिक सामाजिक और जन भावनाओं के विश्वास को हमेशा याद किया जाएगा। वह कांग्रेस नेतृत्व के शीर्षस्थ लोगों में एक अलग पहचान रखने वाले राजनेता रहे इसीलिए आज भी उनको लोग बड़े सम्मान के साथ याद करते हैं। श्री चौधरी ने कहा स्व पंडित जी देश के संविधान सभा के सदस्य रहे और कांग्रेस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के लोकप्रिय रेलवे मंत्री एवं जहाज रानी एवं परिवहन मंत्री रहे उत्तर प्रदेश के लम्बे समय तक सिंचाई मंत्री रहने के बाद मुख्यमंत्री बने और उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में उनको सम्मानिका (राजनैतिक पेंशन) जैसे ऐतिहासिक कार्य किया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों के विकास पुरुष रहे जहां उन्होंने विकास की दिशा में ऐतिहासिक और लोक महत्व के जमीनी विकास किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बाद उत्तर प्रदेश के नेहरू गांधी परिवार के विश्वस्त लोगों में खासमखास रहे साथ ही इन्दिरा गांधी के अभिभावक के समान रहे है, श्री चौधरी ने कहा अविभाजित मिर्जापुर एवं वाराणसी एवं जौनपुर गाजीपुर देवरिया जैसे जिलों के जमीनी विकास में उन्होंने बढ़-चढ़कर कार्य किया है। इसलिए वह जन मानस में सदैव स्मरणीय है। उक्त श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि हम लोग दादा पंडित जी के भावनाओं के अनुरूप धर्म निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक कार्य को सदैव महत्व देते हुए उनके विचारों पर चलकर समाजसेवा एवं जनसेवा को हमेशा ख्याल रखते हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वह कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और देश प्रेम एवं राष्ट्र भक्ती की उन्होंने अंतिम सांस तक पहली प्राथमिकता दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रयागराज मंडल प्रभारी मकसूद खान प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, राजन दुबे जिला अध्यक्ष भदोही, श्री विनय दुबे प्रजानाथ शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष वाराणसी, बैज नाथ सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव इमरान खान, मिर्जापुर के कांग्रेस नेता इश्तियाक अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने स्व त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव दयाराम मिश्र, जिला सचिव शिवचन्द बिन्द,बबलू मिश्र, बबलू पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश मिश्र आदि रहे।

हंड़िया में ओयों होटलों की आड़ में चल रहा है देह व्यापार का धन्धा !

हंड़िया में ओयों होटलों की आड़ में चल रहा है देह व्यापार का धन्धा !

बड़े बाप कि बिगड़ी औलादों का बना है अय्याशी का अड्डा ?

आर.के. त्रिपाठी

प्रयागराज। कोतवाली हंड़िया स्थित एक ओयो होटल इन दिनों जिस्मफरोशी और अय्याशी का अड्डा बना हुआ है। सुबह से लेकर रात के अंधेरे में यहां काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। ओयो होटल में नशे से लेकर जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। यहां रात होते ही नशेड़ियों और जिस्मफरोशी करने वालों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। दलालों का गुट आसपास की गरीब लड़कियों को पैसों का लालच देकर उनसे वेश्यावृत्ति करा रही है। दलाली का यह बिजनेस सुबह से शाम तक चलता रहता है। ओयो होटलों की आड़ में चल रहा देह व्यापार फर्राटेदार अंग्रेजी, ब्रांडेड चश्मा और महंगे डिजाइनर कपड़े। ऐसे में इन युवतियों पर शक नहीं किया जा सकता कि यह जिस्मफरोशी का धंधा करती होंगी। यह ओयो होटल सिर्फ जिस्म फरोशी का अड्डा बनकर रह गया है ।

10 मिनट के हजारों रुपए

सूत्रों की माने तो ग्राहकों से व्हाट्सएप और इंटरनेट के जरिए संपर्क किया जाता है। महज 10 मिनट की कीमत हजारों रुपए तक होती है। अगर ग्राहक युवती को होटल के कमरे में ले जाना चाहता है तो यह राशि कई गुना हो जाती है। देह व्यापार का धंधा चलाने वाले दलाल पैसा कमाने के लालच में लड़कियों को बुलाते हैं। लड़की और ग्राहक के बीच किसी तरह के विवाद की स्थिति होती है तब ये दलाल मारपीट तक उतर आते हैं। इनका अपना एक समूह है। सेक्स वर्कर्स की मदार गेट तरह कोई गली या जगह नहीं है। यहां पूरा खेल होटल में चलता है। होटल की अपनी सेटिंग होती है। जब ये लड़कियां किसी लड़के को लेकर होटल पहुंचती हैं तो किसी तरह की आईडी की जरूरत नहीं होती। जबकि ऐसा नहीं करने पर होटल को सीज और होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

60 प्रतिशत पैसा दलाल और होटल में जाता

ओयो होटल में काम करने वाले एक युवक ने बारे में कुछ जानकारी दी। उसका कहना है कि ये धंधा लंबे वक्त से चल रहा और कभी भी बंद नहीं हो सकता। क्योंकि इस खेल में कई बड़े दिग्गज शामिल हैं। वो दिग्गज कौन हैं पूछा तो युवक ने नाम बताने से मना कर दिया। उसने बताया ए शेक्स वर्कर्स अगर किसी ग्राहक को 1200.1500 रुपए रेट पर लेकर आती हैं तब 800 रुपए होटल कोए 500 रुपए दलाल को चले जाते हैं। 200 रुपए उनके अपने होते हैं। हालांकि ए कई बार वह ज्यादा पैसा पा जाती हैं। तब उनका अपना हिस्सा बढ़ जाता है।

बहरिया में चारों तरफ लग रहा है जयकारा मां का

बहरिया में चारों तरफ लग रहा है जयकारा मां का
बहरिया नवरात्र के पावन पर्व पर हर तरफ मातारानी का जयकारा लगने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया बहरिया थाना क्षेत्र मे गांव गांव मे दुर्गा माता रानी पंडाल में विराजमान हैं जहां भक्तों द्वारा सुबह शाम आरती भजन चल रहा हैं इसी क्रम में जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा जागरण समिति सारंगपुर में भक्तों द्वारा जगराता किया जा रहा हैं जहां भक्तों द्वारा भजन कीर्तन व मनमोहक झांकियों द्वारा माता रानी के अलग अलग स्वरूप का चित्रण किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से महारानी तिवारी, ओमदत्त तिवारी, ललित मिश्रा,राधेश्याम तिवारी,योगानंद मिश्रा शीतलादीन शर्मा,अनिल गौतम,बबलू तिवारी रिंकू तिवारी,श्यामलो दत्त तिवारी, सूबेदार तिवारी व प्रवीन तिवारी सहित भक्ति गण रहे इसी तरह से जय मां दुर्गा नवयुवक जागरण कमेटी चैमलपुर में भी मां के पण्डाल मे भक्तों की काफी भीड़ लग रही है जहां भक्तों द्वारा जगराता किया जा रहा हैं इसमें मुख्य रूप से ओमशंकर मिश्रा,संगम लाल मिश्रा, ऋषि राज मिश्रा, आशीष मिश्रा, सालिकराम मिश्रा, काशीनाथ मिश्रा, संतोष मिश्रा,रीशू मिश्रा, विक्की मिश्रा, रवीशंकर मिश्रा व डब्बू पाल समेत भक्त गण मौजूद रहे इसी तरह दोनइया में डाक्टर जेके पटेल के नेतृत्व मे माता रानी का दरबार सजा हैं जिसमे डाक्टर संध्या पटेल, अखिलेश पटेल व बालकलाकार अभयराज का उल्लेखनीय योगदान हैं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा ने अभिभावकों से अपील किया है कि आप लोग विशेष रूप से बच्चियों व महिलाओं पर विशेष ध्यान दीजिये वैसे तो हमारी पुलिस टीम क्षेत्र में बराबर भ्रमण शील रहती हैं लेकिन आप लोगों को कही कुछ गड़बड़ लगे तो तुरन्त पुलिस को सूचना दे जिससे समय रहते उसका निदान हो जाय।

पत्रकार के चाचा के निधन पर हुई शोक

पत्रकार के चाचा के निधन पर हुई शोक

बहरिया। बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा रौजा गांव निवासी पत्रकार अनवारूल हक जो एक दैनिक अखबार के संवाददाता है इनके चाचा इलाही बक्श वरिष्ठ समाजवादी नेता व मशहूर शायर रहें हैं लंबी बीमारी के चलते उनका देहान्त सोमवार को करीब दो बजे उनके निजी आवास पर हो गया ।मंगलवार को इनके शव को सिकंदरा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। बहरिया में वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई जिसमें मृत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया जिसमें मुख्य रूप से पत्रकार नागेन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र द्विवेदी, संतोष मिश्रा, ओम कृष्ण शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, मोहम्मद कय्यूम , शिव भगवान प्रजापति, संजीव कुमार मौर्या, राजबहादुर यादव, शिव दत्त नरायण त्रिपाठी व सुशील कुमार आदि लोग रहे।