Home Blog Page 64

हजारों की मोबाइल चोरी दो स्थान पर ट्यूबवेल में सेंधमारी चोरी

हजारों की मोबाइल चोरी दो स्थान पर ट्यूबवेल में सेंधमारी चोरी

मऊआइमा। हरखपुर।सो रहे दुकानदार की कीमती मोबाइल चोर चोरी कर ले गया।जिसकी फोटो सी कैमरे में कैद हो गई। दो ट्यूबवेल में सेंधमारी करके चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंसईसिपाह निवासी कुलदीप यादव पुत्र फूलचंद्र मिष्ठान की दुकान खोले हुए है।वह दुकान के सामने तख्त पर सो गया। बताया गया है कि एक युवक रात में आया और पन्द्रह हजार का कीमती मोबाइल चोरी कर ले गया।जिसकी फोटो सीसी कैमरे फुटेज में आयी है।बीती रात ग्राम सकरामऊ अमानगंज निवासनीय सुखराजी देवी के ट्यूबवेल में सेंधमारी करके चोरों ने स्टार्टर, स्टेप्लाइजर केबल आदि चोर चोरी कर ले गए।इसके पूर्व भी चोर उक्त ट्यूबवेल में चोरी कर चुके हैं।इसी प्रकार ग्राम बालाडीह निवासी संजय कुमार सिंह पुत्र भगौती शरण सिंह के ट्यूबवेल में सेंधमारी करके चोरों ने स्टार्टर स्टेप्लाइजर आदि हजारों की चोरी करने में चोर सफल रहे। भुक्तभोगियों ने थाने में तहरीर दी है।

धनुष टूटते ही खुशी की लहर रामलीला मंचन में जुट रही है भीड

धनुष टूटते ही खुशी की लहर रामलीला मंचन में जुट रही है भीड

मऊआइमा (प्रयागराज) मऊआइमा का ऐतिहासिक रामलीला रामबाग में भारी भीड़ जुट रही है।राम लीला के मंचन के दौरान सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ। जिसमें दूर देश से राजाओं का आगमन हुआ जब कोई धनुष नहीं तोड़ पाया तो गुरु की आज्ञा पाकर भगवान रामचंद्र ने धनुष को तोड़ा धनुष टूटते ही खुशी की लहर दौड़े चारों तरफ भगवान राम के जयकारे लगने लगे माता सीता ने भगवान राम को वरमाला पहनाई जिससे लोग जयकारे लगाने लगे।इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष सचिन साहू ,महामंत्री मुदित खत्री, मंत्री अशोक साहू ,प्रवीण केसरवानी, राम जी सोनी, बनारसी साहू प्रबंधक ,डॉक्टर नंदलाल मौर्या,संजय साहू ,दिलीप केसरवानी, कुबेर केसरवानी ,लव कुश बिंदेश्वरी केसरवानी विजय साहू राजेश गुप्ता, विनोद मोदनवाल ,मनीष साहू राजू केसरवानी ,राहुल मौर्य, रवि गुप्ता आदि उपस्थिति रहे।

समेकित शिक्षा के योजना के तहत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को द्वितीय पैरेंट्स काउंसलिंग

समेकित शिक्षा के योजना के तहत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को द्वितीय पैरेंट्स काउंसलिंग

उतराव प्रयागराज।ब्लॉक संसाधन केंद्र सैदाबाद प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की शासन की मंशा के अनुसार दिव्यांग बच्चों में नये जोस के साथ शिक्षा की प्रति रुझान पैदा करने एवं उनमें जागरूकता लाने को लेकर चलाई जा रही योजना को मूर्त रूप से देने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र सैदाबाद में समेकित शिक्षा के योजना के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की अभिभावकों को की द्वितीय पैरेंट्स काउंसलिंग 7 अक्तूबर 2024 को संपन्न हुई। पैरेंट्स काउंसलिंग में अभिभावकों से अपील की गई की सामान्य बच्चों की तरह दिव्यांग बच्चों को भी नियमित रूप से विद्यालय भेजा जाय जिससे दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके काउंसलिंग बैठक में 55 अभिभावक अभिभावकों ने प्रतिभाग किया जहां पर उन्हें स्टेशनरी व स्वल्पाहार दिया गया पैरेंट्स काउंसलिंग बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद श्री अखिलेश यादव द्वारा किया गया उनके द्वारा अभिभावकों को प्रेरित किया गया की समुचित शिक्षा के प्रति परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु अभिभावकों को शिक्षा के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता की बात कही गई कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए स्पेशल एजुकेटर चंद्रकला यादव द्वारा दिव्यांगता की पहचान कारण बचाव के साथ योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यालय सहायक अखिलेश मिश्रा, मनीष शुक्ला, फूलचंद, देशराज, फजल, दिनेश ,दिलीप, मिथिलेश, रंजीत, आशीष, अनिकेत आदि के द्वारा संपन्न कराया।

अज्ञात चोरो ने नेवादा के संविलियन विद्यालय को खंगाला ।

अज्ञात चोरो ने नेवादा के संविलियन विद्यालय को खंगाला ।
बहरिया बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा में स्थित संविलियन विद्यालय में अज्ञात चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर विद्यालय को खंगाला । जानकारी के अनुसार विद्यालय में रखे गैस सिलेण्डर चूल्हा सहित बर्तन, कुर्सी व पंखा, बाक्स व आदि कीमती सामान अज्ञात चोरों ने उठा ले गये । प्रधानाध्यापिका अर्पणा राय ने बताया की रोज की तरह शनिवार को विद्यालय को बंद करके हम सभी शिक्षक अपने घर चले गये । सोमवार की सुबह जब बच्चे विद्यालय आये तो देखा कि कमरों का ताला टूटा पड़ा था जिसकी सूचना आस पास के लोगों को दी । सूचना पर आस-पास के ग्रमीण मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान को सूचना दी । तो ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 को देते हुये प्रधानाध्यापिका को भी दिया। ग्राम प्रधान शिवकली व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्पणा राय ने संयुक्त रुप से बताया कि विद्यालय में रखा सारा सामान अज्ञात चोर उठा ले गये जिसकी लिखित तहरीर हम लोगों ने बहरिया थाने में दी । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।

मिथ्या जाए न देव ऋषि वाणी।इनके दर्शन होत कटे दुःख क्लेशों की झाड़ी

मिथ्या जाए न देव ऋषि वाणी।इनके दर्शन होत कटे दुःख क्लेशों की झाड़ी


प्रयागराज।ऋषि एवं सच्चे सन्त का जहाँ पदचिन्ह पड़ जाता है वह स्थान स्वर्ग हो जाता है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने अपने प्रियजनों से मुर्तिहा दह माण्डा खास प्रयागराज में कही। संज्ञानित कराते चले कि स्वामी अड़गड़ानन्द महराज सक्तेशगढ़ चुनार मिर्जापुर के तत्वावधान में मुर्तिहा दह माण्डा खास प्रयागराज में एक श्री माण्डव ऋषि धाम का नवनिर्माण कराया जा रहा है जिसमें स्वामी अड़गड़ानन्द महराज के पवित्र आश्रम सक्तेशगढ़ से उनके अनन्य शिष्यों द्वारा यथार्थ गीता का प्रवचन दिनांक 05.10.2024 दिन शनिवार से आरम्भ हुआ एवं पूर्ण आहूति 06.10.2024 दिन रविवार को विशाल भण्डारे के साथ समापन हुआ। इस कार्यक्रम में बहुत से सन्तजनों एवं आस पास के श्रद्धालुजनों का जमावड़ा लगा रहा।पूरा जंगल ही मंगल में बदल गया।इसी कार्यक्रम में किसी विशिष्ट सन्तजन द्वारा जिला मंत्री को भी आमंत्रित किया गया था।जिला मंत्री का पिछला जीवन आध्यात्म जगत से ही जुड़ा रहा है जिस कारण जिला मंत्री धार्मिक कार्यों को बहुत महत्व देते हैं।जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऋषि एवं सच्चे सन्त जहां भी पदचिन्ह पड़ जाता है वह स्थान स्वर्ग हो जाता है।ऋषि एवं सच्चे सन्त का दर्शन बड़े ही सौभाग्य से होता है।ईश्वर सदैव भक्त के वश में रहते हैं इसीलिए कहा गया है कि मिथ्या जाए न देव ऋषि वाणी,इनके दर्शन होत कटे दुःख क्लेशों की झाड़ी।इस अवसर पर उपस्थिति आचार्य प्रकाशानन्द महराज ने कहा कि जिला मंत्री की ही देन है जो आज दिव्य सन्तों का दर्शन एवं विशाल भण्डारे का प्रसाद पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण राज सिंह,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय,शिक्षाविद राम प्रसाद पटेल,शिक्षाविद जोखू लाल पटेल एवं अजय कुमार विश्वकर्मा सहित आस पास बहुतायत श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

ऋषि एवं सच्चे सन्त का जहाँ पदचिन्ह पड़ जाता है वह स्थान स्वर्ग हो जाता है जिला मंत्री राजेश तिवारी

स्वच्छता ही सेवा का रखा मान, इन्हें मिला सम्मान, भदोही के कई अफसर-कर्मी प्रधान और सचिव सम्मानित

स्वच्छता ही सेवा का रखा मान, इन्हें मिला सम्मान, भदोही के कई अफसर-कर्मी प्रधान और सचिव सम्मानित

मिथिलेश द्विवेदी

भदोही। भदोही जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद स्तरीय अधिकारियों कर्मचारी ग्राम प्रधान और सचिवों को सम्मानित किया गया।बड़ी बात बता दें इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके चक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, परियोजना निदेशक डीआरडीए आदित्य कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम राजाराम, जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी खंड प्रेरक कंप्यूटर ऑपरेटर ग्राम प्रधान सचिव पंचायत सहायक सामुदायिक शौचालय केयर टेकर आरसी में लगे सफाई मित्र शामिल हैं। जिलाधिकारी विशाल सिंह की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार सरपतहां ज्ञानपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि अभियान के तहत सम्मानित होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके चक, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, उपायुक्त एनआरएलएम राजाराम, परियोजना निदेशक डीआरडीए आदित्य कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश त्रिपाठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अभय राज को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में खंड विकास अधिकारी अभोली मिर्जा इरफान वेग, सहायक पंचायत अधिकारी श्यामलाल तिवारी, खंड प्रेरक अभोली विपिन मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार सचिव अभोली कुमारी पूजा मौर्य, ग्राम प्रधान अभोली गीता देवी, पंचायत सहायक जया मिश्रा, केयरटेकर सुखराजी देवी, सफाई मित्र परमिंदर गौतम सभी अभोली को सम्मानित किया गया।

इसी तरह डीघ के खंड विकास अधिकारी दिलीप कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप सुमन, खंड प्रेरक राजेश कुमार गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर अभय पाठक, ग्राम पंचायत सचिव डीघ संजय सिंह चौहान, ग्राम प्रधान नारेपार सीमा सिंह, पंचायत सहायक दिलीप कुमार, केयरटेकर कृष्णावती देवी, सफाई मित्र योगेंद्र वर्मा को सम्मानित किया गया।

ज्ञानपुर विकास खंड में
खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्रीधर पाल खंड प्रेरक राजकुमार यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर बंशीधर, सचिव संतोष यादव, ग्राम प्रधान अशोक कुमार ,पंचायत सहायक सत्य प्रकाश शास्त्री केयरटेकर बसंती देवी सफाई मित्र योगेंद्र गौतम को सम्मानित किया गया।

इसी तरह भदोही ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामगोपाल गुर्जर खंड प्रेरक सभाजीत और श्रीकांत सचिव मनीष चौरसिया ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र पाठक पंचायत सहायक उमेश कुमार केयर टेकर रीमा देवी सफाई मित्र प्रेम देवी को सम्मानित किया गया।

इसी तरह औराई ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी ब्रजेश नारायण त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धीरेंद्र कुमार यादव, खंड प्रेरक शिवकुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर मदन कुमार सचिव सर्वेश शुक्ला ग्राम प्रधान अनीता देवी पंचायत सहायक पूजा पटेल केयरटेकर कविता देवी सफाई मित्र रणविजय बिना को सम्मानित किया गया।

इसी तरह सुरियावां विकास खंड में खंड विकास अधिकारी सुधाकर दुबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मतीन अंसारी खंड प्रेरक सर्वजीत कंप्यूटर ऑपरेटर रत्नेश कुमार श्रीवास्तव सचिव गणेश चंद्र राय ग्राम प्रधान शक्ति शंकर पंचायत सहायक कृष्ण कुमार प्रजापति केयर टेकर अनीता देवी सफाई मित्र दिनेश बिना बंसी को सम्मानित किया गया।

स्कूल के बाहर नालियों पर नहीं लगी जालियां | बच्चे हो रहे चोटिल

स्कूल के बाहर नालियों पर नहीं लगी जालियां | बच्चे हो रहे चोटिल

प्रयागराज मऊआइमा नगर पंचायत के सदर बाजार स्थित किड्स गार्डन कॉन्वेंट स्कूल गेट के बाहर ही खुली नालियों की नहीं हुई मरम्मत,नालियों पर नहीं लगाई गई जालियां बच्चे हो रहे हैं चोटिल.नगर पंचायत अंतर्गत अलग-अलग मोहल्ले में नालियों की मरम्मत कराई गई खुली नालियों पर जालिया लगाई गई लेकिन कस्बे में कई स्थानों पर अभी भी नालियां खुली हैं जहां तक अधिकारियों की जिम्मेदारों की नजर नहीं पहुंच पा रही है | कस्बे के सदर बाजार किड्स गार्डन कान्वेंट स्कूल के बाहर भी नालिया खुली है.स्कूल की छुट्टी होते ही भीड़ बाहर निकलती है ! मासूम बच्चों के चोट लगने का खतरा बना रहता है. जिम्मेदारों में आंखें बंद कर रखी है |

वादी जेल वार्डर संजय सिंह के केस पर हाईकोर्ट ने विभाग से किया जवाब तलब, अब 18 अक्टूबर को होगी सुनवाई■ वादी को 10 साल की पूरी सज़ा भुगतने के बाद भी विभाग नहीं दे रहा मौलिक वेतन और प्रमोशन

वादी जेल वार्डर संजय सिंह के केस पर हाईकोर्ट ने विभाग से किया जवाब तलब, अब 18 अक्टूबर को होगी सुनवाई
■ वादी को 10 साल की पूरी सज़ा भुगतने के बाद भी विभाग नहीं दे रहा मौलिक वेतन और प्रमोशन

प्रयागराज। वादी संजय सिंह को उसके कनिष्ठ जेल वार्डरों को दिये गये प्रमोशन तिथि से प्रार्थी को प्रमोशन दिये जाने व मौलिक वेतन के मामले पर 4 अक्टूबर को कोर्ट नंबर 5 में सुनवाई हुईं। जिसमें उनके अधिवक्ता शरदेंदु सौरभ व जयशंकर मिश्र ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष प्रार्थना रखते हुए कहा कि प्रार्थी संजय सिंह बोक्सा पुत्र निब्बू लाल निवासी शिल्पी नगर, बब्बूपुरवा, टी०पी० नगर, जनपद कानपुर नगर 11 दिसंबर 1995 के आदेश के अनुसरण में जनपद कारागार इटावा जेल वार्डर के पद पर नियुक्त हुए थे। वर्तमान में बुलन्दशहर कारागार पर अपनी सेवायें दे रहें है और आकस्मिक आवश्यकता की पूर्ति हेतु वादी व अन्य जेल वार्डर जो जिला कारागार जनपद मथुरा में कार्यरत थे को सेन्ट्रल जेल आगरा में कार्य करने हेतु भेजा गया था। और 15 नम्बर 2013 को वादी केन्द्रीय जेल कारागार आगरा के मुख्य गेट पर रात्र पाली में 02.00 बजे से 04.00 बजे तक “सन्तरी” के रूप तथा 04.00 से 06.00 बजे तक सहायक “सन्तरी” के रूप में तैनात किया गया था और वादी 04.00 बजे से “सन्तरी” का प्रभार अपने साथी अजय कुमार सिंह को दे दिया था परन्तु सजायाफ्ता बन्दी जितेन्द्र उर्फ चीकू के जेल से पलायन किये जाने के प्रकरण में
वादी को दोषी मानते हुए नियुक्ति अधिकारी ने 29 मार्च 2014 को जारी आदेश के तहत वादी को 10 वर्ष की अवधि के लिये न्यून वेतन पर प्रत्यावर्तित कर दिया था। जिसके विरूद्ध वादी ने अपीलीय अधिकारी महोदय के समक्ष अपील नियोजित किया था जो अभी भी लम्बित है। परन्तु 29 मार्च 2024 को 29 मार्च 2014 के आदेश की समय सीमा पूर्ण होने के उपरान्त वादी को नियमानुसार वेतन प्रदान किया जाना चाहिए और इसी मध्य प्रार्थी के कनिष्ठ जेल वार्डरों को हेड जेल वार्डर पद पर पदोन्नति कर दिया गया है। जो राजस्तरीय जेल वार्डरों की वरिष्ठता सूची में प्रार्थी से कनिष्ठ है और इसी प्रकार एक फर्जी एवं निराधार शिकायत पर वादी की सेवायें आदेश तिथि 26 फरवरी 2017 द्वारा समाप्त कर दी गयी थी क्योंकि वादी ने अनुसूचित जनजाति का लाभ लेते हुए नोकरी प्राप्त किया था। जिसे प्रार्थी ने रिट-ए संख्या-17233/2018 द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में प्रश्नगत किया था और विचारोपरान्त माननीय उच्च न्यायालय ने उक्त आदेश को स्थगित कर दिया था। क्योंकि राष्ट्रपति अधिसूचना में वादी की जाति अनुसूचित जनजाति के रूप में सूचीबद्ध है। इसलिए वादी 29 मार्च 2024 से अपने सहकर्मी जेल वार्डरों के समान वेतन प्राप्त करने तथा उसके कनिष्ठ जेल वार्डरों से प्रोन्नति तिथि से प्रोन्नति एवं वेतन सम्बंधी परिणामी सेवा लाभों को प्राप्त करने का अधिकारी है। करीब आधे घंटे की सुनवाई में अधिवक्ता शरदेंदु सौरभ व जयशंकर मिश्र की दलीलों को सुनकर माननीय न्यायमूर्ति जे. जे मुनीर साहब ने वादी संजय सिंह के प्रकरण पर विचार करते हुए विभाग से जवाब तलब कर लिया हैं साथ में मसले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 18 अक्टूबर को डेट फिक्स कर सुनवाई की तारीख़ सुनिश्चित का आदेश पारित किया। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के उक्त आदेश को नेचुरल जस्टिस का हिस्सा बतलाते हुए लीगल एसोसिएट स्वाती चतुर्वेदी ने अपनी खुशी जाहिर किया साथ में सीनियर एडवोकेट एचएस त्रिपाठी,अनिल शास्त्री, राजीव कुमार पांडेय,मुन्ना कुमार बघेल,कृष्ण कुमार,इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर विभव मिश्र, ऋषभ मिश्र , इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के आशीष चतुर्वेदी, रीतू चतुर्वेदी व बीएचयू के सलिल दुबे सबने एक स्वर में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पर आस्था जताते हुए न्याय की रोशनी को जीवंत रखने वाला आदेश कहा है।

महा सदस्यता अभियान में दिलाई लोगों को भाजपा की सदस्यता

महा सदस्यता अभियान में दिलाई लोगों को भाजपा की सदस्यता

नवाबगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता आभियान कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को महासदस्यता अभियान चलाया गया मुख्य अतिथि भाजपा नेता उमेश तिवारी ने जगदीशपुर चांधन के बूथ संख्या 269 पर कई लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई उन्होने कहा कि राष्ट्र हित के लिए सभी लोग देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के सदस्य बनकर पार्टी को और मजबूत करें तथा देश के विकास में अपना योगदान दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबों किसानों व युवाओं के बारे में सोचती है और उनके विकास के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर रजनीश मिश्रा अश्वनी कुमार द्विवेदी, हरि कृष्ण मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, राम जी मिश्रा, अमन मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, उमेश मिश्रा, सत्यम मिश्रा, धन्नू देवी, मंजू मिश्रा,गायत्री मिश्रा, सरिता मिश्रा,सुषमा मिश्रा, सुनीता मिश्रा आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बूथ अध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, गुड्डू राजा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार बूथ संख्या 272 पर मंडल अध्यक्ष राजू पाल ने सदस्यता कराई।

सीपी के आदेश पर अधिवक्ता पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सीपी के आदेश पर अधिवक्ता पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई मामले में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

-नैनी में है ससुराल को होलागढ़ जमुनीपुर गांव में है मायका

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर (सीपी) के आदेश पर पुलिस थाने में अधिवक्ता पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
होलागढ़ इलाके के जमुनीपुर गांव की रहने वाली रूपा कुशवाहा पुत्री बसंत लाल कुशवाहा की शादी नैनी मुंगारी निवासी जितेंद्र कुशवाहा के साथ कई वर्ष पूर्व शादी संपन्न हुई थी। विवाहिता के मुताबिक शादी के बाद से ही अधिवक्ता पति जितेंद्र कुशवाहा एवं सास-ससुर द्वारा दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि दहेज प्रताड़ना के साथ ही आप्रकृतिक संबंध बनाने के साथ ही धोखाधड़ी कर जमीन भी अपने नाम करवा लिया। जिसके पश्चात विवाहिता को मारपीट कर आग लगाकर जलाने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं विवाहिता रूपा कुशवाहा पुलिस कमिश्नर (सीपी) से मिलकर न्याय की फरियाद लगाईं थी। वहीं सीपी के आदेश पर होलागढ़ पुलिस थाने में पति जितेंद्र कुशवाहा एवं सास-ससुर पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की है।