Home Blog Page 65

होलागढ़ में बिजली करंट ने युवक की जिंदगी पर लगाया विराम, मचा रहा कोहराम

होलागढ़ में बिजली करंट ने युवक की जिंदगी पर लगाया विराम, मचा रहा कोहराम

-गंगानगर के होलागढ़़ सरांय भारत गांव की घटना, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। गंगानगर के होलागढ़ इलाके में बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जिंदगी पर विराम लग गया है। वहीं घटना की खबर पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गंगानगर के थाना क्षेत्र होलागढ़ सराय भारत निवासी सुभाष चन्द्र पटेल 38 पुत्र जगदीश चंद्र पटेल शुक्रवार देर रात अपने घर में लगे बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था। प्लग लगाते समय अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। जब परिजनों ने करंट से झुलसे युवक को आनन-फानन लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। वहीं करंट से सुभाष की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर होलागढ़ की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सदगुरु नेत्र जांच केंद्र रानीगंज में 7अक्टूबर को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

सदगुरु नेत्र जांच केंद्र रानीगंज में 7अक्टूबर को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

दुर्गागंज।रानीगंज के दरियापुर पावर हाउस के बगल में स्थित सदगुरु नेत्र जांच केंद्र में सोमवार को चित्रकूट के डाक्टरों द्वारा निशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमे मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क आपरेशन की सुविधा रहेगा।वही रियायती दरों में चश्मा एवं दवा उपलब्ध रहेगा। मोतियाबिंद से चिन्हित मरीजों को उसी दिन निशुल्क आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया जाएगा। ऑपरेशन हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।आयुष्मान कार्ड धारक आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड साथ में अवश्य लाए। समय सुबह 9:00 बजे से 2:00 तक।

तांत्रिक ने झाड फूंक से बीमार को ठीक करने के लिए साढे छह लाख हडपा मुकदमा दर्ज

तांत्रिक ने झाड फूंक से बीमार को ठीक करने के लिए साढे छह लाख हडपा मुकदमा दर्ज

कथित तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मऊआइमा( प्रयागराज)। एक महिला अपने बीमार पति को ठीक कराने के लिए एक तांत्रिक से झाड फूंक तंत्र मंत्र का सहारा लिया।पहले पचास हजार लिया।बाद में कीमती जमीन बेचवा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम घीनपुर मोहन का पूरा निवासनीय विमला देवी पत्नी स्वर्गीय विजय प्रकाश का कहना है कि उनके पति विजय प्रकाश 2021 में काफी बीमार चल रहे थे। जिन्हें कुष्ठ रोग और सफेद दाग हुआ था। विमला देवी का आरोप है कि पहले वह स्थानीय डाक्टरों से उपचार करायी जब लाभ नहीं हुआ तो लोगों के कहने पर एक झाड फूंक तंत्र मंत्र को पहले पचास हजार देकर उपचार कराती रही। महिला का आरोप है कि कथित ढोंगी तांत्रिक ने कहा कि तुम्हारे पास जो दस बिस्वा जमीन है वह पति के बीमारी में बाधा बन रही है। विमला देवी ने बेसकीमती दस बिस्वा जमीन को छह लाख बीस हजार रूपया में बेच दी। विमला देवी का आरोप है कि जमीन बेची गई रकम को तांत्रिक ने घर के कमरे में कपड़े में बंधवा कर गडवा दिया।विभला देवी का आरोप है कि बाद में देखा तो सारा रूपया नदारद था।विमला देवी का कहना है कि 2022 में उनके पति विजय प्रकाश का देहशांत हो गया। विमला देवी ने जब कथित तांत्रिक से पैसा मांगा तो वह इंकार कर दिया। विमला देवी ने मऊआइमा थाने में कथित तांत्रिक शिव कुमार उर्फ मोनू विश्वकर्मा पुत्र होरी लाल ग्राम रामपुर बजहा थाना मान्धाता प्रतापगढ़ के खिलाफ जाल साजी फ्राड अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पत्रकार शिवाशंकर कानपुर में सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार शिवाशंकर कानपुर में सम्मानित

प्रयागराज। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार शिवाशंकर पाण्डेय को कानपुर में करीब आधे दर्जन सामाजिक संस्थाओं ने सार्वजनिक समारोह में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। बर्रा – 2 स्थित उत्तम गेस्ट हाउस में नारी समर्था के तत्त्वाधान में शहीद भगत सिंह की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। प्रयागराज से वरिष्ठ पत्रकार शिवाशंकर पांडेय को आमंत्रित किया गया था। श्री पाण्डेय पिछले साढ़े तीन दशक से कई राष्ट्रीय अखबारों और पत्रिकाओं से जुड़े रहे। इसके अलावा इनके लिखे कई कॉलम और कहानियां चर्चित रही हैं।

सहसेपुर में अनुपस्थित मिले सभी अध्यापक, बीएसए ने रोका वेतन

सहसेपुर में अनुपस्थित मिले सभी अध्यापक, बीएसए ने रोका वेतन

जेठूपुर को शैक्षणिक गुणवत्ता पर मिला पुरस्कार

परिषदीय विद्यालयों के भ्रमण पर निकले बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह

भदोही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही भूपेन्द्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड औराई स्थित प्राथमिक विद्यालय सहसेपुर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सभी अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित बच्चों को प्रार्थना कराया गया। बीएसए ने अनुपस्थित समस्त अध्यापकों का वेतन भुगतान प्रतिबंधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय जेठूपुर का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उक्त विद्यालय में समस्त अध्यापक उपस्थित पाए गए तथा बच्चे सुव्यवस्थित रूप से बैठ करके शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए। उक्त विद्यालय में छात्र उपस्थित 83% पाई गईव इसके विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं अनुशासन व बच्चों की उपस्थिति की दृष्टिगत संबंधित विद्यालय को पुरस्कृत भी किया गया।

सड़क हादसे में 10 की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में 10 की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

सुनील दुबे

भदोही। जनपद से सटे मिर्जापुर जनपद के नेशनल हाईवे जीटी रोड कटका पड़ाव थाना कछआ बाजार जनपद मिर्जापुर में ट्रक और मिक्सर मशीन ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग जिंदगी मौत के बीच में जूझ रहे हैं। जिन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे की घटना है। भदोही जनपद के तिउरी महाराजगंज में मकान के छत की ढलाई करके रात में अपने घर जा रहे थे। जैसे ही कटका पड़ाव नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे पीछे से आ रही ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार द, जिसमें मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची तीनों जनपदों की पुलिस प्रशासन परिजनों को समझती रही। परिजन नहीं माने। रोते बिलखते रहे नेशनल हाईवे उत्तरी लेन सर्विस लेन पूरी तरह से जाम कर दिया। कई घंटे जाम रहा। मिर्जापुर पुलिस प्रशासन समझते रहे परिजन नहीं माने। कई घंटे नेशनल हाईवे जाम करके बैठे रहे। मृतक में सभी एक ही गांव के लोग हैं। वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बीरबलपुर गांव निवासी मृतकों में मृतक 1. रोशन हरिजन उम्र 18 वर्ष पुत्र दीनानाथ हरिजन मृतक 2, भानु प्रताप हरिजन उम्र 24 वर्ष पुत्र हीरालाल मृतक 3. प्रेम कुमार हरिजन उम्र 38 वर्ष पिता महंगी, मृतक4. सोनारा उम्र 20 वर्ष पुत्र नंदूराम 5. मृतक अनिल कुमार 36 वर्ष पुत्र हूंबलाल लाल. 6.मृतक सूरज कुमार उम्र 18 पुत्र हूंब लाल मृतक 7. मुन्नू उम्र 30 वर्ष पुत्र कन्हैया लाल मृतक 8. अरुण कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र मुन्नालाल मृतक 9. विक्की कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र अखिलेश .10. मृतक नितिन कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र दौलत राम गंभीर रूप से घायल में सभाजीत उम्र 25 वर्ष पुत्र सहतीराम आकाश कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र नंदलाल पूद्धि लाल लाल उम्र 45 वर्ष पुत्र छक्कन लाल घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी किया जा रहा है जो गंभीर रूप से घायल हैं नेशनल हाईवे रोड जाम होने से लोगों को बड़ी परेशानी डटे रहे पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी परिजन रोड पर रोते रहे।
मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। परिजन इलाहाबाद से वाराणसी जाने वाले राहगीर परेशानी का सामना करते रहे।

चार घंटे बाद जाम खत्म

एडीएम मिर्जापुर व उप जिला अधिकारी मिर्जापुर के आश्वासन पर लगभग 4 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। सुबह 6:00 बजे मृतक व घायल के परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा राजमार्ग उत्तरी लेन को जाम किया गया था जो लगभग 4 घंटे चला। मृतक व घायल के परिजन की मांग थी कि मृतकों को 10 लाख तथा घायलों को 5 लाख मुआवजा मिले, जिसे एडीएम मिर्जापुर ने अपने उच्च अधिकारी से बात कर मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलवाने के वादे पर जाम समाप्त हुआ।

शारदीय नवरात्र पर्व पर मिशन शक्ति फेज-5 का हुआ शुभारम्भ

शारदीय नवरात्र पर्व पर मिशन शक्ति फेज-5 का हुआ शुभारम्भ

प्रथम दिन मिशन शक्ति का 90 दिवसीय विशेष अभियान: सीडीओ

सीडीओ ने बैठक कर विभागीय जन सहभागिता पर दिया बल

ज्ञानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु शारदीय नवरात्र पर्व पर मिशन शक्ति फेज-5 के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक कर अभियान का शुभारम्भ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में व जिलाधिकारी विशाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व्यापक कार्ययोजना तैयार कर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए आज शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मिशन शक्ति का 90 दिवसीय विशेष अभियान का फेज-5 का शुभारम्भ किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के दौरान जनपद में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को साथ में जोड़ते हुए उनके द्वारा जनजागरूकता प्रभात फेरियॉ निकाली जायेगी। जिसके लिए पब्लिक एडेªस सिस्टम का इस्तेमाल किया जायेगा। मिशन शक्ति से सम्बन्धित समस्त विभाग-गृह, बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर विकास विभाग, युवा कल्याण, राजस्व, संस्कृति एवं नोडल विभाग, महिला कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित विभागीय कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम सम्पादित किया जाय। उक्त विशेष अभियान के सभी कार्यक्रमों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह कार्यक्रम शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है, इसमें किसी भी प्रकार से शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत व वार्ड में सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित किया जाय। जिसमें बीट पुलिस अधिकारी, आगनबाड़ी कार्यकत्री, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, आदि की निर्धारित दिन को उनकी उपस्थिति उस ग्राम/न्याय पंचायत व वार्ड में सुनिश्चित की जाय। आयोजन में समस्त ग्राम प्रधानों, सभासदों का समन्वय सहयोग आपेक्षित है। आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही समस्याओं का निराकरण कर कार्य को आगे बढ़ाया जाय। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीयन करते हुए उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाय। महिला सशक्तिकरण जनजागरण के ये कार्यक्रम जनपद के समस्त वार्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, महिला केेन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना, महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर/फोरम की जानकारी प्राप्त करना। मौके पर समस्याओं का निस्तारण, महिलाओं में स्व उद्यमिता, सहित विभिन्न नवीन कार्यक्रमों का समावेश किया गया है।
मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/महिला कल्याण अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु मिशन शक्ति फेज-5 शीषर्क से व्हास्टएप गु्रप बनाया गया है, जिसमें अभियान से सम्बन्धित विभागवार प्रस्तावित कार्ययोजना/रूपरेखा भेज दिया गया है। जिसके अनुसार सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन निर्धारित कार्यक्रम कराते हुए फोटो, वीडियो व न्यूज सम्बन्धित ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन के कार्यक्रम की रिपोटिंग जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त व शासन स्तर को प्रेषित की जायेगी।
बैठक में डीडीओ ज्ञानप्रकाश, उपायुक्त एनआरएलएम राजाराम, डीपीआरओ संजय मिश्रा, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह, डीआईओ डॉ0 पंकज कुमार, डीपीओ मंजू वर्मा, डीएसडब्ल्यू मीना श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश त्रिपाठी, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जनपद में स्थापित होगी 726 दुर्गा प्रतिमायें

जनपद में स्थापित होगी 726 दुर्गा प्रतिमायें

दुर्गा पूजा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने को निर्देश

विधि-विधान के साथ घरों में कलश
स्थापना, देवी मन्दिरों में भी भीड़

ज्ञानपुर। जनपद में नवरात्र की धूम शुरू हो गई है। इस बार दुर्गापूजा पर परम्परागत रूप से बनाये जाने वाले दुर्गा प्रतिमा पण्डाल के निर्माण से पूर्व आयोजकों को संबंधित उप जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है। जिला व पुलिस प्रशासन के आंकडों के मुताबिक जनपद में इस बार 726 दुर्गा प्रतिमायें स्थापित की जा रही हैं। नवरात्र के पहले दिन गुरूवार को घरों में विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा की स्तुति व्रत पूजन के साथ शुरू हुई। पहले दिन डेरवा भवानीपुर स्थित दुर्गा मंदिर, घोपईला मंदिर, सीतामढ़ी, शक्तिपीठ प्रयागदासपुर, दुर्गा मंदिर गोपीगंज समेत कई देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ नजर आयी।

दूसरी तरफ जिला व पुलिस प्रशासन ने जनपद में स्थापित हो रहे दुर्गा पूजा पंडालों के लिए गाइड लाइन जारी की है, जिसमें कई निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन के मुताबिक एसडीएम की अनुमति के साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि आयोजकों के अनुमतिपत्र को वह त्वरित आख्या दें। दुर्गा प्रतिमा पण्डाल बनाये जाने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्ग को अवरूद्ध कर आवागमन बाधित नहीं किया जायेगा। दुर्गापूजा पण्डाल में प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग एवं चौड़ा बनाया जायेगा। पण्डाल में पर्याप्त जगह रखी जाएगी ताकि आकस्मिकता एवं भगदड़ की स्थिति में दर्शनार्थियों को सुचारू रूप से बाहर निकाला जा सके। दुर्गाप्रतिमा पण्डाल के बनाये जाने में किसी भी ज्वलनशील पदार्थ फाइबर, थर्माकोल, तीब्र ज्वलनशील कपड़ा, ज्वलनशील चमकीली पन्नियाँ, ज्वलनशील सामियाना तम्बू, ज्वनशील सजावटी कपड़े, बहुत ज्यादा गर्मी करने वाले हाईलोजन लाइट आदि का प्रयोग नहीं किया जायेगा। पण्डाल में केवल सूती कपड़ों का प्रयोग किया जायेगा।
दुर्गापूजा पण्डाल के अन्दर बिजली के नंगे कटे टूटे तार का प्रयोग नहीं किया जायेगा। तार के जोड़ों पर टेप लगाया जायेगा। आग से बचाव के लिए दुर्गापूजा पण्डाल के पीछे पानी एवं रेत पर्याप्त मात्रा में रखवाया जायेगा। दुर्गा पूजा पण्डाल में पूजा सामग्री प्रतिमा एवं पण्डाल में लगे कपड़ों से दूर सुरक्षित स्थल पर रखी जायेगी। दुर्गापूजा पण्डाल में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायेंगे। पण्डाल की सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरों की मानीटरिंग हेतु वालेण्टियर नियुक्त किया जायेगा, जो शिफ्टवार 24 घण्टे मौजूद रहेंगे।
दुर्गापण्डाल में एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलने के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित क्षमता से अधिक न रखें। डीजे पर कोई अश्लील, भड़काऊ, किसी धर्म, राजनैतिक व्यक्ति अथवा दल के विरूद्ध कोई गाना आडियो नहीं बजाया जायेगा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई आयोजकों द्वारा वाहन की क्षमता से भी बहुत बड़े-बड़े डीजे लगाते हैं, जिससे न केवल मार्ग अवरूद्ध होता है बल्कि बिजली के खम्भे, ओवरहेड विद्युत तारों से टकराने, अनियंत्रित होकर पलटने जैसी दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है । पिकअप वाहन में उसकी चौड़ाई एवं उचाई तक हीं डीजे लगाया जायेगा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निर्धारित एवं परम्परागत मार्ग से निकाला जायेगा।

भदोही में सर्वाधिक 171, सबसे कम 38 प्रतिमायें दुर्गागंज में

ज्ञानपुर। जनपद में इस बार नवरात्र में कुल 726 प्रतिमायें स्थापित हो रही हैं। कुल नौ थाना क्षेत्रों में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं में
भदोही में सर्वाधिक 171 प्रतिमा स्थापित होगी जबकि सबसे कम 38 प्रतिमायें दुर्गागंज थाना क्षेत्र में स्थापित हो रही हैं। पुलिस महकमें के आंकड़े के मुताबिक ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में 52, गोपीगंज 97, कोईरौना में 45, ऊंज में 40, भदोही में 171, सुरियावां में 119, दुर्गागंज में 38, औराई में 81 और चौरी थाना क्षेत्र में कुल 83 प्रतिमायें स्थापित होंगी।

समाज में घृणा और अहिंसा के वातावरण को समाप्त कर प्रेम-भाईचारा का करेंगे निर्माण-लक्ष्मी धनगर

समाज में घृणा और अहिंसा के वातावरण को समाप्त कर प्रेम-भाईचारा का करेंगे निर्माण-लक्ष्मी धनगर

-कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर युवाओं के बढ़ाया गया उत्साह

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। जनपद अलीगढ़ के नगला किला रामगढ़ पंजीपुर में कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर थी । आयोजकों ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों व पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया | मुख्य अतिथि लक्ष्मी धनगर ने फीता काटकर कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। लक्ष्मी धनगर ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुये कहा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन समाजहित एवम देशहित का कार्य है युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक एवम सांस्कृतिक विकास के लिये कि खेलों का आयोजन आवश्यक है | युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए । खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | इस दौरान जिला सचिव मौ.वसीम प्रधान, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य काशिफ़ आफ़दी, जिला उपाध्यक्ष आईपी कश्यप, जिला सचिव विजय सैनी, वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रधान ,मजदूर सभा राष्ट्रीय महासचिव जगदीश प्रधान, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी मोहम्मद सलीम, विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी बरौली छोटू खान , बबलू प्रधान, एजाज प्रधान,राजू गुन्जल, फुद्दीन खान, सुलेमान खान ,नवन खान ,सानू डीलर, समीम राशन डीलर, इकराम खान, इरशाद खान , इंशाद खान आश नवी ठेकेदार, शहादत अली नाजिम, विमल उर्फ बंटी,इत्यादि उपस्थित थे |

फोटो-मुख् यताथि

मऊआइमा में कर्ण घोडा जुलूस निकला मुकुट पूजन का आगाज

मऊआइमा में कर्ण घोडा जुलूस निकला मुकुट पूजन का आगाज

दुर्गा प्रतिमाओं की आरती शुरू बडी धूमधाम से शुरू

मऊआइमा (। मऊआइमा कस्बा का ऐतिहासिक कर्ण घोडा का जुलूस बडी शान शौकत से सदर बाजार से होता हुआ चुनौंटा कुआं, गांजियाबजार से राम बाग गया। जहां मुकुट पूजन हुआ गुरूवार से ही रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। मुकुट पूजन इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। कर्ण घोडा जुलूस में रामलीला समिति के संरक्षण मनोज साहू, कृष्ण लाल, शारदा मौर्या, अध्यक्ष सचिन साहू, महामंत्री मुदित खत्री , कोषाध्यक्ष दीलीप केसरवानी उर्फ नन्हे, दीलीप केसरवानी, प्रबंधक संजय साहू, डाक्टर नन्दलाल, प्रदीप केसरवानी,मंत्री अशोक साहू, जुलूस नियंत्रक राजेन्द्र साहू,विनोद मोदनवाल,आदि थे। कस्बा में दुर्गा पूजा की स्थापित गांजियाबाद स्थित पीपल के पेड के नीचे , हनुमान गढी खत्री धर्म शाला,चुनौटा कुआं, सदर बाजार,पूरे मियां जी, थाना पड़ाव चौराहे, ब्लाक चौरिहा आदि दर्जनों गांवों में स्थापित की गयी है।जिसकी आरती उतारने का कार्यक्रम शुरू हो गया है।दुर्गा पूजा कमेटी के देख रेख राकेश केसरवानी,सनी खत्री,सूरज केसरवानी,मिश्री लाल, आनन्द सोनी आदि को बनाया गया है। उक्त जानकारी राम लीला कमेटी के मीडिया प्रभारी रवि साहू ने दी।