Title for This Block
Description for this block. Use this space for describing your block. Any text will do. Description for this block. You can use this space for describing your block.
रानीगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई: वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, उ0नि0 शिवेन्द्र यादव की सक्रियता सराहनीय
रानीगंज। जनपद प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रानीगंज की टीम ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया है।उपनिरीक्षक शिवेन्द्र कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मु0नं0 416/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित वारंटी अभियुक्त पवन पाण्डेय पुत्र सतीश पाण्डेय, निवासी ग्राम थाहीपुर थाना रानीगंज को रानीगंज बाजार स्थित रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे।इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवेन्द्र कुमार यादव की तत्परता और सूझबूझ विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने अपने हमराह कांस्टेबल पवन कुमार यादव के साथ योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनकी सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।थाना रानीगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और आमजन में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।





