Home Uncategorized आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार,...

आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

46
0
https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

अपराधियों को जाना होगा जेल,थाना प्रभारी राकेश चौरसिया

थाना आसपुर देवसरा में हत्या के प्रयास का एक आरोपी अवैध तमंचा के साथ पकड़ा गया

प्रतापगढ़। जनपद के प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त शिवा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को थाना क्षेत्र के गौरा माफी कब्रिस्तान के पास से दबोचा गया।पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 दिसंबर 2025 को ग्राम पूरेधनी निवासी वादी के भाई को घर से बुलाकर नामजद आरोपियों ने तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 345/25 धारा 109(1)/61(2)/3(5) बीएनएस के तहत 06 नामजद व 02 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर तथा 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि थाना प्रभारी राकेश चौरसिया पहली बार थाना प्रभारी बने हैं और पदभार ग्रहण करने के एक सप्ताह के भीतर ही कई अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजकर अपनी सक्रिय कार्यशैली का परिचय दिया है। उनकी सख्त रणनीति और लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। कप्तान की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए थाना प्रभारी चौरसिया कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में जुटे हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply