प्रतापगढ़ जनपद के शिवगढ़ विकासखंड अंतर्गत दहेर कला गांव में सोमवार, 23 मार्च को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन को लेकर बैठक एवं मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संजय नारायण झा की अगुवाई में प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करती रही।गांव में कोटे की दुकान के चयन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बैठक के दौरान पात्र लाभार्थियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से मतदान कराया गया। मतदान के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे—राकेश कुमार पुत्र रामनरेश और छोटेलाल सरोज। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक हो गया।मतदान समाप्त होने के बाद प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर ही मतगणना कराई गई। मतगणना के दौरान सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी रहीं।
गिनती पूरी होने पर राकेश कुमार को कुल 77 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी छोटेलाल सरोज को 75 मत मिले। इस प्रकार राकेश कुमार ने मात्र दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की।परिणाम घोषित होते ही राकेश कुमार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताया गया।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि गांव में सरकारी राशन दुकान के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप कराई गई है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी गई।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भी प्रशासन के सहयोग की सराहना की और उम्मीद जताई कि नव-निर्वाचित कोटेदार राकेश कुमार गांव के पात्र लाभार्थियों को समय पर और उचित मात्रा में राशन उपलब्ध






