Home अपराध सक्रिय पुलिसिंग का असर, पॉक्सो मामले का आरोपी चढ़ा मानिकपुर पुलिस के...

सक्रिय पुलिसिंग का असर, पॉक्सो मामले का आरोपी चढ़ा मानिकपुर पुलिस के हत्थे

https://rubaruindia.com/wp-content/uploads/2026/08/5384793.png

दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, उपनिरीक्षक अमित सिंह की सक्रियता से मिली सफलतारूबरू इंडिया | प्रतापगढ़

रूबरू इंडिया | प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। मानिकपुर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को चौरही ओवरब्रिज के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से पीड़िता की बताई गई चांदी की पायल भी बरामद हुई, जबकि बिना वैध दस्तावेज के मिली मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार सरोज उर्फ अंकित सरोज (21) निवासी धरौली यादव पट्टी, थाना मानिकपुर के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह की भूमिका सबसे अहम रही। लगातार सूचना संकलन, सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई के चलते उन्होंने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनकी सक्रिय कार्यशैली और कुशल पुलिसिंग की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अपराधियों की धरपकड़ में उपनिरीक्षक अमित सिंह लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं, जिसका परिणाम एक बार फिर इस गिरफ्तारी के रूप में सामने आया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांव की युवती से प्रेम करता था और उसे अपने साथ हरियाणा ले जाकर मंदिर में विवाह किया था। उसके अनुसार दोनों कुछ समय तक साथ रहे। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह युवती को लेकर वापस आया और उसका बयान कराने के उद्देश्य से चौरही ओवरब्रिज के पास छोड़कर अपने अधिवक्ता से मिलने चला गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply