Title for This Block
Description for this block. Use this space for describing your block. Any text will do. Description for this block. You can use this space for describing your block.

रानीगंज कस्बा में थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह RAF के साथ मार्च करते

होली और रमजान के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस और आरएएफ द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया।
प्रतापगढ़ में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह मार्च संवेदनशील इलाकों में किया गया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने किया। उनके साथ आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक सशस्त्र टुकड़ी और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।
मार्च रानीगंज थाने से शुरू होकर दरियापुर पावर हाउस, स्टेशन रोड तिराहा, जामताली चौराहा और चिरकुट्टी चौराहा सहित प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। पुलिस बल ने पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।
इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने नागरिकों और व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा, “होली और रमजान आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन त्योहारों को शांति और प्रेम के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि त्योहारों को लेकर क्षेत्र में लगातार गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके।
आरएएफ के जवानों की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत नजर आई। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और भरोसा जताया कि प्रशासन की सतर्कता से दोनों त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।